Blog

  • Punjab News: मूसेवाला के कातिलों को लेकर पिता बलकौर का आया बयान, शेयर की पोस्ट

    Punjab News: मूसेवाला के कातिलों को लेकर पिता बलकौर का आया बयान, शेयर की पोस्ट

    मानसाः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 2 साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक मामले को लेकर जांच चल रही है। वहीं मूसेवाला के आरोपियों कोलेकर पिता बलकौर सिंह में अभी भी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या में न्याय मिलने में देरी की बात कही है। उन्होंने न्यायप्राप्ति में हो रही देरी, पक्षपात और अपने परिवार की निजता के उल्लंघन पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “जवाब मायने तभी रखते हैं जब समय पर दिए जाएं” और कानून के बावजूद निष्पक्षता का सवाल बना रहता है।

    सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वे जवाब मायने नहीं रखते जो समय पर न दिए जाएं, पर कानूनी तौर पर हर नागरिक को अपना पक्ष रखने का अधिकार है, लेकिन वह पक्ष कितना निष्पक्ष है, यह अलग बात है। कहते हैं कि सुख का पर्दा और आमदनी का पर्दा, ये कुछ अहम परदे हर इंसान को रखने चाहिए, लेकिन हमारे साथ तो कुछ भी हमारे पक्ष का नहीं हुआ। मुझे लगता है कि मेरे बेटे का ही शायद ऐसा कत्ल है जिसके कातिल तक ने भी इंटरव्यू किए हैं। अगर मेरे परिवार ने इंसाफ का पक्ष रखा, तो उसे भी यह कहकर दरकिनार कर दिया गया कि हमें तो इंसाफ ही नहीं चाहिए। और अब हमारे हक की मेहनत के लिए अगर हम सवाल करें, तो उस अर्जी के निजी पक्ष को सार्वजनिक कर दिया गया।

    पर एक बात है, जब सहने वाले बोलने लग जाएं, तो वे अक्सर हर किसी की आंख में खटकने लगते हैं। हमारे साथ और कितना धक्का, और कितने धोखे बाकी हैं जो करने हैं? हम अपनी उम्र के लिहाज से बहुत कुछ सह रहे हैं। आज हमारी आमदनी को लेकर जो बातें हो रही हैं, उन पर मैं यही कहना चाहता हूं कि यह मेरी, मेरे परिवार की, और मेरे पुत्र की दिन-रात की तपस्या है, और मेरे बच्चे के शब्दों का मूल्य किसी भी अंक में मापा नहीं जा सकता। मेरे भी परिवार के सदस्य हैं जो हमेशा मेरी ओर उम्मीद से देखते हैं कि मैं इन मुश्किलों को सुलझा सकता हूं। पर आखिर कब तक हम यह सब सहें? कब तक हम ही तड़पें?

     

     

  • आज Lok Sabha में पेश होगा New Tax Bill 2025, जानें कौन से बदलाव किए

    आज Lok Sabha में पेश होगा New Tax Bill 2025, जानें कौन से बदलाव किए

    नई दिल्लीः नया आयकर विधेयक 2025 (तमाम संशोधनों के साथ आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे पेश करेंगी। इस नए विधेयक में प्रवर समिति के सुझाए गए 285 संशोधनों को शामिल किया जाएगा। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली प्रवर समिति ने इन संशोधनों को मंजूरी दी थी। यह नया विधेयक करीब 63 साल पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेगा।

    285 सिफारिशें, 32 बड़े बदलाव
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नए आयकर विधेयक में कई परिवर्तन हैं, जिनमें तकनीकी सुधार और बेहतर क्रॉस-रेफरेंसिंग शामिल हैं। इसके मसौदे पर खर्च हुए समय और मेहनत को लेकर की जा रही आलोचना के जबाव में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि इसे लेकर पहले किया गया काम व्यर्थ नहीं जाएगा। बता दें कि इस प्रस्ताव में देरी का एक प्रमुख कारण भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली संसदीय प्रवर समिति के व्यापक सुझाव थे।

    केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि जब कोई संसदीय समिति कई प्रस्तावित संशोधनों के साथ एक रिपोर्ट प्रस्तुत करती है और उनमें से कई को स्वीकार कर लिया जाता है, तो मानक प्रक्रिया यह होती है कि मूल विधेयक को वापस ले लिया जाए और उसका संशोधित संस्करण पेश किया जाए। प्रत्येक संशोधन के लिए तीन अलग-अलग प्रस्तावों की जरूरत होती है, जो तब अव्यावहारिक है जब 285 से ज्यादा बदलावों की सिफारिश मिले, इनमें 32 बड़े बदलाव भी शामिल हैं।

    गौरतलब है कि आयकर विधेयक 2025 को बीते 13 फरवरी 2025 को लोकसभा में पेश किया गया था और इसके बाद इसकी जांच के लिए भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय प्रवर समिति गठित की गई थी। इसने 285 सुझाव दिए थे और पिछले महीने 21 जुलाई 2025 को अपनी रिपोर्ट पेश की थी।

    नए टैक्स बिल में ये बड़े बदलाव
    अन्य बड़े बदलावों पर नजर डालें, तो New Tax Bill, अब तक लागू 1961 के आयकर अधिनियम के साइज की तुलना में आधा है। 816 की जगह अब बिल में 536 धाराएं हैं और इसे सरल भाषा में खासतौर पर मुकदमेबाजी को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। बीते दिनों आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा जारी FAQ के मुताबिक, इस नए विधेयक में शब्दों की संख्या मौजूदा कानून के 5.12 लाख की तुलना में अब घटकर 2.6 लाख रह गई हैं। इसके अलावा धाराओं की बात करें, तो इनकी संख्या भी पहले के 819 से घटाकर 536 कर दी गई है, जबकि अध्याय भी 47 से 23 कर दिए गए हैं।

    एसेसमेंट ईयर नहीं, अब Tax Year
    नए Tax Bill-2025 में 1,200 प्रावधान और 900 स्पष्टीकरण हटाए गए हैं। एक और बड़ा बदलाव ये है कि टैक्सपेयर्स के लिए ये विधेयक अब तक अपनाए जाने वाले ‘एसेसमेंट ईयर’ और ‘प्रीवियस ईयर’ की अवधारणा को एक यूनिफाइड ‘कर वर्ष’ (Tax Year) से बदलने का प्रस्ताव करता है. बता दें कि फिलहाल, पिछले वर्ष की इनकम पर टैक्स पेमेंट Assessment Year में किया जाता है. जैसे 2023-24 में अर्जित आय पर 2024-25 में कर लगाया जाता है।

  • Jalandhar News: हाईवे पर हुए हादसे में पलटा ट्रक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर हुए हादसे में पलटा ट्रक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया के प्लाई पत्तों से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। गनीमत यह रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रक चालक इंदरदीप सिंह ने बताया कि घटना में उसे मामूली चोटें आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें थाना गोराया से सूचना मिली थी कि गोराया हाईवे पर एक ट्रक पलटा हुआ है। एएसआई ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो ट्रक चालक को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उससे बातचीत की गई।

    उसने बताया कि वह होशियारपुर से हम्बड़ा प्लाई पत्ता लोड करके जा रहा था। ट्रक का प्रेशर पाइप लीक होने के कारण ट्रक नियंत्रण से बाहर होकर सिक्स लेन से लिंक रोड पर जाकर पलट गया। किसी प्रकार के नुकसान से बचाते हुए और मजदूरों की मदद से पलटे ट्रक से सामान को दूसरे ट्रक में लोड किया गया। वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे किया। जिसके बाद सड़क पर आ रही आवागमन की समस्या को दूर कर मार्ग को पुनः चालू कराया गया।

  • Punjab News: येलो अलर्ट पर पहुंचा दरिया ब्यास का पानी

    Punjab News: येलो अलर्ट पर पहुंचा दरिया ब्यास का पानी

    कपूरथलाः पॉंग डैम से पिछले दिनों से पानी छोड़े जाने के बाद दरिया ब्यास के पानी में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, वहीं आज सुबह दरिया ब्यास का पानी येलो अलर्ट पर पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार दरिया ब्यास में पिछले दिनों से लगातार पानी की मात्रा बढ़ती घटती रही है।

    इस संबंध में आज सुबह दरिया ब्यास पर बनी जल स्रोत विभाग की गैज से कर्मचारी विजे कुमार ने बताया कि बीती रात जहां पानी लगभग 95 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज हो रहा था, वहीं आज तड़के पानी येलो अलर्ट पर पहुंच चुका है और 1 लाख क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया है। जानकारी दी गई है कि पानी बढ़ने से दरिया ब्यास के आसपास के मंड क्षेत्र के किसान अपनी फसल को लेकर चिंता में हैं।

  • Punjab News: आज होगा शिरोमणि अकाली दल बागी गुट के नए प्रधान का एलान  देखें वीडियो

    Punjab News: आज होगा शिरोमणि अकाली दल बागी गुट के नए प्रधान का एलान देखें वीडियो

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल बागी गुट की तरफ आज नए प्रधान का ऐलान किया जाएगा। दरअसल, पार्टी का नया प्रधान चुनने के लिए शिरोमणि अकाली दल बागी गुट की तरफ से 5 मैंबरी आम सभा बुलाई गई है। 5 मेंबरी भर्ती कमेटी के सदस्य मनप्रीत सिंह अयाली, गुरप्रताप सिंह वडाला, इकबाल सिंह झूंदा, संता सिंह उमैदपुरी और बीबी सतवंत कौर ने कहा कि डेलीगेट्स की तरफ से ही प्रधान और पदाधिकारियों के नामों पर फाइनल फैसला लिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधान पद को लेकर कुछ नेताओं के निजी बयान हो सकते हैं, लेकिन भर्ती कमेटी की तरफ से यह साफ किया गया है कि डेलीगेट्स का फैसला ही मंजूर होगा। सदस्यों ने कहा कि प्रधानगी को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है लेकिन लोकतांत्रिक ढंग से ही इस पर फैसला होना है।

    2 दिसंबर को जारी हुकमनामा में बिलकुल साफ लिखा है कि नई लीडरशीप का चुनाव तय प्रक्रिया के हिसाब से होगा। भर्ती कमेटी के अनुसार उनके पास कई नाम आए हैं, लेकिन आखिरी फैसला डेलीगेट्स का ही होगा और सिर्फ वे ही इसका अधिकार रखते हैं।

  • Jalandhar News: अब पावरकॉम दफ्तर के कर्मियों ने की 3 दिन की हड़ताल

    Jalandhar News: अब पावरकॉम दफ्तर के कर्मियों ने की 3 दिन की हड़ताल

    हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों पर लगाया ESMA

    जालंधर, ENS: पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मियों ने भले ही हड़ताल स्थगित कर दी है। लेकिन इसके बाद अब पावरकॉम दफ्तर के कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, पावरकॉम के समूह मुलाजिम संगठन देर रात से 3 दिन की हड़ताल पर चले गए है। दरअसल, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने हड़ताल पर जाने या सामूहिक अवकाश लेने वाले कर्मचारियों पर ESMA लगा दिया है। पीएसपीसीएल प्रबंधक ने अपने पत्र में कहा है कि सामूहिक अवकाश पर जाने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी तथा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के वित्तीय लाभ रोक दिए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुलाजिमों के संयुक्त संगठन वेतन-भत्तों-पेंशन और तरक्की संबंधी मांगों को लेकर आंदोलन पर चले गए हैं। ऐसे में ये हड़ताल 11 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेगी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रात 12 हड़ताल चालू हो गई। हड़ताल में लाइनमैन, मेंटीनेंस स्टाफ, क्लेरिकल स्टाफ व दफ्तरों का सब-ऑर्डिनेट स्टाफ शामिल है। मुलाजिम संगठनों ने पावरकॉम को सामूहिक छुट्टी की कॉल दी है। जबकि पावरकॉम ने सभी दफ्तरों को लेटर जारी की है कि जो लोग हड़ताल में शामिल होंगे, उन पर काम नहीं तो वेतन नहीं का नियम लागू होगा। जालंधर सिटी में बिजली सेवा चालू रखने के प्रबंध करने का दावा किया जा रहा है। सीनियर इंजीनियर हड़ताल में शामिल नहीं हैं। बिजली खराबी की कंप्लेंट सुनने के लिए ठेका मुलाजिम ड्यूटी पर रहेंगे, लेकिन क्लेरिकल स्टाफ के हड़ताल पर होने से उपभोक्ता सेवाएं प्रभावित होंगी। इनमें नया बिजली कनेक्शन लेना, लोड बढ़ाना, किसी कनेक्शन को कटवाने जैसे काम शामिल हैं। हड़ताल के 3 दिन में पावरकॉम की प्राथमिकता बिजली सेवा रेगुलर रखना है। हड़ताली मुलाजिम शक्ति सदन के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। जालंधर में पावरकॉम के करीब 3500 कर्मचारी है, जिनमें ज्यादातर हड़ताल पर हैं। अगर किसी को कोई समस्या आती है तो वह 1912 पर कॉल करें। पीएसपीसीएल कंज्यूमर ऐप पर शिकायतें अदेनफा नवर 1800-180-15121912 स्वर्ण पार्क में देर रात अचानक बिजली बंद होने से अंधेरा छा गया। सिटी के कंप्लेंट सेंटरों पर शिकायतों का निवारण ठेके पर रखे कंप्लेंट हैंडलिंग बाइकर करेंगे। साथ में हड़ताल में शामिल न होने वाले जूनियर इंजीनियर होंगे। जिन फीडरों पर अधिकतर स्टाफ हड़ताल होगा, उन्हें 3 दिन उपलब्ध स्टाफ को संचालन के लिए एसाइन किया जाएगा। 3. सीनियर इंजीनियर ड्यूटी पर रहेंगे। वे दफ्तरों में बिजली रखने के लिए प्रबंधन करेंगे।
  • Punjab News: पत्रकार को बेरहमी से पीटने वाले 2 पुलिस कमांडो सस्पेंड

    Punjab News: पत्रकार को बेरहमी से पीटने वाले 2 पुलिस कमांडो सस्पेंड

    बटाला: जिले में एक पत्रकार के साथ बेरहमी से दुर्व्यवहार और मारपीट करने वाले पंजाब पुलिस के दो कमांडो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

    यह घटना 1 अगस्त की शाम बटाला के एक होटल के पास हुई। जिसके सीसीटीवी वीडियो से साबित होता है कि दो पुलिसकर्मी, एक वर्दी में और दूसरा सादे कपड़ों में, बलविंदर कुमार भल्ला नामक एक पत्रकार को कई बार घूंसे और लात मारते हुए दिखाई दे रहे थे। हमले के दौरान, पत्रकार पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया और बेहोश हो गया, जिसके बाद हमलावर भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पत्रकार की मदद की।

    जानकारी के अनुसार, घटना तब शुरू हुई जब पत्रकार ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों की तैनाती के बारे में एक सवाल पूछा। इससे बटाला में अस्थायी ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर मंदीप सिंह और सुरजीत सिंह भड़क गए और हमला कर दिया।

    विभागीय कार्रवाई और मामले की जांच
    सीसीटीवी वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते आरोपी को निलंबित कर दिया और 2 अगस्त को पत्रकार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली। बटाला के एसएसपी सुहैल कासिम मीर और डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया और यह भी सुनिश्चित किया कि आरोपी को किसी भी तरह की माफी नहीं मिलेगी।

  • Jalandhar News: अब सड़क पर कचरा फेंकने पर होगी कार्रवाई, इस दिन मेयर विनीत धीर करेंगे योजना लागू

    Jalandhar News: अब सड़क पर कचरा फेंकने पर होगी कार्रवाई, इस दिन मेयर विनीत धीर करेंगे योजना लागू

    जालंधर, ENS: नगर निगम अधिकारियों ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नई मुहिम की शुरुआत की है। जिसमें अगर शहर में कोई कूड़ा फेंकता हुआ दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। दरअसल, नगर निगम को 10 पीओएस मशीन मिल गई है। जिसके तहत अब सड़कों पर कचरा फेंकने वाले लोगों पर निगम नजर रखेगा। ऐसे में मौके पर कोई नियम तोड़ता मिला तो उससे 500 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना न देने पर मामला सिविल कोर्ट में जाने का प्रावधान है।

    Read in English:

    Municipal Corporation to Launch On-the-Spot Fine System for Littering from August 15

    हालांकि इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इस मुहिम की शुरुआत मेयर वनीत धीर और निगम कमिश्नर गौतम जैन करेंगे। इसके लिए हेल्थ ब्रांच के इंस्पेक्टरों को पीओएस मशीन दी जाएगी। सभी जोन में एक साथ प्रक्रिया शुरू होगी। जुर्माने की राशि सॉलिड वेस्ट एक्ट वर्ष 2016 के अनुसार तय की जाएगी। डंप साइट पर कॉमर्शियल कचरा गिराने पर निगम फिलहाल 1000 से लेकर 5000 तक जुर्माना वसूल रहा है।

    बल्क में कचरा उत्पादन करने वालों को कचरे की प्रोसेसिंग करनी होती है। जो नियम नहीं मानते उनपर नजर रखी जा रही है। इससे पहले चालान काटने पर रसीद दी जाती थी। इस पर कई 7 दिन का मिलेगा समयः मौके पर इंस्पेक्टर कचरे से गंदगी फैलाने पर सॉलिड वेस्ट एक्ट वर्ष-2016 के अनुसार जुर्माना वसूलेगा। मौके पर जुर्माना देने वाले व्यक्ति को मशीन से रसीद भी मिलेगी।

    अगर व्यक्ति के पास पैसा नहीं है तो उसे निगम में 7 दिन के अंदर पैसा जमा कराने का मौका मिलेगा। निर्धारित समय निकलने के बाद विभाग केस कोर्ट में भेजेगा। इस पर कई बड़े सवाल खड़े हो जाते थे। लोग आरोप लगाते हैं कि कई बार रसीद फर्जी होती है। इस प्रकार की तमाम बातों को ध्यान में रखकर ही यह व्यवस्था बनाई गई है। नई व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग वाली कमेटी की देखरेख में शुरू हो रही है। इसकी निगरानी हाईकोर्ट के जज करेंगे।

  • डे-केयर में 15 महीने की बच्ची को जमीन पर पटका, दांत से काटा, आरोपी गिरफ्तार, देखें CCTV

    डे-केयर में 15 महीने की बच्ची को जमीन पर पटका, दांत से काटा, आरोपी गिरफ्तार, देखें CCTV

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी के डे-केयर में 15 महीने की मासूम बच्ची के साथ मारपीट की। बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नाबालिग मेड पर आरोप है कि उसने बच्ची को थप्पड़ मारा और उसे फर्श पर भी पटक दिया। मेड यहां तक ही नहीं रुकी, आरोप ये भी है कि मेड ने बच्ची को प्लास्टिक बेल्ट से मारा और उसे काटा भी है। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना 4 अगस्त 2025 की है। बच्ची की मां जब उसे डे-केयर से घर लाई तो वह लगातार रो रही थी। कपड़े बदलते समय मां ने देखा कि बच्ची की दोनों जांघों पर गोलाई में निशान हैं। डॉक्टर ने इन्हें दांत से काटने के निशान बताया। संदेह होने पर पैरेंट्स ने डे-केयर का CCTV देखा, जिसमें मेड बच्ची को बेरहमी से पीटते और पटकते नजर आई। पैरेंट्स का आरोप है कि घटना के समय डे-केयर प्रमुख ने बच्ची को संभालने की कोई कोशिश नहीं की। उल्टा शिकायत करने पर आरोपी मेड और डे-केयर प्रमुख ने उन्हें अभद्र भाषा में धमकाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी मेड को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर ने इन चोटों को ‘बाइट’ यानी काटने की पुष्टि की है। बच्ची को थप्पड़ मारने, जमीन पर पटकने और प्लास्टिक बेल्ट से पीटने की बात भी सामने आई है। इस घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी हुई है, जिसमें मेड बच्ची को जमीन पर पटकती और वह जोर-जोर से रोती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले में हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान डे-केयर की प्रमुख ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इस घटना ने शहर में छोटे बच्चों की देखरेख को लेकर डे-केयर संस्थानों की निगरानी और जवाबदेही पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • अब घर बैठे मिलेंगा ईलाज, ब्लड प्रेशर-डायबिटीज की 5 सदस्यीय टीम करेंगी जांच

    अब घर बैठे मिलेंगा ईलाज, ब्लड प्रेशर-डायबिटीज की 5 सदस्यीय टीम करेंगी जांच

    चंडीगढ़ः यूटी में हेल्थ विभाग अब घर बैठे बुजुर्गों को इलाज की सुविधा मिलेंगी। दरअसल, 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को उनके घर पर ही इलाज और जांच की सुविधा देगा। पहले चरण में 1,874 बुजुर्गों की पहचान की गई है, खासकर जो अकेले रहते हैं, चल फिर नहीं पाते, दिव्यांग हैं या बिस्तर पर पड़े हैं। हेल्थ निदेशक डॉ. सुमन सिंह के मुताबिक, एक 5 सदस्यीय टीम जिसमें डॉक्टर, स्टाफ नर्स, अटेंडेंट और एम्बुलेंस सेवा शामिल है जो बुजुर्गों के घर जाएगी।

    ये टीम ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारियों की जांच करेगी और जरूरत होने पर मरीज को जी.एम.एस.एच.-16 अस्पताल में भर्ती कराएगी। डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि यह योजना बुजुर्गों को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से राहत देगी। जो बुजुर्ग अस्पताल नहीं जा पाते, वे अब घर बैठे इलाज करवा सकेंगे और स्वास्थ्य टीम से बेहतर जुड़ाव भी महसूस करेंगे। पहले चरण में 1,874 बुजुर्गों की पहचान की गई है, जिसमें 80 साल से ऊपर के लोगों को प्राथमिकता दी गई है और बाद में 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को भी शामिल किया जाएगा।

    इस योजना के तहत डॉक्टर, नर्स, अटेंडेंट और एम्बुलेंस सेवा वाली 5 सदस्यीय टीम घर-घर जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच और इलाज करेगी, साथ ही जरूरत पड़ने पर मरीजों को सीधे जी.एम.एस.एच.-16 अस्पताल में भर्ती कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।​​​​​ विभाग ने अस्पतालों में भी बुजुर्गों और गंभीर मरीजों के लिए खास सुविधाओं की तैयारी की है। ओ.पी.डी, स्त्री रोग विभाग और इमरजेंसी वार्ड में विशेष हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसके साथ ही ऐसे मरीज जो बिना किसी परिजन के आते हैं, उनकी मदद के लिए छह देखभाल करने वाले अटेंडेंट तैनात किए जाएंगे।