Blog

  • Punjab News: महिला का शव लेकर जा रहे Ambulance कर्मी से कार चालकों ने की मारपीट, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला का शव लेकर जा रहे Ambulance कर्मी से कार चालकों ने की मारपीट, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    मोगाः राखी पर्व पर बरनाला बाइपास में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां आज बहन अपने पति और बेटी के साथ भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही थी और हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इस हादसे में समाज सेवा सोसाइटी की एम्बुलेंस मृतका को लेकर सरकारी अस्पताल आ रही थी कि एंबुलेंस के आगे जा रही एक गाड़ी को रास्ता लेने के लिए सायरन मारे गए। लेकिन आगे जा रहे कार चालक ने कार साइड पर करने की बजाए एंबुलेंस में हिट कर दी। जिसके बाद कार सवारों, एंबुलेंस के ड्राइवर ओर सेवादार में कहासुनी हो गई। कार सवारों ने मामूली बात को लेकर सेवादार की जमकर पिटाई कर दी।

    आरोप है कि कार चालकों ने हॉकी से प्रहार किए। जिससे सेवादार परगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने परगट सिंह की हालत गंभीर होने के चलते फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया है। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परगट के बयान लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

  • ऊना के दुलैहड़ में गौशाला के लिए बने पक्की सड़क

    ऊना के दुलैहड़ में गौशाला के लिए बने पक्की सड़क

    बरसात में खड्ड में बाढ़ आने बन जाता है खतरा  ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा के गांव दुलेहड़ में गोपालधाम गोशाला के लिए पक्की सड़क नहीं बन पाई है। गोशाला को जाने वाला करीब 1 किलोमीटर  रास्ता खड्ड से होकर जाता है। बरसात में बाढ़ आने से गोशाला आने जाने बालों के लिए बड़ा खतरा बना रहता है। इस गोशाला में करीब 100 गोधन है। ओर राधा कृष्ण का मंदिर विराजमान है। ओर श्रद्धालुओं की आवाजाही होती रहती है। ओर खड्ड से आते जाते समय हादसा होने का भय रहता है। स्थानीय कमेटी ने कई बार प्रशासन व सरकार से सड़क को पक्का करने के लिए आग्रह किया है। लेकिन अब तक सड़क को बनाने के लिए कुछ न हुआ है। गोशाला कमेटी के प्रधान पंडित  किशोरी लाल  बताया कि गौशाला के भवन को खड्ड की  बाढ़ आने से भवन को नुकसान पहुंच रहा है जिसमें डंगा लगना है। उन्होंने  सरकार प्रशासन  से गोशाला के लिए पक्की सड़क व भवन के साथ डंगा लगाने का निर्माण करने की गुहार लगाई है।
  • Immigration दफ्तर में घुसकर वसूली करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Immigration दफ्तर में घुसकर वसूली करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कंपनी संचालकों ने की ये अपील

    चंडीगढ़ः इमीग्रेशन के दफ्तर में घुसकर वसूली करने और अपशब्द कहकर धमकियां देने के आरोप में इमिग्रेशन कंपनियों में रोष पाया जा रहा है। दरअसल, रेड कंगारू इमीग्रेशन के दफ्तर में 7 अगस्त को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जबरन घुसकर अपशब्द कहे और स्टाफ को धमकियां दीं। इस दौरान ऑफिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। जिसके बाद घटना की सूचना 112 पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ सेक्टर-34 थाने में FIR नंबर 123 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

    वहीं कंपनी के मालिक ने कहा कि इस विवादित मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जिस व्यक्ति का केस आरोपी लेकर आए थे, वह उनकी कंपनी से संबंधित नहीं था और ना ही उनके पास कंपनी द्वारा कोई रसीद या ऑनलाइन लेनदेन का सबूत था। मालिक ने बताया कि, “वास्तव में आरोपियों का विवाद सेक्टर-34 स्थित एक अन्य इमीग्रेशन कंपनी से था, लेकिन वे हमारे दफ्तर में घुसकर हमसे जबरन पैसा मांगने लगे। इसके बावजूद हमने उन्हें समझाने की कोशिश की।”

    पूर्व साझेदार गुरतेज सिंह पन्नू ने बताया कि वे करीब एक साल पहले कंपनी छोड़ चुके हैं, लेकिन मौजूदा मालिक के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा, “यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।” इमीग्रेशन कंपनी के मालिकों ने रोष जताते हुए कहा कि इस तरह किसी के दफ्तर में जबरन घुसकर वसूली करने की इजाजत किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई इमीग्रेशन कंपनी गलत काम करती है तो उसके मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा इस तरह का दबाव डालना पूरी तरह गलत है।

    कंपनी मालिकों ने आरोप लगाया कि महंगा सिद्धू नामक व्यक्ति ने दफ्तर में घुसकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिसके लिए उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पाहना सिद्धू सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर रहा है, जिसकी वे निंदा करते हैं। रेड कंगारू इमीग्रेशन समेत कई कंपनियों ने चंडीगढ़ प्रशासन और पंजाब सरकार से अपील की है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

  • सौगात: हरोली को मिला नया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से साकार हुआ सपना

    सौगात: हरोली को मिला नया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से साकार हुआ सपना

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में प्रदेश सरकार ने हरोली स्थित हिमकैप्स संस्थान को आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने की आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है। सहकारी क्षेत्र का यह प्रतिष्ठित संस्थान पहले से ही हरोली के बढेड़ा में लॉ कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज का सफल संचालन कर रहा है, और अब आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी पहचान स्थापित करने जा रहा है।

    यह कॉलेज हिमकैप्स आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नाम से संचालित होगा। प्रारंभिक चरण में इस महाविद्यालय में प्रतिवर्ष 100 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। यहां उच्च स्तरीय आयुर्वेद शिक्षा, अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाएं और आधुनिक उपचार सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही जिले में मिल सकेंगी।

    यह उपलब्धि हरोली के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। यह कदम हरोली को शिक्षा और विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगा।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होने वाला यह नया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज प्रदेश के स्वास्थ्य और शिक्षा ढांचे को नई मजबूती देगा। इससे न केवल युवाओं को अपने घर-परिवार के पास गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

  • Punjab: इंसानियत शर्मसार! पिता ने 3 साल तक बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी पर परिवार का हंगामा

    Punjab: इंसानियत शर्मसार! पिता ने 3 साल तक बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी पर परिवार का हंगामा

    मोगाः जिले में थाना मैहना के अंतगर्त आते इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना में पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी 3 साल से बेटी का शारीरिक शोषण करके उसे डराता-धमकाता रहा। हद होने के बाद बेटी ने मां को सारी घटना के बारे में अवगत करवाया। जिसके बाद घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने अपने पति के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

    पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पीड़िता का सौतेला पिता है और उसने महिला से दूसरी शादी की थी। थाना मैहना पुलिस ने सौतेले पिता को उसकी नाबालिग बेटी के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के बयान में 15 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ साल पहले उसकी मां ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। उस समय वह 13 साल की थी। लगभग 3 साल पहले उसकी मां का फरीदकोट के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था और मां अस्पताल में 3 दिन भर्ती रही।

    इसके बाद वह एक करीबी रिश्तेदार के घर रहने चली गईं। इसी दौरान उसके सौतेले पिता ने कई दिनों तक उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं, पिछले 3 साल से वह लगातार उसके साथ ऐसा कर रहा है। अब, जब उसे काफी तकलीफ होने लगी, तब उसे समझ आया कि उसके साथ क्या गलत हो रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)एफ, 64(2)एम, 351 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    वहीं, शनिवार को जब आरोपी को पुलिस सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने लाई तो पीड़िता की मां व अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। उन्होंने गुस्से में आरोपी पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार गुस्से में कह रहा था कि आरोपी को पुलिस गोली मार दे। इस दौरान पीड़ित परिवार द्वारा अस्पताल में हंगामा किया गया। लेकिन पुलिस आरोपी को वहां से ले गई। पीड़िता ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मोगा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को सौंप दी जाएगी।

  • महाविद्यालय बंगाणा पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की आम सभा 18 अगस्त को

    महाविद्यालय बंगाणा पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की आम सभा 18 अगस्त को

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की आम सभा 18 अगस्त 2025 को 2 बजे होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रमेश ठाकुर ने सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को इस सभा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है, ताकि महाविद्यालय के उत्थान के लिए बेहतर कार्य हो सके।
  • Jalandhar News: युवक के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शाहकोट पुलिस ने गांव कागणा में युवक की हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़, ने बताया कि आकाशदीप सिंह उर्फ राजा पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव कागणा थाना शाहकोट ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 28 जुलाई को उनके गांव कागणा में माता रानी का जागरण था। इस दौरान वह भाई करणदीप उर्फ नंदू और ताए के लड़के अर्शदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कागणा के साथ जागरण में लंगर सेवा कर रहे थे।

    दिनांक 29 जुलाई को लगभग सुबह 05:30 बजे उनके भाई करणदीप उर्फ नंदू जब अपना मोटरसाइकिल स्टेज के पास लेने गया, तब अभिषेक घारू उर्फ अभि मुसल्ला दातर, गुरप्रीत सिंह उर्फ कालू मुसल्ला दातर, अनमोलप्रीत सिंह मुसल्ला, विशाल सिंह उर्फ भोला मुसल्ला दातर ने करणदीप उर्फ नंदू को मारने की नीयत से उसे पीटा और तेजधार हथियार से घायल कर दिया। करणदीप उर्फ नंदू का सत्यम अस्पताल जालंधर में इलाज के दौरान दिनांक 6 अगस्त को मौत हो गई।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि घटना जागरण के दौरान मामूली विवाद को लेकर हुई थी। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ कालू पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी कागणा थाना शाहकोट, विशाल सिंह उर्फ भोला पुत्र रौंकी राम निवासी ईसेवाल थाना शाहकोट जिला जालंधर, आरोपी अभिषेक घारू उर्फ अभि उर्फ कीड़ा पुत्र परमजीत, अनमोलप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी कागणा थाना शाहकोट जिला जालंधर, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार 3 दातर, 1 कसी का दस्ता बरामद किए गए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है।

  • Haryana News: इस इलाके में भारी मात्रा में पहुंची पुलिस, सहमे लोग, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में भारी मात्रा में पहुंची पुलिस, सहमे लोग, देखें वीडियो

    पंचकूला: देर रात 3 बजे दर्जन भर गाड़ियों का काफिला पुलिस सायरन के साथ सेक्टर-5 के अंदर दाखिल हुआ जिसे देख लोग एक दम सहम गए। यह मामला हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए नाइट क्लबों को बंद करने को लेकर था। कोर्ट के आदेशों के पालन करते हुए एसीपी सुरिंदर डोडी, सेक्टर 5 के प्रभारी रुपेश चौधरी और सेक्टर 10 चौंकी इंचार्ज मुकेश सैनी भारी पुलिस फोर्स के साथ क्लबों को बंद करवाने के लिए पहुंचे।

    पुलिस की इस कार्रवाई को देख क्लब मालिकों और मैनेजरों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने गाड़ियों से उतरते ही अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि क्लबों को बंद कर लोगों को बाहर निकाल दिया जाए। पुलिस की एंट्री ने लोगों के रंग में भंग डाल दिया। हैरानी की बात यहां पर यह रही कि काफी क्लबों में इस दौरान पार्टी चल रही थी ऐसे में इसको बीच से बंद करवाया गया।

    युवक युवतियों को घर में जाने के लिए कहा गया। शाम को  एसीपी सुरिंदर डोडी और सेक्टर 5 के एस.एच.ओ रुपेश चौधरी ने अभी क्लब के मालिकों और मैनेजरों के साथ मीटिंग की। मीटिंग करके उन्हें देर रात क्लब बंद करने के लिए कहा। उनको बताया कि हाईकोर्ट के यह आदेश हैं कि नाइट क्लबों को 3 बजे बंद करना है नहीं तो लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • दुनिया के सबसे खास मिशन Apollo 13 के Commander Jim Lovell का हुआ निधन

    दुनिया के सबसे खास मिशन Apollo 13 के Commander Jim Lovell का हुआ निधन

    हैदराबाद: अमेरिका के एस्ट्रोनॉट्स और सालों तक अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के लिए सर्विस कर चुके जिम लोवेल का निधन हो गया। 97 साल की उम्र में जिम लोवेल ने आखिरी सांस ली। जिम लोवेल के करियर की सबसे खास बात है कि वो अमेरिका और दुनिया के सबसे खास स्पेस मिशन्स में से एक मिशन Apollo 13 का हिस्सा थे। उस मिशन की मुश्किल चुनौतियों को लोवेल ने इतनी समझदारी से संभाला था कि वो दुनिया के स्पेस मिशन इतिहास की एक बेहद ऐतिहासिक घटना बन गई।

    जिम लोवेल की इस ऐतिहासिक घटना को एक हॉलीवुड फिल्म के माध्यम से भी दिखाया गया था। उस फिल्म का नाम Apollo 13 है, जो 1995 में बनी थी। उस फिल्म में जिम लोवेल का किरदार हॉलीवुड के एक्टर टॉम हैंक्स ने निभाया था। ओपोलो 13 मिशन को 1970 में चंद्रमा पर उतरने के लिए लॉन्च किया गया था। मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ था, लेकिन लॉन्च के दो दिन बाद पृथ्वी से करीब 3,20,000 किलोमीटर दूर स्पेसक्राफ्ट में मौजूद एक ऑक्सीजन टैंक फट गया। इस विस्फोट से स्पेसक्राफ्ट काफी क्षतिग्रस्त हो गया. उसके बाद ओपोलो 13 मिशन पर गए कमांडर जिम लोवेल और उनके साथी जैक स्विगर्ट और फ्रेड हाइस को ह्यूस्टन के मिशन कंट्रोल के साथ मिलकर अपनी जान बचाने के लिए कई जुगाड़ करने पड़े।

    उसके बाद से वो तीन दिनों तक ठंडे तापमान, खाने-पीने की कमी और तंगी में समय बिताया। उसके बाद उन्होंने चंद्र मॉड्यूल “Aquarius” को एक अस्थायी लाइफबोट में बदल दिया, जिससे उन्हें उर्जा और पानी बचाने में मदद मिली और फिर किसी तरह वो सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे। ओपोलो 13 मिशन 11 अप्रैल 1970 को लॉन्च हुआ था। यह मिशन 10 दिनों का था लेकिन Service Module cryogenic oxygen सिस्टम के फेल होने के कारण उन्हें चंद्रमा की सतह पर लैंड होने से पहले ही अपने मिशन को खत्म करना पड़ा। उनका मिशन 10 दिनों का था, लेकिन वो 17 अप्रैल 1970 को अपने जीवन के तीन सबसे मुश्किल दिन बिताने के बाद पृथ्वी पर वापस लौट गए थे।

    जिम लोवेल का पूरा नाम जेम्स आर्थर लोवेल है। उनका जन्म 25 मार्च 1928 को ओहायो के क्लीवलैंड में हुआ था. वह अपने पिता के निधन के बाद मिलवॉकी में रहने लगे थे। उन्होंने 1952 में यूएस नेवल एकेडमी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। उसके बाद वह मैरीलैंड के पैक्स रिवर में नेवल एयर टेस्ट सेंटर में टेस्ट पायलट बने। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया से एविएशन सेफ्टी की पढ़ाई भी की।

    1 मार्च 1973 को कैप्टन जिम लोवेल ने नेवी और स्पेस प्रोग्राम से रिटायर हो गए थे। नासा छोड़ने के बाद उन्होंने Bay-Houston Towing Company जॉइन की, फिर Fisk Telephone Systems के प्रेसिडेंट बने। उन्होंने Centel Corporation में ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम किया। उसके बाद वह 1991 में वे एक्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बोर्ड सदस्य के रूप में रिटायर हुए।

  • पेपर लीक मामले में पूर्व CM के PSO सहित 2 गिरफ्तार

    पेपर लीक मामले में पूर्व CM के PSO सहित 2 गिरफ्तार

    जयपुरः राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी राजकुमार यादव और उनके पुत्र भरत यादव को गिरफ्तार किया है।पिता-पुत्र को 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान एसओजी ने देर रात पेपर लीक से जुड़े एक मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उस के बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है।

    एसओजी दोनों से पूछताछ कर रही है। अब तक जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने बेटे के लिए सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था। राजकुमार यादव का बेटा भरत यादव भर्ती एग्जाम में पास हो गया था। इसके बाद फिजिकल में फेल हो गया। एसआई भर्ती पेपर लीक 2021 मामले में अब तक 50 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें 44 प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर, पूर्व राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सदस्य रामूराम रायका और बाबूलाल कटारा और 30 दस्तावेज लीक गिरोह के सदस्य शामिल हैं।

    हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने 26 आरोपियों को जमानत दे दी, जिससे SOG की जांच पर सवाल उठे हैं। कोर्ट ने माना कि SOG के सबूत कमजोर और संदेहास्पद थे। खासकर तकनीकी साक्ष्यों के अभाव में राजस्थान पेपर लीक मामला एक लंबे समय से चल रहा घोटाला है, जिसमें कई प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021, REET 2021, और अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं शामिल हैं। इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) जांच कर रही हैं।