Blog

  • Stock Market में तेजी, Sensex 200 अंक चढ़कर 80 हजार पर पहुंचा

    Stock Market में तेजी, Sensex 200 अंक चढ़कर 80 हजार पर पहुंचा

    बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 80,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 24,400 के ऊपर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। SBI, NTPC और ट्रेंट के शेयर्स 1% चढ़े हैं। ICICI बैंक, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व में मामूली गिरावट है।

    निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE के PSU बैंकिंग इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.5% की तेजी है। ऑटो, मेटल, रियल्टी और फार्मा भी ऊपर हैं। IT, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट है।

    ग्लोबल मार्केट में तेजीः एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.16% चढ़कर 3,215 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई आज बंद है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.21% ऊपर 24,911 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% चढ़कर 3,653 पर कारोबार कर रहा है।

    निवेशकों के लिए नया सप्ताह बहुत खास होने वाला है क्योंकि बाजार में 4 नई कंपनियों के आईपीओ दस्तक देने वाला हैं। इनमें से दो कंपनियां मेनबोर्ड कैटेगरी से हैं, जबकि दो कंपनियां SME (स्मॉल एंड मिड साइज एंटरप्राइजेज) कैटेगरी से जुड़ी है।

    BlueStone Jewellery IPO
    इस बड़े ब्रांड का आईपीओ का आकार 1540.65 करोड़ रुपए का है। कंपनी इसमें 1.59 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी और 1.39 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे।

    – ओपनिंग तारीख: 11 अगस्त 2025
    – क्लोजिंग तारीख: 13 अगस्त 2025
    – प्राइस बैंड: 492 रुपये से 517 रुपए प्रति शेयर
    – लॉट साइज: 29 शेयर
    – न्यूनतम निवेश: 14,268 रुपए
    – GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम): 16 रुपये प्रति शेयर

    Regaal Resources IPO
    यह आईपीओ भी मेनबोर्ड का हिस्सा है और इसका साइज 306 करोड़ रुपए है। कंपनी इस ऑफर में 2.06 करोड़ नए शेयर और 94 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी करेगी।

    – ओपनिंग तारीख: 12 अगस्त 2025
    – क्लोजिंग तारीख: 14 अगस्त 2025
    – प्राइस बैंड: 96 रुपये से 102 रुपये प्रति शेयर
    – लॉट साइज: 144 शेयर
    – न्यूनतम निवेश: 13,824 रुपए

    Mahendra Realtors IPO
    यह SME सेगमेंट की कंपनी है और इसका आईपीओ का आकार 49.45 करोड़ रुपए का है। कंपनी 47.26 लाख फ्रेश शेयर और 10.91 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बाजार में ला रही है।
    – प्राइस बैंड: 75 रुपये से 85 रुपये प्रति शेयर
    – लॉट साइज: 1600 शेयर
    – न्यूनतम निवेश: कम से कम 2 लॉट में निवेश जरूरी
    – GMP: 6 रुपये प्रति शेयर

    Icodex Publishing Solutions IPO
    यह भी एक SME सेगमेंट की कंपनी है और इसका आईपीओ 11 अगस्त को खुलेगा। इस ऑफर का कुल साइज 42.03 करोड़ रुपये का है और रिटेल निवेशक 13 अगस्त तक इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

    – ओपनिंग तारीख: 11 अगस्त 2025
    – क्लोजिंग तारीख: 13 अगस्त 2025
    – प्राइस बैंड: 98 रुपये से 102 रुपये प्रति शेयर
    – लॉट साइज: 1200 शेयर

  • 6.1 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, कई इमारतें और दो मस्जिदों की मीनारें गिरीं, देखें वीडियो

    6.1 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, कई इमारतें और दो मस्जिदों की मीनारें गिरीं, देखें वीडियो

    अंकारा: तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की 6.1 तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। भूकंप की वजह से एक दर्जन से ज्यादा इमारतें गिर गईं। इससे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में था लेकिन झटके तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल शहर तक महसूस किए गए, जिसकी आबादी 1.6 करोड़ से ज्यादा है।

    तुर्की के मंत्री अली येरलिकाया ने बताया है कि सिंदिरगी में एक ढही हुई इमारत के मलबे से जिंदा निकाले जाने के कुछ ही देर बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इमारत से चार दूसरे लोगों को बचा लिया गया। मंत्री अली ने बताया कि घायलों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कुल 16 इमारतें ढह गईं। इनमें से ज्यादातर बहुत पुरानी और इस्तेमाल के बार थीं।

    भूकंप से दो मस्जिदों की मीनारें भी गिर गईं। तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि भूकंप के बाद कई झटके आए। इन आफ्टरशॉक की तीव्रता 4.6 थी। एजेंसी ने नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने का आग्रह किया है ताकि राहत पहुंचाने में आसानी रहे। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन ने भूकंप के बाद बयान जारी करते हुए प्रभावित नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    तुर्की में भूकंप का आना नई बात नहीं है। तुर्की प्रमुख दरारों के शीर्ष पर स्थित है, ऐसे में यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। साल 2023 में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने तुर्की में 53,000 से ज्यादा लोगों की जान ली थी। इस भूकंप से दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों की संख्यां में इमारते प्रभावित हुई थीं। इस दौरान पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में भी करीब 6,000 लोग मारे गए थे।

  • Punjab News: आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Punjab News: आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मोहालीः पंजाब के कई जिलों में लगातार कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल, हिमाचल से लगने वाले जिलों में इस बार ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में सोमवार से 4 दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है। 16 अगस्त के बाद मौसम साफ होगा।लेकिन पिछले 10 दिनों में बारिश कम हुई थी, लेकिन इस हफ्ते तीन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है।

    मौसम केंद्र के अनुसार कल कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान थोड़ा बढ़कर औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। फिर भी तापमान सामान्य के आसपास ही है। सबसे ज्यादा पारा फरीदकोट में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पठानकोट में सबसे अधिक 26.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

    जबकि चंडीगढ़ में 2.8 मिलीमीटर, अमृतसर में 2.2 मिलीमीटर, लुधियाना में 1.4 मिलीमीटर, पटियाला में 0.5 मिलीमीटर, होशियारपुर में 10.7 मिलीमीटर, रोपड़ में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। फरीदकोट को छोड़कर पंजाब के सभी जिलों में दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि फरीदकोट में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • हाईवे पर हुए भीषण हादसे में 2 पुलिस अधिकारियों की मौत

    हाईवे पर हुए भीषण हादसे में 2 पुलिस अधिकारियों की मौत

    श्रीनगरः जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन तीनों उपनिरीक्षकों को अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था और वे श्रीनगर से जम्मू लौट रहे थे तभी लासजान इलाके के तेंगन में वे दुर्घटना का शिकार हो गए।

    उन्होंने बताया कि घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक पुलिस अधिकारियों की पहचान सचिन वर्मा और शुभम के रूप में हुई है, जबकि घायल अधिकारी की पहचान मस्तान सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल मस्तान सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि मृतक दोनों जवानों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

  • आज का राशिफल 11 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 11 अगस्त, 2025

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर बुध मार्गी होंगे।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आज आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और पॉजिटिव बनें रहेंगे। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म कर पायेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करनी होगी। आप पर काम का अच्छा खासा बोझ रहेगा, जिससे आपको थकान का अहसास हो सकता है।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। आज दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। आज आपको किसी काम को लेकर उलझन हो सकती है लेकिन आप शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगा, आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा हो जायेगा। आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को गुप्त रखें अन्यथा इसका लाभ विरोधी उठा सकते हैं।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने भाई के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। आज आप दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज पारिवारिक माहौल सही रहेगा लेकिन सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवन को एक नए नजरिये से देखेंगे और समस्या को पाजिटिविटी के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण आज परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। आज अधूरे काम पूरे करने के लिए अच्छा दिन है और आज लेनदेन के मामलों में भी आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज काम की अधिकता बनी रहेगी, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज दांपत्य जीवन एवं घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें। आज आप कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। आज आप अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें, जिससे काम करने में आसनी होगी। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ और सुख मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आज जीवनसाथी व परिवार का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और अपने खान – पान के ऊपर विशेष ध्यान दें। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आप अपनी सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी के प्रलोभन में ना आएं, अन्यथा वह आपको अपनी बातों में उलझा सकता है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है क्योंकि आपको पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों के साथ – साथ नन्हें मेहमान का आगमन होगा। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी। आज आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को फिर से शुरु कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आज आपको क़ानूनी मामलों में किसी अपने की मदद मिलेगी, जिससे मामला सुलझ जायेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें तो आप सफलता के ज्यादा नजदीक होंगे। आज युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप किसी भी प्रकार का निर्णय लेनें से पहले अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करें। आज समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगें और आपसे कुछ सीखने का प्रयास भी करेंगे।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप घर शिफ्ट करने से पहले उसकी अच्छे से जांच – पड़ताल कर लें। नया निवेश करने से पहले आप किसी जानकर की सलाह अवश्य ले लें। आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा। आज आपके घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आज आप नौकरी के साथ – साथ किसी बिजनेस की भी शुरुआत कर सकते हैं।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आप भावनाओं में आकर कोई भी फैसला न लें और जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। इस राशि के व्यक्ति आज अपनी रूचि रचनात्मक कार्यों में दिखाएंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।


    कुम्भ राशि:
    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहेगा। आज नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आपको आपके काम में कामयाबी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप अपने सहकर्मियों की मदद करेंगे, जिससे काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप परीक्षा में बेहतर परफॉर्म करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आप दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर, अपने काम के ऊपर फोकस करें। आज किसी व्यवसाय की योजना को शुरू करने का सही समय है। आज आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

  • Punjab News: साधु बनकर ठग ने व्यापारी को लूटा, देखें वीडियो

    Punjab News: साधु बनकर ठग ने व्यापारी को लूटा, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के एक बर्तन व्यापारी को साधु को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को वॉश करवाने जा रहा था। इस दौरान सिग्नल की रेड लाइट पर उसे एक नीली पगड़ी और वेशभूषा में एक साधु ने उसे बुलाया और वह उसकी बात न सुनकर आगे चला गया।

    वाशिंग सेंटर बंद होने पर वह उसी रास्ते से वापिस आ रहा था। फिर उसी सिग्नल पर व्यापारी को वही साधु मिल गया। देखते ही देखते कुछ लोग साधु के पास आ गए और फरियादें करने लगे। तभी साधु गाड़ी में बैठ गया और उसे राजिंदरा कॉलेज के गेट पर उतारने को कहने लगा।

    जिसके बाद व्यापारी ने कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी रोक दी। इस दौरान सिग्नल पर साधु से मिलने वाले लोग भी मोटरसाइकिल पर वहां आ गए। साधु के गाड़ी से उतरने के बाद उसे पता चला कि सोने का कड़ा और सोने की अंगूठी ग़ायब थी।

    बस स्टैंड चौकी के अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बर्तन व्यापारी के अनुसार उसके हाथ से कड़ा और सोने की अंगूठी की कीमत 4 से 5 लाख के बीच है।

  • उपमुख्यमंत्री ने विधायक विवेक शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    उपमुख्यमंत्री ने विधायक विवेक शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    ऊना/सुशील पंडित:  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनसेवा और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बता दें, रविवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कला में विधायक विवेक शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

    उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधायक विवेक शर्मा और उनके परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विधायक के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विवेक शर्मा की पत्नी मृदु शर्मा सहित परिवारजन उपस्थित रहे।विधायक की कार्यशैली की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की प्रगति और जनता की भलाई के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, जो अनुकरणीय है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

  • Chitkara University के पास हथियारों के बल पर हुई लूट, देखें वीडियो

    Chitkara University के पास हथियारों के बल पर हुई लूट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब के मशहूर शिक्षा संस्थानों में से एक Chitkara University के पास हथियारों के बल पर लूट होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह घटना चंडीगढ़ रोड पर दुकानदार और उसके साथियों से हुई है। जो गांव जनसुए के अंदर दुकान बंद कर घर लौट रहे। घायल व्यक्ति ने बताया कि उसकी मीट की दुकान है। वह अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान दो गाड़ियों में हथियारों से लैस हमलावरों ने उसे रोक लिया। जिसके बाद हमलावरों ने किरपान से हमला कर पीड़ित से 23,000 रूपये की नकदी छीन कर मौके से फरार हो गए। राहगीरों और SSF टीम की मदद से पीड़ित घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंचे ASI निर्मल सिंह ने बताया कि वह बनूड़ की ओर से आ रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर एक युवक घायल अवस्था में है। घटना की जानकारी संबंधित पुलिस चौंकी को दे दी गई है।
  • Punjab News: दुकानदार को लूटने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानदार को लूटने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: स्थानीय पुलिस ने लूट पाट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने एक दुकानदार को उस समय निशाना बनाया था। जब वह अपने कर्मचारी को घर छोड़ने जा रहा था।

    जानकारी देते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 7 अगस्त की रात को मोगा के निगाहा रोड पर इंदर जीत सिंह जो कि चाय बेचने की दुकान करता है। रात को दुकान बंद कर कर्मचारी लड़के को घर छोड़ कर वापिस एक्टिवा पर जा रहा था। इस दौरान उसे रास्ते में दो महिलाओं ने रोका और पीछे से आए दो युवकों ने इंद्रजीत को पीटना शुरू कर दिया।

    जिसके बाद गिरोह के सदस्यों ने दुकानदार से नकदी, फोन, कड़ा और एक्टिवा लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को काबू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत से रिमांड हासिल कर लिया है। ताकि गिरोह द्वारा की गई अन्य वारदातों की जानकारी हासिल की जा सके।

  • Amitabh-Ranveer Singh पर भड़के Aniruddhacharya, बोले – ‘बॉलीवुड देश को बिगाड़ रहा है’

    Amitabh-Ranveer Singh पर भड़के Aniruddhacharya, बोले – ‘बॉलीवुड देश को बिगाड़ रहा है’

    बॉलीवुड: वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने लड़कियों पर कुछ ऐसा बयान दे दिया था जिसके बाद वह चर्चा का विषय बन गए थे। अभी वो मामला शांत ही हुआ था कि अनिरुद्धाचार्य ने बॉलीवुड पर निशाना साध दिया है। एक मीडिया चैनल के साथ बात करते हुए कथावाचक ने कहा कि बॉलीवुड फिल्में भारतीय संस्कृति का अपमान कर रही हैं। रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन पर भी लोगों को बहकाने के आरोप लगाए हैं।

    देश को बिगाड़ रहा बॉलीवुड

    अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि – ‘फिल्मों में बहू-बेटियों को ऐसे कपड़ों में दिखाया जा रहा है जो समाज के लिए ठीक नहीं है। इससे लड़कियों पर बुरा असर होता है। अब बेटियां भी वैसे ही कपड़े पहनना चाह रही हैं। केवल महिलाओं की बात ही नहीं है। पुरुषों को भी इस तरह से निर्वस्त्र हो जाना गलत है हमारी संस्कृति में महिला ही नहीं पुुरुषों को भी दुपट्टा लेने की मर्यादा है। आगे उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह का उदाहरण दिया। सभ्य समाज में इतना बड़ा पैसे वाला व्यक्ति जो स्टार हो उसका इतना नाम हो निर्वस्त्र होकर फोटो खिंचवाएगा तो क्या ये सभ्य समाज में सही था? क्या समाज के लोगों को विरोध नहीं करना चाहिए कि ये नंगापन क्यों कर रहा है’? ‘मैंने इसी नंगेपन को समाज के सामने लाकर खड़ा कर दिया। इसी नंगेपन का मैंने विरोध किया तो बाकी सारे सामने आ गए। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन का भी नाम लिया। एक गीत गाया है कि जीना अगर जरुरी है तो पीना बहुत जरुरी है माना जी कसूर हुआ मैं नशे में चूर हुआ मुझको होश में न लाना। ये अमिताभ बच्चन साहब कह रहे हैं कि जीना जरुरी है तो पीना भी जरुरी है। फिर बच्चन साहब अपने बच्चे को और उनके परिवार में आने वाली पीढ़ी को बचपन से चम्मच से दारु पिलाते होंगे’।

    फिल्में तो समाज का आईना है

    जब अनिरुद्धाचार्य जी से पूछा गया कि फिल्में तो समाज का आईना हैं जो चीजें होती हैं उसे उसी तरह से दिखाया जाता है आप इसे इस तरह से भी देख सकते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि – ‘हम इसे इस तरह से क्यों देखें? हम इसे इस तरह से देखेंगे कि जब आप सुपर डुपर स्टार होकर शराब पिएंगे आपकी मूवी देखने हम जाएंगे हमारा बच्चा जाएगा तो वो सीखेगा कि बच्चन साहब शराब पीते हैं तो हम क्यों न पिएं। वो तो कहेगा कि अच्छा बच्चन साहब तो इतने बड़े सुपर स्टार हैं सारी दुनिया उन्हें फॉलो करती है तो जब वो पी सकते हैं तो हम क्यों न पिएं’। इससे समाज गलत रास्ते पर चला जाएगा। ‘आज यदि बच्चन साहब की फिल्में देखकर समाज शराब पीने लग जाए तो बच्चन साहब जिम्मेदार हैं कि नहीं? अनिरुद्धाचार्य ने रामानंद सागर की रामायण और श्रीकृष्ण के शो का उदाहरण दिया और कहा कि वो भी तो शोज थे कितने बढ़िया थे। द केरल फाइल्स आई, हिस्ट्री से जुड़ी फिल्में आई इन्हें देखने दिखाने में कितना अच्छा लगता है जो बेहतर है वो दिखाएं न नग्नता ही क्यों परोसी जाए’।

    अश्लील फिल्मों पर लगना चाहिए बैन

    आगे अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि- ‘नग्नता परोसने वाली फिल्मों को बैन कर देना चाहिए। अब आपने एक गाना सुना होगा ब्लू है पानी पानी इसमें स्त्रियों को अर्धनग्न खड़ा कर दिया गया है अब आपके बेटा-बेटी देखेंगे तो क्या सीखेंगे? ऐसी फिल्मों को बिल्कुल बैन कर देना चाहिए जो अश्लीलता परोस रही हो। इसकी सीमा यही है कि अब तक जिन स्त्रियों को हम मर्यादा में रहना सिखाए हैं वो अब इस तरह से अर्धनग्न घूमती तो ठीक नहीं है। हम रणवीर की भी बात कर रहे हैं वो भी क्यों नग्न घूमें पुरुष भी क्यों ऐसे घूमें। हम सभ्य समाज में रहते हैं’। महिलाओं के चरित्र पर दिए गए बयान पर भी अनिरुद्धाचार्य ने बात की। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके 6 मिनट वाला वीडियो का सिर्फ 30 सैकेंड वाला हिस्सा ही वायरल किया ऐसे में बातें अधूरी समझी गई।