Blog

  • 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड के साथ PM Modi ने किया 5G लॉन्च

    10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड के साथ PM Modi ने किया 5G लॉन्च

    नई दिल्लीः लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत करते हुए देश में 5G सर्विस भी लॉन्च की है। इसके साथ ही देश के कई शहरों में 5G की सर्विस मिलने लगेगी। लॉन्चिंग के साथ भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिलेंगी।

    इस मौके पर पीएम मोदी 5G नेटवर्क पर वीडियो कॉल की मदद से महाराष्ट्र में स्कूल के बच्चों से बातचीत की। यह कॉल जियो ने नेटवर्क पर की गई थी। इंडियन मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत 1 अक्टूबर दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई है। यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंच चुके हैं और विभिन्न कंपनियों को स्टॉल पर उपकरणों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो, एयरटेल और दूसरे कंपनियों के स्टॉल पर विजिट किया है और नई टेक्नोलॉजी का डेमो भी लिया है।

    उन्होंने मेडिकल लाइन में 5G की वजह से मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया है। इसके अलावा किस तरह से डिफेंस और कृषि सेक्टर में 5G आने के बाद होने वाले बदलाव का भी डेमो देखा है। हालांकि, शुरुआत में देश के सभी शहरों में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं होगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में शुरुआती सर्विस मिलेगी, जिसका विस्तार अगले साल के अंत तक पैन इंडिया लेवल पर होगा। फिलहाल मेट्रो शहरों में 5G कनेक्टिविटी मिलेगी।

  • जालंधरः मॉडल टाउन में दुकानदारों ने दुकाने बंद कर किया प्रदर्शन, जाने मामला

    जालंधरः मॉडल टाउन में दुकानदारों ने दुकाने बंद कर किया प्रदर्शन, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः महानगर के पॉश इलाके मॉडल में दुकानदारों ने आज दुकाने बंद कर निगम के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर रोष जताया है। इस मामले को लेकर बीते दिन रोहन सहगल ने शनिवार को दुकानें बंद रखने का ऐलान किया था। गत दिनों नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों के बाद प्रशासन ने मॉडल टाउन की कर्मशियल बिल्डिंगों के चालान काटे गए।

    जिसके बाद गुस्साए मॉडल टाउन मार्किट एसोसिएशन ने आज मीटिंग रखी। मीटिंग के बाद उन्होंने फैसला लिया कि 1 अक्तूबर सुबह 9 बजे से सारी दुकानें बंद रखी जाएंगी। जिसके रोष में आज दुकानें बंद रखकर नगर निगम और आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

    इस दौरान एसोसिएशन ने कहा कि यहां करीब 550 दुकानें हैं। निगम द्वारा कर्मशियल बिल्डिंगों के चालान काटे जाने को लेकर एसोसिएशन प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर आ गया है। बता दें कि बीते दिन निगम ने उन बिल्डिंगों के चालान काटे जिनकी पार्किंग अन्य कामों के लिए इस्तेमाल हो रही थी। इसी के साथ जिन बिल्डिंगों के सामने खड़ी होने वाली गाड़ियां सड़क पर पार्क होती थीं उनके भी चालान काटे गए थे। इसी के रोष में आज दुकानदारों ने मार्किट को पूरी तरह से बंद रखने का ऐलान किया है। 

  • जालंधर: Navratna Group का चेयरमैन गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के लेनदेन में हुई धोखाधड़ी

    जालंधर: Navratna Group का चेयरमैन गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के लेनदेन में हुई धोखाधड़ी

    जालंधर/वरुणः एक हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में वांछित नवरत्न ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चेयरमैन हिमांश वर्मा को नेपाल पुलिस ने भागने की फिराक करते हुए गिरफ्तार कर लिया। हिमांश वर्मा के नेपाल होने की जानकारी पंजाब पुलिस को दी थी जिसके बाद पंजाब पुलिस ने नेपाल पुलिस को इनपुट दिए तो उसकी नेपाल से गिरफ्तारी हो गई। हिमांश वर्मा जालंधर में भी 3 केसों में वांछित हैं जबकि एक केस में जब उसे जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह चंडीगढ़ में जालंधर पुलिस की हिरासत में फरार हो गया था।

    हिमांश वर्मा इतना शातिर है कि उसने कई ऐसी कंपनीज खोल रखी थी जो सीधे तौर पर सरकारों से कारोबार करती थी। इसी के चलते कई नेताओं को निजी फायदे देकर उसने अपनी काफी पहचान बना ली। जालंधर समेत, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई शहरों व राज्यों में उसके ऑफिस खुल चुके थे। 1250 करोड़ रुपए के लेनदेन में हुई धोखाधड़ी को लेकर ई.डी. की जांच में हिमांश वर्मा और उसकी कंपनी का नाम भी सामने आ चुका है जबकि उसके खिलाफ 5 जनवरी 2022 को एल.ओ.सी. भी जारी की गई थी।

    सी.बी.आई. भी हिमांश को लेकर जांच कर चुकी है जिसके बाद उसके के खिलाफ सी.बी.आई. ने भी एल.ओ.सी. जारी कर दिया था। 10 अपराधिक केस दर्ज होने के कारण इस समय गिरफ्तारी के डर से हिमांश नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि सिंडिकेट बैंक 2016 को हुए 1800 करोड़ के चर्चित धोखाधड़ी के केस में भी हिमांश वर्मा आरोपी है। ई.डी. जयपुर 5 सालों से हिमांश वर्मा, उसकी मां चंदर कांता और बहन पल्लवी वर्मा को पिछले पांच सालों से जांच में शामिल होने के लिए बुला रही है लेकिन इनमें से कोई भी पेश नहीं हुआ। नेपाल से गिरफ्तारी होने के बाद अब पंजाब पुलिस हिमांश वर्मा को वहां से लेकर आएगी।


    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना नई बारादरी में हिमांश वर्मा पुत्र अजय कुमार निवासी सैक्टर 8 सी चंडीगढ़, उसकी मां चंद्र कांता समेत दो एक अन्य को लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए नामजद किया था। हिमांश ने जालंधर में भी अपने ट्रैवल एजैंटी के दफ्तर खोले हुए थे और विदेश भेजने के नाम पर अपने जानकारों समेत कई क्लाइंट्स से करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी कर दी। अलग-अलग शिकायतों के आधार पर थाना नई बारादरी की पुलिस ने हिमांश वर्मा के खिलाफ 2021 में तीन केस दर्ज किए थे। चंडीगढ़ में भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था जिसके बाद जालंधर पुलिस ने हिमांश की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए का ईनामी अपराधी घोषित कर दिया था।

  • पजाबः खेतों में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

    पजाबः खेतों में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

    नवांशहरः जिलें से दर्दनाक मामला सामने आ रहा है। जिलें के गांव जेठूमाजरा में प्राइवेट स्कूल बस के पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दूसरे वाहन को साइड देते समय बस खेतों में पलट गई। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई है। हादसे के बाद मौके पर स्कूल प्रबंधक भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बस में करीब 23 से अधिक बच्चे सवार थे। इनमें से कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।  

  • पंजाबः इस मामले में विजीलेंस ने पूर्व सीएम कैप्टन के करीबी पर कसा शिकंजा

    पंजाबः इस मामले में विजीलेंस ने पूर्व सीएम कैप्टन के करीबी पर कसा शिकंजा

    लुधियानाः पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस टीम एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं जिलें के सिधवांबेट क्षेत्र में स्ट्रटी लाइट लगाने में किए गए गबन में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी रहे एवं कांग्रेस नेता संदीप संधू के साले हरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया है।

    हालांकि विजिलेंस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गबन मामले में गिरफ्तार किए गए बीडीपीओ, ब्लाक समिति अध्यक्ष और बीएलओ ने पूछताछ के दौरान संदीप संधू का नाम भी लिया है। जिस कंपनी को यह लाइटें देने की बात सामने आ रही है वह भी फर्जी थी। विजिलेंस इसकी भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि विजिलेंस ने बीती 27 सितंबर को सिधवांबेट के 26 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने में 65 लाख रुपये के गबन पर केस दर्ज किया था।

    बीडीपीओ सतविंदर सिंह, ब्लाक समिति के अध्यक्ष लखविंदर सिंह और मैस अमर इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज के मालिक गौरव शर्मा को इसमें नामजद किया था। आरोप है कि बिना लाइटें लगाए ही इलेक्ट्रिशन को अदायगी कर दी गई। बीडीपीओ और समिति के अध्यक्ष लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इसके बाद पुलिस ने बीएलओ तेजा सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। शनिवार को तीनों काे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के एसएसपी रविंदरपाल सिंह का कहना है कि हरप्रीत सिंह को मामले में नामजद किया हुआ है। हम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं।

  • पंजाबः 28 साल के युवक की गोलियां मारकर हत्या, 20 दिन बाद जाना था कनाडा

    पंजाबः 28 साल के युवक की गोलियां मारकर हत्या, 20 दिन बाद जाना था कनाडा

    अमृतसरः जिलें में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं देर रात घरिंडा थाने के बासरके गांव के पास कुछ लोगों ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (28) गोलियां मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग उसे अपने साथ पार्टी में ले गए थे और फाटक के पास वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल आरोपियों के बारे में पता लगाने में पुलिस जुटी है। गुरप्रीत को कुछ दिन बाद ही 4 वर्षीय बेटी के साथ पत्नी के पास कनाडा के पास जाना था।  

    डीएसपी संजीव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उधर, पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए। पारिवारिक सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह गोपी का पांच साल पहले विवाह हुआ था। पत्नी कनाडा में है और वह अपनी चार साल की बेटी के साथ यही रह रहा है। लगभग 20 दिन बाद उसे अपने मासूम बेटी के साथ पत्नी के पास कनाडा पहुंच जाना था।

    देर रात कुछ दोस्त उसके पास पहुंचे और पार्टी में हिस्सा लेने के लिए अपने साथ ले गए। हालांकि उसके बाद उसके बारे में कुछ नहीं पता चला। पुलिस को शनिवार की सुबह बासरके रेलवे फाटक के पास गुरप्रीत सिंह का शव सफेद वरना में मिला। उसके शरीर पर तीन गोलियों के निशान था। साफ जाहिर था कि आरोपियों ने गुरप्रीत को गोलियां सड़क पर मारी और फिर शव को कार में रखकर एसी आन कर दिया। आरोपियों और घटना के कारण का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

  • कबड्डी मैच बना जंगे-ए-मैदान,50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

    कबड्डी मैच बना जंगे-ए-मैदान,50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में एक टीम को हारता देख उसके समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस घटना में दूसरी टीम के छह खिलाड़ी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में जेवर थाने में 12 नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद लोगों में आठ खिलाड़ी भी शामिल हैं। जेवर थाने के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जेवर कस्बे के दुर्गा मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान वार्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक कबड्डी प्रतियोगिता भी चल रही है। सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर बाद दुर्गा क्लब और एकता क्लब के बीच कबड्डी मैच खेला जा रहा था। उन्होंने बताया कि मैच में दुर्गा क्लब जीत की ओर बढ़ने लगा, तभी एकता क्लब और उसके सदस्यों के साथ आए समुदाय विशेष के समर्थकों ने हंगामा करते हुए मारपीट व पथराव शुरू कर दिया। सिंह के अनुसार, आरोप है कि दरगाह में पहले से जुटे लोगों ने भी मेले में मौजूद खिलाड़ियों पर पथराव किया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में खिलाड़ी अमित, सौरव, विकास, भूरा, हरकेश और विशाल घायल हो गए। सिंह के मुताबिक, पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने घटना को लेकर जेवर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। 

  • 1 अक्टूबर से सिलेंडर के दाम घटे, इतने रुपये की हुई कटौती

    1 अक्टूबर से सिलेंडर के दाम घटे, इतने रुपये की हुई कटौती

    नई दिल्लीः ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (OMCs) ने आज 1 अक्टूबर से महानगरों में 19 Kg के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, LPG के इस सिलेंडर की कीमतों में 37.50 रुपये प्रति यूनिट तक की कटौती की गई है।

    आपको बता दें कि पिछले महीने की पहली तारीख को भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में कटौती की गई थी. हाल ही में हुई सरकारी समीक्षा के बाद होटल, रेस्टोरेंट्स के कारोबारियों की लागत कुछ कम होने की उम्मीद है. नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस फेस्टिवल सीजन में एलपीजी सिलेंडर के दामों में सरकार ने बड़ी राहत दी है. हालांकि यह बड़ी राहत सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर में ही दी गई है. आपको बताते चलें कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल कंपनियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक आज से दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,885 रुपये के बजाय 1,859 रुपये होगी. इंडियन ऑयल के मुताबिक इसी तरह, कोलकाता में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,995.50 रुपये के बजाय 1,959 रुपये होगा. वहीं अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक कमर्शियल LPG सिलेंडर 1,811.50 रुपये तो चेन्नई में 2,009.50 रुपये का मिलेगा।

    घरेलू सिलेंडर के रेट

    आपको बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं. IOCL के मुताबिक, आज एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे हैं. जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है. 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. फिलहाल तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस का एक सिलेंडर 1053 रुपये में मिल रहा है।

    दुनिया भर में नेचुरल गैस की कीमतों में काफी बढ़त देखने को मिल रही है. जिससे आगे एक बार फिर कीमतों में कुछ दबाव देखने को मिल सकता है. वहीं नेचुरल गैस की कीमतों में तो रिकॉर्ड 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ी हुई दरें आज से यानी एक अक्टूबर से लागू हो गई हैं, जो 31 मार्च 2023 तक जारी रहेगी. नेचुरल गैस की दरों में बढ़ोतरी की वजह से पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ने की आशंका है।

  • राशिफल (शनिवार 01 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 01 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी।

    वृषः वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।

    मिथुनः शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    कर्कः लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

    सिंहः रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

    कन्याः अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।

    तुलाः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।

    वृश्चिकः नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।

    धनुः बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

    मकरः स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।

    कुंभः कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    मीनः धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें।

  • मां दुर्गा महिला संकीर्तण मंडली द्वारा जागरण व भंडारे का आयोजन

    मां दुर्गा महिला संकीर्तण मंडली द्वारा जागरण व भंडारे का आयोजन

    चक्कां रोड हाऊसिंग बोर्ड फेस दो में गूंजे मां के जयकारे

    बददी/सचिनबी बैंसल: बददी शहर के हाउसिंग बोर्ड फेस 2 में स्थापित जय मां दुर्गा महिला संकीर्तन मंडली द्वारा जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हर्ष एंड पार्टी  नालागढ़ द्वारा माता की एक से एक बढक़र माता की भेंटे गाकर पूरी रात समा बांध दिया गया। आए हुए भक्तों को मंत्रमुग्ध किया वहीं सारी रात लोग मां की भेंटो पर थिरकते रहे।
    आई हुई संगत को थिरकने पर विवश किया। जागरण मंडली द्वारा शेर पर चढक़र आई मेरी मां प्यारा सजा है तेरा दरबार जगराते वाली रात मेरा भोला है भंडारी इत्यादि माता के भजन गाए और सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर आए हुए भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पुलिस अधीक्षक बददी मोहित चावला परिवार सहित पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। उन्होने महिला मंडली द्वारा  करवाए गए जागरण व भंडारे के आयोजन की  प्रशंसा की और कहा आज की महिलाएं हर क्षेत्र में पड़ चढक़र भाग ले रही हैं और सशक्त बन रही हैं ओर  देश को नही दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहां की आज की नारी अबला नारी नहीं है आज की नारी सशक्त शक्तिशाली नारी है।
     इसलिए हर पुरुष को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए  और उन्होंने कहा कि भगवान का गुणगान हमेशा करना चाहिए क्योंकि ईश्वर ही हमें सब कुछ प्रदान करते हैं और उनके आशीर्वाद से ही सारा ब्रह्मांड चलता है। हर मनुष्य को भगवान के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए। इस मौके पर महिला मंडल की सदस्य निशा शर्मा कांता शर्मा लता शमार्, दीक्षा शर्मा, कामिनी शर्मा , महेंद्र सिंह,  दौलत राम, सिटीजन टेलर भी उपस्थित रहे। इससे पहले हाऊसिंग बोर्ड चक्कां रोड पहुंचने पर रोड सेफटी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उनकी टीम ने एसपी बददी का स्वागत किया।