Blog

  • 19 साल के गैंगस्टर के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

    नई दिल्लीः दुनिया के कई अलग-अलग जगहों पर बसे भारतीय गैंगस्टर आतंक का पर्याय बन चुके हैं। पहले कनाडा और अब अमेरिका में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का सबसे बड़ा दुश्मन व बम्बीहा गैंग का सदस्य नीरज बवानिया का खासमखास हिमांशु उर्फ भाऊ अमेरिका में अपनी पैठ जमा चुका है। हिमांशु मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिला के रिटोली गांव का रहने वाला है।

    महज 19 साल की उम्र में किताब से दूरी बनाकर शुभम आज इंटरनेशनल गैंगस्टर बन चुका है और जिसके तार नीरज बवाना से लेकर बंबीहा गैंग और खालिस्तानी आतंकियों तक से जुड़े पाए गए है। फिलहाल वो अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ एक बड़ा कुनबा तैयार करने की कोशिश में जुटा है। केंद्रीय जांच एजेंसी भी हिमांशु उर्फ भाऊ की तलाश में है। साल 2020 में बाल सुधार गृह से हिमांशु फरार हो गया था। हाल में खालिस्तानी आतंकियों से हिमांशु के संबंधों के चलते NIA में उसके घर और ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

    इंटरपोल ने हिमांशु के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। हरियाणा में 2 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमें भाऊ पर दर्ज है और अब बीते कल ही हिमांशु के सबसे करीबी शूटर्स योगेश कादयान के खिलाफ भी इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। योगेश कादयान भी हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। कुछ महीने पहले ही फर्जी पासपोर्ट के जरिए USA भाग गया था। लेकिन आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि योगेश कादयान अत्याधुनिक हथियार चलाने में माहिर है, कादयान फिलहाल हिमाशु भाऊ के साथ ही USA में रह रहा है।

    अब ये कुनबा अपने बाकी साथियों और खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी साजिश रचने की फिराक में है। हिमांशु का एक और करीबी है साहिल, जो अभी फिलहाल अमेरिका में मौजूद है. साहिल भी हरियाणा के रहोतक जिले का रहने वाला है। साहिल वर्चुअल नंबरों के जरिए भारत मे जबरन बसूली के काम का जिम्मा संभाले हुए है।

  • पंजाब : युवक- युवती ने नहर में लगाई छलांग, मौ’त, देखें वीडियो

    रोपड़ : गार्डन कॉलोनी निवासी युवक-युवती ने संदिग्ध हालातों में गांव माजरी पुल भाखड़ा नहर से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक लड़के की पहचान तरनजीत सिंह (25) पुत्र मनजीत सिंह निवासी गार्डन कॉलोनी और लड़की की पहचान हरमनजोत कौर (21) के रूप में हुई है। दोनों के शवों नहर से निकालकर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तरनजीत ने छलांग लगाने से पहले अपने एक दोस्त को फोन भी किया था, जिसके बाद दोनों ने नहर में छलांग लगा दी।

    मौके पर मौजूद लोगों ने लड़का व लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी के तेज बहाव में वे बह गए। करीब आधे घंटे बाद आधा किलोमीटर की दूरी पर दोनों के शव बरामद करके सिविल अस्पताल ले जाए गए। एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि भाखड़ा नहर में लड़का व लड़की ने छलांग लगा दी है और दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव सिविल अस्पतल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए है ।

  • पंजाब सहित इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता!

    चंडीगढ़ः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो ब्रेंट और क्रूड में करीब 2 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 27 अक्टूबर को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा पंजाब, मिजोरम, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई हैं।

    पंजाब के पठानकोट में पेट्रोल की कीमत 99 रुपये प्रति लीटर है जबकि पटियाला में 98 रुपये है। इसके साथ ही रूपनगर, संगरूर और मोहाली में कीमत क्रमश: 98.90 रुपये, 98.22 रुपये और 98.69 रुपये है। वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 52 पैसे और डीजल की कीमत में 46 पैसे की गिरावट आई है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 48 पैसे और डीजल 47 पैसे सस्ता हो गया है।

  • तृणमूल कांग्रेस का नेता गिरफ्तार, नेता के आवास पर ED ने की थी छापेमारी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई राशन वितरण में घोटाले के एक मामले में की गई है। वहीं गिरफ्तारी पर मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने कहा कि वह एक गंभीर साजिश का शिकार हुए है। दरअसल ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थित राज्य के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के दो घरों पर केंद्रीय बलों की एक टीम के सहयोग से छापा मारा था। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने मध्य कोलकाता के एमहर्स्ट स्ट्रीट स्थित उनके पैतृक घर की भी तलाशी ली। बता दें कि इस घोटाले का संबंध सार्वजनिक वितरण प्रणाली और कोविड-19 के चलते लगाये गये लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न के वितरण में अनियमितताओं से है।

    छापेमारी के दौरान मंत्री के कई दस्तावेज जब्त किये हैं और बैंक खातों को भी खंगाला गया। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्य की मंत्री शशि पांजा ने मलिक के आवासों पर छापेमारी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि यह विजयादशमी के अवसर पर बंगाल की संस्कृति पर हमला है। यह बदले की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है। हमने देखा है कि दुर्गा पूजा से पहले हमारे नेताओं के परिसरों पर उस समय छापे मारे गए थे, जब हम मनरेगा निधि जारी किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

  • पंजाबः टीचर ने युवक को गाड़ी के बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक घुमाया, देखें CCTV

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के गांव शालापुर बेट से बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। जहां एक अध्यापक ने गांव शालापुर बेट के मोड़ के पास खड़े युवक को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी और इस के बाद युवक को गाड़ी के बोनट पर लटकाकर लगभग 10 किलोमीटर घुमाया गया। जानकारी देते हुए हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में एक निजी एकेडमी में आईलेट्स की पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह गांव शालापुर बेट के मोड पर खड़ा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी आई, जिसमें अध्यापक बलजिंदर सिंह सवार था। पीड़ित का कहना है कि उक्त अध्यापक उसके ही गांव का रहने वाला है। जिसने पहले उसमें जोरदार टक्कर मारी और बाद में पूरे क्षेत्र में गाड़ी के बोनट पर लटकाकर घुमाया गया।

    पीड़ित के अनुसार उसे लगभग 10 किलोमीटर के करीब गाड़ी के साथ लटकाकर अध्यापक घुमाता रहा। पीड़ित के अनुसार टीचर ने उसे मारने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया है। वह उसे गांव शालापुर से लेकर सुल्तानपुर लोधी, मंडी रोड, उधम सिंह चौक, कपूरथला रोड तक करीब एक घंटे तक आगे बोनट पर डाल कर घसीटता रहा। जिसके बाद जब आगे से कोई वाहन आया तो उसने डडविंडी के पास गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद इलाज के लिए उसके चाचा सुरजीत सिंह द्वारा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र टिब्बा में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित के अनुसार बलजिंदर सिंह पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं और उसका उनके साथ पुराना विवाद भी चल रहा है। जिसमें पुलिस इनको गिरफ्तार नहीं कर रही थी। जिसके बाद इन्होंने मुझे मौत की घाट उतारने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर आरोप को गिरफ्तार नहीं किया तो उनकी तरफ से संघर्ष किया जाएगा। वहीं इस घटना की सीसीटीवी वीडियो तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और पुलिस भी सीसीटीवी वीडियो की जांच कर रही है।

    दूसरी ओर इस मालमे को लेकर जब बलजिंदर सिंह से संपर्क किया गया तो वह भी सिविल अस्पताल कपूरथला में इलाज को लेकर अधीन थे। जिसके बाद उनके रिश्तेदार जसबीर सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी बरिंदपुर की ओर से उनका पक्ष रखा गया। उन्होंने बलजिंदर सिंह पर लगाए जा रहे आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि बलजिंदर सिंह अपने स्कूल अपनी पत्नी प्रवीण कौर के साथ छुट्टी के लिए अर्जी देने जा रहा था। क्योंकि बलजिंदर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहा है। जब वह उसकी पत्नी स्कूल के बाहर पहुंचे तो उसकी पत्नी अंदर छुट्टी बढ़ाने के लिए अर्जी देने चली गई। इस दौरान बलजिंदर सिंह अपनी गाड़ी में था तो स्कूल के बाहर हरमनप्रीत सिंह व उसके साथ 15 के करीब  युवकों ने बलजिंदर सिंह को मारने की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला किया। जिसके बाद इनकी तरफ से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े गए। इसके बाद उसने अपने बचाव के लिए वहां से गाड़ी भगा ली।

    उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत ने जानबूझकर बोनट पर आकर लेट गया था। उन्होंने कहा कि बलजिंदर सिंह को चोट लगने के कारण सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है जहां पर उसका इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन्होंने पहले भी बलजिंदर सिंह पर झूठा मामला भी दर्ज करवाया था। उन्होंने पुलिस से मामले की निरपक्ष जांच की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी तलवंडी चौधरियां सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की वीडियो भी चेक की जा रही है। पीड़त के बयानों के आधार पर ही आरोपियों पर  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः सोशल ग्रुप में अशलील वीडियो डालने को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, 2 घायल, देखें Live

    जालंधर, ENS: पठानकोट बाइपास के पास गांव शेखपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान विक्की पत्नी नेहा ने आरोप लगाए कि मोहल्ले में जगराता करवाया जाना है। इस दौरान मोबाइल के ग्रुप में एक व्यक्ति ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। पीड़ित का कहना हैकि उक्त वीडियो को लेकर विरोध किया तो उक्त व्यक्ति साथियों के साथ आ गया और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित विक्की से सिर पर गहरी चोटे लगी है।

    जिसके चलते विक्की के सिर पर टांके लगे है। जबकि उनकी पत्नी नेहा का दांत टूट गया है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उक्त व्यक्ति ने गालियां निकालते हुए धमकी दी है कि जो करना है वह कर ले। इस दौरान पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह एमएलआर कटवाकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रहे है। पीड़ित दंपति का कहना है कि इस घटना के बाद ग्रुप का कोई भी साथी उनका हाल जानने के लिए नहीं आया है। 

  • पंजाब : साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक, देखें वीडियो

    मोगा : चुनावों में वोट डालना हमारा मौलिक अधिकार है। जिससे हम एक अच्छी सरकार चुन सकते है। वही इसको लेकर मोगा में एलकेशन कमीशन की हिदायतों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए वोटर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी देकर की।

    इस मौके पर शहर की कई सामाजिक संस्थाओं के इलावा स्कूली बच्चों ने भाग लिया और आम नागरिकों को जागरूक किया गया। वही नए वोटर को अपनी वोट बनवाने और उसका सही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया और कहा कि हम को अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हम एक अच्छी सरकार चुन सके।

  • जानिए कैसे शुरू हुई थी करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा

    नई दिल्ली : करवा चौथ का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं जिससे उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है व्रत रखने की ये परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस साल ये तिथि एक नवंबर को पड़ रही है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और एक नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में करवा चौथ का व्रत एक नवंबर को रखा जाएगा। सालों से सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती आ रही है।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये परंपरा कब से और कैसे शुरू हुई? आइए जानते हैं सबसे पहले किसने रखा था करवा चौथ का व्रत। मान्यताओं के मुताबिक सबसे पहले करवा चौथ का व्रत माता पार्वती ने भगवान शंकर के लिए रखा था। तभी से इस व्रत को रखने की परंपरा चली आ रही है। हालांकि कहा ये भी जाता था कि एक बार ब्रह्मदेव ने सभी देवियों को अपने पतियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के लिए कहा था जिसके बाद से ये परंपरा शुरू हुई। इससे जुड़ी पौराणिक कथा भी प्रचलित है। वहीं महाभारत में भी करवा चौथ से जुड़ी कथा का वर्णन मिलता है।

    कहा जाता है कि द्रौपदी ने भी पांडवों की रक्षा के लिए इस व्रत को रखा था। उन्हें ये व्रत रखने की सलाह श्री कृष्ण ने दी थी। पौराणिक कथा के मुताबिक जब देवताओं और राक्षसों के बीच भीषण युद्ध छिड़ गया और पूरी ताकत लगा देने के बावजूद जब देवताओं को हार का सामना करना पड़ रहा था तब ब्रह्मदेव ने देवियों से अपने पति की रक्षा के लिए कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखने के लिए कहा था। माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से ही देवता असुरों पर विजय प्राप्त कर सके थे। इस खबर को सुनकर देवियां काफी प्रसन्न हुई और उन्होंने अपना व्रत खोला। तभी से पतियों की सलामती के लिए इस व्रत को रखा जाने लगा।

  • जालंधरः नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में Cloud Spa Center के मालिक को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    जालंधरः नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में Cloud Spa Center के मालिक को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में स्थित Cloud Spa Center के मालिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज सरबजीत सिंह धालीवाल की अदालत में आरोप साबित न होने पर क्लाउड स्पा सेंटर के मालिक आशीप बहल उर्फ दीपक बहल निवासी भिवानी नगर अमृतसर को 4 अन्य साथियों सहित बरी कर दिया है। बरी होने वालों में सोहित शर्मा निवासी भगत सिंह कालोनी, जालंधर, ज्योति पत्नी राजीव कुमार निवासी लुधियाना, इंद्र उर्फ रवि कुमार निवासी सेल कियाना, जालंधर व अरशद खान निवासी गढ़ा जालंधर शामिल हैं। सभी के खिलाफ 12 मई 2021 को थाना 6 में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में लुधियाना की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिगा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका ज्योति आंटी के घर काफी आना-जाना था।

    ज्योति आंटी ने उसे जालंधर घूमने के लिए बुलाया था। एक दिन ज्योति उसे माडल टाउन स्थित क्लाउड सपा सेंटर में ले गई और वहां पर ज्योति ने जबरन नशा कराया और बेहोश होने पर पैसे लेकर उसे उक्त लोगों के हवाले कर दिया, जिन्होंने उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद कई समाज् सेवी संस्थाओं ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस मामले में पीड़िता स्टेटमेंट से मुकर गई। जिस कारण अदालत ने आरोपियों को बरी कर दिया। थाना 6 में नाबालिगा के बयान पर जब मामला दर्ज हुआ था तो जांच में यह बात सामने आई थी कि माडल टाउन में स्पा सेंटर चलाने के लिए दीपक बहल ने पार्षद रोहन सहगल की इमारत में दफ्तर किराये पर लिया था। 70 हजार मासिक किराये पर 11 महीने का एग्रीमेंट लिखा गया था।

    वहां पर उसने स्पा सेंटर खोला था और इंद्र को मैनेजर बनाया था। नाबालिगा की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच की तो मोबाइल लोकेशन सभी की उसी वक्त वहीं चल रही थी जब घटना हुई थी। पीड़िता और ज्योति की. लोकेशन भी सेंटर के अंदर ही निकली जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना 6 में लुधियाना निवासी नाबालिगा के साथ उसकी मां ने शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया था कि वह लुधियाना में नानी के घर रहती थी और आटी ज्योति से मुलाकात होती थी। आरोप था कि ज्योति ने उसे नशा देना शुरू कर दिया था जिससे वह नशे की आदी हो गई थी। एक दिन आंटी जब उसे उक्त स्पा सेंटर ले गई वही उसे नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस कारण वह बीमार हो गई तो उसकी मां उसे अपने साथ लुधियाना ले गई। वहां पर उसने मां को सारी बात बताई और फिर पुलिस को शिकायत दी।

  • नाके पर SUV चालक ने पुलिस स्टाफ को मारी टक्कर, देखें CCTV

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के सिपाही को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसा कनॉट प्लेस में हुआ और इसमें दिल्ली पुलिस के स्टाफ घायल हो गए। दिल्ली पुलिस स्टाफ को कनॉट प्लेस के पास एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट ऊपर हवा में उछल गए। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सिपाही के साथ यह घटना 24 अक्टूबर की है। बता दें कि बीती 24 अक्टूबर को रात एक बजे दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ हादसा हो गया।

    दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में एसयूवी कार आई और दिल्ली पुलिस स्टाफ को टक्कर मारती हुए फरार हो गई। टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछल गया और फिर गिरने से घायल हो गया।

    घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस को टक्कर मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है की एसयूवी कार कैसे बेकाबू होकर टक्कर मारकर भाग रही है। फरार होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ ने कार का पीछा किया। जिसके बाद कार चालक को पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी कार चालक के खिलाफ एक्शन लिया गया है।