कलश यात्रा में जा रहे Additional Collector की Car पलटी, 7 लोग घायल

Written by

in

इंदौरः अपर कलेक्टर की कार रविवार सुबह गुना और शिवपुरी जिले के बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह परिवार सहित कलश यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाईवे 46 पर गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में अपर कलेक्टर सहित सात लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी मुताबिक, शिवपुरी जिले के बदरवास के रहने वाले अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य इंदौर में पदस्थ हैं। वह राखी के त्यौहार के लिए अपने घर बदरवास आए हुए थे। रविवार सुबह वह अपने परिवार के साथ बदरवास से खोखर गांव में कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी में 7 लोग सवार थे। नेशनल हाईवे पर अटलपुर के पास अचानक कार के सामने गाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में पिता हरीश चंद्र वैश्य, मां सहित पत्नी प्राची वैश्य, भाई दीपक, सारिका, बच्ची फेरी (13) और बेटा वेद (8) घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं 8 साल के वेद की हालत गंभीर है, जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *