Blog

  • Punjab News: पोंग डैम का बड़ा जलस्तर, जान जोखिम में डालकर लकड़ियां निकाल रहे लोग, चेतावनी जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: पोंग डैम का बड़ा जलस्तर, जान जोखिम में डालकर लकड़ियां निकाल रहे लोग, चेतावनी जारी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पोंग डैम ने दो दिन पहले फ्लड गेटों से सुबह 6 बजे 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इन 6 फ्लड गेटों के माध्यम से कुल 44 हजार क्यूसेक पानी डैम से महाराणा प्रताप झील में छोड़ा गया। वहीं पोंग डैम का जलस्तर पिछले दिन के मुकाबले बढ़ गया है। आज पोंग डैम का जलस्तर 1376 फुट नापा गया है। जानकारी अनुसार बीते दिन शाह नहर बराज के 52 गेटों में से 40 गेट खोले गए थे।
    Read in Punjabi:

    Pong Dam releases massive water discharge; villagers along Beas River warned to stay alert

    आज भी शाह नहर बराज से 28 से 30 गेट खोलकर पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जा रहा है। वहीं अगर बात की जाए तो हिमाचल में बादल फटने की घटना के बाद वहां का सारा मलवा पानी में बहकर ब्यास दरिया में पहुंच रहा है। इस दौरान लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दरिया से लकड़ी निकाल रहे है। प्रशासन द्वारा ब्यास दरिया किनारे गांवों में लगातार लोगों को पानी से दूर रहने की चेतावनी जारी की जा रही है।

  • Punjab News: कार और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, ड्राइवर पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, ड्राइवर पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव अटारी के पास आई-20 कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मलकीत सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी देने वाले परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक मलकीत सिंह काम से वापिस घर आ रहे थे, रास्ते में एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद हादसे में घायल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी। दूसरी तरफ पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का भरोसा परिवार को दिया गया है।

    वहीं पिता भजन सिंह ने बताया कि अटारी में बेटा बाइक पर सवार होकर आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गए। पिता ने बताया कि उसके 3 बेटे है। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं मृतक के भाई परमजीत ने बताया कि मलकीत शादीशुदा है और उसके एक बेटी है। परमजीत ने कहा कि घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में भाई का तीन अस्पतालों में उपचार करवाया गया, लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • यदि भविष्य में किसी भी राष्ट्र ने किया परमाणु हमला, तो होगा सम्पूर्ण मानव जाति का विनाश: प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी

    यदि भविष्य में किसी भी राष्ट्र ने किया परमाणु हमला, तो होगा सम्पूर्ण मानव जाति का विनाश: प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 1945 में जापान के नागासाकी पर हुए परमाणु हमले की 80 वीं वर्षगांठ पर एक विचारगोष्ठी (सेमिनार) का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। संगोष्ठी का मुख्य विषय था हिरोशिमा और नागासाकी 1945: परमाणु विस्फोट का अंतरराष्ट्रीय राजनीति में प्रभाव और भविष्य में शांति के लिए सार्थक प्रयास”, जिसके अंतर्गत छात्रों और शिक्षकों ने गहन विमर्श किया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति विज्ञान विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्राएं सुश्री वैदेही शर्मा और सुश्री तनु ठाकुर ने विषयवस्तु पर अपने तथ्यपूर्ण और संवेदनशील विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने वक्तव्यों में युद्ध की विभीषिका, परमाणु शस्त्रों की भयावहता, और वर्तमान वैश्विक राजनीति में शांति स्थापना की आवश्यकता को रेखांकित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. सिकंदर नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि, “हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले मानवता के इतिहास में एक अमिट कलंक हैं। इन घटनाओं से सीख लेकर आज के समय में सभी देशों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे कभी भी परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करेंगे।यदि भविष्य में किसी भी राष्ट्र ने किया परमाणु हमला, तो न बचेगा कोई सरहद, न मानवता — होगा सम्पूर्ण मानव जाति का विनाश। इसलिए वर्तमान में शांति, सह-अस्तित्व और संवाद ही भविष्य का मार्ग हैं। इस अवसर पर  डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफेसर राजेंद्र, तथा राजनीति विज्ञान सोसायटी के पदाधिकारी अध्यक्ष अंकिता मनकोटिया, उपाध्यक्ष तनु ठाकुर, एवं महासचिव वैदेही शर्मा सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन शांति और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना के आह्वान के साथ किया गया।
  • New Zealand के खिलाफ Zimbabwe की सबसे बड़ी हार

    New Zealand के खिलाफ Zimbabwe की सबसे बड़ी हार

    नई दिल्लीः न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जिम्बाब्वे को पारी और 359 रनों से हराया। यह जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी हार और न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से) है। रचिन रवींद्र, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे के बड़े शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली पारी में तीन विकेट पर रिकॉर्ड 601 रन बना कर 476 रन की बढ़त हासिल कर ली थी।

    रवींद्र 139 गेंदों में 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 165 रन पर नाबाद रहे और निकोल्स 150 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दोनों खब्बू बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए अब 285 गेंदों में 256 रनों की अटूट साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने इसके साथ ही नौ साल पहले इसी मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर चार विकेट 582 में सुधार किया। कॉन्वे ने 153 रन बनाए।

    उन्होंने दो साल के शतकों का सूखा खत्म करने के दौरान इस पारी में 18 चौके लगाये। निकोल्स ने 245 गेंद की पारी में अब तक 15 चौके लगाए। कोन्वे और निकोल्स ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। कोन्वे के आउट होने के बाद रवींद्र ने आक्रामक पारी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। जिम्बाब्वे की पहली पारी महज 125 रन पर सिमट गयी थी। दूसरी पारी में 117 रन बनाए।

     

  • क्या आप चाहते हैं न हो Acidity तो 15 दिन छोड़ें चाय, शरीर में होंगे ये बदलाव

    क्या आप चाहते हैं न हो Acidity तो 15 दिन छोड़ें चाय, शरीर में होंगे ये बदलाव

    सेहत: सुबह की शुरुआत लोग एक कप चाय के साथ करते हैं। कुछ लोग दिन में 4 कप चाय पीते हैं परंतु आपने शायद कभी यह न सोचा होगा कि यदि आप सिर्फ 15 दिनोें के लिए चाय छोड़ दें तो आपके शरीर पर कैसा असर होगा? यह आपको सुनने में थोड़ा मुश्किल लगे पर आपको बता दें कि यदि आप इसके फायदे जानकर इस चैलेंज को अपनाएंगे तो कई फायदे आपको शरीर में दिखेंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय छोड़ना शरीर के लिए एक तरह का डिटॉक्स होता है इससे आपको शरीर में कई तरह के पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे।

    डिहाइड्रेशन होगी दूर

    कैफीन एक डाईयूरेटिक होता है। ऐसे में यह शरीर में से पानी को तेजी से बाहर निकालता है। यदि आप ज्यादा मात्रा में चाय पिएंगे तो आपके शरीर में डिहाइड्रेशन होगी। इससे आपको थकान और स्किन पर ड्राईनेस हो सकती है। वहीं यदि आप चाय छोड़ देंगे तो शरीर में पानी का संतुलन बना रहेगा और त्वचा भी ग्लोइंग नजर आएगी।

    एनर्जी लेवल रहेगा ठीक

    चाय में पाया जाने वाला कैफिन से मिलने वाली एनर्जी अस्थायी होती है। इसके बाद थकान और सुस्ती महसूस होती है परंतु 15 दिन तक यदि आप चाय छोड़ देंगे तो शरीर आपका बिना कैफीन के भी पूरी एनर्जी पैदा कर पाएगा। इससे शरीर दिनभर एक्टिव रहेगा।

    नींद की क्वालिटी होगी अच्छी

    चाय में कैफीन पाया जाता है। यह कैफीन आपकी नींद क्वालिटी पर असर डालता है। यदि आप लगातार चाय पिएंगे तो नींद देर से आएगी। नींद गहरी नहीं होती परंतु यदि आप 15 दिनों तक चाय छोड़ देंगे तो कैफीन का असर कम होगा और नींद अच्छी आने लगेगी।

    स्किन और बालों में भी आएगा ग्लो

    चाय में टैनिन और कैफीन पाया जाता है। यह शरीर में से मिनरल्स और विटामिन्स को कम करेंगे। इससे आपकी स्किन डल और बाल कमजोर होंगे परंतु यदि आप चाय छोड़ देंगे तो शरीर को पोषण अच्छे से मिलेगा और स्किन नैचुरली ग्लो बनेगी।

    पाचन बनेगा मजबूत

    ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी, गैस और पेट फूलना जैसी दिक्कतें होती है परंतु वहीं यदि आप चाय छोड़ देंगे तो आपके पेट का pH बैलेंस सुधरेगा और पाचन बेहतर होगा। इससे आपको खाना भी आसानी से पचेगा।

    ऐसे छोड़ें चाय की आदत

    . अगर आप चाय छोड़ना चाहते हैं तो सुबह की चाय की जगह कोई हर्बल टी, नींबू पानी या फिर ग्रीन स्मूदी पी सकते हैं। . मीठा और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं ताकि शरीर जल्दी डिटॉक्स हो । . कैफीन की कमी के कारण होने वाला सिरदर्द दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।      
  • Punjab News: नशे के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, CM Mann ने Anti Drone System किया लांच, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, CM Mann ने Anti Drone System किया लांच, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में नशे के खिलाफ सरकार द्वारा लगाता मुहिम चलाई जा रही है। वहीं आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब में नवीनत्म ड्रोन रोधी तकनीक को लांच किया है। जिसके चलते एक और मामले में पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। वहीं एंट्री डोन सिस्टम लांच करने के दौरान सीएम मान ने प्रदेश के 3 करोड़ लोगों को बधाई देते कहा कि हमारा पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसके पास पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन को गिराने की अपनी ताकत है। पहले पड़ाव में 3 सिस्टम शुरु करते उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ 532 किलोमीटर का घेरा पाकिस्तान से लगता है। पूरे पंजाब के लिए 6 और सिस्टम जल्द लागू किए जाएंगे। एंटी ड्रोन सिस्टम पर 51.41 करोड़ रुपये की राशि खर्च आई है। जिसके बाद पाक के नापाक इरादे विफल बना दिए जाएंगे।

    Read in English:- https://encounternews.in/latest-news/punjab-leads-nation-with-deployment-of-baaj-akh-anti-drone-system-to-combat-cross-border-smuggling/

    पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए 3068 स्कूलों में नौवीं व बाहरवीं के आठ लाख विद्यार्थियों को नशे के दुरुप्रभाव से बचाने के लिए पढ़ाई करवाई जाएगी। अब स्कूलों में माहिर व विज्ञानी इन विद्यार्थियों की क्लास लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए संताप रहा है कि 2009 तक प्रदेश के एक हजार युवक नशे की लिपत में थे। जबकि 2015 तक इनकी संख्या बढ़कर 20 लाख तक पहुंच गई। भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल की सरकारों के समय पंजाब की जवानी को नशे से बर्बाद किया गया।

    उस समय सरकार की जिम्मेदारी थी कि युवाओं को नशे के प्रभाव से बचाते, लेकिन दुखद यह है कि उस समय अकाली दल के मंत्रियों की गाड़ियों में नशा ढोआ जाता था। पंजाब पुलिस की सराहना करते उन्होंने कहा कि डीजीपी गौरव यादव बधाई के हकदार हैं कि हमारी पुलिस के पास आधुनिक तकनीक की कोई कमी नहीं। आप के सुुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत सरकार को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। नशा तस्करों को जेलों में धकेला जा रहा है। नशे के काले कारोबार से बनाई गई संपत्ति फ्रीज की जा रही है। अब इस संपत्ति को बेचकर नए अस्पताल व स्कूल बनाए जाएंगे। नशे की लत का शिकार युवाओं का निशुल्क इलाज करवाकर उन्हें स्किल से जोड़ा जा रहा है।

     

     

  • Punjab News: भाई को राखी बांधने जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत, पति और बेटी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: भाई को राखी बांधने जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत, पति और बेटी घायल, देखें वीडियो

    मोगा: राखी पर्व पर बरनाला बाइपास में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां आज बहन अपने पति और बेटी के साथ भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही थी, और हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਰੱਖੜੀ ਬੰਨ੍ਹਣ ਜਾ ਰਹੀ ਭੈਣ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮੌਤ, ਪਿਤਾ-ਧੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती गुरदेव सिंह के निवासी निहाल सिंह वाला की बेटी सुखदीप कौर ने बताया कि वह मां राजवीर कौर और पिता के साथ मामा को राखी बांधने के लिए ढुडकोट चढ़त सिंह वाला स्थित अपनी मामी के घर जा रहे थे।

    रास्ते में सड़क पार करते समय अचानक एक कार ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला राजवीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखदीप कौर और गुरतेज सिंह सहित घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। आपातकालीन स्टाफ ने मरीजों को प्राथमिक सहायता दी और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Teenagers को हार्ट अटैक आने से पहले दिखते हैं ऐसे Symptoms, न करें Ignore

    Teenagers को हार्ट अटैक आने से पहले दिखते हैं ऐसे Symptoms, न करें Ignore

    सेहत: हार्ट अटैक यहां पहले ज्यादातर 60 वर्ष के बाद होता था अब वहीं यह बीमारी टीनएजर्स में युवकों को जकड़ने लगी है। खराब डाइट, कम एक्सरसाइज, स्मोकिंग, ड्रग्स और ज्यादा स्ट्रेस जैसी दिक्कतें दिल को नुकसान पहुंचा सकती है इससे कम उम्र में भी दिल संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो टीनएजर्स में हार्ट की बीमारियों का जोखिम काफी हद तक बढ़ा है जैसे कि इस उम्र में दिल संबंधी दिक्कतों की उम्मीद ही कम हो जाती है ऐसे में शुरुआती लक्षणों को अक्सर सभी नजरअंदाज कर देते हैं। इसको अनदेखा करना इलाज में देरी का कारण भी बन सकता है इससे शुरुआती में स्थिति गंभीर हो सकती है। इस जोखिम को कम करने के लिए जागरुकता और स्वस्थ आदतों को अपनाएं। टीनएजर्स अक्सर ऐसे लक्षण इग्नोर कर देते हैं जिससे बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि टीनएजर्स में अटैक के लक्षण कौन से दिखते हैं।

    आम लक्षण

    . हार्ट अटैक के लक्षण एडल्ट्स में थोड़े अलग-अलग हो सकती हैं क्योंकि इन लक्षणों को पहचानना बहुत जरुरी है। . बिना किसी वजह के यदि आप सांस फूल रही है या आपको लग रहा है कि सांस पूरी नहीं आ रही तो यह अचानक हो सकता है। यह दिक्कत समय के साथ-साथ और भी बिगड़ सकती है। . बिना किसी वजह के बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी भी आपके लिए दिक्कत खड़ी कर सकती है। यह लक्षण डेली एक्टिविटीज में भी बाधा डालेगा ऐसे में आपको इसको गंभीरता से लें। .कुछ टीनजर्स को हार्ट अटैक के समय अचानक उल्टी या ठंडा पसीना आने लगता है इसको अक्सर सभी फ्लू समझ लेते हैं। ऐसे में टीनएजर्स को इन लक्षणों को पहचानना चाहिए। . यदि आपको अचानक चक्कर आएं या बेहोशी जैसा महसूस हो या इसके साथ तेज या अनियमित दिल की धड़कन हो तो यह भी हार्ट अटैक का ही लक्षण हो सकता है। . यह सबसे आम लक्षण है। सीने के बीच में प्रेशर, टाइट फीलिंग या भारीपन महसूस होना भी टीनएजर्स में हार्ट अटैक का कॉमन लक्षण है। यह कुछ मिनटों तक रहता है। ऐसे में इसको नजरअंदाज न करें भले ही यह हल्का या रुक-रुक कर आ रहा हो। . चेस्ट पेन वैसे तो बाएं हाथ, पीठ, गर्दन और जबड़े तक फैलता है और लोग इसको मसल पेन या इनडाइजेशन समझ लेते हैं। . कुछ टीनएजर्स को हार्ट अटैक के समय अचानक उल्टी या ठंडा पसीना भी आता है जिसको लोग अक्सर फ्लू मान लेते हैं।

    ये बात भी समझें

    टीनएजर्स और उनके पैरेंट्स अक्सर कुछ लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। चिंता, मांसपेशियों में खिंचाव जैसी दिक्कतों को कम गंभीर लेते हैं। ऐसे शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज यदि आप करते हैं तो इलाज में देरी होगी और गंभीर हार्ट डैमेज या अचानक कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाएगा। यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखे खासतौर पर सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। सही समय पर इलाज मिलने से दिक्कत कम हो सकती है।
  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में पलटा लकड़ियों से भरा टैंपू, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में पलटा लकड़ियों से भरा टैंपू, 2 घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में आए दिन सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। इन सड़क हादसों में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं, लेकिन फिर भी लोग इससे सबक नहीं ले रहे। ताजा मामला जिले के हल्का चब्बेवाल से सामने आया है। जहां 407 टैंपू लकड़ी लेकर होशियारपुर आ रहा था।

    इस दौरान जब वह चब्बेवाल अड्डे पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने ओवरटेक किया। जिसके चलते टैंपू अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस घटना में टैंपू ड्राइवर और कंडक्टर को चोटें आईं है। मामले की जानकारी देते हुए टैंपू ड्राइवर ने बताया कि वह गढ़शंकर साइड से लकड़ी लेकर होशियारपुर आ रहा था।

    जब वह चब्बेवाल के पास पहुंचा तो तेज़ गति से आ रहे कार चालक ने उसे ओवरटेक किया, जिसे बचाने के कारण उसका टैंपू बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर दोनों घायल हुए। तुरंत जेसीबी बुलाकर टैंपू और लकड़ी को सड़क के किनारे हटाया गया ताकि यातायात में कोई रुकावट न आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर के बयान दर्ज करके मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Cosmos Hospital में लगी भीषण आग, शीशा तोड़कर निकाले मरीज

    Cosmos Hospital में लगी भीषण आग, शीशा तोड़कर निकाले मरीज

    नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में मौजूद कॉसमॉस स्पेशलिस्ट अस्पताल में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद कर्मियों और मरीजों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से धुएं के कारण 4 लोग बेहोश हो गए। जिसके बाद मरीजों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना की सूचना कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी तेजी से फैल गई कि अस्पताल में भर्ती कई मरीजों की हालत गंभीर हो गई। इनमें से गंभीर मरीजों को तुरंत रेस्क्यू कर आसपास के निजी अस्पतालों में भेजा गया।

    अस्पताल के अंदर हाउसकीपिंग, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्टाफ के कई सदस्य भी धुएं और गर्मी की वजह से बेहोश हो गए। सभी को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया गया। आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों को ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल करते हुए अस्पताल में प्रवेश करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल की कई खिड़कियों और शीशों को तोड़ना पड़ा ताकि धुआं बाहर निकल सके और फंसे हुए लोगों तक तुरंत पहुंचा जा सके।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद अस्पताल के अंदर धुएं का गुबार छा गया था, जिससे सांस लेना बेहद मुश्किल हो गया था। अस्पताल के एक स्टाफ ने बताया कि हालात बेहद खराब थे, आंखों के सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सांस लेना मुश्किल हो गया था। बस एक ही चिंता थी कि अंदर जो भी लोग फंसे हैं, उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए। वहीं, दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, ऐसा अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन करने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन हादसे ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।