Blog

  • 4 परिवारों में रक्षाबंधन के दिन छाया मातमः नदी में डूबे Picnic मनाने गए दोस्त, 3 के शव निकाले

    4 परिवारों में रक्षाबंधन के दिन छाया मातमः नदी में डूबे Picnic मनाने गए दोस्त, 3 के शव निकाले

    सागरः देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं इस पावन त्यौहार के दिन कुछ घरों में हादसा होने के कारण मातम छाया गया। दरअसल, सागर के सानौधा थाना के ग्राम रिछावर में बेबस नदी के तट पर कुछ अलग ही घटनाक्रम देखने को मिला। जहां 5 दोस्त बीते दिन पिकनिक मनाने के लिए गए थे। शाम करीब साढ़े 4 बजे वे नदी में नहाने के लिए उतरे तो उनमें से एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख दूसरे दोस्त ने पानी में छलांग लगा दी और वह भी गहरे पानी में समाने लगा।

    इसके बाद तीसरा और फिर चौथा दोस्त उसमें कूंदा। एक-एक करके 4 दोस्त नदी में डूब गए। 5वें युवक ने गहरे पानी में जाते हुए दोस्तों को देखकर ही शोर मचाना शुरु कर दिया था, जिसके कारण आसपास लोग तो जमा हो गए, लेकिन कोई भी उनको बचा नहीं पाया। जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने पौने नौ बजे से रात साढ़े दस बजे तक सर्चिग की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। रिछावर में एसडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन आज यानी शनिवार को भी जारी है। रेस्क्यू टीम ने सुबह से अब तक 3 शव को नदी से बाहर निकाल लिए है।

    एक शव सर्चिंग अभी चल रही है। मृतकों के नाम सुमित पिता फूल चंद्र अहिरवार (22) खुशीपुरा मुहल्ला थाना मोतीनगर, राज़ पिता साहब सींग अहिरवार और निखिल पिता महेंद्र अहिरवार निवासी रिछावर है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार भी मौके पर पहुंचे। निगमाध्यक्ष अहिरवार ने बताया कि तीन युवक जो नदी में डूबे हैं, वह मोतीनगर थाना क्षेत्र के हैं, जो वहां पिकनिक मनाने गए थे। परिजिनों की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। चौथा युवक रिछावर का है, जो दो-तीन बहनों में अकेला ही भाई था। नदी में चार युवकों के डूबने की सूचना मौके पर मौजूद उनके साथी अभिषेक पुत्र सुनील अहिरवार ने दी।

    अभिषेक मोतीनगर थाना के तहत आने वाले खुशीपुरा इलाके का रहने वाला है। सनी पुत्र रमेश अहिरवार, राज पुत्र साहब अहिरवार, सुमित पुत्र फूलचंद अहिरवार तीनों निवासी खुशीपुरा मोतीनगर थाना निवासी और निखिल अहिरवार पुत्र महेंद्र अहिरवार निवासी रिछावर हैं, जो नदी के गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरसिद्धी मंदिर के सामने स्थित बेबस नदी का घाट बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। यहां पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद से ही पूरा का पूरा रिछावर गांव मौके पर पहुंच गया।

    लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरु करने के लिए एसडीआरएफ की टीम का इंतजार किया। सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह राजपूत ने बताया कि पांच युवक हरसिद्धी मंदिर के सामने स्थित बेबस नदी के तट तक पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान चार युवक नहाने के लिए नदी में चले गए। बताया जा रहा है कि चार में से एक युवक गहरे पानी में चला गया और उसको बचाने के लिए दूसरा, फिर तीसरा और बाद में चौथा युवक गहरे पानी में पहुंच गया, जिससे वे डूब गए।

     

     

  • कार और ट्रक की टक्कर में 2 बहनों सहित 5 की मौत

    कार और ट्रक की टक्कर में 2 बहनों सहित 5 की मौत

    जयपुर: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 2 बहनों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान यादराम मीणा (36), मोनिका मीणा (18), वेदिका मीणा (21), अर्चना मीणा (20) और मुकेश महावर (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देेते हुए बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब कार सवार 5 लोग जयपुर के बस्सी में परीक्षा देने के बाद गांव लौट रहे थे।

    उन्होंने बताया कि एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अर्चना और मोनिका बहनें थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक चौधरी ने बताया कि इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों ने जयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया।

     

  • Kulgam Encounter: 9 दिनों से चल रही भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

    Kulgam Encounter: 9 दिनों से चल रही भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के अखाल इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ का आज 9वां दिन है। बीती रात भर इलाके में जोरदार धमाकों और गोलीबारी की आवाजें आती रही है। इस दौरान सेना के दो जवान भी शहीद हो गए वहीं पिछली रात की गोलीबारी में दो अन्य जवान भी घायल हुए हैं। अब तक इस मुठभेड़ में एक आतंकी का शव भी बरामद हुआ है। वहीं कुल मिलाकर दो जवान शहीद और दस जवान घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, घने जंगल और प्राकृतिक गुफा जैसे ठिकानों का फायदा उठाकर कम से कम तीन या फिर उससे ज्यादा आतंकी अब भी छिपेे हुए हैं। यह मुठभेड़ पिछले कई दशकों में सबसे लंबी चल रही आतंकी विरोधी अभियान बन चुकी है।

    1 अगस्त को शुरु हुआ था ऑपरेशन

    गौरतलब है कि भारतीय सुरक्षाबलों ने 1 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आंतकियों की तलाश करने के लिए ऑपरेशन अखल शुरु किया था। यह कार्रवाई इलाके में आंतकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरु की गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि यहां 2 से 3 आतंकी छिपे हो सकते हैं। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के अनुसार, सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दक्षिण कश्मीर के जंगल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरु हुआ है।    
  • तेज रफ्तार ट्रेलर और बोलेरो की टक्कर मेें एक की मौत, 4 की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार ट्रेलर और बोलेरो की टक्कर मेें एक की मौत, 4 की हालत गंभीर

    छत्तीसगढ़ः जिले के पेंड्रा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों में ड्राइवर भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह हादसा गौरेला थाना क्षेत्र के हर्राटोला मुख्य सड़क मार्ग पुलिया के पास हुआ, जब बोलेरो सवार मध्य प्रदेश के सुरखारी गांव से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल इलाज कराने जा रहे थे।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया और बोलेरो सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। गौरेला पुलिस ने बताया कि पुलिया की दोनों ओर मोड़ होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने बताया कि वे इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

  • Punjab News: जेल में बहनों ने बांधी अपने भाइयों की कलाई पर राखी, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में बहनों ने बांधी अपने भाइयों की कलाई पर राखी, देखें वीडियो

    पठानकोटः आज राखी का त्योहार जहां पूरे देश में बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बंद उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं पठानकोट सब जेल में भी बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। जिसके लिए सब जेल पठानकोट की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे और बहनों के लिए मिठाई का प्रबंध भी सब जेल के अंदर ही किया गया था। जहां पर बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र की कामना की।

    इस बारे में बात करते राखी बांधने आई एक बहन ने कहा कि आज राखी का त्यौहार है और वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए सब जेल में आई हैं। जहां पर जेल प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं जेल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि आज राखी का त्यौहार है जिसको लेकर सब जेल में पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सके।

  • एक और मामले में देश का पहला राज्य बना Punjab

    एक और मामले में देश का पहला राज्य बना Punjab

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की सरकार की एक नई पहल के तहत पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया। जिसका अपना एंटी ड्रोन सिस्टम होगा। इस सिस्टम का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तरनतारन में करेंगे। इस एंटी ड्रोन सिस्टम का मुख्य उद्देश्य पंजाब की सीमाओं के माध्यम से होने वाली नशे और हथियारों की तस्करी को रोकना है।

    इस तकनीकी पहल से सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पार से आने वाले ड्रोन का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने में मदद मिलेगी, जिससे पंजाब में अमन-शांति की स्थिति को मजबूत किया जा सकेगा। यह कदम राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • ये Foods बढ़ रहे Weight को करेंगे कम, आज ही Diet में शामिल करें

    ये Foods बढ़ रहे Weight को करेंगे कम, आज ही Diet में शामिल करें

    हेल्थः मोटापा कई बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। ऐसे में हेल्दी और खुशहाल जीवन के लिए वजन कम करना बेहद जरूरी हो जाता है। वजन कम करने में सबसे बड़ा रोल आपकी डाइट और लाइफस्टाइल का होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो न सिर्फ हेल्दी हों, बल्कि पेट को भी लंबे समय तक भरा हुआ रखें।

    अवोकाडोः कैलोरी ज्यादा होने के बावजूद, अवोकाडो में हेल्दी फैट और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। ये हेल्दी फैट लंबे समय तक पेट को भरा रखते हैं जिससे अनहेल्दी चीजें खाने का मन नहीं करता।

    बेरीजः ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे फलों में नेचुरल शुगर होती है। इनमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। इन्हें खाने के बाद मीठे की क्रेविंग कम होती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    ओट्सः ओट्स में सॉल्युबल फाइबर भरपूर होता है जो पानी सोखकर पेट में जेल जैसा बन जाता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने का मन नहीं करता।

    बीन्स और दालेंः बीन्स, दालें और चने प्रोटीन और फाइबर के बेहतरीन सोर्स हैं। ये धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। साथ ही यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं, जिससे ज्यादा खाने का मन नहीं करता।

    अंडेः अंडे हाई-क्वालिटी प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते। अगर आप सुबह नाश्ते में अंडे खाते हैं तो लंबे समय तक पेट भरा रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

    हरी सब्जियांः पालक, केल और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियों में कैलोरी बहुत कम होती हैं, लेकिन इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से पेट भी भरा रहता है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है।

  • Punjab News: Medical Store के मालिक पर गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: Medical Store के मालिक पर गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में गोलियां चलने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं अजनाला में उस समय सनसनी फैल गई जब देर रात एक मेडिकल स्टोर मालिक का 2 नकाबपोश व्यक्तियों ने खुलेआम गोलियां चलाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तरुणजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक तरुणजीत सिंह अपने घर वापस जा रहा था, उसी वक्त राह में बदमाशों ने फायरिंग कर हत्या कर दी।

    वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और गोलियों के खोल बरामद किए। मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक तरुणजीत सिंह के भाई करमजीत सिंह ने बताया कि देर रात उनका भाई अपने मेडिकल स्टोर से घर जा रहा था, तभी रास्ते में दो नकाबपोशों ने फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस मामले के असली दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और हमें इंसाफ मिले।

    उन्होंने बताया कि लगभग एक साल पहले फोन पर धमकियां भी मिली थीं, जिसके संबंध में भी पुलिस को शिकायत दी गई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी हरचंद सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना स्थल से करीब पांच गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही असली दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा का PSO एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    Punjab News: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा का PSO एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    कपूरथलाः कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, कांग्रेस विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) जोगा सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई फाजिल्का पुलिस ने की है। मिली जानकारी के अनुसार 2015 के ड्रग्स केस में खुद सुखपाल खैहरा का भी नाम आया था और हाईकोर्ट से जमानत लेकर वह जेल से बाहर आए थे।

    इस केस में फाजिल्का पुलिस ने पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह समेत 9 को दबोचा था जिन के पास से 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्किट और 2 पाकिस्तानी सिम बरामद हुए थे। इसी केस में जोगा सिंह का भी नाम सामने आया था। जो पिछले 10 साल से फरार चलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। जोगा सिंह साल 2015 में दर्ज एक बड़े ड्रग तस्करी केस में फाजिल्का पुलिस को वांछित था।

    इस मामले में मार्केट कमेटी ढिलवां के पूर्व चेयरमैन समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फाजिल्का पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, 2 पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक टाटा सफारी गाड़ी बरामद की गई थी। जांच के दौरान ही जोगा सिंह का नाम सामने आया और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस केस की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अध्यक्षता में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की थी।

    इसी केस में पूछताछ के लिए कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को भी पहले गिरफ्तार किया गया था, हालांकि वह लगातार इस मामले से अपना कोई संबंध होने से इनकार करते रहे हैं। जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस केस को लेकर पंजाब की सियासत में फिर से हलचल तेज हो सकती है। विपक्ष पहले से ही इस मामले को लेकर सरकार और खैरा पर हमलावर रहा है। अब पुलिस की आगे की जांच में यह देखना होगा कि क्या जोगा सिंह से पूछताछ के बाद नए खुलासे सामने आते हैं।

     

  • त्योहारी सीजन में Railway का ऐलान, एक साथ टिकट बुक करने पर मिलेगा 20% Discount

    त्योहारी सीजन में Railway का ऐलान, एक साथ टिकट बुक करने पर मिलेगा 20% Discount

    नई दिल्लीः रेलवे ने यात्रियों के लिए राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम का ऐलान किया है, जिसके तहत रिटर्न जर्नी पर 20% की छूट मिलेगी। यह योजना फिलहाल एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर लागू की जाएगी, ताकि इसके असर और यात्रियों की प्रतिक्रिया का आकलन किया जा सके।

    रेलवे ने त्योहारों के सीजन में भीड़ को मैनेज करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ स्कीम की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत जो यात्री अपनी रिटर्न जर्नी तय समय सीमा के भीतर बुक करेंगे, उन्हें रिटर्न टिकट के बेस किराए पर 20% की छूट मिलेगी।

    यह योजना 14 अगस्त से शुरू होगी। इसके तहत पहले यात्रा (Onward Journey) का टिकट 13 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की तारीख के लिए बुक करना होगा। इसके बाद वापसी (Return Journey) का टिकट 17 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 के बीच की तारीख के लिए ‘कनेक्टिंग जर्नी फीचर’ के जरिए बुक किया जा सकेगा।

    बेस किराए पर मिलेगी छूट
    इस स्कीम में छूट तभी मिलेगी जब दोनों तरफ का टिकट एक ही यात्रियों के नाम से और कन्फर्म हो। रिटर्न टिकट की बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड लागू नहीं होगा। छूट केवल रिटर्न जर्नी के बेस किराए पर दी जाएगी।