Blog

  • 6 से 9 दिसंबर तक पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित होगा ‘स्टूडेंट साइंस विलेज’ कार्यक्रम

    6 से 9 दिसंबर तक पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित होगा ‘स्टूडेंट साइंस विलेज’ कार्यक्रम

    चंडीगढ़: विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक सोच से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा भारतीय मौसम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 (IISF–2025) का आयोजन किया जा रहा है।

    इस श्रृंखला के अंतर्गत पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में 6 से 9 दिसंबर, 2025 तक ‘स्टूडेंट साइंस विलेज’ कार्यक्रम आयोजित होगा। हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय, उत्तर, शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के प्रत्येक जिले से कक्षा 8वीं से 11वीं तक के 35 विद्यार्थी तथा 5 अध्यापक भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाने और वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था अलग से की जाएगी।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन 2000 विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ ही उच्चतर शिक्षा व स्कूल शिक्षा, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग, होस्पिटलिटी विभाग तथा उपायुक्त पंचकूला को कार्यक्रम की सूचना स्वरूप एक-एक प्रति भेज दी गई है ताकि सभी विभाग समन्वय के साथ अपना सहयोग प्रदान कर सकें।

  • अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाई NIA टीम, तस्वीर आई सामने

    अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाई NIA टीम, तस्वीर आई सामने

    नई दिल्ली: कुख्यात गैंगस्टर लॉंरेंस बिश्नोई के भाई को बीते दिन अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं NIA टीम द्वारा अनमोल बिश्नोई के अमेरिका से भारत लेकर आने की पहली तस्वीर सामने आई है। गौर हो कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अनमोल को बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही एनआईए की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया, जहां से उसे सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा। वहीं पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध पहले से ही कर दिए गए है।

    Read in English:-

    NIA Arrests Anmol Bishnoi After Deportation From US in Baba Siddique Murder Probe

    दरअसल, अनमोल पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, सिद्धू मूसेवाला मर्डर और सलमान खान के घर पर फायरिंग जैसे कई हाई-प्रोफाइल केसों में आरोप हैं। जानकारी के अनुसार, अनमोल अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट की मदद से भारत से भागा था। वह नेपाल, दुबई, केन्या होते हुए अमेरिका पहुंचा गया, वह से कनाडा के बीच घूमता रहा। उसे अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने मंगलवार (18 नवंबर 2025) को अनमोल बिश्नोई को डिपोर्ट किया है। अनमोल बिश्नोई 2022 से फरार था और एनआईए द्वारा चल रही जांच में यह 19वां आरोपी है जिसे गिरफ्तार किया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-

    https://encounternewspaper.com/top-news/anmol-bishnoi-arrested-by-indian-government-first-picture-with-nia-revealed/

    मार्च 2023 में एनआईए ने इस केस में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें साफ हुआ कि अनमोल ने 2020 से 2023 के बीच गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को देश में कई बड़ी वारदातों में मदद की थी। जांच के अनुसार, अनमोल अमेरिका बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए टेरर सिंडिकेट चलाता रहा। वह गैंग के लोगों को पनाह, पैसा और लॉजिस्टिक सपोर्ट देता था। इसके अलावा वह विदेशी जमीन पर बैठकर भारत में धमकी और वसूली (एक्सटॉर्शन) भी करता था। एनआईए अभी भी इस पूरे मामले – RC 39/2022/NIA/DLI – की जांच कर रही है।

     

  • भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक ऊना अर्चित शर्मा ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

    भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक ऊना अर्चित शर्मा ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक ऊना अर्चित शर्मा ने प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर, सह संयोजक अनिल, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास, जिला के 10 मंडलों के अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा के बाद जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, वहीं सोशल मीडिया की नई टीम की घोषणा करते हुए जिला सोशल मीडिया संयोजक अर्चित शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र ऊना से अरुण कौशल, वरुण ठाकुर व कुलविंदर सिंह को जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से अमित कुमार, राजीव शर्मा व राकेश कुमार, वहीं हरोली विधानसभा क्षेत्र से सन्नी अरोड़ा, अनूप शर्मा व मोहित राणा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही गगरेट विधानसभा क्षेत्र से चंदेल ठाकुर व अंकुश कुमार जबकि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से यश चौधरी, सुरेंद्र सिंह व श्याम सुंदर को जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां स्थानीय मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा के बाद की गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक और जनहितैषी नीतियां आम जनता तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचे, इसके लिए उनकी टीम दिन-रात कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू की गई है, उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया है।
  • Phagwara News: शिवसेना नेता पर हुए हमले को लेकर गरमाया मामला, DIG Naveen Singla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Phagwara News: शिवसेना नेता पर हुए हमले को लेकर गरमाया मामला, DIG Naveen Singla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में शिवसेना के नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर मंगलवार देर शाम स्थानीय गऊशाला बाजार में जानलेवा हमला किया गया। इस घटना को रोष में आज फगवाड़ा बंद किया गया। शिवसेना नेता पर हुए हमले को लेकर मामला गरमा गया है। जिसको लेकर अब डीआईजी नवीन सिंगला खुद धरने पर पहुंचे, जहां उन्होंने आज शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। डीआईजी ने बताया कि तानिष और उसके साथियों ने इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर हमला किया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 307 आर्म्स एक्ट की धाराए लगाई गई।

    वहीं हमले को लेकर मल्टीपल टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की गई। डीआईजी ने कहा कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं नेताओं की सिक्योरिटी सहित कुछ मांगे थी। जिसको लेकर बात की जा रही है। डीआईजी ने बताया कि तानिष पहले भी बेल पर जेल से रिहा होकर आया था और उसने हमला किया। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं दुकानदारों को बाजार जल्द खुलने का डीआईजी ने आश्वासन दे दिया है। गौर हो कि इस घटना का आज Live फुटेज भी सामने आया था। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि शिव सेना नेता का बेटा एक्टिवा पर जा रहा था। इस दौरान पहले से दुकान के बाहर युवक तैनात थे।

    जिसके बाद उन्होंने एक्टिवा सवार शिवसेना नेता के बेटे जिमी करवल के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होेंने जिमी करवल को सड़क पर गिरा लिया और उनके साथ हाथापाई करते हुए तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद जिमी करवल पर हमलावारों ने कुर्सियों से हमला कर दिया। जिसके बाद बाजार के लोगों में दहशत का पाया गया। इस घटना को लेकर आज शिवसेना नेता व दुकानदार धरना लगाकर बैठ गए। मामले की जानकारी देते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि अभी तक पुलिस ने हमले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। नेता ने बताया कि चार दिन पहले पुलिस को घटना संबंधी सूचना दे दी थी।

    नेता ने आरोप लगाया है कि तनिष साथियों के साथ हथियार लेकर शिव सेना नेताओं को ढूंढ रहा है। ऐसे में उसका मेन टारगेट जिम्मी था। 4 दिन पहले उनके साथी को किडनैप किया था और रात को उस पर हथियार लेकर उसे घुमाता रहा। जिसके बाद उसने जिम्मी पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। नेता ने कहा कि पुलिस अधिकारी कह रहे है कि तनिष का फोन नहीं चल रहा। व्यक्ति ने कहाकि वह हनुमान गली में बैठे थे और उन्हें फोन आया कि उनके बेटे जिम्मी को आरोपियों ने घेरा हुआ है और उस पर हमला कर रहे है।

    जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आरोप है कि पुलिस उन्हें मरवाना चाहती है और माहौल को खराब करवाने का इंतजार कर रही है। सरेआम गोलियां चल रही है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। वहीं दूसरी ओर शिवसेना नेताओं के धरने लगाने को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि हमलावर कई दिनों से धमकी दे रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया भी था लेकिन कोई कार्रवाई न होने से हमला हो गया।

    वहीं बीते दिन सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी भारत भूषण को शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल तथा अन्य हिन्दू नेताओं ने साफ कह दिया है कि वे पुलिस को किसी तरह का कोई भी बयान नहीं देंगे बल्कि अब बयान हमलावर आकर देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को तीन दिन पहले शिकायत देने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। दरअसल, हमले में घायल हुए जिमी करवल को जख्मी हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिमी करवल का बचाव करते हुए शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल भी घायल हो गए। लेकिन इस हमले को 13 अप्रैल 2018 की रात फगवाड़ा के गोल चौक में हुए विवाद और गोली लगने से हुई एक युवक की मौत के मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है।

     

     

     

  • पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर CM Sukhu ने किया नमन, अर्पित की पुष्पांजलि

    पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर CM Sukhu ने किया नमन, अर्पित की पुष्पांजलि

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ऐतिहासिक रिज पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के विकास में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी निर्णयों ने भारत को मजबूत आधार प्रदान कर सशक्त बनाया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी उन्मूलन, आर्थिक सुधार, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, रोजगार सृजन और सामाजिक सशक्तिकरण में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, हरीश जनारथा, मलेंद्र राजन, रणजीत सिंह राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • न्यूयॉर्क के नए मेयर पर भड़के ट्रंप के बेटे एरिक, Zohran Mamdani पर लगाए गंभीर आरोप

    न्यूयॉर्क के नए मेयर पर भड़के ट्रंप के बेटे एरिक, Zohran Mamdani पर लगाए गंभीर आरोप

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने न्यूयॉक के नव निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के खिलाफ सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ममदानी भारतीय समुदाय से नफरत करते हैं और वो सोशलिस्ट कम्युनिस्ट एजेंडा चला रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ममदानी को एक समाजवादी कम्युनिस्ट कह दिया। उनका कहना है कि वह किराना स्टोर का राष्ट्रीयकरण करना चाहता है, नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है, यहूदी लोगों से नफरत करता है और भारतीय आबादी से भी नफरत करता है।

    कट्टरपंथी सोच के हैं ममदानी

    उन्होंने कहा कि ममदानी को सिर्फ सेफ स्ट्रीट और रीजनेबल टैक्स जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। एरिक ने यह सुझाव दिया है कि सरकारी हस्तक्षेप के बिना ही शहर समृद्ध हो सकता है। वामपंथी नेता के रुप में उदय को न्यूयॉर्क में एक व्यापक गिरावट का संकेत है। उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी वामपंथी नीतियां प्रमुख शहर अमेरिका को कमजोर बना रही है। यह कट्टरपंथी बदलाव का उदाहरण है। यह शहर के भविष्य के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ममदानी न्यूयॉक के पहले मुस्लिम, पहले दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी मूल के पहले मेयर बनने वाले हैं। उनकी जीत के बाद से ही अमेरिका कंजरवेटिव सर्किल में कड़ी नाराजगी नजर आ रही है।

    ट्रंप ने भी ममदानी के खिलाफ उगला था जहर

    राजनीतिक एक्सपर्ट्स की मानें तो एरिक ट्रंप का यह बयान रिपब्लिकन कैंपन का हिस्सा है। इसमें ममदानी एक कट्टर वामपंथी खतरे के तौर पर पेश किया जा रहे हैं हालांकि उन्होंने अपने पर हो रहे इस तरह के हमलों का जवाब देने से परहेज ही किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने उनके नागरिकता और आईसीई ऑपरेशन्स को लेकर देश से निकाल देने की धमकी दी थी। इसको ममदानी ने पावर का गलत इस्तेमाल करना बताया था। एरिक ट्रंप ने ममदानी की तुलना अलेक्जेंड्रिया ओकसियो कोर्टेज से की थी। उन्हें वो अमेजन के न्यूयॉर्क हेडक्वार्टर रोकने के लिए जिम्मेदार मानते हैं। ममदानी एक जनवरी को पद संभालेंगे। उन्होंने चुनाव जीतने वाली रात कहा था – ‘डोनाल्ड ट्रंप यदि आप देख रहे हैं तो वॉल्यूम बढ़ा दें। यह वो शहर है जिसने मुझे जन्म दिया है’।
  • Jalandhar News: दुकान से I-Phone चोरी करके भागा नौजवान काबू, 3 मोबाइल बरामद, देखें Live

    Jalandhar News: दुकान से I-Phone चोरी करके भागा नौजवान काबू, 3 मोबाइल बरामद, देखें Live

    जालंधर, ENS: अवतार नगर 9 नंबर गली के बाहर कृष्णा मोबाइल हाउस से आईफोन चोरी होने के मामले को लेकर भारी हंगामा शुरू हो गया। दुकानदार का आरोप है कि दुकान पर एक युवक पिछले कुछ दिनों से दुकान पर फोन देखने के बहाने आ रहा था। जिसके बाद वह दुकान से फोन चोरी करके जा रहा था। दुकानदार का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दुकान से 5 फोन चोरी हो चुके है।

    इस मामले की जब दुकानदार ने जांच की तो पता चला कि उक्त युवक ने कुछ दूर दुकान पर फोन बेचने के लिए पहुंच गया। इस दौरान दूसरे दुकानदार को चोरी के फोन का पता चल गया और उन्होंने कृष्णा मोबाइल हाउस को मामले की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि युवक मौके से एक से डेढ किलोमीटर दूर तक भागा। जिसके बाद दोनों दुकानदारों ने युवक का पीछा करके उसे काबू कर लिया।

    दुकानदार ने बताया कि एक फोन की कीमत एक लाख से डेढ लाख रुपए है। दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने बताया कि युवक भोगपुर का रहने वाला है और उसके कब्जे से अभी 3 फोन बरामद कर लिए गए है, जबकि अन्य 2 फोन के बारे में पूछताछ की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि युवक पिछले 10 दिनों से मोबाइल के रेट पूछकर चला जाता था। इस दौरान 5 दिन पहले जब उन्होंने रिकार्ड चैक किया तो उन्हें पता चला कि 5 आईफोन गायब थे।

    वहीं कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर एक आईफोन बेचने के लिए गया, जहां फोन की ईएमआई नंबर की जांच करके उक्त दुकानदार ने कृष्णा मोबाइल हाउस के संचालक से संपर्क किया। जिसके बाद जब दोनों दुकानदारों ने युवक को काबू करने की कोशिश की तो युवक मौका देखकर वहां से भाग गया। दुकानदारों ने एक से डेढ किलोमीटर तक युवक का पीछा किया और उसे काबू करके 3 फोन बरामद कर लिए।

     

  • Jalandhar News: Civil Hospital के Doctor पर झूठी शिकायत से परेशान करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Civil Hospital के Doctor पर झूठी शिकायत से परेशान करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर निवासी राजिंदर शर्मा ने राजस्थान निवासी डॉ. परवीन यादव पर सिविल अस्पताल, जालंधर के एमरजेंसी वार्ड में गंभीर परेशानी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दरअसल, शर्मा अपने एक घायल परिचित की एमएलआर (आपातकालीन जांच रिपोर्ट) बनवाने अस्पताल पहुंचे थे। शर्मा के मुताबिक, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उनके साथ भड़कते हुए अपमानजनक व्यवहार किया। उन्हें कमरे से बाहर जाने को कहा और एमएलआर से जुड़े वाजिब सवालों के जवाब भी नहीं दिए। जब उन्होंने अपने कमरे में रखी वरिष्ठ डॉक्टरों की फोन सूची मांगी, तो ड्यूटी डॉक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनके मुताबिक, सूची में शामिल ज्यादातर डॉक्टरों का महीनों या सालों पहले तबादला हो चुका था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगाई गई सूची पुरानी और पूरी तरह से आपत्तिजनक थी।

    एक वरिष्ठ डॉक्टर बजाज ने फोन उठाया और ड्यूटी डॉक्टर से जरूरी मदद करने और कंप्यूटर ऑपरेटर से संपर्क करने को कहा। सुबह 8 बजे की शिफ्ट होने के बावजूद कंप्यूटर ऑपरेटर 9:15 बजे तक उपलब्ध नहीं हुआ, लेकिन ड्यूटी डॉक्टर उचित जवाब देने के बजाय, परेशान करते रहे और समय बर्बाद करते रहे। ड्यूटी डॉक्टर ने एमएलआर की सत्य प्रतिलिपि जारी करने के लिए आवश्यक हस्ताक्षर करने से भी इनकार कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम शाम लगभग 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक चला, जिससे घायल व्यक्ति को गंभीर मानसिक कष्ट हुआ।

    हद तो तब हो गई जब उक्त ड्यूटी डॉक्टर ने राजिंदर शर्मा और उनके साथियों के खिलाफ थाना नंबर 4 में रिश्वत लेने और उनके परिवार वालों को धमकाने का झूठा मामला दर्ज करवा दिया। उन्होंने कहा कि यह सारी लापरवाही और गैर-पेशेवर व्यवहार आपातकालीन विभाग के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। बताया जा रहा है कि पहले भी इस विभाग के डॉक्टर आम लोगों में दहशत फैलाने के लिए लोगों के खिलाफ झूठे पुलिस केस चलाते रहे हैं, जिसमें यह डॉक्टर शामिल रहा है।

    राजिंदर शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से अपील की कि वह महत्वपूर्ण आपातकालीन विभागों में, जहां आम लोग सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने आते हैं, पंजाब के स्थानीय डॉक्टरों की नियुक्ति करें, ताकि पंजाब के आम लोगों की भाषाई बाधा को दूर करके और उनकी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझकर उनमें भय की बजाय विश्वास का माहौल बनाया जा सके।

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से यह भी अपील की कि इस डॉक्टर की पृष्ठभूमि और मानसिकता को देखते हुए उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए। गौरतलब है कि राजिंदर शर्मा ने थाना नंबर 4 में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी अपील की कि झूठी शिकायतें दर्ज कराकर जनता को परेशान करने वाले इस घमंडी डॉक्टर के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में उसकी अनैतिक सोच पर रोक लग सके।

  • Phagwara News: शिवसेना नेता पर हुए हमले की Live फुटेज आई सामने, देखें CCTV

    Phagwara News: शिवसेना नेता पर हुए हमले की Live फुटेज आई सामने, देखें CCTV

    फगवाड़ाः शहर में शिवसेना के नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर मंगलवार देर शाम स्थानीय गऊशाला बाजार में जानलेवा हमला हुआ। वहीं इस घटना के रोष में आज शिवसेना नेताओं ने फगवाड़ा के बाजारों को बंद करवा दिया। वहीं इस घटना का Live फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शिव सेना नेता का बेटा एक्टिवा पर जा रहा था। इस दौरान पहले से दुकान के बाहर युवक तैनात थे। जिसके बाद उन्होंने एक्टिवा सवार शिवसेना नेता के बेटे जिमी करवल के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी।

    जिसके बाद उन्होंने जिमी करवल को सड़क पर गिरा लिया और उनके साथ हाथापाई करते हुए तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद जिमी करवल पर हमलावारों ने कुर्सियों से हमला कर दिया। जिसके बाद बाजार के लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। इस घटना को लेकर आज शिवसेना नेता व दुकानदार धरना लगाकर बैठ गए। मामले की जानकारी देते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि अभी तक पुलिस ने हमले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। नेता ने बताया कि चार दिन पहले पुलिस को घटना संबंधी सूचना दे दी थी।

    नेता ने आरोप लगाया है कि तनिष साथियों के साथ हथियार लेकर शिव सेना नेताओं को ढूंढ रहा है। ऐसे में उसका मेन टारगेट जिम्मी था। 4 दिन पहले उनके साथी को किडनैप किया था और रात को उस पर हथियार लेकर उसे घुमाता रहा। जिसके बाद उसने जिम्मी पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। नेता ने कहा कि पुलिस अधिकारी कह रहे है कि तनिष का फोन नहीं चल रहा। व्यक्ति ने कहा कि वह हनुमान गली में बैठे थे और उन्हें फोन आया कि उनके बेटे जिम्मी को आरोपियों ने घेरा हुआ है और उस पर हमला कर रहे है।

    जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आरोप है कि पुलिस उन्हें मरवाना चाहती है और माहौल को खराब करवाने का इंतजार कर रही है। सरेआम गोलियां चल रही है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। वहीं दूसरी ओर शिवसेना नेताओं के धरने लगाने को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि हमलावर कई दिनों से धमकी दे रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया भी था लेकिन कोई कार्रवाई न होने से हमला हो गया।

    वहीं बीते दिन सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी भारत भूषण को शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल तथा अन्य हिन्दू नेताओं ने साफ कह दिया है कि वे पुलिस को किसी तरह का कोई भी बयान नहीं देंगे बल्कि अब बयान हमलावर आकर देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को तीन दिन पहले शिकायत देने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। दरअसल, हमले में घायल हुए जिमी करवल को जख्मी हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिमी करवल का बचाव करते हुए शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल भी घायल हो गए। लेकिन इस हमले को 13 अप्रैल 2018 की रात फगवाड़ा के गोल चौक में हुए विवाद और गोली लगने से हुई एक युवक की मौत के मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है।

  • Punjab News: RSS नेता के बेटे की हत्या को लेकर SSP Bhupinder Singh ने किए नए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: RSS नेता के बेटे की हत्या को लेकर SSP Bhupinder Singh ने किए नए खुलासे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः हाई प्रोफाइल आरएसएस नेता बलदेव अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस हत्याकांड में 2 आरोपियों को फिरोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले में नए खुलासे किए।

    जानकारी देते एसएसपी ने बताया कि इस हत्या की पूरी साजिश कनव के जन्मदिन पर उनके घर बैठकर रची थी, जिसमें 5 लोग शामिल थे और इस हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी और जिस हथियार से हत्या की गई थी, वह भी आरोपी यूपी से लाए थे। पुलिस ने हर्ष और कनव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी बादल, जतिन काली और 1 अन्य साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

    जतिन काली ही मुख्य आरोपी है जो नवीन की हत्या करने पर तुला था और इसके लिए उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मारने की प्लेनिंग की और इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने पहले नवीन की रैकी की और उसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।