जालंधरः पुलिस की कालिया कॉलोनी में रेड, 4 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

जालंधर/हर्षः महानगर में नशे पर नकेल कसते हुए सीआईए स्टाफ की पुलिस ने कालिया कॉलोनी में रेड कर अवैध शराब सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। रेड के दौरान तस्कर के कब्जे से 4 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। उक्त तस्कर पार्किंग की आड़ में शराब की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पार्किंग में रेड की। उसी दौरान पुलिस ने अर्जुन शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी कालिया कॉलोनी फेस-2 से गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान वेरका मिल्क प्लांट के पास में मौजूद थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली की अर्जुन कालिया कॉलोनी में फ्लैटो की पार्किंग में शराब तस्करी का कारोबार चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर टीमें बनाकर रेड कर अर्जुन के कब्जे से दो पेटी रॉयल चैलेंजर विस्की और दो पेटी ऑफिसर च्वाइस विस्की ब्रांड की कुल 4 पेटियां बरामद की। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत थाना-1 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *