Blog

  • Jalandhar News: Yash Grocery की दुकान से नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Yash Grocery की दुकान से नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    पीड़ित का आरोपः 3 से 4 बार किए फोन, फिर भी एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

    जालंधर, ENS: दशमेश नगर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर दुकान की तिजौरी से हजारों की चोरी करके चोर लेकर फरार हो गए। घटना के बार में दुकानदार को सुबह दुकान खोलने के दौरान पता चला। चोर दुकान से रेड बुल की बोतलें, अन्य सामान और 40 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए यश करियाना स्टोर के मालिक यश ने कहा कि आज सुबह 6.15 बजे पिता ने कर्मी के साथ दुकान खोली तो देखा कि दुकान से 3 चोर नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि चोर पुराने गेट से अंदर घुसे और 2 दरवाजे तोड़े। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देर रात 3 बजे चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने बताया कि घटना से दुकान 60 से 70 हजार रुपए चोरी हो चुकी है। दुकान से पहले भी चोरी हो चुकी है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस को 3 से 4 बार सूचित किया गया, लेकिन फिर भी एक घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर जायजा लेने के लिए पहुंची। पीड़ित के अनुसार नशेड़ियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में 3 चोर दिखाई दिए। इस दौरान चोरों ने दुकान के ताले तोड़े और उसके बाद तिजौरी से पैसे निकाले। जिसके बाद 15 मिनट दुकान में घूमकर सामान लेकर फरार हो गए। एक घंटे के बाद पहुंचे एएसआई अशोक कुमार पहुंचे और बयान दर्ज करके ले गए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि चोर दुकान के साथ घर के गेट की कुंडी तोड़कर दुकान के पिछले रास्ते से घुसे। जिसके बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया। वहीं एएसआई राकेश कुमार ने कहा कि उन्हें 112 से सूचना मिली थी कि यश करियाना स्टोर में चोरी हुई है। घटना के दौरान पता चला कि दुकान के साथ वाला गेट की कुंडी तोड़कर चोर घुसे और दुकान से 40 हजार की नगदी और रेडबुल की बोतलें व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार प्रवासियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। तीनों चोर बाइक पर सवार होकर आए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया। पीड़ित के बयानों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा।  
  • Punjab News: महिलाओं के खातें में आई 3 माह की राशि, मान सरकार ने किए 1100 करोड़ ट्रांसफर, देखें वीडियो

    Punjab News: महिलाओं के खातें में आई 3 माह की राशि, मान सरकार ने किए 1100 करोड़ ट्रांसफर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में आज मान सरकार ने महिलाओं से किए वादे को पूरा किया। इस दौरान आज पंजाब भर में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं के खाते में ₹1100 करोड़ ट्रांसफर किए गए। अब तक योजना के तहत करीब 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। जनरल वर्ग की महिलाओं को एक हजार रुपये के हिसाब से 3 किश्तें दी जाएगी और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये रुपए के हिसाब से 3 किश्तों की सम्मान राशि दी जा रही है। बाद में रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को भी इस स्कीम का पूरा लाभ मिलेगा।

    इसकी शुरूआत सीएम भगवंत मान संगरूर के धूरी से की है। इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार और दलित (SC) वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीना मिला। पहली बार सरकार ने 3 महीने की राशि इकट्‌ठी दी। जिसमें जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार और एससी वर्ग की महिलाओं के अकाउंट में साढ़े 4 हजार रुपए दिए गए। सभा में बैठी एक महिला के मोबाइल पर साढ़े 4 हजार का पहला 45 मैसज आया। CM मान ने कहा कि कल तक 40 लाख महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। महिलाओं को जुलाई, अगस्त और सिंतबर तक की रकम दी गई है।

    आम आदमी पार्टी ने 2022 में चुनाव के वक्त ये वादा किया था कि सरकार बनने पर पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को 1-1 हजार रुपए महीना दिए जाएंगे। हालांकि 4 साल तक इसको सरकार लटकाती रही। अब 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे करीब 8 महीने पहले सरकार ये वादा पूरा कर रही है। इसी साल सरकार ने बजट में 9300 करोड़ रुपए रखे थे। इस मामले में विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने कई बार सवाल उठाए कि ये स्कीम चुनाव देखकर लागू की जा रही है। इससे पहले के करीब साढ़े 4 साल का बकाया पैसा भी आप सरकार को देना चाहिए। हालांकि आप का तर्क है कि लोगों ने उन्हें 5 साल के लिए चुना था, इसलिए वह अपनी सरकार के टेन्योर में इसे पूरा कर रहे हैं।

  • हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 10 सेवाएं अब होगी Right To Service के दायरे में

    हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 10 सेवाएं अब होगी Right To Service के दायरे में

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने नागरिकों एवं किसानों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) की 10 सेवाओं को हरियाणा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत अधिसूचित कर दिया है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी), डुप्लीकेट आवंटन एवं पुनः आवंटन, कन्वेयन्स डीड जारी करना, बिक्री की स्थिति में संपत्ति का पुनः हस्तांतरण तथा कृषि कार्यों के दौरान चोट लगने या मृत्यु हो जाने पर (विसरा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद) अनुग्रह सहायता (एक्स-ग्रेशिया) प्रदान करने से सम्बन्धित सेवाएं उपलब्ध 30 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी।

    इसी प्रकार बेबाकी प्रमाण-पत्र (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) तथा बंधक (मॉर्गेज) के लिए एनओसी जारी करने की सेवाएं 15 दिनों के भीतर प्रदान की जाएंगी। निर्विवाद मृत्यु (अनकंटेस्टेड डेथ) के मामलों में संपत्ति का पुनः हस्तांतरण तथा कृषि कार्यों के दौरान चोट लगने या मृत्यु हो जाने पर अनुग्रह सहायता (एक्स-ग्रेशिया) प्रदान करने से सम्बन्धित सेवाएं उपलब्ध 60 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी।

    किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जे-फॉर्म जारी करने के लिए एक दिन तथा मंडियों में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए दो दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। अधिसूचना के अनुसार अधिकांश सेवाओं के लिए संबंधित सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी को पदनामित अधिकारी बनाया गया है, जबकि जे-फॉर्म जारी करने के लिए मंडी सुपरवाइजर अथवा सहायक सचिव तथा सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के लिए मंडी समिति सचिव को नामित अधिकारी निर्धारित किया गया है। सभी सेवाओं के लिए जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा क्षेत्रीय विपणन प्रवर्तन अधिकारी को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया है।

     

  • ट्रक और बस की टक्कर के बाद लगी आग, 7 की मौत, 15 झुलसे, देखें वीडियो

    ट्रक और बस की टक्कर के बाद लगी आग, 7 की मौत, 15 झुलसे, देखें वीडियो

    दौसाः राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर की वजह से वाहन में आग लग गई जिसकी चपेट में यात्री आ गए। इस भयावह हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह भयानक टक्कर कोलावा पुलिस स्टेशन इलाके के द्वारपुरा गांव के पास हुई, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, बस हरिद्वार से इंदौर जा रही थी और उसमें 39 यात्री सवार थे, तभी वह एक ट्रक से टकरा गई।
    टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिर गई। माना जा रहा है कि बस में सवार ज़्यादातर यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दुर्घटना के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। बचाव कार्यों को सुविधाजनक बनाने और दुर्घटना स्थल को खाली कराने के लिए पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया। जब तक आपातकालीन टीमों ने अपना काम पूरा नहीं कर लिया, तब तक यातायात प्रबंधन के उपाय लागू रहे। इस बीच, जांचकर्ताओं ने टक्कर के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 27 जून को, राजस्थान के कोटपूतली के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दूध का एक टैंकर पलट गया, जिससे हज़ारों लीटर दूध सड़क पर फैल गया और कुछ ही मिनटों में भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए, जिनमें लोगों को क्षतिग्रस्त वाहन से बह रहे दूध को इकट्ठा करने के लिए बाल्टी, बोतल, कैन और अन्य बर्तन लेकर आते देखा गया। इस अनोखे दृश्य ने तेज़ी से लोगों का ध्यान खींचा और कई लोग उत्सुकतावश वहां रुक भी गए। इस दुर्घटना में न सिर्फ़ काफ़ी मात्रा में दूध बर्बाद हुआ, बल्कि व्यस्त हाईवे पर ट्रैफ़िक भी बाधित हुआ। जहां एक ओर राहगीर घायल ड्राइवर की मदद के लिए दौड़े, वहीं दूसरी ओर कई लोग पलटे हुए टैंकर के आस-पास जमा हो गए ताकि जितना हो सके उतना दूध इकट्ठा कर सकें। कुछ देर के लिए वहाँ अफरा-तफरी का माहौल बन गया, क्योंकि लोग जो कुछ भी मिल रहा था, उसे इकट्ठा करने की कोशिश में इधर-उधर भाग रहे थे।
  • Jalandhar News: एक्शन में आए CP Satinder Singh, थाना प्रभारियों के किए तबादलें, देखें लिस्ट

    Jalandhar News: एक्शन में आए CP Satinder Singh, थाना प्रभारियों के किए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह एक्शन मोड में आ गए। थानों की समीक्षा करने के बाद पुलिस कमिशनर द्वारा कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए। जारी आदेशों इंस्पेक्टर अनु पल्याल को थाना 4 से थाना 2 में भेजा गया, वहीं एसआई अजमेर लाल को पीएस बस्ती बावा खेल से थाना 4 में तैनात किया गया। इसी के साथ एसआई रघुबीर सिंह को थाना 2 से पुलिस लाइन भेजा है। देखें लिस्ट

  • एक्सप्रेसवे पर बस और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 बच्चियों सहित 5 की मौत, 12 घायल, देखें वीडियो

    एक्सप्रेसवे पर बस और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 बच्चियों सहित 5 की मौत, 12 घायल, देखें वीडियो

    उन्नावः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लखनऊ की ओर जा रही स्लीपर बस चालक को झपकी आने व डिवाइडर तोड़ते हुए कार को टक्कर मारकर खंती में पलट गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 बच्चियां भी शामिल थी। वहीं, 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक कार सवार सभी गोरखपुर से मथुरा की ओर जा रहे थे।

    मृतकों की पहचान चालक 45 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र बदलू प्रसाद निवासी ग्राम तेनुहारी सोयम खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर, 40 वर्गीय अंजू पत्नी राजेश मूल निवासी ग्राम करतारी पीपी गंज जिला गोरखपुर, अंजू की 6 वर्षीय बेटी अमृता पुत्री राजेश मूल निवासी ग्राम करतारी पीपी गंज जिला गोरखपुर, 13 वर्षीय दिव्या पुत्री अज्ञात निवासी खलीलाबाद संतकबीरनगर और 60 वर्षीय धुनमुन पुत्र अज्ञात निवासी खलीलाबाद, संतकबीरनगर के रूप में हुई है।

    वहीं कार सवार घायलों की पहचान आर्यन निवासी ग्राम पाड़िया बघेरा जिला संतकबीरनगर, रिदाशन निवासी खलीलाबाद संतकबीरनगर, प्रिया निवासी पाड़िया बघेरा जिला संतकबीरनगर और अपराजिता निवासी खलीलाबाद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। वहीं बस में सवार घायलों की पहचान मोहित निवासी, बल्लभगढ़
    फरीदाबाद, हरियाणा (बस चालक), अन्नू देवी निवासी बोधनगर, नालंदा, बिहार, सूरज निवासी दीप नगर. नालंदा, बिहार, पवन कुमार निवासी दीप नगर, नालंदा, आनंदी निवासी दीपनगर , नालंदा, शंकर माझी निवासी घुड़सानी सिनोर, जिला जमुई, बिहार और खुशबू निवासी घुड़सानी सिनोर,जिला जमुई, बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 230.800 के पास आज सुबह करीब चार बजे ये एक्सीडेंट हुआ।

    बिहार नंबर की स्लीपर बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। तभी अचानक बस एक्सप्रेस वे पर चढ़कर डिवाइडर के दूसरी ओर आ गई। इसी दौरान गोरखपुर से मधुरा की ओर जा रही अर्टिगा कार से टकराकर बस 12 फीट नीचे खाई मे जा गिरी। बस पलटने से सवारियों मे चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बस सवार लगभग 17 सवारियां घायल हुई हैं। अलीगढ़ जिले के खैरा क्षेत्र निवासी बस चालक मोहित बस में लगभग 85 यात्रियों को लेकर हरियाणा में बिहार जा रहा था। बस सवार यात्रियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था। बुधवार तड़के पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास चालक मोहित को झपकी लग गई।

  • Trade Deal पर जल्द बन सकती है भारत-अमेरिका की सहमति! 21 भारतीय संस्थाओं पर लगाए गए प्रतिबंध

    Trade Deal पर जल्द बन सकती है भारत-अमेरिका की सहमति! 21 भारतीय संस्थाओं पर लगाए गए प्रतिबंध

    नई दिल्ली: टैरिफ विवाद के बाद डोनाल्ड ट्रंप भारत और अमेरिका के रिश्तों को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच डील पर बातचीत भी आखिरी चरण में हैं। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने भारत की चार कंपनियों से बैन हटा लिया है। अमेरिका के वित्त विभाग ने जिन कंपनियों से बैन हटाया है। उनमें हैदराबाद स्थित आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और लॉकेश मशीन्स लिमिटेड अहमदाबाद स्थित गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड और दिल्ली स्थित शौर्य एरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

    डेजिग्नेटेड नेशल्स लिस्ट से बाहर हुई कंपनियां

    अमेरिका के वित्त विभाग ने इन कंपनियों को स्पेशली डेजिग्नेटेड नेशल्स लिस्ट से बाहर कर दिया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली कंपनियों से बैन हटा लिया है। अमेरिका के वित्त विभाग ने जिन कंपनियों से बैन हटाया है। उनमें हैदराबाद स्थित आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड अहमदाबाद स्थित गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड और दिल्ली स्थित शौर्य एरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। अमेरिका के वित्त विभाग ने इन कंपनियों को स्पेशली डेजिग्नेटेड नेशनल्स लिस्ट से बाहर कर दिया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली कंपनियों और व्यक्तियों की प्रॉपर्टी को अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में फ्रीज कर दिया जाता है।

    21 भारतीय संस्थाओं पर लगाए गए प्रतिबंध

    यह कदम अमेरिकी विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय की प्रतिबंध सूची में शामिल चार कंपनियों के लगभग दो साल बाद उठाया गया है। साल 2024 में OFAC ने कार्यकारी आदेश के अंतर्गत 21 भारतीय संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए थे। इसमें 19 कंपनियों और दो व्यक्ति शामिल थे। यह आदेश उन कंपनियों या लोगों को टारगेट करता है। इन पर रुसी सरकार की मदद करने का आरोप है।  
  • रिटायरमेंट के दिन IAS प्रदीप डागर गिरफ्तार, कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड

    रिटायरमेंट के दिन IAS प्रदीप डागर गिरफ्तार, कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड

    पंचकूलाः बहुचर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड घोटाले का मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कार्रवाई करते हुए आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार डागर को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें मंगलवार को देर रात ही पंचकूला की विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई के द्वारा पूछताछ के लिए 2 दिन के रिमांड पर लिया है। आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार डागर से पूछताछ में दूसरे आईएएस के नामों का भी खुलासा हो सकता है, जो इस घोटाले में शामिल हैं।

    सीबीआई जांच के दौरान हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के बैंक खातों में 169 करोड़ रुपए की गड़बड़ी सामने आई। इस मामले में पुलिस ने एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया था, जिसने बताया कि एक आईएएस अफसर के कहने पर यह पैसा चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में ट्रांसफर हुआ।प्रमोटी आईएएस अधिकारी प्रदीप डागर अगस्त 2022 से दिसंबर 2025 तक एसएसपीसीबी के मेंबर सचिव रहे हैं। बता दें कि सरकार ने डागर को 8 अप्रैल 2026 को ही सस्पेंड कर दिया था। उस समय वे हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) में सदस्य सचिव थे। सीबीआई के मुताबिक प्रदीप लंबे समय से जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसके अलावा जांच एजेंसी से बचने की कोशिश कर रहे थे। उनकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। खास बात ये है कि प्रदीप का आज रिटायरमेंट था।

    मगर, गिरफ्तारी के डर से वे अंडरग्राउंड थे। उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई थी, जिस पर 2 जुलाई को सुनवाई होनी है। इससे पहले ही सीबीआई ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। बता दें कि अब तक इस मामले में प्रदीप डागर को मिलाकर तीन आईएएस अरेस्ट हो चुके है। इससे पहले आईएएस आरके सिंह और पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी। इस पूरे बैंक घोटाले में किसी एक विभाग से जुड़ी सबसे बड़ी हेराफेरी माना जा रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि यह मामला हरियाणा सरकार के अनुरोध पर स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो से सीबीआई को सौंपा गया था।यह घोटाला IDFC फर्स्ट बैंक, सेक्टर-32 शाखा से जुड़े उस बड़े बैंकिंग फ्रॉड का हिस्सा है, जिसमें हरियाणा सरकार के आठ विभागों के करीब 504 करोड़ रुपए फर्जी एफडी और शेल कंपनियों के जरिए कथित तौर पर निकाल लिए गए।

  • Jalandhar News: तेज आंधी का कहर, खड़ी गाड़ियों पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज आंधी का कहर, खड़ी गाड़ियों पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कोर्ट रोड पर तेज आंधी के कारण सफेदे (यूकेलिप्टस) का पेड़ अचानक खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। इस हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। हालांकि पेड़ गिरने से 2 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ गिरने के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना के दौरान लोगों ने भागकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर लोग फुर्ती न दिखाते तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। प्रभावित वाहन मालिकों का कहना है कि पेड़ काफी समय से झुका हुआ था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिस समय यह हादसा हुआ, वहां कई लोग मौजूद थे। पीड़ित गाड़ी मालिक धीरज ने बताया कि सफेदे का यह पेड़ काफी समय से एक तरफ झुका हुआ था। उन्होंने अपनी गाड़ी को पेड़ के पास ही पार्क किया था।

    धीरज के मुताबिक, वह अभी कुछ दूरी पर ही खड़े थे कि देखते ही देखते तेज आंधी के झोंके के साथ पेड़ सीधा उनकी गाड़ी पर आ गिरा। धीरज ने कहा कि यह भगवान का शुक्र था कि वह उस वक्त गाड़ी के अंदर नहीं थे, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस हादसे ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि शहर के कई मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में ऐसे दर्जनों पेड़ हैं, जो या तो पूरी तरह सूख चुके हैं या फिर एक तरफ खतरनाक तरीके से झुके हुए हैं।

  • बादल फटने से तबाही, घरों की छतों पर आया मलबा, National Highway बंद, सैकंड़ों गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

    बादल फटने से तबाही, घरों की छतों पर आया मलबा, National Highway बंद, सैकंड़ों गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। आज शिमला के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया और शहर में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गईं, दृश्यता (visibility) कम हो गई और कई इलाकों में ट्रैफिक में रुकावट आई। मंडी जिले के धर्मपुर में भारी बारिश की वजह से सिद्धपुर धर्मपुर रोड हाजरी क्रशर के पास और धर्मपुर-जोगिन्द्रनगर सड़क भंडारी मिक्सर प्लांट के पास अवरुद्ध हो गया है। कांढापतन–रखेड़ा मार्ग पर सड़क पर मलबा गिरा है और आवागमन प्रभावित हुआ है।

    वहीं बारिश के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल स्पीति के जिस्पा में बीती रात को बादल फटलने से लेह मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया। इस वजह से सैंकड़ों गाड़ियां फंस गई थी, लेकिन अब हाईवे बहाल हो गया है। वहीं चंबा-तिस्सा मुख्य सड़क पंगोला नाले के पास बंद हो गई है। नाले में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। चंबा के सलूणी की लनोट पंचायत में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर सीधे लोगों के घरों की छतों पर आ गया।

    कई मकानों के अंदर भी पानी के साथ कीचड़ और पत्थर घुस गए। सिरमौर में अचानक आई बाढ़ में एक पूरा पुल बह गया। 20 मिनट की भारी बारिश व बादल फटने से ग्राम पंचायत रानिका के पढ़ाक गांव में बाढ़ से लगभग 5 बीघा फ़सल तबाह हो गई। मनाली की ओर से जाने वाले वाहनों को केलांग के पास ही रोक दिया गया था। मंडी जिले के औट में शनि मंदिर के पास नालागढ़ की एक महिला पर पत्थर गिरने से मौत हो गई। एएसपी मंडी अभिमन्यू ने मौत की पुष्टि की और बताया कि सभी से अनुरोध है, सुरक्षित स्थानों पर ही वाहन रोकें और सुरक्षित यात्रा करें। बुधवार सुबह शिमला के मेहली शोघी रोड पर हैप्पी होम के पास लैंडस्लाइड से रोड़ बंद हो गई है।