Blog

  • Punjab News: लैंड पूलिंग नीति पर पंजाब अध्यक्ष Aman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: लैंड पूलिंग नीति पर पंजाब अध्यक्ष Aman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    नाभाः विधानसभा क्षेत्र के धारोक गांव में एक पूर्व सरपंच के निधन पर परिवार के साथ आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते लैंड पूलिंग नीति को लेकर अपनी राय दी।

    उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग नीति को लेकर जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नीति मामले में सरकार की अपनी राय थी औऱ किसानों की कुछ अपनी राय हो सकती है। जो इसका विरोध कर रहे है, जल्द ही विचार-चर्चा के बाद सब ठीक हो जाएगा।

    वहीं हरसिमरत कौर बादल की और से पंजाब में नशे को लेकर लगाए आरोपों पर बात करते कहा कि यह सब पहली सरकारों से चला आ रहा है। विपक्ष का काम है कि सरकार पर ऐसे गलत आरोप लगाना है। विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि उनकी समय की सरकार में उगाए गए कंडे को आज हमारी सरकार को चुभ रहे है। जल्द ही नशे को पंजाब से खत्म किया जाएगा। दूसरी ओर उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर अपना पक्ष रखा और मीडिया के सवालों का जवाब देते पंजाब में आर्थिक संकट पर अपनी सरकार का रुख स्पष्ट किया।

  • Punjab News: वन कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी सोगात, कैबिनेट मंत्री कटारूचक का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: वन कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी सोगात, कैबिनेट मंत्री कटारूचक का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः एक तरफ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई जगहों पर संघर्ष कर रहे हैं और लगातार नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने वन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए पूरे पंजाब में कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया है, जिसके चलते आज कर्मचारी संघ ने कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक से मिलकर उनका धन्यवाद किया।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी लंबे समय से स्थायी रोजगार की मांग कर रहे थे, लेकिन पिछली सरकारों ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया था, लेकिन मान सरकार ने उन्हें तोहफा देते हुए पक्का कर दिया है। लंबे संघर्ष के बाद वन विभाग के कर्मचारियों को पक्की नौकरी मिली है, जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूूं। राज्य सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों के लिए काम करती रहेगी।

    उधर, इस संबंध में कर्मचारी रणजीत सिंह व अन्य ने बताया कि वे 20 साल से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। मान सरकार ने उन्हें जो तोहफा दिया है, उसके लिए हम मान सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं और अपने विभाग के मंत्री लाल चंद कटारूचक का भी शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने हमारी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाई और मुख्यमंत्री के आदेश पर उन्हें स्थायी करने के लिए ग्रीन पेन चलाया है।

  • Punjab News: मजदूर के बेटे ने Clear की NEET, कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने दी बधाई, देखें वीडियो

    Punjab News: मजदूर के बेटे ने Clear की NEET, कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने दी बधाई, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं और अब सरकारी स्कूलों में पढ़े बच्चे नीट परीक्षा पास करते नजर आ रहे हैं और इन्हीं में से एक हैं, पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र नरोट जैमल सिंह निवासी अंकुश, जिन्होंने सरकारी स्कूल से मेडिकल विषय के साथ 12वीं की परीक्षा पास की और उसके बाद नीट परीक्षा की तैयारी की और परीक्षा पास कर डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे हैं। अंकुश के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद अंकुश ने कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है, जिसकी कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक भी प्रशंसा कर रहे हैं।

    इस संबंध में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की शिक्षा क्रांति का असर अब राज्य में दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों से पढ़कर निकले बच्चे बड़े पदों पर पहुंच रहे हैं। मुझे गर्व है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़े 2 युवाओं ने नीट परीक्षा पास की है, जिसके लिए मैं परिवार को बधाई देता हूं।

    अंकुश ने बताया कि उसने सरकारी स्कूल में मेडिकल की परीक्षा दी थी, जहां स्कूल के शिक्षकों ने उसे बेहतर तरीके से पढ़ाया और मेडिकल की बारीकियों से परिचित कराया, जिसकी बदौलत उसने नीट परीक्षा पास कर ली है और उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए सीट भी मिल गई है। इस अवसर पर उसने अपने शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

  • T-20 और Test के बाद Rohit-Kohli की वनडे से भी होगी विदाई?, छिड़ी चर्चा

    T-20 और Test के बाद Rohit-Kohli की वनडे से भी होगी विदाई?, छिड़ी चर्चा

    स्पोर्ट्सः टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से मैदान से दूर हैं। दोनों ने टी20 क्रिकेट और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। अब केवल वनडे मुकाबलों में ही दोनों की जोड़ी मैदान में नजर आएगी। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Read In Punjabi:-

    ਰੋਹਿਤ-ਵਿਰਾਟ ਦਾ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਦੌਰਾ ਬਣ ਸਕਦਾ ਹੈ ਆਖਰੀ ਵਨਡੇ ਸੀਰੀਜ਼

    चर्चा है की रोहित और विराट इसी साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं। कोहली और रोहित के लिए ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के फेयरबेल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। लेकिन इसी बीच फेयरवेल को लेकर कुछ समय पहले दिया गया कोच गौतम गंभीर का एक बयान भी काफी वायरल हो रहा है।

    5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने एक बड़ा बयान दिया था। जब गंभीर से पूछा गया था कि अब आप कोच हैं तो क्या आप ये तय करेंगे की आपके सामने कोहली और रोहित को अच्छा फेयरवेल मिले?

    इस पर गंभीर ने कहा था कि कोई भी खिलाड़ी वो चाहे जिस खेल का हो वो फेयरवेल के लिए नहीं खेलता है। हमें खिलाड़ियों के योगदान को याद रखना चाहिए की उन्होंने देश के लिए क्या किया है। फेयरवेल मिले या नहीं ये कोई मायने नहीं रखता है। गंभीर ने कहा कि देश से जो प्यार मिलता है उससे बड़ा फेयरवेल क्या हो सकता है।

  • Punjab News: धार्मिक सजा पूरी करने के बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: धार्मिक सजा पूरी करने के बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा सीस गंज साहिब के जोड़ा घर में जोड़ों की सेवा की। सुबह 8 बजे गुरुद्वारा सीस गंज साहिब पहुंच कर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सुबह 9 बजे तक जोड़ों की सेवा की और जोड़ा घर में झाडू भी लगाई। एक घंटे की सेवा करने के बाद कैबिनेट मंत्री बैंस पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और तख्त साहिब द्वारा दी धार्मिक सेवा को बिना किसी चूक के पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

    Read in English:-

    Punjab Education Minister Harjot Singh Bains Concludes Religious Seva at Sri Anandpur Sahib

    Read In Punjabi:-

    ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸੀਸਗੰਜ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨੰਗੇ ਪੈਰੀ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਈ

    उन्होंने बताया कि सेवा के बाद उन्होंने सबसे पहले श्री अमृतसर साहिब स्थित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जन्मस्थान गुरुद्वारा गुरु के महल में सेवा की और उसके बाद निकटवर्ती गुरुद्वारा भाई वल्ला साहिब जी, गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब जी और दिल्ली स्थित गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में पूरी निष्ठा के साथ सेवा की।

    इसके बाद गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में सेवा करने पहुंचे, जहां 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शीश का अंतिम संस्कार किया गया था। उन्होंने कहा कि इसी तरह वे कल सुबह यहां आकर एक घंटा जोड़ों की सेवा की और उसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब जो भी आदेश देगा उसे स्वीकार करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

  • क्या Bigg Boss 19 में नजर आएगी पहलगाम हमले में शहीद अधिकारी Vinay Narwal की पत्नी?

    क्या Bigg Boss 19 में नजर आएगी पहलगाम हमले में शहीद अधिकारी Vinay Narwal की पत्नी?

    बॉलीवुड: 22 अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हर कोई हिल गया था। इस हमले में भारतीय आर्मी के जवान विनय नरवाल भी शहीद हो गए थे। विनय की पत्नी हिमांशी नरवाल की फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी। कपल अपनी शादी के बाद पहलगाम में हनीमून मनाने के लिए पहुंचा था परंतु इस डरावने हादसे ने उन दोनों को हमेशा के लिए अलग कर दिया। विनय की मौत के बाद हिमांशी और उनके पूरे परिवार संग पूरा देश रोया था।

    बिग बॉस में जाएगी हिमांशी

    खबरों के अनुसार, हिमांशी नरवाल को अब रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ऑफर मिला है। टेली चक्कर की रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस के मेकर्स हिमांशी को अपने शो में लाना चाहते हैं क्योंकि उनसे व्यूअर्स पहले से ही जुड़े हुए हैं। पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है कि मेकर्स कुछ ऐसे लोगों को शो में लेकर आना चाहते हैं जो दर्शकों से तुरंत जुड़ जाएं और बिग बॉस 19 के बोर्ड में हिमांशी नरवाल से भी बात हुई है पर उन्होंने अभी इसको लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया है। इस रिपोर्ट के उलट सोशल मीडिया पर यह अफवाहें भी चल रही हैं कि हिमांशी को बिग बॉस 19 का कोई भी ऑफर नहीं आया है वो शो का हिस्सा नहीं बनेगी।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी हिमांशी की तस्वीर

    गौरतलब है कि हिमांशी और उनके पति नेवी अफसर विनय नरवाल का नाम उस समय सामने आया था जब पहलगाम हमले से उनकी तस्वीर वायरल हुई थी। हमले में वह अपने मृत पति के बगल में बैठी रोती हुई देख रही थी। इस तस्वीर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था। बाद में यूट्यूबर एल्विश यादव ने हिमांशी को पहचानते हुए कहा था कि वो उनके साथ कॉलेज में पढ़े हैं।

    इन एक्टर्स को भी हुआ हो बिग बॉस 19 ऑफर

    बिग बॉस 19 का प्रोमो अभी हाल ही रिलीज हुआ था। इसमें सलमान खान को नेता के तौर पर दिखाया गया था। उन्होंने कहा था कि इस बार सरकार घरवाले चलाएंगे और सारे फैसले भी वही लेंगे। यदि कुछ भी उल्टा हुआ तो उसका खामियाजा भी घरवालों को ही भुगतना पड़ेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो तारक मेहता उल्टा चश्मा फेम स्टार्स शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह, मुनमुन दत्ता को भी शो का ऑफर दिया गया है। इसके अलावा लता सभरवाल, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, पूरव झा और अपूर्वा मखीजा को ऑफर मिलने की खबरें सामने आ चुकी हैं।    
  • कलश यात्रा में जा रहे Additional Collector की Car पलटी, 7 लोग घायल

    कलश यात्रा में जा रहे Additional Collector की Car पलटी, 7 लोग घायल

    इंदौरः अपर कलेक्टर की कार रविवार सुबह गुना और शिवपुरी जिले के बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह परिवार सहित कलश यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाईवे 46 पर गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में अपर कलेक्टर सहित सात लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।

    जानकारी मुताबिक, शिवपुरी जिले के बदरवास के रहने वाले अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य इंदौर में पदस्थ हैं। वह राखी के त्यौहार के लिए अपने घर बदरवास आए हुए थे। रविवार सुबह वह अपने परिवार के साथ बदरवास से खोखर गांव में कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी में 7 लोग सवार थे। नेशनल हाईवे पर अटलपुर के पास अचानक कार के सामने गाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

    हादसे में पिता हरीश चंद्र वैश्य, मां सहित पत्नी प्राची वैश्य, भाई दीपक, सारिका, बच्ची फेरी (13) और बेटा वेद (8) घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं 8 साल के वेद की हालत गंभीर है, जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

  • Highway पर पलटी तेज रफ्तार Private Bus, महिला और बच्चे का कटा हाथ, एक की मौत

    Highway पर पलटी तेज रफ्तार Private Bus, महिला और बच्चे का कटा हाथ, एक की मौत

    अजमेरः ब्यावर-जोधपुर हाईवे पर गोल चौराहे के पास एक प्राइवेट बस पलट गई। इस दौरान बस का टायर भी फट गया। इसमें सवार करीब 30 से ज्यादा सवारियां चोटिल हुई हैं। इसमें से 18 को ब्यावर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस हरिद्वार से लौट रही थी। हादसे में एक महिला और बच्चे का हाथ कट गया है। वहीं जोधपुर निवासी मोडा पुत्र चन्द्राराम (45) की मौत हो गई है।

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने एक्सीडेंट देखकर अपनी गाड़ियां रोक कर मदद की और सवारियों को बस से बाहर निकाला। घायलों में बच्चे व महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके पर से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों को अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। बाद में एम्बुलेंस भी पहुंच गई। घायलों को एम्बुलेंस से ब्यावर अमृत कौर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    प्रत्यक्षदर्शी शुभम जोशी ने बताया कि वह अहमदाबाद जा रहे थे। हाईवे पर मोड़ते समय बस की स्पीड तेज थी और अचानक पलट गई। यात्रियों से बात की तो बताया कि बस ड्राइवर ओवर स्पीड में बस चला रहा था और उसे टोका भी लेकिन नहीं माना।

  • कुलगाम में मुठभेड़ में शहीद पंजाब के 2 जवानों की पार्थिक देह आज पहुंचेगी गांव, सैनिक सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

    कुलगाम में मुठभेड़ में शहीद पंजाब के 2 जवानों की पार्थिक देह आज पहुंचेगी गांव, सैनिक सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

    चंडीगढ़ः खन्ना और फतेहगढ़ के रहने वाले 2 जवान जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के अखल जंगल में आतंकियों से चल रही मुठभेड़ में शहीद हो गए। आज दोनों जवानों की पार्थिक देह को उनके गांव लाया जा रहा है। अभी लांस नायक शहीद प्रितपाल सिंह का शव उनके गांव पहुंच गया है। यहां सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र के गांव बदीनपुर के 26 वर्षीय सिपाही हरमिंदर सिंह और खन्ना के गांव मानूपुर के 28 वर्षीय लांस नायक प्रीतपाल सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। दोनों जवानों के सेना के अधिकारी सलामी भी देंगे। इस दुख घटना के कारण पूरे गांव में शोक है।

    रक्षाबंधन से ठीक पहले आई इस खबर ने दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। प्रीतपाल सिंह की शादी को अभी सिर्फ 4 महीने ही हुए थे। परिवार राखी पर घर में खुशियां मनाने की उम्मीद कर रहा था। वहीं, हरमिंदर सिंह की मां और बहनें उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उनके शहीद होने की खबर पहुंची। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में ऑपरेशन अखल को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF अंजाम दे रहे हैं। यह 1 अगस्त से चल रहा है। जंगल में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

  • ‘Border 2’ की Release Date सामने आई, इस दिन Teaser होगा Released

    ‘Border 2’ की Release Date सामने आई, इस दिन Teaser होगा Released

    बॉलीवुड: भारी विरोध के बाद अब दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म ‘बॉर्डर’ का पहला टीजर तैयार हो गया है। इस टीजर में खास बात यह है कि इसको सेंसर बोर्ड (CBFC) ने U/A का सर्टिफिकेट देकर अनुमति दे दी है। 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल का पहला टीजर 15 अगस्त को आएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, फिल्म का पहला टीजर 1 मिनट 10 सैकेंड लंबा होगा। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मेकर्स ने यह तय किया है कि टीजर को 15 अगस्त वाले दिन रिलीज किया जाएगा ताकि फिल्म के देशभक्ति वाले जोश और भारत-पाकिस्तान के बैकग्राउंड को सही समय पर दर्शकों तक पहुंचाया जा पाए। यह टीजर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इसके साथ ही देशभर के मल्टीप्लेक्स में इसे बाकी फिल्मों के साथ भी जोड़ा जाएगा। टीजर में फिल्म की रिलीज डेट अगले साल 26 जनवरी से पहले शुक्रवार 23 जनवरी 2026 की बताई जा रही है।

    इसलिए खास है टीजर

    सूत्रों की मानें तो बॉर्डर 2 एक देशभक्ति की फिल्म है। 15 अगस्त से बेहतर टीजर लॉन्च का दिन हो ही नहीं सकता है। इस एक मिनट के वीडियो में फिल्म की कहानी, भारत-पाक एंगल और मेजर कुलदीप सिंह के किरदार की झलक भी आपको नजर आएगी। फिल्म की टीम ने सनी देओल के साथ एक अलग ऐलान वीडियो भी शूट किया है जिसमेें भारत-पाक तनाव और फिल्म का जज्बे दिखाया जाएगा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

    ‘सरदार-जी3’ के चलते हुआ था दिलजीत का विरोध

    फिल्म के अहम कलाकार दिलजीत दोसांज हाल ही में अपनी फिल्म ‘सरदार-जी3’ को लेकर विवादों में रहे हैं। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के चलते उन्हें फैंस का गुस्सा झेलना पड़ा था हालांकि फिल्म भारत में रिलीज नहीं की गई। FWICE के साथ कई संगठनों ने दिलजीत पर अपनी नाराजगी जताई और उनको बॉर्डर 2 से हटाने की मांग की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट का भी ट्रैंड चला था। कुछ सिंगर्स और इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें फेक सिंगर भी कह दिया था। वहीं दिलजीत के फैंस इस दौरान खुलकर सामने आए और उन्होंने लोगों के इस फैसले का जमकर विरोध किया।

    दिलजीत ने दिया था लोगों को जवाब

    इस सारे विवाद के बीच में बॉर्डर 2 के सेट से दिलजीत दोसांझ ने बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने सभी अफवाहों को खत्म कर दिया था। वीडियो में दिलजीत आर्मी की वर्दी पहने हुए दिखे और बैकग्राउंड में घर कब आओगे गाना बज रहा था। इस पोस्ट के बाद फैंस को पता चल गया था कि दिलजीत बॉर्डर 2 में नजर आएंगे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

    परमवीर चक्र विजेता का रोल निभाएंगे दिलजीत

    फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी को लेकर मेकर्स फिलहाल ज्यादा खुलासा नहीं कर रहे परंतु इतना यह तय है कि 1997 की बॉर्ड की तरह ही भारत-पाक की जंग की पृष्ठभूमि पर ही आधारित होगी परंतु यह साफ है कि इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ फ्लाइंग अफसर शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल निभाएंगे। शहीद सेखों पंजाब में लुधियाना के छोटे से गांव इसेवाल के रहने वाले हैं। वह एयरफोर्स के इकलौते परमवीर चक्र विजेता हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

    1971 की भारत-पाक जंग में उन्होंने पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट को अकेले ही वापिस खदेड़ दिया था। इनमें से 2 को उन्होंने मार भी गिराया और इस दौरान वह शहीद हो गए थे।