Blog
-
बाबा मोनी दास ने दुलेहड गौशाला को दान की 120 किवंटल तूड़ी
पुनीत कार्य को आगे आएं गोसेवक: पंडित किशोरीऊना/सुशील पंडित : गोविंद धाम गौशाला दुलेहड़ में गौवंश को चारा उपलब्ध करवाने के लिए समाजसेवियों ने हाथ आगे बढ़ाएं हैं। सामाजिक सरोकारों को अपनाते हुए व गौवंश की सेवा के लिए गौसेवकों ने 120 क्विटंल तूड़ी दान की है। गौशाला के संचालक पंडित किशोरी लाल ने बताया कि गौशाला में मौजूदा समय में 80 के करीब गौवंश की सेवा दानी सज्जनों के सहयोग से की जा रही है। कई बार चारे को लेकर समस्या पेश आ जाती है, जिसको लेकर समाजसेवियों के साथ चर्चा की गई थी। जिसके बाद समाजसेवी बोध सिंह निवासी नेरचौक मंडी व राजा सिंह गुलेरिया निवासी बंगाणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाबा मौनी दास मोगा(पंजाब) के समक्ष उठाया। जिस पर बाबा मौनी दास ने गउओं को चारे के लिए 120 क्विटंल तूड़ी से भरा ट्रक दुलेहड़ गौशाला के लिए भेजा है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए समाजसेवियों व बाबा मौनी दास का धन्यावाद किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि गौमाता की सेवा के लिए चारा उपलब्ध करवाने के लिए जरूर आगे आएं। -
कांग्रेस सरकार अपनी 10 ग्रांटियो को पूरा करने मे फेल हुई: सुमित शर्मा
ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा प्रदेश सचिव एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी गृह मंत्रालयगृह मंत्रालय ने आज हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रू की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। चालू वर्ष के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण राज्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ।
सुमीत ने बताया कि इसलिए आपदा मे प्रदेश के 10 प्रशासनिक जिला पूर्ण रूप से प्रभावित हुए थे उन्होंने बताया कि इसलिए आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अनुराग ठाकुर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सँग प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण व दौरा किया था।
उस फ़ौरी राहत देते हुए 560.80करोड़ कि राहत राशि को मुहैया करवाया था। यही नहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग के सुधार व सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने स्वंय ज़िम्मेदारी ली थी। गांव मे आवास व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ग्रामीण मंत्रालय ने 11000 नए पक्के घरों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। संघीय ढांचे कि मजबूती के लिए केंद्र सरकार ने अपना राजधर्म निभाकर मोदी जी के दूसरे घर हिमाचल के प्रभावित लोगों कि मदद कर अनुकरणीय कार्य किया है।
उन्होंने कहा जहाँ आपदा प्रभावितों कि मदद के लिए रोज़ प्रदेश कांग्रेस नेता ब्यानवीर बन रहे थे और नित केंद्र सरकार को मदद के नाम पर कोसने कि बजाय धर्मशाला मे गैर उपलब्धि वाले एक वर्ष के कार्यक्रमों पर फ़िज़ूल खर्ची छोड़ इसलिए धन का उपयोग भी आपदा पीड़ीतोँ कि मदद करते तो कर्म के आधार पर सुख की सरकार को सार्थक करने मे सफल होते।
उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी 10 ग्रारंटियों को पुरा करने मे फेल हुई है और अब आगामी 4वर्षो मे पूरा करने की बात कर प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य मे जुट गयी है।12000 करोड़ ऋण लेकर मात्र अपनी मौज मस्ती मे मसरुफ कांग्रेस सरकार को लोगों की बेदना को घर द्वार जाकर समझना चाहिए न कि प्रदेश मे टेंडर प्रक्रिया मे संगठित लूट को प्रोत्साहित करना चाहिए।
सुमीत ने कहा की मोदी सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के घर-घर दस्तक दे रही है। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने एक वर्ष के निराशाजनक कार्यकाल पर विचार विमर्श करने से बचने मे लगातार प्रयासरत है।
सुमीत ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने सुकखू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल का आंकलन मोदी सरकार के 9 वर्ष की आमजन से जुड़ी लाभकारी योजनाओं से तुलनात्मक कर लिया है और विधानसभा चुनाव मे की गयी गलती को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव मे हिमाचल की चारों सीट पर भाजपा को जिता कर ठीक करने को उत्सुकता से तैयार बैठें हैँ। -
नैशनल थ्रो बाल के लिए लड़कियों की टीम का चयन
ऊना/सुशील पंडित : थ्रो बॉल इंडिया एसोसिएशन के सौजन्य से झारखंड के चांडिल में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय थ्रो बॉल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम में लड़कों की टीम का चयन पहले ही हो चुका है। थ्रो बाल हिमाचल प्रदेश के मुख्य संरक्षक अजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास एवम् नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है। खेल बच्चों की मानसिक क्षमताओं के विकास में भी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। हिमाचल की टीम 25 दिसंबर को हिमाचल से चांडिल झारखंड में जाएगी। इस प्रतियोगिता में हिमाचल से जूनियर सीनियर लडके, लडकियों की टीमें भी भाग लेने हेतु जा रही है। अजय ठाकुर ने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की।थ्रो बॉल के लिए हिमाचल के कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर ज़िलों से खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
लड़कियों की सव जूनियर टीम में मानसी राणा, अनुष्का,आरूणी, वर्षा रानी,अंशिका राणा,दीया शर्मा,शिवानी ठाकुर,आकांक्षी,आकृति शर्मा, राधिका शर्मा,
वहीं पर सीनियर टीम में शताक्षी, अंजलि शर्मा,बेबी कुमारी, प्रियंका चंदेल,निशा देवी,साक्षी,हिमानी,उमा सहित अन्य खिलाड़ी चयनित किए गए।
। इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी अमन,पूर्ण,श्याम मुरारी,तीक्ष्ण,नीरज नरेश, अजय,यशवीर, इंदु बाला, अंजू, ममता भी उपस्थित रहे। -
पंजाब : पुलिस एवं आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से किया मार्कड्रिल का आयोजन, देखें वीडियो
पठानकोट : पुलिस एवं आर्मी के जवानों ने आंतकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए संयुक्त रूप से मार्कड्रिल का आयोजन किया। जिला पठानकोट अति संवेदनशील इलाका होने के चलते आए दिन पंजाब पुलिस आर्मी के जवानों को साथ लेकर अलग-अलग गतिविधिया की जाती हैं।
इसी के चलते आज जिला पठानकोट में पंजाब पुलिस के एसएसपी दविंदर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान और आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से एक मार्क डील का आयोजन किया। जिसमें डीएसपी सुमेर सिंह मान एवं आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया गया।
-
ਪੰਜਾਬ : MLA ਨੇ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਾਇਆ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸਿਆ ਦੀਆਂ ਸੁਣਿਆ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਹਲਕਾ ਆਤਮ ਨਗਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਵੱਲੋਂ ਡਾਬਾ ਰੋਡ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 40 ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਵਾਰਡਾ ਵਿਖੇ ਬਣਨ ਵਾਲੇ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੋਬਾਈਲ ਵੈਨ ਵਿੱਚ ਬਹਿ ਕੇ ਇਲਾਕੇ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਵੀ ਸੁਣਿਆ। ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕੁਝ ਗਲੀਆਂ ਬਹੁਤ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਹੋ ਗਈਆਂ ਸਨ।
ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਸੀ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਗਲੀਆਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਇਹਨਾਂ ਗੱਲਿਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਈ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਕਾਰਨ ਨਾਜ਼ ਮੋਬਾਈਲ ਬੈਨ ਰਾਹੀਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸੁਣ ਰਹੇ ਹਨ।
-
पंजाब : इलाकानिवासियों ने पोल्ट्री फार्म बंद करवाने की मांग की, देखें वीडियो
होशियारपुर : विधानसभा हलका मुकेरियां के गाँव मुशाहपुर चक्कबइयाँ में गांव के बीचोबीच पोल्ट्रीफार्म होने की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हुया है। मुर्गीखाने की वजह से घरों में हर समय बदबू और मक्खियों ने गांववासियों का अपने घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। घरों के अंदर और बाहर हर जगह बस मक्खियां भिनभिनातीं दिखाई देतीं है। इस समस्या पर अधिक जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने बताया कि यह समस्या पिछले कई सालों से है। गांव के ज्यादातर लोग फ़ौज से रिटायर्ड है और कुछ अभी भी भारतीय सेना में सेवा निभा रहे हैं। गांव में ज्यादातर सभी आलिशान मकान है पर इन घरों में कोई रहना नहीं चाहता। लोगों ने बताया की घर में अंदर और बाहर हर जगह मक्खियां ही मक्खियां है।
जिस कारण हमारा जीना दूभर हुआ है। इस विषय पर गांव की महिलाओं ने बताया कि हमें खाना बनाने में भी बहुत दिक्कत आती है। मक्खियों की वहज से दूषित खाना खाने से हमारे बच्चे बीमार रहते है। यहां तक की हमारे घरों में रिश्तेदार भी आना पसंद नहीं करते। सभी गांव के लोग अपना घर बेचने तक को मजबूर हैं। इस विषय पर हमने कई बार उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी की। परंतु आज तक कोई कारवाही नहीं हुई। सभी गांववासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पोल्ट्री फार्म को बंद करवाया जाए। वरना गाँव में कभी भी कोई बड़ी महामारी फैल सकती है।
-
पंजाबः कांग्रेस को लगा झटका, एक ओर नेता ने दिया इस्तीफा
लुधियाना: पंजाब में सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। हाल ही में आत्म नगर से कांग्रेस के हलका इंचार्ज ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली। इस कुछ समय बाद ही कांग्रेस पार्टी को एक ओर नेता ने पार्टी छोड़कर झटका दे दिया है। दरअसल, अब पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमिंदर मेहता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्जों के जाल में फंसे हुए हैं। पिछले 8-10 वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि इतने सालों से पार्टी संगठन न बनने और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे न बढ़ने देने के खिलाफ कांग्रेस की सदस्यता छोड़ रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले आज आत्म नगर से सिरमजीत सिंह बैंस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कमलजीत सिंह कड़वल भाजपा में शामिल हो गए। कड़वल के अलावा बलजिंदर सिंह काहलो, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखदेव सिंह शेरा, रंजीत उबी, परमिंदर सिंह रिंकू, मनदीप जिंदल, जसप्रीत जस्सी, पूजा शर्मा और नीतिन ने भी भाजपा को दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल इन लोगों का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा के पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी ने कहा कि पांच में से तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने से यह साफ हो गया है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और देश में जो समस्याएं हैं, चाहे वह धारा 370 हो, उन पर अपनी मुहर लगा रही है। राम मंदिर से लेकर जो भी वायदे किए गए वह पूरे किये हैं। इसलिए लोग भाजपा के विकास कार्यों के बजाय हमें वोट दे रहे हैं।
-
पंजाबः तेजधार हथियारों के बल पर नगदी और गहने लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो
होशियारपुर/सोनू थापरः जिले में स्कूटी पर सवार होकर जा रहे भाई भहन के साथ बाइक सवार लुटेरों ने तेज़धार हथियारों के बल पर लाखों के गहने और नगदी लूट ली। पीड़ितों का आरोप है कि इस दौरान 3 साल के बच्चे के साथ भी लुटेरों ने मारपीट की। मामला होशियारपुर के विधानसभा हलका दसूहा से सामने आया है। जहां कुछ दिन पहले महिला अपने भाई और बच्चे के साथ अपने मायके जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार 2 लुटेरों ने तेज़धार हथियारों के बल पर लूट लिया।
जानकारी देते हुए पीड़ित महिला अलका रानी ने बताया कि वह अपने भाई और 3 साल के बेटे के साथ स्कूटी पर नंगल बिहालां से बड़ला अपने मायके जा रही थी। इस गांव बांठा मावा के पास सुनसान रोड पर पीछे आ रहे मोटरसाइकल सवारो ने पीछे से किसी उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह सड़क पर गिर गए। तभी उक्त 2 नौजवानों ने मुंह ढके थे और उनके साथ उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसका पर्स छीनने लगे।
महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो उक्त लुटेरों ने उसके 3 साल के बच्चे को उठाकर पहले जमींन पर पटका, फिर उसकी गर्दन पर तलवार रख दी। इस दौरान लुटेरे उससे गहने और पर्स की डिमांड करने लगे। जिसके बाद उसने तुरत लुटेरों को अपना पर्स और अपने गहने दे दिए। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। अलका रानी ने कहा कि इस घटना को 3 दिन बीत हो गए है लेकिन पुलिस द्वारा अभी मामले को लेकर कार्रवाई नहीं की गई। अलका रानी और उसके परिवार ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन लुटेरों को पकड़ा जाए। वहीँ थाना हाजीपुर के एएसआई पवन कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही लुटेरों को ट्रेस कर लिया जाएगा।
-
पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, हलका इंचार्ज ने भाजपा का थामा दामन
लुधियानाः आत्म नगर के कांग्रेस हलका इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल ने आज पार्टी से इस्तीफा दिया था। जिसके कुछ घंटों के बाद ही उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कमलजीत सिंह कड़वल अपनी पूरी टीम के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस दौरान पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई। बता दें कि नवजोत सिद्धू के करीबी रहे आत्म नगर के कांग्रेस हलका इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल ने सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था।
इस्तीफा देने का कारण पार्टी लीडरशिप की वर्किंग से दुखी होना बताया गया। वहीं, यह भी सामने आया है कि आपसी रंजिश के बीच नेता कड़वल को एक दूसरे से मिलने से भी रोकते थे। गौरतलब है कि किसी समय बैंस के करीबी रहे कड़वल कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।
कड़वल ने यह इस्तीफा इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। इसमें लिखा- मैं कमलजीत सिंह कड़वल आपको बताना चाहता हूं कि पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप की नीतियों और धक्केशाही से दुखी होकर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक मेंबरशिप से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस में मेरा सफर बहुत बढ़िया रहा है, लेकिन पंजाब की मौजूदा लीडरशिप के कारण मैं यह कठोर फैसला लेने के लिए मजबूर हो रहा हूं।
-
पंजाबः झील में कूदी महिला, हुई मौ’त, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में 3 नंबर झील पर आज एक महिला की आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम और समाज सेवी संस्था सहारा जन सेवा के कार्यकर्ताओं ने शव को बाहर निकाला। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस पीसीआर नंबर 10 की टीम मौके पर पहुंची और इस मामले को लेकर उन्होंने आगे कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए सहारा जन सेवा कार्यकर्ता का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि झील नंबर 3 में एक महिला का शव पड़ा हुआ है और उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया और घटना स्थल पर उन्होंने एनडीआरएफ की टीम की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला।