Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰਾਂ ਦਾ ਬਦਲਿਆ ਸਮਾਂ, ਕਈ ਮੁਲਾਜ਼ਿਮ ਗੈਰ-ਹਾਜਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰਾਂ ਦਾ ਬਦਲਿਆ ਸਮਾਂ, ਕਈ ਮੁਲਾਜ਼ਿਮ ਗੈਰ-ਹਾਜਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ 2 ਮਈ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਸਵੇਰੇ ਸਾਡੇ ਸੱਤ ਵੱਜੇ ਤੋਂ ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਤੱਕ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸਦਾ ਰਿਐਲਿਟੀ ਚੈੱਕ ਸਾਡੀ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਮਲਕਪੁਰ ਵਿਖੇ ਮਿੰਨੀ ਸੇਕ੍ਟ੍ਰੇਟ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਥੇ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਮੁਲਾਜਿਮ ਅਤੇ ਕਈ ਅਫਸਰ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਸੀ ਤੇ ਕਈ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਨਹੀਂ ਸੀ ਮੁਲਾਜਿਮ ਇਕ ਦੂਸਰੇ ਨੂੰ ਬਚਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਨਜਰ ਆ ਰਹੇ ਸੀ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਾਡੇ ਵਲੋਂ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਰਦਾਰ ਹਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਪਹਿਲਾ ਦਿਨ ਹੈ ਕਾਫੀ ਮੁਲਾਜਿਮ ਤੇ ਅਫਸਰ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਦਫਤਰਾਂ ਵਿਚ ਪੁੱਜ ਗਏ ਹਨ ਤੇ ਬਾਕੀ ਵੀ ਪੁੱਜ ਰਹੇ ਹਨ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਫਸਲ ਦੀ  ਢੋਆ-ਢੁਆਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆੜ੍ਹਤੀ ਹੋਏ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਫਸਲ ਦੀ  ਢੋਆ-ਢੁਆਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆੜ੍ਹਤੀ ਹੋਏ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ :  ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਅੰਦਰ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਦਾ ਕੰਮ ਨਿਰਵਿਘਨ ਅਤੇ ਸੁਚੱਜੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੰਡੀਆਂ ਅੰਦਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੇਚਣ ਲਈ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਕਣਕ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖਰੀਦ ਏਜੰਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨਾਲੋ-ਨਾਲ ਖਰੀਦਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪਰ ਜੇਕਰ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਮੰਡੀ ਅੰਦਰੋਂ ਫਸਲ ਦੀ ਢੋਆ ਢੁਆਈ ਦੀ ਤਾਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਮੰਡੀ ਅੰਦਰ ਸਰਕਾਰੀ ਬੋਰੀਆਂ ਅੰਦਰ ਭਰੀ ਪਈ ਫਸਲ ਦੇ ਅੰਬਾਰ ਲੱਗੇ ਨਜਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ, ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਅਸਮਾਨ ਥੱਲੇ ਫਸਲ ਦੇ ਅੰਬਾਰ ਰੱਬ ਆਸਰੇ ਹੀ ਹਨ ਕਿਉਕਿ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਅਗਲੇ ਚਾਰ ਤੋਂ ਪੰਜ ਦਿਨ ਮੌਸਮ ਖਰਾਬ ਰਹਿਣ ਦੇ ਅਸਾਰ ਬਣੇ ਰਹਿਣਗੇ ਅਤੇ ਭਾਰੀ ਬਰਸਾਤ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਜਿਸਦੇ ਕਾਰਨ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਮੰਡੀ ਅੰਦਰ ਪਈ ਫਸਲ ਖਰਾਬ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਜਿਥੇ ਆੜ੍ਹਤੀਆ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਵੇਗਾ ਓਥੇ ਹੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਉਠਾਉਣਾ ਪਵੇਗਾ। 

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਅੰਦਰ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਦੋ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਨੇ ਜਾਇਜਾ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਆੜ੍ਹਤੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਆੜ੍ਹਤੀਆ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਕੋਈ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਲੇਕਿਨ ਖਰੀਦ ਹੋ ਚੁਕੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਗੋਦਾਮ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਢੋਆ ਢੁਆਈ ਪੂਰਨ ਰੂਪ ਚ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਮੰਡੀ ਅੰਦਰ ਫਸਲ ਦੇ ਅੰਬਾਰ ਲਗ ਚੁਕੇ ਹਨ, ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਕੋਈ ਨੁਕਸਾਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਇਸਦਾ ਜਿੰਮੇਦਾਰ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਠੇਕੇਦਾਰ ਹੋਵੇਗਾ, ਕਿਉਂਕਿ ਠੇਕੇਦਾਰ ਕੋਲ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਦੇ ਮੁਕੰਮਲ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਹੀਂ ਹਨ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਆੜ੍ਹਤੀਆ ਨੂੰ ਅਤੇ ਲੇਬਰ ਨੂੰ ਉਠਾਉਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖਰੀਦ ਅਨੁਸਾਰ ਫਸਲ ਦੀ ਕੇਵਲ 10% ਢੁਆਈ ਹੀ ਅਜੇ ਤਕ ਹੋ ਪਾਈ ਹੈ 

    ਓਥੇ ਹੀ ਇਸ ਮਸਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਮੰਡੀ ਦੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਠੇਕੇਦਾਰ ਪੰਕਜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਫਸਲ ਦੀ ਢੋਆ ਢੁਆਈ ਲਈ ਪੁਖਤਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਦੇ ਚਲਦੇ ਟਰੱਕ ਪੁਰੀ ਗਿਣਤੀ ਨਾਲ ਮਜ਼ੂਦ ਹਨ ਪਰ ਕੀਤੇ ਨਾ ਕੀਤੇ ਲੇਬਰ ਘੱਟ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਪਰ ਅੱਜ ਤੋਂ ਲੇਬਰ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਹੀ ਸਾਰੀ ਫਸਲ ਦੀ ਢੋਆ ਢੁਆਈ ਜਲਦ ਹੀ ਪੁਰੀ ਕਰ ਲਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਓਥੇ ਹੀ ਲੇਬਰ ਦੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਬਲਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਲੇਬਰ ਦੀ ਕੋਈ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਖਰੀਦ ਹੀ ਲੇਟ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਕ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਲੋਡ ਕਰਨ ਅਤੇ ਅਨ ਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਵੀ ਸਮਾਂ ਲਗਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਹ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਹੁਣ ਲੇਬਰ ਦਾ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਲਦ ਹੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੱਲ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधरः पूर्व CM चन्नी ने रिक्शा चलाकर किया प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

    जालंधरः पूर्व CM चन्नी ने रिक्शा चलाकर किया प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का रिक्शा चलाते हुए भी देखा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी करमजीत कौर चौधरी के चुनाव प्रचार के दौरान चन्नी महिलाओं को रिक्शे पर बिठाकर रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं। चन्नी का रिक्शा चलाते हुए ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता देंकि चरणजीत सिंह चन्नी जब 112 दिन पंजाब के मुख्यमंत्री रहे, तब उनके कई वीडियो और फोटो वायरल हुए थे। इस बीच वे दीवार पर बैठकर आम आदमी की बातें सुनते थे। इस बीच चन्नी के बकरी के दूध निकालने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

    लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 1972 मतदान केंद्र फाइनल हो चुके हैं। इन 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 16,21,800 मतदाता हैं। इनमें 8,44,904 पुरुष, 7,76,855 महिला और 41 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक गिनती में 2,00,018 मतदाता विधानसभा हलका फिल्लौर क्षेत्र में हैं, जबकि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,64,962 मतदाता हैं। इसी तरह नकोदर विधानसभा सीट 1,91,067, शाहकोट विधानसभा सीट 1,82,026, करतारपुर विधानसभा सीट 1,79,704, जालंधर पश्चिमी विधानसभा सीट 1,65,973, जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट 1,68,237, जालंधर उत्तर विधानसभा सीट 1,83,363 और जालंधर छावनी विधानसभा सीट 1,86,450 मतदाता है। उन्होंने कहा कि इन 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1850 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 1728 पुरुष और 122 महिला मतदाता शामिल है।

    बता दें कि फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में 242, नकोदर में 252, शाहकोट में 250, करतारपुर में 228, जालंधर पश्चिम में 183, जालंधर सेंट्रल में 186, जालंधर उत्तर में 196, जालंधर छावनी में 218 और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 217 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

  • पंजाबः लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 3 यूवक गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    पंजाबः लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 3 यूवक गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    मोगाः कोटकपूरा के मोगा रोड की तिनकोनी पर तीन नौजवानों ने एक लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया था। प्रेम कुमार ने बातया मैं किसी जरूरी काम से मोगा रोड  पर गया था मेरे पास एक सफ़ेद कार आ के रुकी जिस मैं तीन नौजवान थे उन्होंने मेरे से एक सोने की अंगूठी और 3500 हज़ार रूपए छीन कर फरार हो गए पुलिस को जानकारी दे दी है।

    डी.एस.पी। कोटकपूरा ने जानकारी देते हुए कहा प्रेम कुमार मोगा रोड पर जा रहे थे और एक कार आई और इन से एक सोने की अंगूठी और 3500 हज़ार रूपए इन से ले गए हमारी टीम ने तीन नौजवानो को गिरफ्तार कर लिया है |

  • 25 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची जारी, Goldy Brar पर पुलिस ने रखा  इतने करोड़ का इनाम

    25 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची जारी, Goldy Brar पर पुलिस ने रखा इतने करोड़ का इनाम

    चंडीगढ़: पंजाब मूल के सतिंदरजीत सिंह बराड़ उर्फ गोल्डी बराड़ पर कनाडा पुलिस ने डेढ़ करोड़ का इनाम घोषित किया है। गोल्डी बराड़ पर पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने का आरोप है। गोल्डी ही मूसेवाला हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड है। उसी ने कनाडा से बैठकर भारत में लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से मूसेवाला की हत्या करवाई थी। कनाडा पुलिस ने देश के 25 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों में सूची जारी की है। इस लिस्ट गोल्डी बराड़ का नाम 15वें नंबर पर है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने सोमवार को एक सूची ‘बोलो (बी ऑन द लुकआउट) प्रोग्राम’ में जारी की। इस सूची में गोल्डी बराड़ का नाम भी है। उसका नाम पंद्रहवें नंबर पर शामिल है।

    पुलिस ने जारी किए 25 नाम

    सभी 25 भगोड़ों के बीच उनके आदमकद कटआउट को टोरंटो के योंग-डंडास स्क्वायर में प्रदर्शित किया गया है। सोमवार को 750,000 डॉलर से अधिक के पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें 25 सर्वाधिक वांछितों में से कई को 50,000 डॉलर से लेकर 250,000 डॉलर तक के पुरस्कारों से जोड़ा गया। गोल्डी पर डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम है।

    2017 में कनाडा पहुंचा था गोल्डी

    गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा पहुंचा था। उसने कथित तौर पर मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और तब से फरार चल रहा था। वह पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है। बीते महीने खबर आई थी कि पुलिस ने उसे कनाडा में हिरासत में ले लिया है लेकिन बाद में यह गलत निकला।

    गोल्डी बराड़ पर ये आरोप

    इंटरपोल के अनुसार, 29 वर्षीय गोल्डी बराड़ हत्या, आपराधिक साजिश और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है। उसके खिलाफ पहले ही एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। उसे पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस कनाडा तक गई थी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

    पंजाब पुलिस ने पिछले साल 29 मई को मनसा जिले में मूसेवाला की हत्या के लिए गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जिम्मेदार ठहराया है। मनसा कोर्ट में पिछले साल 26 अगस्त को दायर 1,850 पन्नों के पुलिस चार्जशीट में बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का नाम है। इसमें कहा गया है कि मूसेवाला की हत्या युवा अकाली नेता मिद्दुखेरा की हत्या के प्रतिशोध में की गई थी।

    मूसेवाला हत्याकांड की चार्जशीट में क्या?

    चार्जशीट में नामजद अन्य लोगों में जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया, मनमोहन मोहना, दीपक टीनू, संदीप केकड़ा, अंकित सिरसा, प्रियव्रत फौजी, सचिन भिवानी, केशव, कशिश, मनप्रीत मनु और जगरूप रूपा शामिल हैं। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रमुख प्रमोद बान के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) मूसेवाला की हत्या की जांच कर रहा है।

    गोल्डी के पकड़े जाने की आई थी खबर

    बान ने कहा है कि मुख्य साजिशकर्ता बिश्नोई ने स्वीकार किया है कि मिद्दुखेरा की हत्या का बदला लेने के लिए अगस्त 2021 में योजना बनाई गई थी। दिसंबर 2022 में, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाद में गोल्डी बराड़ का एक कथित वीडियो सामने आया जिसमें उसने दावा किया कि उसे न तो हिरासत में लिया गया है और न ही वह अमेरिका में था।

  • पंजाबः सुबह साढ़े 7 बजे सीएम मान पहुंचे दफ्तर, ज्यादातर ऑफिस 9 बजे मिले बंद, अधिकारी कर्मचारी रहे गैर-हाजिर

    पंजाबः सुबह साढ़े 7 बजे सीएम मान पहुंचे दफ्तर, ज्यादातर ऑफिस 9 बजे मिले बंद, अधिकारी कर्मचारी रहे गैर-हाजिर

    चंडीगढ़ः पंजाब में गर्मी के मौसम में बिजली की संभावित कमी से निपटने के लिए मंगलवार से दफ्तरों का समय बदल गया है। मंगलवार से सुबह साढ़े सात बजे से सरकारी दफ्तर खुल गए। सीएम भगवंत मान भी समय से अपने आफिस पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी काफी होने वाली है। 3 महीनों के लिए यह अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है। आफिस का समय बदलने से लोगों का बड़ा फायदा होगा। सुबह लोग आसानी से अपना काम कर पाएंगे। 21 जून से दिन बड़े हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी तरह की बिजली कमी नहीं है। हरियाणा के मंत्री अपने राज्य को देखे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोयले की कमी नहीं है। 35 दिन का कोयला पंजाब में एडवांस पड़ा हुआ है। अगर गर्मी बढ़ती तो इस फैसले को 15 जुलाई से आगे बढ़ाया जा सकता है।

    वहीं दूसरी ओर अबोहर के कई सरकारी दफ्तर समय पर नहीं खुले मिले। ज्यादातर ऑफिस 9 बजे तक भी बंद रहे। अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर या देरी से आते हुए दिखाई दिए। अबोहर तहसीलदार और नायब तहसीलदार के दफ्तर में अफसर और मुलाजिम गैर हाजिर पाए गए। सांझ केंद्र को ताले लगे मिले, जबकि सरकारी पशु अस्पताल भी बंद पाया गया। बीडीपीओ दफ्तर में अधिकारी गैर-हाजिर और स्टाफ हाजिर मिला। पटवारखाने के कई दफ्तरों को ताले लगे नजर आए और कई मुलाजिम देरी से आते दिखाई दिए। अबोहर के खजाना दफ्तर की भी सरकारी कुर्सियां खाली पाई गईं, जबकि उपमंडल मजिस्ट्रेट सहित स्टाफ समय पर दफ्तर में पहुंचा।

  • आज का राशिफल,  2 मई 2023

    आज का राशिफल, 2 मई 2023

    आज का राशिफल, 2 मई 2023

    मेष: एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
    वृष: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
    मिथुन: फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।
    कर्क: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।
    सिंह: कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।
    कन्या: घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
    तुला: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।
    वृश्चिक: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
    धनु: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।
    मकर: कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ: नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।
    मीन: विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
  • दिन दहाड़े जेल में गैंगस्टर का कत्ल

    दिन दहाड़े जेल में गैंगस्टर का कत्ल

    नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान की हत्या हो गई है। मंगलवार की सुबह जेल में बंद एक बदमाश ने लोहे की ग्रिल उखाड़ कर उस पर हमला बोल दिया। बदमाश ने लोहे की छड़ को टिल्लू के पेट में घोंप दिया। इस हमले में वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जेल कर्मियों ने उसे आनन-फानन में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े छह बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हुई है। जिस बदमाश ने टिल्लू पर हमला बोला है, उसका नाम योगेश टुंडा है। इस हमले में योगेश के साथियों ने भी उसका सहयोग किया। हालांकि, पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। टिल्लू ताजपुरिया पर हत्या सहित कई अपराध के मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज सुबह ऐसी सूचना मिली थी कि जेल के दो लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    टिल्लू को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले में जख्मी रोहित का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि वह खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक,रोहिणी कोर्ट के अंदर कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या में टिल्लू का हाथ था। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने एक एनकाउंटर में टिल्लू गैंग के दो शूटरों को मार गिराया था। जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया की कॉलेज के जमाने से दुश्मनी थी, वह एक-दूसरे पर हमले की फिराक में लगे रहते थे। गैंगवार में अबतक दोनों गैंग के दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि, अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद क्या बदले की भावना से तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया।

    टिल्लू पर हत्या, अवैध कब्जे और जबरन वसूली सहित अपराध के कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी और टिल्लू आपस में जिगरी दोस्त थे। लेकिन, कॉलेज में चुनाव के दौरान दोनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने लगी। इसकी वजह थी। क्योंकि दोनों अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी कैंपन कर रहे थे। कॉलेज से निकलकर दोनों अपराध की दुनिया में आ गए। इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर हमले करने लगे।

  • सेक्स रैकेट मामले में Hotel Hill View और Ramson में पुलिस की रेड, 2 मैनेजर गिरफ्तार

    सेक्स रैकेट मामले में Hotel Hill View और Ramson में पुलिस की रेड, 2 मैनेजर गिरफ्तार

    हरिद्वार: उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार में एक ओर भक्तिभाव से लोग आते हैं तो वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में जिस्मफरोशी का शर्मनाक धंधा धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। हाल ही में हरिद्वार पुलिस द्वारा एक ऐसे ही सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। यहां पर दो होटल के मैनेजर सैक्स रैकेट का संचालन कर रहे थे। रैकेट चलाए जाने की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली और पंजाब की लडकियों से हरिद्वार के होटलों में जिस्मफरोशी कराने का पर्दाफाश करते हुए हरिद्वार के दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया है।

    हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित दो होटलों में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने उनको रंगेहाथों पकड़ने के लिए खुद ग्राहक बन कर बात की। होटल मैनेजरों ने उनको व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेजी और उनके रेट बताए। इसके बाद 4 पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर होटल हिल व्यू और रैम्सन में गए। पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की।

    उन लड़कियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वे काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थीं। उनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से हुई, जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर रिहान व सोनू से कराई इन दोनों ने दोनों महिलाओं को पैसे का लालच दिखाते हुए जिस्मफरोशी के जंजाल में धकेल दिया। सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने-अपने होटलों होटल हिल व्यू व होटल रैमसन में कमरे उपलब्ध कराते थे।

    पुलिस ने होटल मैनेजर हिल व्यू रिहान एवं होटल मैनेजर रैमसन मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पुलिस ने दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस फिलहाल होटल मैनेजरों से पूछताछ कर रही है और उनसे सच उगलवाने की कोशिश कर रही है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए बाहर से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी कराने वाले दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

    हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित होटलों में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने प्लान बनाकर आरोपियों से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की फोटो भेजकर डील करते थे। ग्राहकों को होटल में बुलाकर देह व्यापार कराते थे। पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर दो होटलों में छापेमारी करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम इबदुल्लाह उर्फ रिहान, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और मुकेश शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा निवासी जिला जिंद हरियाणा है।

    कार्रवाई के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देह व्यापार के लिए पंजाब से लाई गई दो लड़कियों को भी आजाद करवाया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया धर्मनगरी हरिद्वार में अभी भी कई ऐसे होटल और धर्मशालाएं पुलिस की रडार पर हैं, जिनमें देह व्यापार कराया जा रहा है. उन्होंने कहा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आगे भी देह व्यापार कराने वाले होटलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : बेअदबी कांड के दोषी जसवीर सिंह की जेल में हुई मौत

    पंजाब : बेअदबी कांड के दोषी जसवीर सिंह की जेल में हुई मौत

    चंडीगढ़: मोरिंडा में बेअदबी कांड के आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी की मौत हो गई है। जसवीर मानसा की तमकोट जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे मानसा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे 29 अप्रैल को रूपनगर से मानसा लाकर शिफ्ट किया गया था।

    जसवीर के शव को फिलहाल सिविल अस्पताल में ही रखा गया है। आरोपी की मौत की वजह क्या है इस पर अभी संशय बरकरार है। पुलिस प्रशासन जांच में जुटा है। इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि आरोपी को आज शाम 4 बजे तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया गया और रात 9 बजे जसवीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    मोरिंडा में पिछले हफ्ते ही बेदअबी की घटना हुई थी जिसे लेकर प्रदर्शन भी हुए थे। जसवीर पर दो सिख ग्रंथियों (पुजारी) को कथित रूप से मारने और गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने आरोपी जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर धार्मिक भावनाएं आहत करने व हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है।

    सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में जूते पहने व्यक्ति को कोतवाली साहिब गुरुद्वारे के गर्भगृह में रेलिंग पार करके प्रवेश करते और फिर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे दो ग्रंथियों को मारते और पवित्र पुस्तक को उसके स्थान से हटाते हुए देखा जा सकता है। इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले जसवीर सिंह को बाद में गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया था।