Blog

  • Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, करीब 130 लोगों की मौत

    Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, करीब 130 लोगों की मौत

    काबुलः अफगानिस्तान में बुधवार को आए भूकंप के तेज झटके के चलते करीब 130 लोगों की मौत की खबर है। रॉयटर्स के मुताबिक, आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्सी में आए 6.1 मैग्निट्यूड के भूकंप के झटके से एक सौ तीस लोगों की जान चली गई है।

    वहीं पाकिस्‍तान में भी अफगानिस्‍तान से सटे कई इलाकों में बर्बादी हुई है। अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी अफगानिस्‍तान के खोस्‍त शहर से 44 किमी दूर था।

    पाकिस्‍तान में भी सुबह 1:54 मिनट पर आया भूकंप

    अफगान मीडिया के मुताबिक खोस्‍त में भारी तबाही की तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। पाकिस्‍तान में भी खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में एक व्‍यक्ति के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि भूकंप से घर की छत गिर गई जिससे इस व्‍यक्ति की मौत हो गई। पाकिस्‍तानी समयानुसार सुबह 1:54 मिनट पर यह भूकंप आया था।

    भूकंप से कई इलाके हुए बर्बाद

    पाकिस्‍तान में पेशावर, इस्‍लामाबाद, लाहौर और पंजाब तथा खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के अन्‍य हिस्‍सों और भारत तक इस जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगान इलाकों से आ रही तस्‍वीरों में दिख रहा है कि भूकंप की वजह कई इलाके बर्बाद हो गए हैं। यूरोपीय भूकंप केंद्र का अनुमान है कि इसके झटके करीब 500 किलोमीटर के इलाके में महसूस किए गए। भूकंप के झटके बाद लोग दहशत में आ गए और सड़कों पर निकल आए। इससे पहले पिछले शुक्रवार को पाकिस्‍तान के कई शहरों में रिक्‍टर पैमाने पर 5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

  • इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….

    इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….

    नई दिल्ली। देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्य में बारिश होने की वजह से कुछ ही दिनों में तापमान में काफी कमी आ गई है। उधर, दक्षिण के राज्यों में मानसून के पहुंचने के बाद से ही लगातार बरसात हो रही है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश ने कहर बरपा रही है। असम, मेघालय जैसे राज्यों में बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन बादल जरूर छाए रहेंगे। उधर, बिहार समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। गुजरात के अहमदाबाद में आज भी बारिश होगी। यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 23 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां आज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।

    मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड, बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर मानसून आगे बढ़ रहा है। एमआईडी के मुताबिक अगले पांच दिनों में पश्चिमी पट पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर, मध्यम और पूर्वी भारत के राज्यों में भी तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है।

    मौसम विभाग के मुताबिक आज भी देश के कई अन्य राज्यों में गरज और तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी। एमआईडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में इस सप्ताह प्री-मानूसन की बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद मानसून के आगमन से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पूरे ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक पश्चिमी तट पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

  • आज का राशिफल, 22 जून 2022

    आज का राशिफल, 22 जून 2022

    मेष राशिफल। आज के दिन आपका मन कुछ परेशान रहेगा,क्योंकि संतान को कुछ पीड़ा हो सकती है,जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है। आज आप सावधानीपूर्वक वही कार्य करें जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आपको आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है,जहां आपको उच्च पद प्राप्त होगा। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा किया,तो वह उन्हें समझेंगे और आपको उनका हल भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपको परेशान करेगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कुछ नए सहयोगी भी मिल सकते हैं, जिनसे उन्हें कुछ नई नई तकनीक भी प्राप्त होंगी। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है और आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा में भी सफलता हासिल करेंगे। धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आप किसी कारण चिंताग्रस्त रहेंगे। परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी,जिसमें आपको धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा हो सकते हैं। यदि कोई समस्या आ रही थी,तो आप उसे किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। संतान द्वारा आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिलेगा। आप माता पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप संतान को विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज सकते हैं,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप अपने सभी खर्चे पूरे कर पाएंगे। बहुत समय से यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है। आप अपना कुछ समय परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह दूर होगी और पारिवारिक माहौल उत्सव जैसा रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और हर किसी काम को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और यदि आपको किसी दूसरे की मदद करने का मौका मिलेगा,तो उसमें भी आप पूरे तरीके से जुट जाएंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप परिवर्तन करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में अपने निकटतम सहयोगी व वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा क्योंकि आपको किसी नई वस्तु की प्राप्ति होगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना होगा,नहीं तो वह गलत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा,तभी आप मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे। किसी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं और माताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा जिसके समय पर पूरा न होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कड़वा बोल सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और मित्रों की सलाह से आपको कोई भी बनता हुआ काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय को करने से पहले उसके वैज्ञानिक पहलुओं को अच्छी तरह से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपका कोई अपना आज आपको धोखा दे सकता है और समय पर मदद ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन भाइयों से आपको हर संभव मदद प्राप्त होगी। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी से रुष्ट नजर आएंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आप मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और आपका कोई कानूनी कार्य भी पूरा हो सकता है और उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। यदि आपको किसी से सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी विशेषज्ञ से करें,जो आपके लिए बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। यदि आपके मन में कुछ नए नए आइडिया आए तो आपको उन्हे तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। भविष्य में आपको किसी की गई गलती के लिए माफी मांगने पड़ सकती है। आपके आस पड़ोस के लोग आपके लिए लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी को उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है,जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं को अपने बलबूते पर ही हल निकालने में सफल रहेंगे। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या कर सकते हैं,जिससे आपको सावधान रहना होगा। संतान को कहीं बाहर नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिसमें आपको उन्हें नहीं रोकना है। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइश कर सकता है,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यस्तता के कारण आपने कुछ जरूरी कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,यदि ऐसा किया तो आपके कुछ कार्य बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। छोटे व्यापारी अपने व्यापार को सही तरीके से संभालने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं पर भी विचार विमर्श करेंगे,जिसमें आपको पिताजी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी अध्यापकों से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। करियर में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका हल खोजने में सफल रहेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके यश, धन और कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। शत्रु का दमन करके आप प्रबल होने की बात करेंगे। आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको बातों को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई नशे की लत है,तो आप उसे भी छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य की भी सुध लेनी होगी,तभी वह पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे,जिससे आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर  देंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े तो आज उसे स्थगित कर दें।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी होगी और सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे,जिससे एक दूसरे के प्रति प्रेम और गहरा होगा। धार्मिक कार्यों का भी आप हिस्सा बनेंगे। घर में आज किसी निर्माण कार्य की योजना बनाई जा सकती है। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देकर आपको प्रसन्नता होगी,लेकिन आपको किसी डील के फाइनल ना होने से निराशा होगी।

  • हमारी तंदरुस्ती का राज, रोजाना तीन मिनट का योग अभ्यास

    हमारी तंदरुस्ती का राज, रोजाना तीन मिनट का योग अभ्यास

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर “तीन मिनट विज्ञानिक योग’ पर एक ऑनलाइन सैशन का आयोजन किया गया। कर्नल सेवा सिंह मुख्य प्रवक्ता के तौर पर उपस्थित हुए। इस प्रोग्राम का उद्देश्य उस संपूर्ण पहुंच का ज्ञान हासिल करना है, जिससे एक ही समय में हमारा तन मन व आत्मा तंदरुस्त व शांत हो। वर्कशाप दौरान साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा.नीलिमा जेरथ ने वर्कशाप में उपस्थित लोगों को कहा कि योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य भू-मध्य रेखा से सबसे अधिक दूरी पर होता है। इसलिए यह साल का सबसे बड़ा दिन होता है। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का इस बार थीम “मानवता के लिए योग’ है और यह थीम मानवता की सेहत व तंदरुस्ती के लिए योग आसनों के कई लाभ पर केंद्रित है। 

    कर्नल सेवा सिंह ने कहा कि आधुनिक भागदौड़ व तनावपूर्ण जीवनशैली दौरान कुछ अध्ययन ने यह संकेत दिए है कि योग आसन जहां तनाव को घटाने व मानसिक तंदरुस्ती में सुधार लाते है, वहीं यह हमारी शारीरिक सेहत में सुधार करने के लिए भी प्रभावशाली हो सकते है। सभी शारीरिक कसरतों की तरह योग से मासपेशियां मजबूत होती है। लचकता बढ़ती है और शरीर के अंगों को स्थिर रखने में मदद मिलती है। यह तथ्य है कि योग आसन कोई मुश्किल व कठोर नहीं है, बल्कि हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए आसान व सुरक्षित है। 

    साइंस सिटी के विज्ञानी डा.मुनीश सोइन ने कहा कि ऑनलाइन प्रोग्राम में भाग लेने वाले लोगों को योग माहिरों के साथ योग आसन करने की अपील की। ऑनलाइन सैशन की शुरुआत शरीर को गर्म करने व लचक पैदा करने वाले आसनों से हुई। बाद में पदम आसन, सुख आसन, तादसना व भुजंग आसन आदि करवाए गए। कर्नल सेवा सिंह ने कहा कि रोजाना 5 से 10 मिनट लगातार योग आसन करने से हम अपनी जिंदगी को खुशहाल व तनावमुक्त बना सकते है।

  • जालंधर देहात पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को किया काबू

    जालंधर देहात पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को किया काबू

    जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने लूटपाट के मामलों में गिरोह के एक आरोपी और एक पीओ (भगौड़े) को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सुखपाल सिंह रंधावा ने बताया कि पीड़ित संदीप कुमार ने 16-6-2022 को थाने में मामला दर्ज करवाया कि स्पलेंडर पीबी 09 एच 2787 पर सवार दो युवकों ने हथियार के बल पर उससे 5800 रुपए छीन लिए थे। पुलिस ने आरोपी करण पुत्र जसवीर सिंह निवासी दशमेश नगर घासमंडी जालंधर से गिरफ्तार किया है।


    दूसरी ओर एक ओर मामले में एएसआई भजन सिंह ने लांबड़ा निवासी जसबीर सिंह पुत्र अजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह को कोर्ट ने 17-5-2022 को पीओ करार दिया था। जिसे आज पुलिस ने निवासी बलकोना थाना सदर नकोदर जिला जालंधर को गिरफ्तार किया है।   

  • ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर 21 जून से 10 जुलाई तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

    ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर 21 जून से 10 जुलाई तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

    ऊना/सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क पर बारिश के पानी की निकासी हेतु बनाए जा रहे नटराज नाले के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए 21 जून से 10 जुलाई तक ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
    उन्होंने बताया कि ऊना-संतोषगढ़ बाया डीसी आॅफिस होकर जाने वाले वाहन ऊना-किला बेदी गेट-चंद्रलोक काॅलोनी-रामपुर से होते हुए संतोषगढ़ पहुंचेगे। इसके अलावा संतोषगढ़ से ऊना बाया डीसी आॅफिस होकर आने वाले वाहन संतोषगढ़ से रामपुर-चंद्रलोक काॅलोनी-किला बेदी गेट से होते हुए ऊना पहुंचेगे।
  • फगवाड़ा पुलिस ने दो आरोपी किए काबू, लाखों रुपए और सोने का सिक्का किया बरामद

    फगवाड़ा पुलिस ने दो आरोपी किए काबू, लाखों रुपए और सोने का सिक्का किया बरामद

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। फगवाड़ा की सिटी पुलिस ने लूटपाट की वारदातें करने वाले व्यक्तियों के स्पेशल मुहिम चलाई है। इस मुहिम के तहत पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया। निवासी मोहल्ला सुदां फगवाड़ा थाना के अधीन आते सुरजीत कुमार सूद पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल सूद ने मामला दर्ज कराया कि वह अपने घर में अकेला रहता है।

    उसकी तीन लड़कियां जोकि शादीशुदां है। उनके दामाद ही उनको मासिक खर्चा देते हैं। जिनमें से कुछ खर्च कर देता और कुछ घर पर बचा लेता। मेरा दामाद अजय कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी मोहल्ला अमरपुरा मोहल्ला वार्ड नंबर 01 अहमदगढ़ जिला मलेरकोटला जो मेरा बहुत ख्याल रखता है। जोकि बिजनेस करता है। जिसने मुझे 2 लाख रुपये नकद दिए।

    17.06.2022 तक मैंने कुल 3,50,000/- (तीन लाख पचास हजार) जमा कर लिए हैं। इसी के साथ बड़े दामाद ने 4 ग्राम सोने का सिक्का दिया हुआ था जोकि अलमारी में मैंने रखा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोस में प्रदीप कुमार जो अपनी लड़के नीरज कुमार और विजय कुमार उर्फ सोनू के साथ रहता है। इस दौरान सुरजीत कुमार ने बताया कि वह खाने पीने का सामान लेने के लिए घर से बाहर गया हुआ था जब वह वापिस लौटा तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में पड़े सारे पैसे व सोने का सिक्का भी गायब था। सुरजीत कुमार ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि मेरे घर में चोरी नीरज कुमार और विजय कुमार ने ही की है।


    पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम ने आधुनिक ढंग से मामले को सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियो ने माना कि चोरी की वारदात को उन्हीं ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख 23 हजार रुपए और सोने का सिक्का भी बरामद किया है। हालांकि आरोपियों ने बाकी के 27 हजार रुपए खर्च कर लिए है। 

  • ग्रामीण विकास मंत्री ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

    ग्रामीण विकास मंत्री ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 22 जून प्रातः 9 बजे आईपीएच विश्राम गृह थानाकलां में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत वीरेंद्र कंवर रेस्ट हाऊस थानाकलां में प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली बीडीसी सदस्यों की बैठक की अध्यक्षत करेंगे। 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य पर प्रातः 6.30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना में आयोेजित होनेे वाली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात 11 बजे बुडवार में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के समारोह में भाग लेंगे।
  • ओडिशा के नुआपाडा में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद, कई घायल

    ओडिशा के नुआपाडा में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद, कई घायल

    नई दिल्ली: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर मंगलवार को नक्सलियों ने सीआरपीएफ की एक टीम पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने यह हमला नौपाडा में सीआरपीएफ रोड ओपनिंग पार्टी पर किया है। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं।

    बता दें हमला CRPF 19 बटालियन की ROP पार्टी पर किया गया है। जानकारी के मुताबिक हमले में कई जवान घायल हो गए हैं। बताया गया है कि नक्सलियों ने यह हमला सड़कों को खोलने में लगी टीम पर घात लगाकर किया था। 

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड:बुलेटप्रूफ गाड़ी में गैंगस्टर लॉरेंस की मानसा कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड:बुलेटप्रूफ गाड़ी में गैंगस्टर लॉरेंस की मानसा कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर खरड़ पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा कोर्ट में लेकर आई है। खरड़ पुलिस लॉरेंस को कड़ी सुरक्षा में बुलेटप्रूफ गाड़ी में लेकर आई है। दरअसल, पुलिस को लॉरेंस का 7 दिन का रिमांड मिला था जोकि आज खत्म हो रहा है। हालांकि इस दौरान पुलिस लॉरेंस से पूछताछ में सिर्फ 2 गैंगस्टरों के नाम और गोल्डी बराड़ के ठिकाने का ही पता उगलवा सकी।

    दिल्ली में पकड़े शार्प शूटर्स से पूछताछ में हुआ खुलासा 

    इसके अलावा दिल्ली में पकड़े शार्प शूटर्स से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे। यह हथियार मूसेवाला की हत्या में शार्प शूटर्स को लीड करने वाले प्रियवर्त फौजी तक पहुंचाए गए थे। हालांकि इस मामले में प्रियवर्त फौजी ने खुलासा किया है कि उसे इस काम के बदले गोल्डी बराड़ ने 4 लाख रुपए दिए थे।

    ‘ऑपरेशन वर्दी’ था हत्याकांड का कोड


    मूसेवाला के मर्डर का कोड ‘ऑपरेशन वर्दी’ रखा हुआ था। असल में लॉरेंस के कनाडा बैठे साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला को घर में घुसकर मारने की प्लानिंग की थी। इसके लिए पुलिस की वर्दी भी ली गई थी। सूत्रों के मुताबिक पंजाब से लंबी कद-काठी के 3 सिख युवकों को इसके लिए तैयार किया गया था। प्लानिंग यह थी कि पुलिस वर्दी में मूसेवाला के घर में जाकर उसे गोली मारेंगे। हालांकि ऐसा संभव नहीं हो सका।

    देखें विडियो