इस सारी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बीती रात 9 बजकर 57 मिनट पर बॉबी खाना खाने के बाद घर से निकला। वह कॉलोनी का रोड़ क्रॉस करने लगा तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर का चालक फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें यह देखा जा रहा है युवक रोड़ पार करने के लिए खड़ा है उसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उसको टक्कर मारकर फरार हो जाता है। सारी घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज करके ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है।Haryana News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी युवक को ट-क्कर, हा-लत हुई गं-भीर, देखें वीडियो #BREAKING #VIRALVIDEO #TRENDING #EXPLORE pic.twitter.com/0uwHU7DjrI
— Encounter India (@Encounter_India) October 26, 2025
Blog
-

Haryana News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी युवक को टक्कर, हालत हुई गंभीर, देखें वीडियो
रोहतक: पाडा मोहल्ला में देर रात रोड़ से जा रहे एक युवक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक फरार हो गया। इसके बाद युवक वहीं गिर गया। युवक को आस-पास के लोगों ने पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया। युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उसकी पहचान पाडा मोहल्ला के रहने वाले बॉबी के तौर पर हुई है। -

Haryana News: क्राइम ब्रांच ने चलाया Search Operation, बरामद की ये चीजें, देखें वीडियो
पंचकूला: क्राइम ब्रांच की सभी यूनिटों ने संयुक्त तौर पर एक बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में चलाया गया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि इस अभियान में डिटेक्टिव स्टाफ, एंटी नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 और क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीमों ने पूर्व सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर दबिश की।
अभियान सुबह-सुबह इसलिए शुरु किया गया था ताकि अपराधियों को सतर्क होने और भागने का मौका न मिले। डीसीपी क्राइम के अनुसार, डिटेक्टिव स्टाफ और एंटी नारकोटिक्स टीम ने पिंजौर के मढ़ावाला क्षेत्र में उन संवेदनशील बिंदुओं पर सर्च किया। वहां उन्हें पहले ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं मिली थी। पुलिस टीम की ओर से घर-घर दस्तक देकर स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई जिससे न सिर्फ विश्वास बढ़ा बल्कि कई जरुरी सुराग भी मिले हैं।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 और सेक्टर-19 की टीमों ने बरवाला क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान चारों टीमों के द्वारा कई वाहनों की जांच भी की गई इसमें से 7 संदिग्ध वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि अपराधी अक्सर चोरी के वाहनों का इस्तेमाल करके घटनाओं को अंजाम देते हैं और उन पर नंबर प्लेट बदलकर घूमते हैं। इस तरह के अभियानों का उद्देश्य होता है कि इन गैंगो की कमर तोड़ना और क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बनाना है।
डीसीप क्राइम ने आगे कहा कि सर्च के दौरान पुलिस ने कई युवाओं और आस-पास के लोगों से बातचीत भी की। उन्हें नशे और अपराध से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह साफ किया है कि क्षेत्र को अपराध और नशे से बचाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार और भी ज्यादा सख्ती से चलते रहेंगे।
-

CM सुक्खू के विज़न से तकनीकी शिक्षा में क्रांति, 348 संस्थान बन रहे आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र
हिमाचल : हिमाचल प्रदेश तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की ओर अग्रसर है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में आयोजित किए गए रोजगार मेलों, संयुक्त प्लेसमेंट ड्राइव और कैंपस भर्तियों के माध्यम से 12,378 युवाओं कोे रोजगार मिला है। राज्य में अब तक 14,421 से अधिक छात्रों और 1,203 संकाय सदस्यों ने मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज और स्टडी वेब ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्राप्त की है। तकनीकी और व्यावसायिक संस्थान अब केवल डिप्लोमा और डिग्री प्रदान करने तक ही सीमित नहीं हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में यह क्षेत्र रोज़गार सृजन, औद्योगिक सहयोग, नवाचार और भविष्य के लिए कुशल युवाओं को तैयार कर रहा है।

व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम के तहत वर्तमान सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारवादी निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्तमान में परंपरा-आधारित प्रशिक्षण से हटकर ए-आई आधारित अत्याधुनिक पाठ्यक्रमों का युवाओं को ज्ञान दिया जा रहा है। राज्य भर में 348 तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का एक मज़बूत नेटवर्क कार्यरत है, जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के इंजीनियरिंग कॉलेज, फ़ार्मेसी कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थान शामिल हैं। सुलह में सरकारी फ़ार्मेसी कॉलेज और जंडौर में सरकारी पॉलिटेक्निक की स्थापना गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा कोे विस्तार प्रदान कर रही है। तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों में भविष्योनमुखी पाठ्यक्रमों को शुरू किया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल टैक्नोलॉजी में एम.टेक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मेक्ट्रोनिक्स सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 19 आधुनिक व्यावसायिक ट्रेड शुरू किए गए हैं।
राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय स्तर के अनुसार प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जेएलएन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सुंदरनगर के चार स्नातक कार्यक्रमों को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा मान्यता प्रदान करना शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सहयोग से 11 सरकारी आईटीआई संस्थानों में ड्रोन सेवा तकनीशियन प्रशिक्षण शुरू करना सरकार की भविष्योन्मुखी सोच को प्रदर्शित करता है। संस्थानों द्वारा 128 प्रशिक्षुओं को पहले ही प्रमाणित किया जा चुका है। राज्य के युवाओं के लिए ड्रोन इको सिस्टम तैयार किया जा रहा है।उद्योग-संस्थान संबंधों को मजबूत करने के लिए विभाग ने औद्योगिक भागीदारों के साथ 170 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए एक प्रणाली तैयार हो रही है। एनएटीएस और एनएपीएस योजनाओं के तहत औद्योगिक टूर के माध्यम से प्रशिक्षुओं को औद्योगिक अनुभव प्रदान किया जा रहा है। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत एडीबी द्वारा वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश कौशल विकास परियोजना के तहत, 80.98 करोड़ रुपये की लागत से 50 आईटीआई, एक पॉलिटेक्निक और एक इंजीनियरिंग कॉलेज की मशीनरी और उपकरणों का उन्नयन किया गया है जिससे लगभग 5,880 छात्र लाभान्वित हुए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम, कंप्यूटर, बिजली की बचत करने वाले इनवर्टर, ऑन-ग्रिड सौर संयंत्र और सौर स्ट्रीट लाइट जैसी स्मार्ट सुविधाएं अनेक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्थापित की जा रही है। राष्ट्रीय केंद्रों और वैश्विक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों के क्षमता निर्माण को संस्थागत रूप दिया गया है।
केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत, 36 आईटीआई को 1.20 करोड़ रुपये की लागत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम, 89 लाख रुपये की लागत से 10 आईटीआई की आईटी और कोपा प्रयोगशालाओं को 120 आधुनिक कंप्यूटरों से लैस किया गया, 37 आईटीआई में 1.66 करोड़ रुपये की लागत से 10 केवीए बिजली-बचत इनवर्टर, 36.75 लाख रुपये की लागत से तीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 25 किलोवाट के ऑनग्रिड सोलर प्लांट और 16 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ 11.79 करोड़ रुपये की लागत से 9 वाट की 100 सोलर लाइटें लगाकर इन्हें ऊर्जा कुशल व हरित शिक्षण संस्थान बनाया गया है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में अभूतपूर्व सुधार किए जा रहेे हैं और इन सुधारों के फलस्वरूप प्रदेश के युवा कौशल संवर्धन कर रोजगार प्रदाता के रूप में स्थापित हो रहे हैं। तकनीकी संस्थान कौशल सृजन, रोज़गार सृजन, नवाचार को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को गति देने वाले संस्थानों में बदल रहे हैं। भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रमों, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे, औद्योगिक एकीकरण और बेहतर प्लेसमेंट परिणामों के साथ, वर्तमान सरकार ने हिमाचल प्रदेश को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में एक आदर्श राज्य बनाने की मज़बूत नींव रखी है।
-

‘जल्द सुलझा दूंगा पाकिस्तान-अफगानिस्तान का विवाद’, राष्ट्रपति Donald Trump ने किया दावा
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक अहम दावा किया है। उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तान और अफगानिस्तान में चल रहे युद्ध को जल्द खत्म कर देंगे। ट्रंप ने यह बात मलेशिया में हो रहे कंबोडिया-थाईलैंड शांति समझौते के हस्ताक्षर समारोह के दौरान कही है। ट्रंप ने कहा कि – जैसे कि आप जानते हैं कि मेरी सरकार ने सिर्फ आठ महीनों में आठ युद्ध खत्म किए हैं। हम हर महीने एक युद्ध खत्म कर रहे हैं। अब सिर्फ एक बचा है पाकिस्तान और अफगानिस्तान का लेकिन उसको भी मैं बहुत जल्द सुलझा दूंगा। उन्होने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हाल ही में झड़पें शुरु हुई है लेकिन वे दोनों देशों के नेताओं को जानते हैं और भरोसा है कि मामला जल्द सुलझ जाएगा। अपने भाषण में अंत में ट्रंप ने दावा किया है कि उनके प्रशासन ने जो किया है वैसा कोई अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि बाकी राष्ट्रपति युद्ध करते हैं और हम उन्हें खत्म करते हैं यही फर्क है।इस वजह से बढ़ रहा पाकिस्तान-अफगानिस्तान में तनाव
हाल के दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा पर झड़पें बढ़ गई है। यह 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा ब्रिटिश हुकूमत के समय तय की गई थी। जिसको अफगानिस्तान ने कभी औपचारिक रुप से मान्यता नहीं दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर ड्रोन और फाइटर जेट्स के साथ हमले किए हैं वहीं तालिबान लड़ाकों ने कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है।अमेरिका ने समझौते में निभाया अहम रोल
ट्रंप समारोह में कंबोडिया और थाईलैंड के बीच में ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि – हमने वो कर दिखाया जो लोग कहते थे असंभव है। इस एक समझौते से ही लाखों लोगों की जान बच पाई है। यह दक्षिण-पूर्व एशिया के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है। ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं की साहसिक पहल की सराहना की और कहा है कि अमेरिका ने इस समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।दोनों देशों के बीच हुई थी झड़प
ट्रंप ने कहा कि इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच सीमा पर झड़पें हुई थी परंतु अमेरिका के हस्तक्षेप करने के बाद हिंसा रुक गई। उन्होंने कहा कि मैं उस समय स्कॉटलैंड में था और पूरा दिन फोन पर दोनों नेताओं के साथ बात करता रहा। यह अविश्वसनीय था कि सब कुछ इतनी जल्दी सुलझ गया। शांति संधि के साथ ही ट्रंप ने यह घोषणा भी की है कि अमेरिका ने कंबोडिया के साथ व्यापारिक समझौता और थाईलैंड के साथ क्रिटिकल मिनरल्स पर करार किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के साथ तब तक मजबूत व्यापारिक संबंध रखेगा जब तक वे शांति बनाए रखेंगे। -

हिमाचल में प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम, PWD के 100 दफ्तर हुए डिजिटल
हिमाचल: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के डिजिटल गवर्नेंस सुधारों के अनुरूप, लोक निर्माण विभाग के 100 कार्यालयों को ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए विभाग की सराहना की है। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यालयों में ई-ऑफिस आरम्भ करने में लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब फाइलों का संचालन प्रमुख अभियन्ता से सचिव स्तर तक, सचिव कार्यालय से लोक निर्माण मंत्री के कार्यालय तक और इसके पश्चात मुख्यमंत्री कार्यालय तक ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग में आंतरिक संचार भी अब आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से हो रहा है, जिससे कार्य में अनावश्यक विलंब में कमी आई है। इस डिजिटल परिवर्तन से तय समय सीमा के भीतर और पूर्ण पारदर्शिता से फाइलों का संचालन, किसी भी स्तर पर लंबित फाइलों की वास्तविक समय पर दृश्यता और आधिकारिक अभिलेखों की आसान निगरानी और पुनर्प्राप्ति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि जहां डिजिटलीकरण आमतौर पर शीर्ष स्तर पर आसान और क्षेत्रीय स्तर पर अधिक चुनौतीपूर्ण होता है, वहीं लोक निर्माण विभाग ने अधिषाशी अभियन्ता स्तर तक ई-ऑफिस को सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम सरकार के जवाबदेह और प्रौद्योगिकी-संचालित शासन के दृष्टिकोण के अनुरूप एक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह डिजिटल परिवर्तन विभाग को अधिक पारदर्शी, कुशल और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ही विभाग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर विभाग को डिजिटल बनाने का लक्ष्य हासिल किया है।
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि कुल 100 कार्यालयों ने ई-ऑफिस पर काम करना शुरू कर दिया है। इसमें प्रमुख अभियन्ता स्तर का एक कार्यालय, पांच मुख्य अभियंता (जोन) कार्यालय, अधीक्षण अभियंताओं के नेतृत्व वाले 19 वृत्त कार्यालय और कार्यकारी अभियंताओं के नेतृत्व वाले 58 मंडल स्तर के कार्यालय शामिल हैं। विद्युत अनुभाग के अंतर्गत दो वृत्त कार्यालय और पांच मंडल स्तर के कार्यालय ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य कर रहे हैं जबकि यांत्रिक अनुभाग के अंतर्गत दो वृत्त कार्यालय और चार मंडलीय कार्यालय अब डिजिटल हो गए हैं। इसके अतिरिक्त शिमला स्थित मुख्य वास्तुकार कार्यालय, मंडी और धर्मशाला स्थित वास्तुकार कार्यालय और एक बागवानी मंडल भी ई-ऑफिस पर काम कर रहे हैं।
-

Ludhiana Toll पर लगा लंबा जाम, Ambulance भी फंसी, देखें Live
लुधियाना : लाडोवाल टोल प्लाजा पर आए दिन लंबा जाम देखने को मिल रहा है। आज रविवार के दिन टोल प्लाजा क्रॉस करने के लिए गाड़ियों की लाइने कई किलोमीटर तक लग गई। ऐसे मे टोल प्लाजा, तो खूब चांदी कूट रहा है, लेकिन राहगीरों की परेशानी से किसी भी अधिकारी को रति भर भी फर्क नहीं पड़ता। हालांकि NHAI के नियमों के अनुसार 3 मिनट से ज्यादा अगर किसी टोल के अंदर गाड़ी को प्रतीक्षा करनी पड़ती है तो टोल अदा न करने का प्रावधान है।
लाडोवाल टोल पर लगे जाम मे एम्बुलेंस भी फंस गई। यदि कोई गाड़ी एम्बुलेंस को रास्ता देना भी चाहे, तो जाम की वजह से नहीं दे पा रही थी। लुधियाना को बाकी शहरों से जुड़ने वाला लाडोवाल टोल का रास्ता ही मुख्य है। जालंधर,अमृतसर, होशियारपुर और हिमाचल से आने वाले लोग इसी टोल से लुधियाना मे दाखिल होते है इसलिए इस टोल पर वाहनों का आव-गमण ज्यादा होता है।
कुछ दिन पहले दीपावली के पास टोल प्लाजा से थोड़ी दूरी पर सेबो से भरे ट्रक पलटने से लंबा जाम लग गया था। जिस कारण कई घंटे लोग ट्रैफिक मे फंस गए थे। आज भी ऐसा ही ट्रैफिक जाम है, लेकिन इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जाता। टोल पर मौजूद कर्मचारियों को केवल पर्ची काटने से मतलब है।
-

भारत के पहले Power Slap चैंपियन बने जुझार सिंह, Russian Player को दी मात, देखें वीडियो
नई दिल्ली: रोपड़ जिले के चमकौर साहिब के जुझार सिंह आबू धाबी में हुए पावर स्लैप कंपीटिशन के पहले सिख चैंपियन बन चुके हैं। यह कंपीटिशन 24 अक्टूबर को हुआ था। इसमें उन्होंने थप्पड़ मारकर अपने कंपीटिटर एंटली ग्लूशका को हरा दिया है। इस कंपीटिशन का वडियो जुझार सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में जुझार सिंह नाचते हुए दिख रहे हैं। जीत के बाद वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि – ‘आई एम विनर। वाहेगुरु जा का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह आज मेरा सपना पूरा हुआ। पावर स्लैप कंपीटिशन जीता है आज मैं चैंपियन बना हूं सबका धन्यवाद’।एक थप्पड़ ने बनाया जूझार को चैंपियन
दुबई में हुए इस कंपीटिशन में जुझार ने अपने रशियन कंपीटिटर को तीसरे राउंड में हरा दिया। उन्होंने एक थप्पड़ मारकर जीत अपने नाम कर ली। इससे पहले जुझार और ग्लूशका में टॉस हुआ। टॉस ग्लूशका ने जीता और पहला थप्पड़ जुझार को पड़ा। इसमें जुझार एक स्टैप पीछे हट गया। इसके बाद जुझार ने ग्लूशका को थप्पड़ मारा लेकिन ग्लूशका इस दौरान हिला नहीं। पहले राउंड में जुझार को 9 तो ग्लूशका को 10 नंबर मिले। दूसरे राउंड में ग्लूशका के थप्पड़ पर जुझार की आंख में चोट लग गई और ग्लूशका का थप्पड़ फाउल गिना गया। इसके बाद तीसरे राउंड में ग्लूशका ने जुझार को थप्पड़ मारा लेकिन जुझार हिला नहीं जिसके कारण उन्हें 10 नंबर मिले। तीसरे राउंड के अंतिम थप्पड़ में जूझार के थप्पड़ ने ग्लूशका को पूरी तरह से हिला दिया। इससे जुझार को कुल 29 और ग्लूशका को 27 नंबर मिले।आंख में चोट आने के बाद भी नहीं मानी हार
दूसरे राउंड में ग्लूशका के थप्पड़ के कारण जुझार की आंख में चोट आ गई। इस पर जुझार के कोच ने रुमाल से उसकी आंख पर गर्म टकोर की। कोच ने कहा कि कोई बात नहीं तुम पंजाबी हो। इस पर जुझार ने मूंछों पर हाथ घुमाते हुए कहा कि – दस्ता में तैनू । इस दौरान जैसे ही जुझार की जीत घोषित हुई तो रेफरी ने उनका हाथ उठाया। इसके बाद वह स्टेज पर ही भंगड़ा के स्टैप करने लग गए। एक बार फिर से अपनी मूंछो को ऊपर उठाते हुए कहा कि – पंजाबी आ गए ओए। इसके बाद उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में पट्ट पर थापी भी मारी।पिता भी रह चुके हैं कबड्डी गेम के प्लेयर
एक इंटरव्यू के दौरान जुझार सिंह ने बताया कि उनकी फैमिली की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद भी उनके माता-पिता ने उन्हें कोई कमी महसूस नहीं होने दी। उनके पिता भी कबड्डी की गेम से जुड़े रहे हैं। उनका सपना था कि मैं भी गेम से जुड़ूं इसलिए पहले मिक्स मार्शल आर्ट करना शुरु किया। 2017 में उन्होंने मिक्स मार्शल आर्ट में हिस्सा लिया। उनके पिता ने कहा कि अभी तैयारी कम है परंतु उनकी मां से हौसला दिया कि गेम खेलो। इस गेम में भी वह 2017 में वर्ल्ड चैंपियन रहे। -

Singer Hansraj Raghuwanshi को धमकी देने वाले की Call Recording आई सामने
चंडीगढ़ः ‘मेरा भोला है भंडारी, करता नंदी की सवारी’ भजन से सुर्खियों में आए सिंगर हंसराज रघुवंशी से 15 लाख रुपए फिरौती मांगने वाले आरोपी की कॉल रिकार्डिंग सामने आई है जिसमें आरोपी खुद को लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा बता रहा है। 15 लाख न देने पर वह परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। सिंगर के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड विजय कटारिया को भी वह मारने की बात कर रहा है।
मामले में मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति के खिलाफ मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी सिंगर की शादी में भी शामिल हुआ था। परिवार से नजदीकी बढ़ाने के बाद लोगों को सिंगर का छोटा भाई बताकर ठगी करने लगा। वह हंसराज के मध्य प्रदेश में होने वाले अधिकतर प्रोग्राम में भी शामिल हुआ। लोगों को कॉल कर महंगे गिफ्ट की डिमांड करने लगा। ओडिशा से एक महिला को बहकावे में लाकर अपने साथ ले गया।
सिंगर हंसराज रघुवंशी के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड विजय ने मोहाली के जीरकपुर थाने में 22 अक्टूबर को शिकायत दी। ये शिकायत मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ दी गई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है। वह 3 नंबरों से फोन करता था। आरोपी ने दावा किया कि वह 2016 से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़ा है और बार-बार धमकियां देता नजर आ रहा है।
-

समर्थ कार्यक्रम के तहत सुरक्षित भवन निर्माण पर जन जागरूकता अभियान सम्पन्न
गगरेट और शिववाड़ी में ग्रामीणों को दी आपदा जोखिम न्यूनीकरण व सुरक्षित भवन निर्माण की जानकारी
ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के “समर्थ 2025” कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षित भवन निर्माण को लेकर चलाया गया जन जागरूकता अभियान रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अभियान के दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सूचीबद्ध आर.के. कला मंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने गगरेट और शिववाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीणों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा भूकंप-सुरक्षित भवन निर्माण की विभिन्न तकनीकों के बारे में जागरूक किया।
कलाकारों ने नाट्य एवं संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को बताया कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए भूकंपरोधी मकान बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में सामूहिक प्रयासों से ही प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इसलिए भवन निर्माण के समय ऐसी तकनीकों का उपयोग करें जो आपदा के समय अधिक सुरक्षित साबित हों।
उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षित भवन निर्माण की आवश्यक तकनीकी जानकारियाँ दीं, जिनमें उत्तम सीमेंट मोर्टार का उपयोग, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंड का निर्माण, ईंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्घाटनों (दरवाजों व खिड़कियों) के पास जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पाइलिंग के सही तरीके, कंक्रीट की गुणवत्ता और नींव निर्माण में आवश्यक तत्वों का समुचित प्रयोग शामिल था। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक परिवर्तन करने से पहले अभियंता या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें, ताकि भूकंप जैसी आपदाओं से होने वाले नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
-

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 3 से
ऊना/सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 3, 4 और 6 नवंबर को अंब कॉलेज में कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। ऑडिशन 3 नवंबर को महाराणा प्रताप राजकीय कॉलेज अंब के सभागार में प्रातः 11 बजे से आरम्भ होंगे।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऑडिशन के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। इसमें जिला भाषा अधिकारी ऊना, अंब कॉलेज की म्यूजिकल वोकल की सहायक प्रोफेसर तथा तहसीलदार अंब को सदस्य बनाया गया है। ये समिति सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन का जिम्मा देखेगी।
उन्होंने कहा कि नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों व पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं। ईमेल पते माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं। बता दें, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 से 28 सितम्बर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोहा, बल्कि इसे प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कैलेंडर में एक विशिष्ट पहचान भी दिलाई। महोत्सव ने आस्था और लोक-संस्कृति के समन्वय से एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी।