Highway पर पलटी तेज रफ्तार Private Bus, महिला और बच्चे का कटा हाथ, एक की मौत

Written by

in

अजमेरः ब्यावर-जोधपुर हाईवे पर गोल चौराहे के पास एक प्राइवेट बस पलट गई। इस दौरान बस का टायर भी फट गया। इसमें सवार करीब 30 से ज्यादा सवारियां चोटिल हुई हैं। इसमें से 18 को ब्यावर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस हरिद्वार से लौट रही थी। हादसे में एक महिला और बच्चे का हाथ कट गया है। वहीं जोधपुर निवासी मोडा पुत्र चन्द्राराम (45) की मौत हो गई है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने एक्सीडेंट देखकर अपनी गाड़ियां रोक कर मदद की और सवारियों को बस से बाहर निकाला। घायलों में बच्चे व महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके पर से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों को अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। बाद में एम्बुलेंस भी पहुंच गई। घायलों को एम्बुलेंस से ब्यावर अमृत कौर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शी शुभम जोशी ने बताया कि वह अहमदाबाद जा रहे थे। हाईवे पर मोड़ते समय बस की स्पीड तेज थी और अचानक पलट गई। यात्रियों से बात की तो बताया कि बस ड्राइवर ओवर स्पीड में बस चला रहा था और उसे टोका भी लेकिन नहीं माना।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *