Blog

  • सन्नी हाइट्स में सोने की चेन छीनकर महिला फरार, देखें वीडियो

    सन्नी हाइट्स में सोने की चेन छीनकर महिला फरार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः सन्नी एंक्लेव स्थित सन्नी हाइट्स में आज दिन दिहाड़े सुनीता नामक एक युवती के गले से सोने की चैन की स्नैचिंग का मामला सामने आया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार यह युवती अपने बच्चे को स्कूल से घर ला रही थी। तभी एक बाइक पर सरदार युवक एवम् एक लेडी आकर रुक गए। तभी एक अन्य तीसरी युवती जो पीछे से आ रही थी, उसने उसके गले में सोने की चैन छीनने की कोशिश की तब सुनीता नामक युवती ने विरोध किया।

    परंतु साथ में छोटा बच्चा होने के कारण अपनी चेन बचा नहीं पाए। लेकिन वहीं अन्य लोगो ने बाइक सवार को दबोच लिया । सुनीता के अनुसार इन स्नैचर के साथ जो युवती चैन लेकर फरार हो गई। इन स्नैचर के साथ एक 10 साल का लड़का भी था। बताया जाता है कि यह लड़का उसी युवती का है जो चैन लेकर फरार हुई। लड़के की निशानदेही पर पुलिस उक्त स्नैचर युवती को पकड़ने के लिए छापे मारी कर रही है।

  • बड़ी ख़बरः दिनदहाड़े बदमाशों ने 2 लोगों पर चलाई गोलियां

    बड़ी ख़बरः दिनदहाड़े बदमाशों ने 2 लोगों पर चलाई गोलियां

    नई दिल्ली: होली के अवसर पर जीबी रोड में बड़ी वारदात सामने आई है। जीबी रोड के रेड लाइट एरिया में गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग में 2 लोगों को गोली लगी है। एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी है। 52 नम्बर कोठे पर गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच कर रही है। यह घटना मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे के आस-पास की है। गोली मारने वाले बदमाश फरार हैं।

    दिल्ली के कमला मार्किट इलाके के जीबी रोड के कोठे पर हुई गोलीबारी से दुकानदारों और व्यापारियों में रोश का माहौल है। सूत्रों के अनुसार जिन दो लोगों को गोली लगी है। वहीं, जीबी रोड में ही काम करते हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है।

    बता दें कि इसके पहले दिल्ली के कंझावला इलाके के ततेसर गांव में शुक्रवार (3 मार्च) को गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए थे। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को शाम 6:24 बजे ग्राम ततेसर में गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस स्टेशन कंझावला को जानकारी मिली थी। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उस जगह का निरीक्षण किया था। जहां उन्हें एक खाली कारतूस और खून के धब्बे मिले थे।

  • पंजाबः नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कब्जा छुड़ाने पहुंची इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और लोगों में भारी हंगामा, देखें वीडियो 

    पंजाबः नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कब्जा छुड़ाने पहुंची इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और लोगों में भारी हंगामा, देखें वीडियो 

    अमृतसरः लॉरेंस रोड स्थित नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंची। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के द्वारा G20 सम्मेलन के चलते लगातार नाजायज कब्जे हटवाए जा रहे हैं। इसी के तहत वह नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंची थी। जहां इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को खाली कर दिया। इस दौरान वहां दुकानदार के समर्थक पहुंचे और कब्जे में लिया सामान वापस छीन लिया।

    जिसके बाद ट्रस्ट और दुकानदार के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने का कहना है कि उन्होंने यह कार्रवाई नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बने वेरका बूथ पर की है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईएन राजवीर सिंह ने बताया कि उनके पास डीसी के ऑर्डर हैं उसी पर कार्रवाई की जा रही है। यह एक नाजायज कब्जा है। दुकानदार के पास कोई कागज भी नहीं है। 15 दिन पहले नोटिस दिया गया था। बीते दो दिन से उसे खुद दुकान खाली करने के लिए कहा गया। अंत में उन्हें खुद एक्शन लेने के लिए आना पड़ा।

    वहीं दूसरी ओर दुकानदार का कहना था कि उसके पास अलाटमेंट के कागज भी हैं और स्टे भी। उसे अलाटमेंट किसने दी। इस पर वह कुछ भी अधिक जानकारी नहीं दे पाया। वहीं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों का कहना था कि यह बरामदे में लगाया गया स्टॉल है, जिसकी अलॉटमेंट हो ही नहीं सकती। भारी हंगामे के दौरान ​​​इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने दुकान खाली कर सामान ट्राली पर रख लिया थी। इसी बीच दुकानदार ने भी भीड़ जुटा ली। जिसके बाद भीड़ ने दबाव डाल कर ट्राली से सामान उतार दोबारा दुकान में रख दिया। भीड़ व माहौल को देख ट्रस्ट अधिकारी वापस लौट गए।

  • पंजाबः सरकारी अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री ने जारी किए आदेश

    पंजाबः सरकारी अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की तरफ से समूह विभागों को पत्र जारी करके हिदायतें की गई हैं कि कोई भी अधिकारी समर्थ अधिकारी की मंजूरी के बिना अपना हैडक्वाटर नहीं छोड़ेगा जिससे सार्वजनिक काम काम प्रभावित न हो। यह बात शासन सुधार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज पंजाब विधान सभा के बजट सैशन के दौरान विधायक दिनेश कुमार चड्ढा की तरफ से लाए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुये कही।

    विधायक की तरफ से ध्यान दिलाया गया कि पिछले लम्बे समय से सरकारी प्रशासनिक अफ़सर अपने स्टेशन पर रहने की बजाय शाम 5 बजे के बाद चंडीगढ़, मोहाली या अन्य स्थानों पर अपने घरों में पहुँच जाते हैं, जिससे सार्वजनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित होता है। इसलिए इस सम्बन्धी ज़रूरी आदेश जारी किये जाएँ कि सभी अफ़सर अपने स्टेशन पर ही रहें।

    शासन सुधार मंत्री मीत हेयर ने कहा कि विधायक द्वारा प्रकट किये विषय की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का नारा है, ‘लोगों की सरकार लोगों के द्वार’। इस नारे को व्यवहारिक रूप देते हुये मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आम राज प्रबंध विभाग की तरफ से इस सम्बन्धी बाकायदा पत्र जारी कर दिया गया है।

    मीत हेयर ने आगे कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पिछले थोड़े समय में 26000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे जहाँ नौजवानों को रोज़गार मिला वहीं लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं मिलने लगीं। उन्होंने साथ ही नये भर्ती सरकारी कर्मचारियों को सलाह देते हुये कहा कि वह आम लोगों के टैक्स के पैसे के साथ भर्ती किये गए हैं, इसलिए बदलियां करवाने के लिए सिफ़ारिशें न करें। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रुझान है क्योंकि राज्य के हर क्षेत्र, जिले को सरकारी सेवाओं की ज़रूरत है। चाहे वह सरहदी क्षेत्र हो या पिछड़ा क्षेत्र हो।

  • स्नान कराते समय मृतक हुआ जिंदा, उड़े सबके होश

    स्नान कराते समय मृतक हुआ जिंदा, उड़े सबके होश

    हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कैंसर से जूझ रहे एक शख्स की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। आखिरी स्नान कराते समय मृतक जिंदा हो गया और बोलने लगा। उसे जिंदा देख सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने तक उसकी फिर से मौत हो गई और डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    यह मामला रुड़की के झबरेड़ा कस्बे का है। दीपक कुमार (58) पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। सुबह दीपक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन इससे पहले कि उन्हें अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दीपक के अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों को बुला लिया।

    दीपक के शव को श्मशान घाट ले जाने की तैयारी की जा रही थी। शव को आखिरी स्नान कराया जा रहा था कि तभी दीपक अर्थी से उठ खड़े हुए और वहां लोगों को ऐसा करते देख बोले कि तुमलोग यह सब क्या कर रहे हो। यह नजारा देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन में दीपक को रुड़की अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर फिर गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया। यह अजीबोगरीब घटना झबरेड़ा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • रोड सेफ़्टी क्लब पीजी कॉलेज ऊना मे “सड़क सुरक्षा , जीवन रक्षा” मुहिम पर दिया भाषण

    रोड सेफ़्टी क्लब पीजी कॉलेज ऊना मे “सड़क सुरक्षा , जीवन रक्षा” मुहिम पर दिया भाषण

    ऊना/ सुशील पंडित :   राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में “सड़क सुरक्षा , जीवन रक्षा” मुहिम पर वताया गया। ट्रैफ़िक पुलिस ऊना की टीम की ओर से कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों समेत एनसीसी कैडेटस , एनएसएस स्वयंसेवक व स्काउट एंड गाइडिंग के छात्र इस में उपस्थित रहे।

    ट्रैफ़िक पुलिस ऊना की ओर से विशेष रूप से ए.एस.आई. भगवान चंद व हेड कांस्टेबल दीपक कुमार मौजूद रहे।वहीं मुख्य अतिथि के रूप मे कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सतदेव भारद्वाज व विशेष रूप से प्रो. करण , प्रो. प्रोमिला, प्रो. राकेश कुमार , क्लब के कमेटी के मेंबर डॉ भगवान दास , प्रो. शिव कुमार , प्रो. रनजू, प्रो. मोनिका व प्रो.अलका उपस्थित रहे। इस में विद्यार्थियों को इस मुहिम के बारे में विस्तार में जानकारी दी गई तथा रोड सेफ़्टी से जुड़े नियमों व क़ानूनों के बारे में बताया गया। इस के उपरांत रोड सेफ़्टी क्लब के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के 5 विजेताओं को इनाम व 51 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

  • ईकोलोजिक बिल्डिंग सिस्टम प्रा.लि. बाथू में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    ईकोलोजिक बिल्डिंग सिस्टम प्रा.लि. बाथू में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ ईकोलोजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड बाथू द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में ईलैक्ट्रिशियन का एक पद, आप्रेटर (ब्लाॅक मेकिंग मशीन) का एक पद, अकुशल कामगार के चार पद, सिविल इंजीनियर का एक पद, सिक्योरिटी गार्ड का एक पद व फोरक लिफ्ट ड्राइवर का एक पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 10 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

    अनीता गौतम ने बताया कि ईलैक्ट्रिशियन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ईलैक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई पास, आप्रेटर (ब्लाॅक मेकिंग मशीन) के लिए मकैनिकल/ईलैक्ट्रिकल में डिप्लोमा और समकक्ष उद्योग में अनुभव, अकुशल कामगार हेतू 8वीं व 10वीं पास, सिविल इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सिक्योरिटी गार्ड के लिए पूर्व सैनिक (मैट्रिक पास) व फोरक लिफ्ट ड्राइवर पद के लिए 12वीं पास के साथ-साथ एलएमवी लाइसैंस और एक साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98152-01985 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • सीबीआई की बड़ी कार्रवाईः पर्ल ग्रुप के निदेशक गिरफ्तार

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाईः पर्ल ग्रुप के निदेशक गिरफ्तार

    नई दिल्लीः सीबीआई ने पर्ल्स समूह के निदेशक हरचंद सिंह गिल को करोड़ों रुपये के पोंजी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। उन्हें फिजी से प्रत्यर्पित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि विदेश में रह रहे भगोड़ों को वापस लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत गिल को फिजी द्वीप समूह से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सोमवार देर भारत लाया गया।

    सीबीआई का दावा है कि पिछले साल अभियान शुरू होने के बाद से करीब 30 भगोड़ों को सफलतापूर्वक भारत लाया गया। इस अभियान का उद्देश्य इंटरपोल की मदद से अपराधियों और भगोड़ों की आय का पता लगाना और उन्हें वापस लाना है। एजेंसी ने पर्ल्स समूह और उसके संस्थापक निर्मल सिंह भंगू के खिलाफ 19 फरवरी 2014 को भोले-भाले निवेशकों को उनके निवेश के बदले जमीन की पेशकश कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपों पर जांच शुरू की थी। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने देश भर में इन निवेशकों को धोखा देकर 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की।

  • सर्व शिक्षा अभियान के तहत तृतीय सभा में अभिभावकों को जागरूक किया

    सर्व शिक्षा अभियान के तहत तृतीय सभा में अभिभावकों को जागरूक किया

    ऊना/सुशील पंडित : सर्व शिक्षा अभियान के तहत एन जी ओ राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा संचालित एन आर एस टी केंद्र बाथू 1,2,3, में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरपलाह के मुख्याध्यापक सुरेन्द्र कुमार और स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में तृतीय सभा बुलाई गई।जिसमें केन्द्रों के बच्चो के 50 अभिभावक और केन्द्रों की प्रभारी श्रीमती परवीन कुमारी, श्रीमती रीता पटियाल और ज्योति देवी भी उपस्थित रहीं।
    इस सभा में मुख्याध्यपक ने अभिभावकों से बच्चों की अंतिम परीक्षा और बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया।
  • होली से पहले बड़ा हादसाः रंग से खेल रहे बच्चों पर ट्रक पलटने से एक की मौत, 8 घायल

    होली से पहले बड़ा हादसाः रंग से खेल रहे बच्चों पर ट्रक पलटने से एक की मौत, 8 घायल

    नवादा: जिले के पकरीबरावां में मंगलवार की सुबह होली खेल रहे बच्चों पर एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक और बच्चों समेत बच्चे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने से ट्रक का चालक भी दब गया था। घायलों को आनन-फानन में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबकी हालत चिंताजनक है। मृतक की पहचान दतरौली गांव के रहने वाले मोहम्मद अनवर हुसैन (उम्र करीब 50 साल) के रूप में की गई है। घायलों में पकरीबरावां बाजार के ही विपिन यादव का सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, कपिल यादव का 10 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, रंजन यादव का 10 वर्षीय पुत्र दीपेश कुमार, पांच साल का सचिन समेत और लोग घायल हैं।

    एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे बच्चे

    बताया जाता है कि सभी बच्चे होली के रंग में रंगे थे। एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक तेज गति में अचानक मार्केट में घुस गया और फिर पलट गया। पलटते ही कुछ बच्चे भागे जबकि कुछ बच्चे ट्रक के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। इसमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। ट्रक ड्राइवर की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। दरअसल, चालक बेहोशी की हालत में था।

    परिजनों में मचा कोहराम

    इधर घटना के बाद मृतकों के यहां कोहराम मच गया है। होली से पहले इस तरह की घटना से मृतक और जख्मी हुए बच्चों के यहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। पकरीबरावां में शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी करने लगे। सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है।