Blog

  • जालंधर: दो बहनों के इकलौते भाई ने फंदा लगा किया सुसाइड

    जालंधर (ENS): थाना 1 के अधीन पड़ते सोन पार्क इलाके में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की पहचान अंशुमन कुमार (18) पुत्र आलोक कुमार निवासी सोन पार्क सलेमपुर रोड के रूप में हुई है।

    पिता आलोक ने बताया कि शनिवार को उसके बेटे का पेपर था। रात को खाना खाने के बाद अंशुमन सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह जब अंशुमन की मां उसे जगाने गई, तो दरवाजा खटखटाने पर भी उसने नहीं खोला। जब दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में पंखे से अंशुमन का शव लटका हुआ था।

    परिजनों ने शव को नीचे उतारा। इकलौते बेटे की मौत होने पर घर से चींखों की आवाजे सुन  इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। थाना नं. 1 की पुलिस को सूचना दी गई। अंशुमन का फोन देखने पर पता चला कि रात 11 बजे उसकी एक लड़की से बात हुई थी। जिसके बाद दो बार फिर से उसी लड़की के नंबर से फोन आए हुए थे। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नही लग सका है। थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी राजिंदर सिंह का कहना है कि अंशुमन के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

  • जालंधर : विजय गैस एजेंसी में लूट करने वाले 3 गिरफ्तार

    जालंधर,ENS : पुलिस ने विजय गैस एजेंसी में लूट करने वाले 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों लुटेरे पहले भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन लुटेरों को होशियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । 

    उक्त लुटेरों द्वारा थाना मकसूदा के अंतर्गत आते गांव कोटा में करीब एक महीना पहले  गैस एजेंसी के गोदाम से 2 लाख की लूट गन पॉइंट पर की गई थी। लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे।

    यह तीनों लुटेरे देहात तथा आसपास के जिलों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर काफी दिनों तक छुप जाते थे। जिन्हे होशेरपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप लुट के मामले मे आज पुलिस मुकाबले के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इस मुकाबले मे लुटरो को गोलिया भी लगी है। देहात पुलिस लुटेरों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।  

  • शास्त्री व भाषा अध्यापक के पदों के लिए साक्षात्कार 28 फरवरी को

    शास्त्री व भाषा अध्यापक के पदों के लिए साक्षात्कार 28 फरवरी को

    ऊना सुशील पंडित उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेन्द्र चन्देल ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री के 6 और भाषा अध्यापक के एक पद बैच के आधार पर भरा जा रहा है।  ज़िला रोज़गार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन अभ्यर्थियों के नाम बैच आधार पर भरने हेतु प्रायोजित किये गये हैं, उनके लिए साक्षात्कार 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में होगा।

     उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची, बॉयोडाटा, शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, वेतनमान में भर्ती हेतु विचाराधीन बैच इत्यादि से सम्बन्धित जानकारी कार्यालय की वैवसाइट पर उपलब्ध है। भाषा अध्यापक के लिए एक पद अनारक्षित स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए है जबकि शास्त्री के लिए 4 पद भूतपूर्व सैनिक के आश्रित सामान्य, एक पद ओबीसी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित तथा एक पद एससी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित के लिए आरक्षित है।

    उन्होंने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो शास़्त्री व भाषा अध्यापकों की भर्ती एवं पदोन्नति के लिए निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य ज़िलों से सम्बन्धित प्रार्थी तथा ऊना ज़िला से सम्बन्धित प्रार्थी जिनका नाम सम्बन्धित रोज़गार कार्यालय में दर्ज है, काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975223586, 223088 पर किसी भी कार्यदिवस सम्पर्क कर सकते हैं। 
  • जालंधर : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

    जालंधर : नकोदर के पास फगवाड़ा हाईवे पर एक व्यक्ति के शव का पेड़ से लटकने का मामला सामने आया है।  मृतक की पहचान मंगत राम वासी गांव पक्खोवाल कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार में सिर्फ उसकी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। मां और पिता की किन्हीं कारणों से पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके चलते वह अकेला ही रहता था। नकोदर में वह अपनी बहन के घर आया हुआ था।

    शनिवार को वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। मगर वह वहां से वापस नहीं आया। परिवार के लोग उसे तलाशता रहा, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद सुबह पुलिस ने परिवार को उक्त मामले की जानकारी दी। परिवार के लोगो को पुलिस को बताया कि मंगत राम पिछले काफी समय से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है। परिवार ने फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर कोई शक नहीं बताया है। जिसके चलते पुलिस ने सीआरपीसी 174 की कार्रवाई की है।

  • पंजाब : SKM 20,21,22 को टोल बंद करवा नेताओ के घर देगा धरना, देखे वीडियो

    लुधियाना: किसान संयुक्त मोर्चा ने आज एक बैठक का आयोजन किया।  इस दौरान मोर्चे को संबोधन करने वाले नेताओ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 20,21 और 22 फरवरी को बीजेपी नेताओ के घर के बाहर प्रदर्शन किए जायेगे। इसके साथ ही टोल पालजा भी बंद किए जाएंगे। 

    किसान नेताओ ने कहा कि आज शाम की मीटिंग के नतीजे के बाद ही अगली रणनीति तय की जाएगी। फ़िलहाल 22 तारीख तक किसानो का प्रदर्शन सरकार के खिलाफ जारी रहेगा। अगर सरकार की ओर से उनकी मांगे पुरी नहीं की गई ,तो 22 के बाद संघर्ष और तेज किया जायेगा।

  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला हुई लापता

    जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जहां 2 बच्चों की मां और 32 वर्षीय महिला लापता हो गई। इसे लेकर थाना-7 में परिवार द्वारा लिखित में शिकायत दी गई है। मध्यप्रदेश के छतरपुर की रहने वाली महिला जालंधर में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। बीते दिन वह घर से काम पर जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। महिला के पति ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह परिवार घर पर था और वह काम पर जाने के लिए निकल गया था। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी घरों में काम करती है तो वह भी काम पर जाने के लिए निकल गई थी। 

    पीड़ित ने बताया कि उसके बाद से पत्नी का कोई अता पता नहीं है। जिसके बाद अगले दिन मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। महिला के पति ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले पता चला था कि उसकी पत्नी का एक दोस्त है। जिससे वह काफी समय से बातचीत कर रही थी। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। मगर फिर पारिवारिक सदस्यों की सहमति से बैठकर सारा मामला सुलझा लिया गया था। परिवार ने शक जताया है कि उक्त आरोपी ही उसकी पत्नी को भगा ले गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟਰੱਕ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡਰਾਈਵਰ ਦਾ ਹੋਇਆ ਬੁਰਾ ਹਾਲ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਕਲਾਨੌਰ ਥਾਣੇ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਇੱਕ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੇ ਉੱਪਰ ਖੜੇ ਟਰੱਕ ਨੂੰ ਚੋਰ ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਚੋਰ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ। ਪਰ ਸ਼ਾਇਦ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਸੀ ਕਿ ਜਿਹੜਾ ਟਰੱਕ ਉਹ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ ਹਨ, ਉਸ ਟਰੱਕ ਮਾਲਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਸਿਰਫ ਇਸੇ ਟਰੱਕ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਤਿੰਨ ਧੀਆਂ ਦਾ ਇਹ ਪਿਓ ਇੰਨਾ ਬੇਬਸ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਉਸ ਦੇ ਘਰ ਦਾ ਚੁੱਲਾ ਵੀ ਬਲਣਾ ਬੰਦ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਿਨ ਇਸਦਾ ਟਰੱਕ ਚੋਰੀ ਹੋਇਆ, ਉਸੇ ਦਿਨ ਹੀ ਉਸਦੀ ਵੱਡੀ ਧੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਸੀ ਅਤੇ ਧੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਲਈ ਹੀ ਉਹ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਟਰੱਕ ਸਮੇਤ ਪਿੰਡ ਆਇਆ ਸੀ। ਪਰ ਉਸ ਨੂੰ ਇਹ ਨਹੀਂ ਸੀ ਪਤਾ ਸੀ ਕਿ ਜਿਸ ਟਰੱਕ ਦੇ ਸਿਰ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਤੇ ਧੀਆਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ, ਉਹ ਉਸ ਕੋਲ ਚੋਰ ਚੰਦ ਮਿੰਟਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਖੋ ਕੇ ਲੈ ਜਾਣਗੇ।

    ਉਸ ਤੋਂ ਵੀ ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਤੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗ ਗਿਆ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 2 ਸੀ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਇਹਨਾਂ ਚੋਰਾਂ ਤੱਕ ਪੁੱਜ ਨਹੀਂ ਪਾਈ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਜਦੋਂ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਧਿਆਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਹ ਗੱਲ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਤਾਂ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੇ ਆਸ਼ਵਾਸਨ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਉਹ ਪੂਰੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨਗੇ ਕਿ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਗੁੰਮ ਹੋਇਆ ਟਰੱਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਦਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਧੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਟਰੱਕ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦਾ ਇੱਕੋ ਇੱਕ ਸਹਾਰਾ ਸੀ। ਜੋ ਅੱਜ ਸ਼ਾਤਿਰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਖੋ ਲਿਆ ਹੈ। ਉਸ ਨੇ ਭਰੇ ਮਨ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਦਾ ਟੱਕ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇ ਤਾਂ ਉਹ ਸਥਾਨਕ ਪੁਲਿਸ ਜਾਂ ਫਿਰ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਰਨ।

  • पंजाब : इस इलाके मे इमरजेंसी लैंड हुआ आर्मी का हेलीकॉप्टर, देखे वीडियो

    संगरूर : जिले के गांव ढडरियां में आर्मी का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण गांव के खाली ग्राउंड में ही उतारा गया। जिसकी सुचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर में सवार सैनिकों से तुरंत संपर्क किया और आवश्यक प्रशासनिक सहायता प्रदान की। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आज जब वह विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाने के लिए दौरे पर थे , तो उन्होंने वायुसेना के इस हेलीकॉप्टर को उतरते देखा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को दी और वे स्वयं हेलीकॉप्टर के पास मौके पर पहुंचे।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस चिनूक ट्रांसपोर्टर हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद भारतीय वायुसेना के दूसरे हेलीकॉप्टर के जरिए 2 तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर की मरम्मत का काम शुरू किया। दूसरा हेलीकॉप्टर इन दोनों इंजीनियरों को उतारकर वापस लौट आया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सेना के जवानों से बात की और तकनीकी खराबी के बारे में बुनियादी जानकारी ली उन्होंने प्रशासन से संपर्क कर सेना के जवानों के लिए मेडिकल टीम, भोजन आदि की मांग की और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।

  • पंजाब : महिला से छेड़खानी के बाद पति पर किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : गोबिंद नगर में किराना की दुकान पर बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति पर जानलेवा हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए महिला का पति घर में घुसा तो हमलावरों ने घर में घुसकर पिटाई की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस स्टेशन सिटी गुरदासपुर में शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।  राजा सिंह ने बताया कि उसकी गोविंद नगर में किराना की दुकान है। दुकान पर उसकी पत्नी बैठी हुई थी, तभी कुछ युवक दुकान पर आए और उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। राजा सिंह की पत्नी ने युवकों का विरोध किया। लेकिन फिर भी शरारती तत्व नहीं माने। इस दौरान ही राजा सिंह दुकान पर पहुंच गया और छेड़छाड़ का विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने लाठी डंडे से राजा सिंह के ऊपर हमला बोल दिया।

    राजा सिंह के मुताबिक वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा के पास के एक घर में घुस गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और राजा सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजा सिंह के मुताबिक हमलावर युवक नशे में थे। राजा सिंह की पत्नी ने अन्य राहगीरों की मदद से उसकी जान बचाई और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। राजा सिंह ने कहा कि पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ थाना सिटी प्रभारी को भी दिया गया है। लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर हमें न्याय दिलाएं। इस सबंध में थाना प्रभारी हर संदीप सिंह से बात की गई तो उनका कहना है कि 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

  • हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : पुलिस ने हत्या की गु्त्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने प्रैंस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रमोद पुत्र प्रभास सिंह वासी खडक मगोंली जिला पंचकूला और अभिषेक उर्फ अभी पुत्र सुनील कुमार वासी खडक मगोंली जिला पंचकूला के तौर पर हुई है। एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 19 इंस्पैक्टर मोहिन्द्र सिंह ढाण्डा के नेतृत्व में उसकी टीम नें मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 14.02.2023 को सुबह के समय कंट्रोल रुम में सूचना मिली की एक महिला की डैड बॉडी सेक्टर-22 पंचकूला के पास मिली है।

    जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि वहां पर करीब 30-35 वर्ष की महिला की डैड बॉडी थी। जिसके मुँह पर पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक महिला को डाक्टरी परिक्षण हेतु नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 भर्ती करवाकर थाना चण्डी मन्दिर में भारतीय दंड सहिता की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज करके महिला की पहचान करवाई और मामले की आगामी छानबीन क्राईम ब्रांच सेक्टर 19 के द्वारा अमल में लाई गई। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा।