Blog

  • रिश्तेदार के घर भोग पर जा रहे भाई बहन को एक वाहन ने टक्कर मार कर किया गम्भीर रूप से जख्मी

    रिश्तेदार के घर भोग पर जा रहे भाई बहन को एक वाहन ने टक्कर मार कर किया गम्भीर रूप से जख्मी

    कपूरथला/आमन दिप गोल्डी: गाँव सुभानपुर के नजदीक एक गाडी ने ओवरटेक करने के चक्र में मोटरसाइकिल पर सवार भाई बहन को  टक्कर मार दी टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार ओर उस की पिछे बैठी बहन भी सडक के बीचो-बीच गिर गयें सडक के बीचो-बीच गिरने से दोनों भाई बहन गम्भीर रूप से घायल हो गये तभी रहा गिरो ने उन दोनों को सडक से उठाया और 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और फिर उन दोनों को कपूरथला के सिवल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया  वह जलंधर से अमृतसर की ओर जा, रहे थे सडक हादसे में जख्मी हुये भाई बहन कीं पहचान हिरा सिंह ओर उस की बहन जिंदर कौर वासी गाँव खुनन जिला फतियावाद (हरियाणा) के रूप में हुई है सडक हादसे में जख्मी वयकति ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ किसी रिश्तेदार के  भोग में जा रहे थे कीं अचानक सुभानपुर के नजदीक एक गाडी ने पिछे से ओवरटेक करने के चक्र में हमारे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे हम दोनों मोटरसाइकिल से निचे गिर गयें ओर हम दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए ओर हम दोनों को रहा गिरो ने उठाया और 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और फिर हमे कपूरथला के सिवल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया वही डिऊटी डाक्टर ने बताया कि बताया कि जिंदर कौर कीं टंग ओर बाजू में फ्रैक्चर आया है ओर उस के भाई के भी टंग ओर बाजू में चोटें आई हैं वैसे  अब दोनों मरीज  ठीक है

  • मनीष सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना यह बलिदानियों का अपमान: रणजीत सिंह खोजेवाल

    मनीष सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना यह बलिदानियों का अपमान: रणजीत सिंह खोजेवाल

    कपूरथला/अमनदीप गोल्डी: भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भ्रष्टाचार के आरोपितों को बचाने के लिए जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोपित उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआइ द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने पर आप नेताओं का बयान व ट्वीट इसी का हिस्सा है।यह बातें पूर्व चेयरमेन व भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,एडवोकेट हैरी शर्मा,आईटी सेल के प्रदेश उपप्रधान विक्की गुजराल,युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सन्नी बैंस ने विशेष बातचीत करते हुए कही।खोजेवाल ने कहा कि शराबबंदी की बात करने वाली आप सत्ता में आने के बाद नई आबकारी नीति बनाकर गली-गली शराब की दुकानें खोल दी।इस नीति से घोटाला किया।उन्होंने आप नेताओं पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी भ्रष्टाचार के आरोपितों को पूछताछ के लिए बुलाती है तो कट्टर भ्रष्ट नेता हल्ला मचाते हैं।सिसोदिया को अपनी बात व सभी तथ्य सीबाआइ के सामने रखने चाहिए।केजरीवाल व अन्य आप नेता जांच एजेंसियों पर दबाव न बनाएं।खुद को ईमानदारी का प्रमाण पत्र न दें।अदालत भ्रष्टाचार के आरोप का फैसला करेगी।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने भ्रष्ट नेताओं की तुलना बलिदानी भगत सिंह से कर रहे हैं।यह बलिदानियों का अपमान है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल के आदर्श भगत सिंह नहीं बल्कि प्रधानमंत्री और उनकी माता के लिए अपमानजनक शब्द बोलने वाले और धर्म विशेष की आस्था पर प्रहार करने वाले हैं। कुछ माह पहले मुख्यमंत्री स्वयं बोल रहे थे कि सिसोदिया की गिरफ्तारी होगी।पहले उन्होंने सत्येंद्र जैन के लिए भी इस तरह की भविष्यवाणी कर उन्हें कट्टर ईमानदार बता रहे थे।अब बताना चाहिए कि जैन को पांच माह से जमानत क्यों नहीं मिली है?

    मुख्यमंत्री जांच एजेंसियों पर सिसोदिया को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं।यदि उनकी बात में सच्चाई है तो यह भी बता दें कि सीबीआइ द्वारा एफआइआऱ दर्ज करने के दो माह तक वह न्याय के लिए अदालत क्यों नहीं गए? खोजेवाल ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा शहीद भगत सिंह की तुलना उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से करने पर पुरे देश में भारी रोष है।खोजेवाल ने केजरीवाल से अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने काे कहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का यह बयान न केवल भगत सिंह बल्कि सभी क्रांतिकारियों का अपमान है। वह मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से कैसे कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि भगत सिंह का मिशन राजनीतिक खेल नहीं था, बल्कि देश को समर्पित था।उन्होंने कहा कि राजनीतिक खेल वाला आदमी कभी फांसी पर नहीं चढ़ सकता।भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।जबकि ये लोग सिस्टम के खिलाफ नहीं बल्कि सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना बयान वापस लें और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

  • ईडी ने दवा कंपनी की 185 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया जब्त, जाने मामला

    ईडी ने दवा कंपनी की 185 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया जब्त, जाने मामला

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ स्थित दवा कंपनी मेसर्स सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और अन्य से संबंधित धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत 185.1 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ईडी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत जारी आदेश के बाद दवा कंपनी सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और कुछ संबद्ध संस्थाओं की इमारतों, संयंत्र और मशीनरी को जब्त कर दिया है।

    जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि सीबीआई की दो प्राथमिकी के बाद धन शोधन का मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), चंडीगढ़ और पंजाब एंड सिंध बैंक, करनाल ने शिकायत की थी। कंपनी पर 828 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। ईडी ने कहा कि ”फर्जी चालान” के बदले कंपनी के नाम पर साख पत्र (एलओसी) का लाभ उठाया गया था। बैंक से मिली राशि का इस्तेमाल गलत तरीके से कंपनी, व्यक्तियों और संबद्ध संस्थाओं के नाम से संपत्ति खरीदने के लिए किया गया।

  • हिम्केप्स कॉलेज का छात्र बना सिविल जज

    हिम्केप्स कॉलेज का छात्र बना सिविल जज

    ऊना/सुशील पंडित: हिम्केप्स कॉलेज के छात्र रजत कुमार ने सिविल जज बनकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। हाल ही में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें रजत कुमार शैक्षणिक सत्र 2013-18 हिम्केप्स कॉलेज में पांच वर्षीय विधि विभाग से पास करके हिम्केप्स के संस्थान के नाम के साथ-साथ अपने माता-पिता व अध्यापकों का नाम रोशन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ जसवंत सिंह एवं कॉलेज के वीओडी ऑफ डायरेक्टर द्वारा बधाई दी गई। हिम्केप्स के संस्थान के विधि विभाग के साथ-साथ नर्सिंग की छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ उज्जवल भविष्य बनाने में अधिक योगदान दे रहा है। हिम्केप्स की पहले भी एक छात्रा प्रवीण कुमारी द्वारा हिमाचल प्रदेश सर्विस कमीशन पास करके संस्थान का नाम रोशन किया। सहकारिता के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अव्वल रहे। शिक्षा संस्थान एक अग्रणी शिक्षा संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है।

  • गांव टक्का के वार्ड नंबर 2 वासियों ने चुनावों का विरोध करने का लिया निर्णय

    गांव टक्का के वार्ड नंबर 2 वासियों ने चुनावों का विरोध करने का लिया निर्णय

    ऊना/सुशील पंडित: टक्का गांव के ग्रामीण वार्ड नंबर दो के निवसीयों ने सरकार द्वारा विकास कार्य को लेकर किए जा रहे खोखले दावों को लेकर बड़ी हैरानी जाहिर की। किस तरह विकास कार्य को लेकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है उन्होंने कहा हमने मोहल्ले के रास्ते के लिए व सिंचाई सुविधा के लिए बार-बार मंत्री के आगे अलग-अलग जनमंच में मुद्दा उठाया गया। जिसको लेकर उन्होंने झूठे आश्वासन दिए और समस्या का समाधान नहीं किया गया और न ही किसी तरह की धनराशि दी गई। लोगों का कहना है कि हमने गांव बसाल में हुए जनमंच 2020 में  मांग की गई थी कि हमें रास्ते की सुविधा दी जाए। जिसमें मंत्री ने एक माह का आश्वासन दिया जोकि झूठा निकला इसके बाद भी बार-बार जब कहीं भी मंत्री की सभाएं होती थी वहां पर भी यह मांग बार-बार की गई लेकिन उसका आज दिन तक भी किसी भी तरह के अनुदान को लेकर कार्यवाही नहीं की गई। जिसको लेकर मोहल्ला वासियों के मन में सरकार के प्रति रोष है इन्हीं बातों से खफा होकर मोहल्ला वासियों ने विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। वार्ड नंबर 2 निवासी बलराज कुमार, मनोज कुमार, रामकृष्ण शर्मा, सुषमा देवी, उर्मिला देवी, उषा रानी, सीमा देवी, गोविंद सागर, ज्ञान सागर, उषा सिंह, सुलोचना देवी, धर्मपाल, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमारी ,रामकुमार, मधुबाला, विपन कुमार, पुष्पा, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, संजीव कुमार इत्यादि शामिल थे।
  • व्यय पर्यवेक्षक ने की प्रबंधों की समीक्षा बैठ, चुनाव पर नज़र रखने पर दिए आवश्यक निर्देश

    व्यय पर्यवेक्षक ने की प्रबंधों की समीक्षा बैठ, चुनाव पर नज़र रखने पर दिए आवश्यक निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग द्वारा पारदर्शी एवं भयमुक्त चुनाव करवाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता व्यय पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह (आईआरएस) ने की।

    उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान धन व अन्य भौतिक प्रलोभन की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वायड तथा फ्लाइंग स्क्वायड टीमों के माध्यम से कड़ी निगरानी की जाए। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की रिपोर्टिंग निर्धारित फॉर्मेट पर सही समय पर भेजी जाए। उन्होंने कहा कि सी वीजल ऐप के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न नोडल अधिकारियों तथा सहायक पर्यवेक्षकों से विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि चुनावों से संबंधित व्यय के विषय में शिकायत के लिए ऊना जिला का कोई भी व्यक्ति उनके मोबाईल नंबर 76499-81626 पर शिकायत कर सकता है तथा इस संबंध में उन्हें घालूवाल स्थित जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सैट नं 1 में आकर भी मिल सकता है।

    इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने व्यय पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह को अवगत करवाया की आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत सभी आवश्यक टीमों का गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 3 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा स्टैटिक सर्विलेंस टीमें वीडियो व्यूइंग टीमें तथा वीडियो सर्विलांयस टीमें भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर दिया है।

    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित नोडल अधिकारी, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगाए गए सहायक व्यय प्रेक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू को कोर्ट ने जारी किए वारंट, जाने मामला

    पंजाबः नवजोत सिद्धू को कोर्ट ने जारी किए वारंट, जाने मामला

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। वहीं अब पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ हाउस प्रोजेक्ट के सीएलयू मामले में नवजोत सिद्धू को बतौर गवाह अदालत में पेश करने को लेकर वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने सख्त शब्दों में जेल अधिकारियों निर्देश दिए हैं कि 21 अक्तूबर को नवजोत सिद्धू को अदालत में पेश किया जाए, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ सके। दरअसल, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होने के सिद्धू के आवेदन को अदालत ने खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि सीएलयू मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को गवाह के तौर पर अदालत में तलब किया गया है। इसी केस की सूनवाई के दौरान सिद्धू को 21 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने को लेकर वारंट जारी किया गया है। 

    यह है मामला

    चार साल पहले आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप खैरा ने गिल रोड के एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण पर सवाल खडे़ करते हुए शिकायत दी थी। शिकायत के बाद तत्कालीन स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मामले की जांच डीएसपी बलविंदर सेखों को दी थी। सेखों ने रिपोर्ट तैयार की जिसे मंत्री सिद्धू के पास सबमिट कर दिया गया था। इस दौरान ही आशु व डीएसपी के बीच फोन पर बहस हुई थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था और सेखों को नगर निगम के पद से हटाकर कमांडो में तैनात कर दिया गया था। 

    बाद में बर्खास्त डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने ग्रैंड मैनर होम्स सीएलयू मामले की जांच से संबंधित उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का आरोप लगाते हुए जनवरी 2020 में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ अदालत का रुख किया था। सेखों ने अदालत में पुलिस को सरकारी कर्मचारी को काम के दौरान धमकाने, बाधा डालने और जान से मारने की धमकियां देने का केस दायर किया था। इसकी सुनवाई चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट सुमित मक्कड़ की अदालत में चल रही है। हाउसिंग प्रोजेक्ट में सीएलयू मामले के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु पर डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को धमकाने का आरोप है।

  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम पालकवाह का दौरा

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम पालकवाह का दौरा

    ऊना/सुशील पंडित: आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 18 अक्टूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कौशल विकास केंद्र भवन पालकवाह में ईवीएम भंडारण के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा ओल्ड ब्लड बैंक भवन हरोली में रिजर्व तथा खराब ईवीएम के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा के सभी मापदंडों का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    इस अवसर पर विकास शर्मा एसडीएम हरोली, तहसीलदार हरोली सुरभि नेगी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • जालंधरः पुलिस की कालिया कॉलोनी में रेड, 4 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस की कालिया कॉलोनी में रेड, 4 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः महानगर में नशे पर नकेल कसते हुए सीआईए स्टाफ की पुलिस ने कालिया कॉलोनी में रेड कर अवैध शराब सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। रेड के दौरान तस्कर के कब्जे से 4 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। उक्त तस्कर पार्किंग की आड़ में शराब की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पार्किंग में रेड की। उसी दौरान पुलिस ने अर्जुन शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी कालिया कॉलोनी फेस-2 से गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान वेरका मिल्क प्लांट के पास में मौजूद थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली की अर्जुन कालिया कॉलोनी में फ्लैटो की पार्किंग में शराब तस्करी का कारोबार चल रहा है।

    पुलिस ने मौके पर टीमें बनाकर रेड कर अर्जुन के कब्जे से दो पेटी रॉयल चैलेंजर विस्की और दो पेटी ऑफिसर च्वाइस विस्की ब्रांड की कुल 4 पेटियां बरामद की। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत थाना-1 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह ने किया नए रिश्ते का ऐलान !, शेयर की तस्वीर

    पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह ने किया नए रिश्ते का ऐलान !, शेयर की तस्वीर

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह का हाल ही में उनकी पत्नी से तलाक हुआ था। दोनों के तलाक की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। लेकिन अब हनी सिंह की जिंदगी में एक नया प्यार आ गया है। दरअसल, हनी सिंह का ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ऐसा ही लगता है। हनी सिंह ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह सब आपके और मेरे बारे में है। मेरा गाना टुगेदर फॉरएवर आउट हो गया है।

    अपने प्यार के साथ इस नए गाने पर रील बनाओ।” बता दें कि यो यो हनी सिंह ने हाल ही में अपनी पत्नी शालिनी को तलाक दिया है। हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए थे। तलाक के बाद हनी सिंह ने एक नए गाने से इंडस्ट्री में वापसी की है। इसके बाद हनी सिंह ने भी अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया है।