तेज रफ्तार Swift car ने युवक को मारी टक्कर, सिर में चोट लगने से मौत

Written by

in

लुधियानाः कैलाश नगर रोड पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक टाइगर सफारी चीड़िया घर नजदीक एक मुर्गों की दुकान पर काम करता था। वह अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर आ रहा था। तभी कैलाश रोड नजदीक एक स्विफ्ट कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। कार का ड्राइवर मौके से भाग गया।

Read In English:-

Ludhiana Youth Killed in Fatal Road Accident

रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति ने खून से लथपथ युवक को जमीन पर पड़े देखा तो उसने उसकी पहचान की। वह युवक उसके दोस्त का बेटा था। तुरंत उसे अस्पताल लेकर गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृतक करार दे दिया। मरने वाले का नाम रीतेश है।

पायल दीन ने कहा कि वह सुबह अपने साइकिल से कैशाल नगर रोड की तरफ जा रहा था। कभी जगदीश मारबल के पास जब वह पहुंचा तो एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार नंबर PB-39-M0601 वहां से गुजर रही थी। कार का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। अचानक कार ड्राइवर ने एक्टिवा सवार को बुरी तरह टक्कर मारी और भाग गया। रितेश को तुरंत वह अस्पताल लेकर गया, लेकिन सिर और छाती पर लगी गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *