23 जनवरी को हुई शादी, 25 को शेयर की तस्वीरें 25 जनवरी (रविवार) को प्रकृति कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 23 जनवरी 2026 को हुई थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा—“Just married. 23.01.2026 ❤️♾️” इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।View this post on Instagram
लाल लहंगे में दुल्हन बनीं प्रकृति, बेहद खूबसूरत लगीं शादी में प्रकृति ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई थी। उन्होंने पन्ना और पोल्की के गहने पहने हुए थे। गले में भारी हार, मैचिंग झुमके और मांग टीका उनके लुक को और खास बना रहे थे। वहीं दूल्हे राजा विनय आनंद आइवरी रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए। सेलेब्स ने लुटाया प्यार, बधाइयों की लाइन लग गई तस्वीरें सामने आते ही कई सेलेब्रिटीज़ और दोस्तों ने कमेंट कर बधाई दी।View this post on Instagram
- तृप्ति डिमरी ने लिखा – “बधाई हो”
- मानुषी छिल्लर ने लिखा – “कितने सुंदर हैं” ❤️
- जुड़वां बहन सुकृति कक्कड़ ने लिखा – “आप दोनों को ढेर सारा प्यार”
- विशाल ददलानी ने लिखा – “बधाई हो और आप दोनों को हमेशा खुशियां मिलें”
- बहन आकृति कक्कड़ ने भावुक होते हुए लिखा – “मेरा दिल आपके साथ है”