Blog

  • Punjab में आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा की संभावना, Yellow Alert जारी

    Punjab में आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा की संभावना, Yellow Alert जारी

    चंडीगढ़ः मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के बीच भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। इसके बाद 13 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा। 14 अगस्त को मानसून फिर सक्रिय होगा और हिमाचल के साथ लगते जिलों में जोरदार वर्षा हो सकती है। बीते दिन कुछ जिलों में ही हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद राज्य के औसतन तापमान में हल्की कमी आई है।

    Read In English:-

    Punjab Weather Update: Rain Likely in Several Punjab Districts Today; Yellow Alert Issued

    मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अधिकतम तापमान में आज औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 35.4 डिग्री, लुधियाना में 33.0 डिग्री, पटियाला में 31.8 डिग्री, गुरदासपुर में 33.5 डिग्री और बठिंडा में में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के आंकड़ों में, लुधियाना में 1.2 मिमी, पटियाला में 0.5 मिमी, होशियारपुर में 0.5 मिमी और अन्य स्थानों पर मामूली या कोई बारिश नहीं हुई।

    मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के अनुसार आज पंजाब के कुछ उत्तरी और मध्य जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना के मद्देनज़र येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 से 13 अगस्त तक पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और किसी भी जिले के लिए चेतावनी नहीं है। वहीं 14 अगस्त से दोबारा से राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि 14 अगस्त तक मानसून सुस्त रहने के बाद दोबारा से सक्रिय दिखेगा।

  • Bypass पर भयंकर Landslide, पलभर में जमीदोंज हुआ पहाड़, देखें वीडियो

    Bypass पर भयंकर Landslide, पलभर में जमीदोंज हुआ पहाड़, देखें वीडियो

    रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश लगातार जारी है। जिससे नदियां-नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश से लैंडस्लाइड की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। वहीं रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे के पास बाईपास के रूप में प्रयोग होने वाले रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास मोटरमार्ग पर भयंकर भूस्खलन हुआ है। यहां पल भर में ही पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया।

    लैंडस्लाइड के कारण भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक हुई भूस्खलन की घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, कुछ लोगों ने भूस्खलन की इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया। भूस्खलन के बाद बाईपास पर वाहनों की आवाजाही बंद है।

    बता दें रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है। जवाड़ी बाईपास पर लैंडस्लाइड की घटना के बाद शहर में भी जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा। जवाड़ी बाईपास केदारनाथ हाईवे के साथ लिंक मार्गों को भी जोड़ता है। इस मार्ग के बाधित होने से कई ग्रामीण इलाकों का भी जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इससे पहले बीती रात हुई तेज बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे नैल के पास बंद हुआ था। जिसे शनिवार दोपहर तीन बजे तक खोला गया। इस दौरान यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार के डाट पुलिया से नये बस अड्डे को जोड़ने वाले मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण बंद हो गया था। राजमार्ग और लिंक मार्ग को खोलने में विभागों को घंटों का समय लगा। तेज बारिश के कारण पुनाड़ गदेरा भी उफान पर है। कुल मिलाकर कहें तो इन दिनों उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिसके कारण लोगों को हर रोज परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। बारिश के कारण चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है।

  • तेज रफ्तार Swift car ने युवक को मारी टक्कर, सिर में चोट लगने से मौत

    तेज रफ्तार Swift car ने युवक को मारी टक्कर, सिर में चोट लगने से मौत

    लुधियानाः कैलाश नगर रोड पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक टाइगर सफारी चीड़िया घर नजदीक एक मुर्गों की दुकान पर काम करता था। वह अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर आ रहा था। तभी कैलाश रोड नजदीक एक स्विफ्ट कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। कार का ड्राइवर मौके से भाग गया।

    Read In English:-

    Ludhiana Youth Killed in Fatal Road Accident

    रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति ने खून से लथपथ युवक को जमीन पर पड़े देखा तो उसने उसकी पहचान की। वह युवक उसके दोस्त का बेटा था। तुरंत उसे अस्पताल लेकर गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृतक करार दे दिया। मरने वाले का नाम रीतेश है।

    पायल दीन ने कहा कि वह सुबह अपने साइकिल से कैशाल नगर रोड की तरफ जा रहा था। कभी जगदीश मारबल के पास जब वह पहुंचा तो एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार नंबर PB-39-M0601 वहां से गुजर रही थी। कार का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। अचानक कार ड्राइवर ने एक्टिवा सवार को बुरी तरह टक्कर मारी और भाग गया। रितेश को तुरंत वह अस्पताल लेकर गया, लेकिन सिर और छाती पर लगी गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

  • आज का राशिफल 10 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 10 अगस्त, 2025

    मेष राशि – आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। इस राशि के छात्र आज अपनी शैक्षिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे। आज आपको ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलेगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे और आपका दिन भक्तिमय रहेगा।

    वृष राशि – आज का दिन आपके लिए ख़ास रहेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। आज धर्म और सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आज आप नेगेटिव व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें , जिससे आपके काम आसानी से पूरे हो जाएँ। आज आप कुछ बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है, जिसमें भाई की मदद लेना आपके लिए फायेदेमंद रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।

    मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना लें। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। आज संतान से खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आज विरोधी आपके सामने नतमस्तक होगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने से आपको बचना चाहिए अन्यथा मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

    कर्क राशि – आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप किसी काम को नए तरीके से करने पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आज कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा हो जायेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

    सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप व्यापारिक गतिविधियों में अपने धैर्य को बनाये रखेंगे, आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएंगी। आज आप दूसरों के मामलों से दूर रहें और अपने काम के ऊपर फोकस करें। आपका मिलनसार व्यवहार सबको बहुत पसंद आएगा। आज आप विरोधी से बचकर रहें और अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को गुप्त ही रखें।

    कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेंगे, जिससे कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा।

    तुला राशि – आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे काम समय से पूरा हो जायेगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।

    वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं, जिससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। आज पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। आज अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें।

    धनु राशि – आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। आज कुछ समय से चल रहे पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज आप अपने जज़्बात काबू में रखें फायदा होगा ।

    मकर राशि – आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। आज आप परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। आज सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज आपको अटके हुए धन की प्राप्ति होगी, जिसका उपयोग आप अपने निजी कार्यो में कर सकते हैं। आज शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे ।

    कुम्भ राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना संबंधों में मधुरता लाएगा। आज प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में आपका सम्मान होगा। आज काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।

    मीन राशि – आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक होंगे। आज धर्म और सामाजिक कामों में आपकी रुचि हो सकती है। आज व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आज मिलजुल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी।

  • Punjab News: पुलिस की बड़ी कामयाबी, सुनार की दुकान लूटने वाला गिरोह दबोचा, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस की बड़ी कामयाबी, सुनार की दुकान लूटने वाला गिरोह दबोचा, देखें वीडियो

    मोहाली: ढकौली पुलिस ने सुनार की दुकान लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित शुक्ला निवासी प्रेम बिहार दिल्ली, विजय कमल निवासी मोहन गार्डन दिल्ली, रविंदर त्यागी और आकाश शर्मा के रूप में हुई हैं। एसपी जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि 11 जुलाई को ढकौली स्थित गोबिंद ज्वैलर्स की दुकान पर सोने की चेन खरीदने के बहाने आए दो युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और जांच के बाद पुलिस ने अमित और विजय कमल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने रविंदर त्यागी और आकाश शर्मा को केस में नामजद कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और 8 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: कलयुगी सौतेले पिता ने 15 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    Punjab News: कलयुगी सौतेले पिता ने 15 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    मोगा: थाना मैहना पुलिस ने एक सौतेले पिता को उसकी नाबालिग बेटी के साथ तीन साल तक गलत काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई हैं। थाना मैहना के जांच अधिकारी ने इंस्पेक्टर कर्मजीत कौर ने बताया कि मोगा जिले में रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि कुछ साल पहले उसकी मां ने जगदीश सिंह नामक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी उस समय वह मात्र 13 साल की थी।

    लगभग तीन साल पहले उसकी माँ का फरीदकोट के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। माँ अस्पताल में तीन दिन भर्ती रहीं। इसके बाद वह एक करीबी रिश्तेदार के घर रहने चली गईं। इसी दौरान उसके सौतेले पिता जगदीश सिंह ने मौका पाकर कई दिनों तक उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं पिछले तीन साल से वह लगातार उसके साथ ऐसा कर रहा था। उसे समझ आया कि उसके साथ क्या गलत हो रहा था तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता और आरोपी का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है तथा डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं, वही सरकारी हस्पताल की डाक्टर ने बताया कि हमारे पास एक 15 साल की नाबालिग लड़की को लाया गया था, उसका हमने मेडिकल किया है ओर जांच की रिपोर्ट पुलिस को दी जाएगी
  • Punjab News: खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाला गिरफ्तार, बरामदगी के दौरान पुलिस पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाला गिरफ्तार, बरामदगी के दौरान पुलिस पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर: पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बटाला गाँव दरगाबाद निवासी जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विदेश में बैठे संचालकों के निर्देश पर काम कर रहा था।

    डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खुलासे के आधार पर पुलिस पार्टी उसे अमृतसर एयरपोर्ट रोड स्थित रेडिसन ब्लू होटल के पास एक नाले से ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद करने ले गई थी। बरामदगी के दौरान आरोपी ने पिस्तौल से पुलिस पर गोली चला दी।

    थाना छावनी के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने आरोपी को चेतावनी देते हुए पहले हवा में फायर किया, लेकिन आरोपी द्वारा दोबारा गोली चलाने पर आत्मरक्षा में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। इस घटना के संबंध में एयरपोर्ट थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Rakhi 2025: भाई-बहन के प्यार में ढूबे हुए दिखे Bollywood Celebs, देखें तस्वीरें

    Rakhi 2025: भाई-बहन के प्यार में ढूबे हुए दिखे Bollywood Celebs, देखें तस्वीरें

    बॉलीवुड: आज पूरे देश में राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। हर कोई इस राखी के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। वहीं इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी बढ़-चढ़कर त्योहार मना रहे हैं। राखी बंधवाने के बाद कई सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। भाई-बहन के इस त्यौहार के मौके पर सलमान खान अपनी बहनों के साथ त्योहार मनाने के लिए मुंबई में अलवीर अग्निहोत्री के घर पहुंचे हैं। अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ पहुंचे हैं। अर्पिता खान भी भाईयों को राखी बांधने के लिए बहन अर्पिता के घर में पहुंचे हैं। अक्षय कुमार हर साल अपनी बहन अलका के लिए राखी का पोस्ट शेयर करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपना यह नियम बरकरार रखा है। खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी बहन से राखी बंधवाते हुए दिख रहे हैं। कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘आंखें बंद हैं तो मां दिख रही है और आंखों खोलतर तेरी स्माइल आई लव यू अल्का हैप्पी राखी’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    कंगना रनौत भी अपने भाई अक्षय रनौत, उनकी पत्नी रितु के साथ राखी का त्यौहार मनाती हुई नजर आई। कंगना के भतीजे अश्वत्थामा भी इस दौरान तस्वीर में नजर आए। कंगना ने राखी की कई तस्वीरें शेयर करते हुए सबको शुभकामनाएं दी हैं। इब्राहिम अली खान ने अपने बहन सारा अली खान के साथ राखी पर तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है – ‘डियर बहन सारा मैं इस लाइफ में हमेशा तुम्हारा ख्याल रखने, हमेशा तुम्हारे साथ खड़े रहने और हमेशा तुम्हारा सपोर्ट करने का वादा करता हूं। मैं तुम्हें प्यार, शक्ति और वह सब कुछ देने का वादा करता हूं जो मैं दे सकता हूं भले ही मैं ऐसा न कर सकूं। हमेशा-हमेशा के लिए तुम्हारा छोटा भाई जान तुमसे बहुत प्यार करता हूं हैप्पी राखी। इसके साथ ही उन्हें स्ट्रॉन्ग टूगेदैर हैशटैग भी लगाया है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iak)

    अनन्या पांडे ने भी हर साल की तरह अपने कजिन भाई अहान पांडे को राखी बांधी है। इस खास मौके पर उन्होंने सैयारा फेम एक्टर अहान पांडे के लिए एक स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने आहान के साथ कोलाज शेयर करते हुए एक्टर को राखी की विश की है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति ने भी राखी के खास मौके पर अपने भाई सुशांत सिंह को याद किया है। इमोशनल तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने भाई के साथ कुछ खास लम्हों की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टा पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘कभी-कभी लगता है जैसे तुम सच में गए नहीं तुम अब भी यहां ही हो बस एक पतली सी चादर के उस पार चुपचाप देख रहे हो और फिर अगले ही पल वो टीस उठती है क्या सच में तुम्हें फिर कभी नहीं देख पाऊंगी। क्या तुम्हारी हंसी सिर्फ एक गूंज बनकर रह जाएगी। तुम्हारी आवाज एक धुंधली सी याद जिसे मैं पकड़ न पाऊं’?
     
  • Jalandhar News: 139 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 139 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर: नशों के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत फिलौर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 139 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमनदीप कुमार पुत्र शिंगारा राम और अमरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र गुरमेल सिंह के रूप में हुई हैं। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि उपरा इंचार्ज सुखदेव सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मंडीदे में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच की जा सके। पूछताछ में सामने आया कि अमनदीप पर पहले भी एक मुकदमा दर्ज है, जबकि अमरदीप का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दोनों के खिलाफ थाना फिलौर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई की मिली लाश, देखें वीडियो

    Punjab News: रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई की मिली लाश, देखें वीडियो

    बठिंडा: जिले में राखी के त्यौहार पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। वहीं आज एक बहन के भाई की डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह गांव चौके के तौर पर हुई है। डेडबॉडी के पास मोटरसाइकिल भी गिरी हुई थी। मौके पर पहुंचकर थाना कैंट की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

    एनजीओ के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा के नथाणा रोड भुच्चो कला से गांव गोबिंदपुरा को रास्ते में एक युवक की डेड बॉडी कसी के पास पड़ी है। जिसकी सूचना थाना कैंट की पुलिस को दी गई।

    मौके से डेड बॉडी को उठाकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड भी मिला है, जिससे उसकी पहचान हुई है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह वासी गांव चौके जिला बठिंडा के रूप में हुई है।