जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम पालकवाह का दौरा

ऊना/सुशील पंडित: आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 18 अक्टूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कौशल विकास केंद्र भवन पालकवाह में ईवीएम भंडारण के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा ओल्ड ब्लड बैंक भवन हरोली में रिजर्व तथा खराब ईवीएम के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा के सभी मापदंडों का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर विकास शर्मा एसडीएम हरोली, तहसीलदार हरोली सुरभि नेगी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *