Blog

  • पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां ने किया मैराथन का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां जिला ऊना हिमाचल प्रदेश ने भारत सरकार द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत 18 फरवरी 2024 को बच्चों के शारीरिक विकास के लिए PSM 11 किलोमीटर ऊना सिटी हाफ मैराथन 2024 का आयोजन किया। जिसमें ऊना जिले के 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। देवेंद्र चंदेल जिला उपनिदेशक, शिक्षा विभाग- ऊना ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई व बच्चों को शुभाशीष दिया।

    मैराथन के लिए बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चों ने लगभग एक घंटे में ही मैराथन की दूरी तय करके अपने आप भी एक रिकॉर्ड कायम कर दिया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को माननीय मुख्य अतिथि जतिन लाल IAS जिला उपायुक्त ऊना ने 2100, 1500, व 1100 रुपए की धनराशि, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला उपायुक्त ऊना ने अपने भाषण से बच्चों का मार्गदर्शन किया। 

    मैराथन को सफल बनाने में विशेषतया राकेश नय्यर, संस्थापक एम आई ए डी ए वी, मैहतपुर, डॉ कोमल मलिक आनंद राज, मलिक हॉस्पिटल मैहतपुर, सुरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, विशन दास, रवि कुमार बहडाला व विद्यालय प्रबधन समिति ने पूर्ण सहयोग दिया।

  • लंबित पड़े मामलों , चिट्टा तस्करों, अवैध खनन पर  त्वरित कार्रवाई करें पुलिस अधिकारी: संजय कुंडू 

    ऊना/सुशील पंडित :पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू, भा.पु.से द्वारा जिला ऊना के दो दिवसीय दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। जिस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को थाने में लंबित पड़े मामलों व चिट्टा तस्करों एवं अवैध खनन पर त्वरित कार्रवाई करने व नकेल डालने के आदेश दिए। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया, उप-पुलिस अधीक्षक अजय ठाकुर, उप-मण्डल पुलिस अधिकारी अम्ब श्रीमती वसुधा सूद, उप-मण्डल पुलिस अधिकारी हरोली मोहन रावत व जिला ऊना के सभी पुलिस थाना प्रभारी शामिल हुए। 

    इस बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया द्वारा सर्वप्रथम पुलिस महानिदेशक का स्वागत किया गया व जिला पुलिस ऊना की कार्य प्रणाली से संबधित विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया। इसके उपरांत अजय ठाकुर उप-पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) द्वारा PPT के माध्यम से पुलिस महानिदेशक महोदय को जिला ऊना में कानून एवं व्यवस्था एवं अन्य मुख्य बिंदुओं बारे में बताया गया। जिसके उपरांत पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधीकारियों व थाना प्रभारियों से व्यक्तिगत तौर उनके अधीनस्थ कार्यक्षेत्र की फीडबैक ली व जरुरी दिशा निर्देश जारी किए। जिसमें कि प्रत्येक पुलिस थाने में लंबित पड़े मामलों को शीघ्र निपटने, चिट्टा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने व अवैध खनन को रोकने हेतु नाकाबंदी को और बढ़ाने के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए ।

    इसके अतिरिक्त गगरेट में उप-मण्डल पुलिस अधिकारी कार्यालय खोलने को लेकर रुपरेखा तैयार कर शीघ्र पुलिस मुख्यालय भेजने के निर्देश दिये गए।  जिला ऊना में बढ़ते हुए यातायात व सड़क दुर्घटनाओं एवं  वाहनों की संख्या को देखते हुए एक अलग से ट्रैफिक पुलिस थाना खोलने के सुझाव भेजने, जिला ऊना में नशे के खिलाफ कारवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाने जिसमें की खास तौर पर पंजाब राज्य के साथ लगते जिला ऊना के क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान देने व आने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इंटर स्टेट बॉर्डर एंट्री प्वाइंट्स पर सी.सी.टी.वी कैमरों के नैटवर्क को सुदृढ़ करने  के दिशा निर्देश भी पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू दिए गए।

  • हरिद्वार जनपद के नारसन में पेपर मील में लगी भीषण आग,देखें वीडियो

    हरिद्वार :जनपद के झबरेड़ा रोड स्थित पेपर मिल में अचानक भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए जिले से कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची  और आग बुझाने में जुटी रहीं वहीं यूपी के मुज्जफरनगर से भी दमकल की गाड़ियों को मंगाया गया है।फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल के अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। पेपर मिल में आग लगने से लाखो का नुकसान बताया जा रहा है।  

    दरअसल रुड़की के नारसन में  गंगोत्री पेपर मिल है जिसमें पुराने कागज को रिसाइकिल कर नया कागज बनाया जाता है। सुबह करीब चार बजे वहां अचानक आग लग गई। बताया गया है कि आग लगने के बाद मिल में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर की ओर दौड़े और सूचना मिल स्वामी को दी। मिल स्वामी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची मंगलौर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि रुड़की, हरिद्वार और अन्य क्षेत्रों से दमकल की गाडियां मंगाई गई। कड़ी महक्कत के बाद भी आग पर काबू नही पाया गया।

    गाड़ियां कई बार पानी भरकर मिल आती रही। वहीं बताया गया है कि आग को बुझाने के लिए यूपी मुज्जफरनगर से भी दमकल की गाडियां बुलाने की कोशिश मिल मालिक द्वारा की जा रही है। जिला अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद जिले के विभिन्न स्थानों से दमकल गाड़ियों को मंगाया गया है किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है वहीं आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा  है।

  • ऊनाः रोवर रेंजर ने अचार बनाने की विधियां सिखाईं

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना कॉलेज में रोवर रेंजर ईकाई द्वारा प्रवेश टैस्टिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के तीसरे दिन कौशल विकास के ऊपर कार्यशाला में छात्रों के विभिन्न प्रकार के अचार बनाने की विधियां सिखाई गईं। डॉ. शाम सिंह बैंस ने गोभी, गाजर, आलू, मिर्ची और चने का अचार बनाकर छात्रों को इस कार्य को बिजनेस के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर दीपक लट्ठ, और रेंजर लीडर डॉ. रंजू बनोता भी उपस्थित रहीं।
  • कुटलैहड़ के हर गांव घर को सड़क से जोड़ दूंगा- भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने रविवार को गांव खोलीं में पुल व सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इस मौके उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बुढवार में वार्ड नंबर 1 के गांव खोलीं में लगभग 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल व सम्पर्क मार्ग से बुढवार, बल्ह, टीहरा तथा मंदली ग्राम पंचायतों की करीब दस हजार आबादी की आवाजाही आसान हो जाएगी। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है।

    सुक्खू सरकार में राज्य के विकास को एक नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले 14 माह के कार्यकाल में हमने कुटलैहड़ की तीन दर्जन लिंक सड़कों का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवा दिया है। कुटलैहड़ में अमूल चूल परिवर्त के लिए मेरे लिए पांच साल का समय काफी है। हम इसी कार्यकाल में कुटलैहड़ को अग्रणी क्षेत्र बना देंगे। इस मौके पर उन्होंने गांव खोलीं में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि के अलावा पुल निर्माण  के लिए भी अतिरिक्त 3 लाख रुपए  देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर 11 व्यक्तियों को नकद आर्थिक मदद भी प्रदान की जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को 3 हजार रुपए नकद दिए गए। कार्यक्रम में कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, योगराज भारद्वाज, स्थानीय पंचायत प्रधान रणजीत सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदर्शन शर्मा, छपरोह पंचायत की प्रधान सुनीता देवी, खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता देश राज, पंचायत निरीक्षक राकेश कुमार, शशी शर्मा, रोशन लाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • पंजाब: एक सप्ताह पहले शुरू हुए एलिवेटेड पुल की गिरी स्लेब, देखे वीडियो

    लुधियाना: फिरोजपुर रोड पर बने एलिवेटेड पुल की भारत नगर चौक में स्लेब गिर गई। गनीमत रही कि कोई वाहन चालक या पैदल व्यक्ति पुल के उस समय नीचे नहीं था अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी। लोगो ने आरोप लगाया कि स्लेब गिरना NHAI की बड़ी लापरवाही है। अभी पुल का पूरा काम नहीं मुकम्मल हुआ, तो उसे इस तरह से जल्दबाजी में शुरू करना लोगों की जान से खिलवाड़ है।
      
    लोगों ने बताया कि आज सुबह लोगों ने देखा पुल से नीचे वाल बाउंड्री की स्लेब गिरी हुई थी। लोगों ने ही ट्रैफिक पुलिस और NHAI को सूचित किया। सुबह करीब 10.30 बजे NHAI का मेटेंनेस विभाग टीम क्रेन सहित टीम लेकर पुल पर पहुंचा। 4 से 5 घंटे की कड़ी मुशक्कत के बाद वेलडिंग आदि करके स्लेब को फिर से लगाया गया। 

    मेंटेनेंस टीम के साथ आए सुपरवाइजर पप्पू यादव ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह स्लेब गिरी नहीं है किसी कारण से उन लोगों ने उतारी है, जिसकी अब मुरम्मत करवाई जा रही है। NHAI की लापरवाही के कारण पुल के नीचे आने-जाने वाले लोगों की जान को खतरा है। लोगों की NHAI के अधिकारियों से मांग है कि पूरे पुल की सभी स्लेबो की चैकिंग करवाई जाए। यदि अभी पुल के कार्य में किसी तरह की कमी है तो पुल को बंद कर काम पूरा किया जाए। 


    फ्लाईओवर के कुल 210 पिलर हैं। प्रत्येक पांच पिलरों के नीचे एक वाटर रिचार्ज वेल है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) का अनुमान है कि इससे हर साल बारिश का करीब 15 करोड़ लीटर पानी जमीन के अंदर जाएगा। फिरोजपुर रोड पर भी दोनों ओर ड्रेन के पानी के लिए करीब 100 वाटर रिचार्ज वेल बनाए गए है।

  • पंजाब: सांसद मनीष तिवारी के बीजेपी में जाने की अटकलों पर लगी लगाम 

    श्री आनंदपुर साहिब: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर लगाम लग गई है। मीडिया से बातचीत में सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने की सभी खबरें फर्जी हैं। मैं अपने क्षेत्र में काम कर रहा हूं। उनके बीजेपी में शामिल होने की खबर पर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता।

    सांसद मनीष तिवारी कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं। दो दिनों से चर्चा थी कि मनीष तिवारी बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालांकि बीजेपी के पास लुधियाना सीट पर कई सक्षम उम्मीदवार हैं। लुधियाना सीट को लेकर मामला अभी भी फंसा हुआ था। मगर इन सभी अटकलों पर मनीष तिवारी ने विराम लगा दिया है। 

    बता दें कि मनीष तिवारी सांसद होने के साथ ही पेशे से वकील भी हैं। 17वीं लोकसभा के चुनाव में मनीष तिवारी पंजाब के श्री आनंदपुर सहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्हें जीत मिली थी। मनीष तिवारी यूपीए सरकार के दौरान 2012 से लेकर 2014 तक सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे थे। इससे पहले साल 2009 से लेकर 2014 तक लुधियाना सीट से सांसद थे। यूपीए शासनकाल के दौरान वह कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता भी थे।

  • पंजाब : पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर की हुई मौ+त 

    बरनाला : पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर काला धनौला का एनकाउंटर कर दिया है। इसमें उसकी मौत हो गई। यह एनकाउंटर पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) द्वारा किया गया। गुरमीत सिंह मान उर्फ काला धनौला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था, जो कांग्रेसी नेता पर हमले के अलावा 40 से ज्यादा संगीन केसों में वांटेड था।

    पंजाब पुलिस की एंट्री गैंगस्टर टास्क फोर्स ने उस वक्त एनकाउंटर किया, जब वह बरनाला से संगरूर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। काला धनौला A-कैटेगरी का गैंगस्टर था। गुरमीत सिंह मान उर्फ काला धनौला गैंगस्टर का पूरा नाम है। 


    जानकारी के अनुसार AGTF की टीम कई दिनों से धनौला को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाकर बैठी थी। मगर वह हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था। रविवार सुबह टीम को सूचना मिली कि गैंगस्टर काला बरनाला के देहात क्षेत्र में मूव हुआ है। सूचना के आधार पर सिविल वर्दी में पहले ही अधिकारी तैनात कर दिए गए थे।

    टीम ने जब गैंगस्टर को देखा तो उसे रुकने के लिए कहा। मगर धनौला ने आगे से फायरिंग कर दी। इसके बाद टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें उसकी मौके से मौत हो गई। पुलिस ने क्राइम सीन से आरोपी का वेपन कब्जे में लिया है। जिला पुलिस को भी सारे घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।
    सूत्रों से पता चला है कि AGTF टीम को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अपने एंटी चलने वाले गैंग के कुछ लोगों को टारगेट करने वाला है। उक्त सूचना के आधार पर टीमें काला की तलाश कर रही थी। बता दें कि पहले भी काला को पुलिस ने 2 बार एनकाउंटर कर ही पकड़ा था। लेकिन, तब दोनों बार उसकी जान बच गई थी। मगर, इस बार वह गोली लगने के बाद उठ ही नहीं पाया।

  • विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने 522 परिवारों को बांटी 69600 के राहत राशि के चैक

    कुटलैहड़ में गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को हर हाल में मिलेगी आर्थिक सहायता:देवेंद्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने विधान सभा सत्र से एक दिवसीय कुटलैहड़ प्रवास पर आकर कुटलैहड़ के 522 परिवारों को 69,600 रुपए के आर्थिक चैक बांटे। बंगाणा रेस्ट हाउस में 166 थानकलां रेस्ट हाउस में 256 और बसाल रेस्ट हाउस में करीब 100 परिवारों को राहत राशि के चैक वितरण किए। इस में कुछ राज्य  सरकार से आई आर्थिक सहायता एवं अधिक कुटलैहड़ वैलफेयर सोसाइटी से और विधायक देवेंद्र भुट्टो ने अपनी विधायक सैलरी से आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ की जनता की सेवा करना है। और चुनावों में हमने कहा था। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हम विधायक सैलरी जनता में बाटेंगे। और आज हमें खुशी ही रही है।

    कि 14 माह के कार्यकाल में जहां हम ने कुटलैहड़ की जनता के लिए सरकार से करीब दो करोड़ की धनराशि आर्थिक तौर पर लाकर घर द्वार दी है। वही 14 माह की हम ने विधायक सैलरी करीब 30 लाख अलग जनता में बांटी है। इस के अलावा हम ने कुटलैहड़ वैलफेयर सोसाइटी के माध्यम से भी करीब 60 लाख की आर्थिक सहायता जनता को प्रदान की है। हमारा उद्देश्य है। कि मेरे कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कोई परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे है। वह दवाई एवं आर्थिक रूप से तंग न रहे। और अगर उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिकी तंगी से जूझ रहे है। तो उन्हें आर्थिक मदद करके उन्हे पढ़ाई के लिए और ज्यादा प्रेरित करें। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने पहले वर्ष में 237 स्कूली छात्रों को पढ़ाई के खर्च के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। और इस वर्ष अलग कुटलैहड़ विस क्षेत्र की 200 छात्राओं को गोद लेने का निर्णय लिया हैं। और इसकी शुरुआत हमने हटली स्कूल से आर्थिक सहायता देकर कर दी है।

    हमारा वह उद्देश्य नहीं है। कि सत्ता की कुर्सी मिलने के बाद जिस जनता ने आपको कुर्सी दी है। उन्हें भूलकर दो चार लोग साथ रखकर उनके कहने पर काम करें। हम ने 14 माह का कार्यकाल कुटलैहड़ विस क्षेत्र की देव तुल्य जनता में बिताया है। और जनता के कहने पर ही हम ने काम किया है। मेरे कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता ही मेरा परिवार है। और मैं परिवार का मुखिया होने पर आपके हर कार्य को पुख्ता से करूंगा। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जो सक्रिय सेल्फ हेल्प ग्रुप  है। उनके लिए 84 लाख की धनराशि खर्च करके उन्हे आत्म निर्भर बनाया जायेगा। और दस वर्षो तक उन्हें कार्य करने का हलफनामा उन से लिया। इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा,खंड बिकास अधिकारी बंगाणा सुभाष अत्री, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा,महासचिव अजय शर्मा,प्रधान कर्ण ठाकुर,उपप्रधान जीवन शर्मा, कांग्रेस सचिव चेतराम चेतू, सुखदेव परमार, बीडीसी सदस्य अच्छारो बीबी,रंजीत सिंह,विशाल परमार व अन्य गणमान्य लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

    विधायक को मिलने बाली ऐच्छिक निधि हमने कुटलैहड़ की जनता को की समर्पित

    विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा सरकार द्वारा विधायक को देने बाली ऐच्छिक निधि को भी हम ने कुटलैहड़ की जनता को आर्थिक रूप में बांटी है। और 14 माह में लाखों की धनराशि कुटलैहड़ की गरीब जनता को आर्थिक रूप में पारदर्शता के साथ दी गई है। लेकिन जो बीस वर्ष कुटलैहड़ में सत्तासीन रहे। वह बताए कि 10 वर्ष विधायक 5 वर्ष सीपीएस और 5 वर्ष कैबिनेट मंत्री रहने के बाद मिलने बाली 25 लाख की ऐच्छिक निधि किनके खाते में गई है। भुट्टो ने कहा कि आखिर क्यों कुटलैहड़ की जनता का हक अपने चहेतों के खाते में पहुंचाया है। इस का जवाब जनता को दें। 

    मेरे जीवन का हर एक पल आपका ,भाई,बेटा बनकर करूंगा आपकी सेवा

    विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जिस कुर्सी पर आपने मुझे बैठाया है। यह मेरे लिए स्वर्ग से भी ऊपर है। और मैं आप को विश्वास दिलाता हूं। कि कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता के लिए मेरे जीवन का एक एक पल आपकी सेवा में न्योछावर है। और भाई बेटा बनकर आपकी सेवा के समर्पित रहूंगा। भुट्टो ने कहा कि आप के द्वारा लगाई गई मेरे सिर पर सफेद पगड़ी पर कभी किसी प्रकार का कोई दाग नहीं लगने दूंगा। और हर समय आप के आदेशानुसार कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बिकास को गति प्रदान करूंगा। 

  • ऊना में शनिवार को 184 लोगों के चालान कटे

    ऊना में शनिवार को 184 लोगों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना के कोने कोने में ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने शुरू कर दिए हैं। अब तो पंचायत क्षेत्रों में भी लोग बिना हैलमेट के बाहर नहीं निकल रहे। लेकिन हैरानी की बात है कि इतने ताबड़तोड़ चालान कटने के बाद भी ऊना पुलिस रोजाना लगभग 200 चालान काटने में सफल हो रही है। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने 175 वाहनों के चालान काटे जो नियमों को तोड़कर सड़क पर चल रहे थे। 8 लोगों को भी जुर्माना डाला जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान कर रहे थे। वहीं अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर का भी पुलिस ने चालान किया है। इन तीन तरह की कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुल 34500 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं।