Blog

  • घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

    घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

    संभलः अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचलकर दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक नोएडा में काम करता था वह बस से वापस घर के लिए लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

    सड़क हादसा संभल की कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद हाईवे स्थित कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला तार में हुआ है। मृतक युवक का नाम रहिशो (33) निवासी गांव वांगाव थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर है। मृतक की जेब से मिली डायरी पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई नोएडा-62 सेक्टर में काम करता था।

    इंस्पेक्टर वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सड़क पर युवक बस से उतरकर क्यों गया था? इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

  • पंजाब लोक सेवा आयोग ने निकाली Vacancy, जानें योग्यता और पदों का विवरण

    पंजाब लोक सेवा आयोग ने निकाली Vacancy, जानें योग्यता और पदों का विवरण

    चंडीगढ़ः पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने पंजाब PCSC परीक्षा 2025 की आधिकारिक नोटिफिकेश जारी कर दी है। अब योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 की यह परीक्षा पुलिस डिप्टी कमिश्नर (डी.एस.पी.), तहसीलदार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी स्तर की सरकारी नौकरियों के लिए है।

    पदों का विवरण इस प्रकार है

    पंजाब सिविल सर्विस (कार्यकारी शाखा)- 46 पद
    डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) – 17 पद
    सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां- 21 पद
    श्रम-सह-परामर्श अधिकारी- 3 पद
    रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी – 12 पद
    डिप्टी सुपरिटेंडेंट जेल ग्रेड 2/जिला प्रोबेशन अधिकारी- 13 पद
    तहसीलदार- 27 पद
    आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) – 121 पद
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी- 13 पद
    ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी- 49 पद

    कुल 322 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • Body fat सहित अन्य बीमारियों से मिलेगी राहत, खाली पेट शहद में डुबाकर खाएं ये चीज

    Body fat सहित अन्य बीमारियों से मिलेगी राहत, खाली पेट शहद में डुबाकर खाएं ये चीज

    हेल्थः मोटापा कई बीमारियों को जन्म देता है। जिससे मनुष्य में हार्ट डिजीज, डायबिटीज, कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। शरीर की चर्बी 2 तरह की होती है अंदर और बाहर की। दूसरी तरफ लिवर की चर्बी बढ़ने से लिवर सिरोसिस हो सकता है। इन खतरों से बचने और पूरे शरीर की चर्बी कम करने के लिए देसी उपाय कर सकते हैं। यह उपाय पेट, जांघ, हाथ, कूल्हे, लिवर हर अंग को पतला और टोन कर सकता है। वेट लॉस होने की वजह से डायबिटीज और दिल की बीमारी से भी दूरी बनाई जा सकती है।

    सुबह खाली पेट शहद में दौ लौंग डुबाकर अच्छी तरह चबाएं। शहद के साथ लौंग खाने से कई सारे औषधीय प्रभाव मिलते हैं। जैसे कि आप को इंफेक्शन से दूर रहने में मदद मिल सकती है। गले में खराश, खराब ब्लड सर्कुलेशन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं।

    वजन कम करने के लिए इस उपाय को जरूर करें। यह डायजेशन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। जिससे फैट स्टोरेज कम होती है। हार्वर्ड के मुताबिक जिनका मेटाबॉलिज्म तेज रहता है, वो पूरे दिन ज्यादा कैलोरी इस्तेमाल कर पाते हैं जिससे फैट कम करने में मदद मिल सकती है।

    शहद और लौंग दोनों के अंदर लिवर को फायदा पहुंचाने वाले गुण होते हैं। यह डिटॉक्स करने में भूमिका निभाते हैं, जिससे लिवर की हेल्थ बढ़ती है। लिवर पर फैट जमने वाली बीमारी फैटी लिवर से भी राहत पाई जा सकती है।
    इम्यून सिस्टम बड़ा महत्वपूर्ण है। यह बीमारियों से लड़ने और उनके कीटाणु व विषाणु को मारने का काम करता है। यह उपाय दोगुने एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लामेटरी प्रोपर्टी देते हैं। जो इम्यून सिस्टम की ताकत बढ़ाने का काम करते हैं।

  • Punjab News: किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, हाईवे, कॉर्पोरेट घरानों के मॉल व शैलरों के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, हाईवे, कॉर्पोरेट घरानों के मॉल व शैलरों के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में किसान संगठनों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है, जिसके चलते अमृतसर बाईपास और शॉपिंग मॉल के बाहर किसान संगठनों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। किसान नेताओं ने कहा कि दो संगठनों द्वारा एक राष्ट्रव्यापी ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है, जहां पंजाब के सभी कॉर्पोरेट साइलो और शॉपिंग मॉल, भाजपा नेताओं के घर और पंजाब के टोल प्लाजा के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

    नेताओं ने कहा कि गोदामों पर सरकार द्वारा सारा माल रखा जाता है। आपका ही अनाज यहां जमा कर आपको ही महंगे दाम पर बेचा जा रहा है। हमारी मुख्य मांग है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून बनाया जाए, देश के किसान-मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए। आज भी 80 देश के करोड़ों किसान देश के प्रधानमंत्री से गुहार लगा रहे हैं कि इन कानूनों को लागू किया जाए। इसलिए हमारी मांगों को पूरा करने के लिए हम अधिक से अधिक लोगों से ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरने का अनुरोध कर रहे हैं जिससे उनकी आवाज केंद्र तक पहुंच सके और वह किसानों की मांगों पर ध्यान दें।

    बठिंडा में गैर राजनीतिक मोर्चा और किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। बठिंडा में बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ अमृतसर नेशनल हाईवे और थर्मल प्लांट पर बने पुल पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी जायज मांगों को लेकर सड़कों पर ट्रैक्टर खड़े कर प्रदर्शन किया।

  • Film Industry में शोक की लहर, मशहूर फिल्ममेकर का हुआ निधन

    Film Industry में शोक की लहर, मशहूर फिल्ममेकर का हुआ निधन

    नई दिल्लीः मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर शफी का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार शफी बीते कुछ दिनों से कोच्चि के अस्पताल में भर्ती थे। जहां पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन 56 साल की उम्र में वो दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। शफी के निधन से उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है।

    muslim filmmaker shafi passed away at the age of 56 here is his nice movies | नहीं रहे मलयालम के मशहूर मुस्लिम फिल्ममेकर शफी; इन फिल्मों के लिए किए जाएंगे याद |

    जानकारी के मुताबिक, शफी का असली नाम रशीद एमएच था। लेकिन इंडस्ट्री में वो शफी के नाम से पहचाने जाते थे। बताया जा रहा है कि उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों तक वो गंभीर स्थिति में थे और फिर उनका निधन हो गया।

    बता दें कि शफी ने 90 के दशक में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2001 में उन्होंने ‘वन मैन शो’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। इस फिल्म को इनोवेटिव स्टोरी टेलिंग के लिए आज भी जाना जाता है।

    फिल्ममेकर शफी मलयालम इंडस्ट्री में आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपनी कॉमेडी मूवी से हमेशा फैंस को हंसने पर मजबूर किया। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में डायरेक्ट की थीं, जिनमें पुलिवल कल्याणम, मायावी, थोम्मानम मक्कलम, टू कंट्रीज शामिल हैं।

    कम ही लोग जानते हैं कि शफी पॉपुलर स्क्रीनराइटर डायरेक्टर रफी के छोटे भाई थे। उनके अंकल महान दिवंगत निर्देशक सिद्दीकी थे, जिन्होंने बॉडीगार्ड जैसी फिल्में बनाई थीं।

    दिग्गज फिल्ममेकर के यूं चले जाने से फैंस भी काफी उदास हैं। फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

  • Birthright Citizenship पर Court ने लगाई रोक, आप्रवासियों को राहत

    Birthright Citizenship पर Court ने लगाई रोक, आप्रवासियों को राहत

    वॉशिंगटनः Birthright Citizenship को खत्म करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर देश की एक कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट के फैसले से अमेरिका में रहने वाले उन हजारों आप्रवासियों को बड़ी राहत मिली होगी, जो ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अपने भविष्य को लेकर परेशान हो रहे थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दिन एक कार्यकारी आदेश के जरिए बर्थराइट सिटिजनशिप के अधिकार को खत्म कर दिया था।

    कोर्ट के फैसले के खिलाफ डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले 4 राज्यों वॉशिंगटन, एरिजोना, इलिनॉयस और ओरेगन ने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सिएटल में जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को संयुक्त राज्य अमेरिका में बर्थराइट सिटिजनशिप के अधिकार को सीमित करने वाले कार्यकारी आदेश को लागू करने से रोक दिया।

    ट्रंप ने दिया था ये आदेश
    वॉशिंगटन, एरिजोना, इलिनॉयस और ओरेगन के डेमोक्रेटिक स्टेट अटॉर्नी जनरल की ओर से पोलोजोला ने जज से आग्रह किया कि वे प्रशासन को ट्रंप के इस आदेश को लागू करने से रोकने के लिए एक अस्थायी प्रतिबंध आदेश जारी करें। ट्रंप के आदेश को चुनौती देने वालों का तर्क ये है कि संविधान के 14वें संशोधन के नागरिकता अधिकार का उल्लंघन करती है, जिसमें ये प्रावधान है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्मा कोई भी व्यक्ति नागरिक है। ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश में अमेरिकी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अमेरिका में जन्मे ऐसे बच्चों की नागरिकता को मान्यता देने से इंकार कर दें, जिनके माता या पिता अमेरिकी नागरिक या कानूनी स्थायी निवासी नहीं हैं।

  • फिरौती न देने पर बदमाशों का Coaching Center पर हमला, बच्चों और शिक्षकों से की मारपीट

    फिरौती न देने पर बदमाशों का Coaching Center पर हमला, बच्चों और शिक्षकों से की मारपीट

    बिहारः यहां फिरौती मांगने के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। गुंडा तत्व बेखोफ होकर भोले भाले लोगों से उनकी मेहनत की कमाई को हड़पने में देर नहीं लगाते हैं। ऐसा प्रतीत होता है जैसे उनको पुलिस का कोई डर ही न हो। ताजा मामला बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा बाजार स्थित द स्कॉलर कोचिंग सेंटर के कोचिंग से सामने आया है जहां, संचालक से बदमाश ने पहले 10 लाख की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर कोचिंग में लाठी-डंडे के साथ घुसकर गाली-गलौज करते हुए छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की है।

    जानकारी देते किरतपुर निवासी रामकुमार महतो के पुत्र रौशन कुमार ने बताया कि वह फैंसी मार्केट सूर्यपुरा में द स्कॉलर कोचिंग सेंटर चलाता है। 22 जनवरी को दिन में करीब 2 बजे सूर्यपुरा निवासी सत्यनारायण सहनी का पुत्र चंदन सहनी एवं कपिल देव सहनी का पुत्र बबलू सहनी लोहे का छड़, लाठी और पिस्तौल से लैस होकर गाली गलौज करते हुए कोचिंग संस्थान में दाखिल हो गया। उसने कोचिंग के सभी शिक्षक और छात्रों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया तथा शिक्षकों को धमकी देते हुए कहा कि 10 लाख रुपए जमा करो नहीं तो कोचिंग बंद कर दो। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

    कोचिंग संस्थान में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं में इस दौरान भगदड़ मच गई और बदमाश ने लाठी से कई छात्रों की पिटाई कर दी जिसमें भगवानपुर थाना क्षेत्र के चक्का सहलोरी गांव के निवासी पवन राय का पुत्र सौरव कुमार, राम ईश्वर राय का पुत्र श्रीसंत कुमार, दिलीप यादव का पुत्र सौरभ कुमार और विष्णुपुर गांव निवासी प्रमोद यादव का पुत्र रणवीर कुमार घायल है।

    इस पूरे मामले को लेकर कोचिंग संचालक रोशन कुमार ने भगवानपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के संबंध में भगवानपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: इस जिले में चली गोलियां, युवक की मौत

    Punjab News: इस जिले में चली गोलियां, युवक की मौत

    फिरोजपुर: जिले के जीरा बस्ती माछियां वाली में गोलियां चलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में सवार हमलावरों द्वारा चलाई गोलियां लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले मे जीरा के डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

    मृतक के परिवार ने बताया कि छोटा बेटा कुलविंदर सिंह अपने दोस्त की मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से गया था । जब वह शाम तक वापिस नहीं आया, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को जांच मे पता चला कि यह घटना शाम को घटी। जब मृतक वाल्मीक मंदिर, मच्छियां बस्ती के पास पहुंचा, तो पीछे से तीन-चार गाड़ियां आई। जिसमे सवार हमलावरों ने फायरिंग की जिससे स्विफ्ट कार पलट गई।

    आरोपियों के पास अवैध हथियार थे और उन्होंने अपने हथियारों से पलटी हुई कार पर फायरिंग शुरू कर दी, लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से भाग गए। कुलविंदर सिंह जो ड्राइवर सीट पर बैठा था कार पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले मे 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • तेज रफ्तार का कहरः Truck ने पिता-बेटी को 50 Meters तक घसीटा

    तेज रफ्तार का कहरः Truck ने पिता-बेटी को 50 Meters तक घसीटा

    छत्तीसगढ़ः तेज रफ्तार Truck का कहर देखने को मिला। जिसने बाइक सवार 3 लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। Truck पिता-बेटी को 50 मीटर तक घसीटता रहा है। जिसके बाद दोनों पहिए के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी मृतक की पत्नी दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई।

    घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरताल की है। जानकारी के अनुसार ग्राम सुकली निवासी केशव राठौर (42) अपने साथ पत्नी और बेटी पूर्णिमा राठौर (13) को लेकर ससुराल नारियरा गांव जा रहे थे। तीनों एक बाइक पर थे। सुबह 11 बजे अमरताल के पास जांजगीर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार Truck ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

  • चोरी के लिए प्रताड़ित करने पर Student ने किया Suicide

    चोरी के लिए प्रताड़ित करने पर Student ने किया Suicide

    भोपालः रातीबड़ में एमपी शूटिंग अकादमी के छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र को सीनियर्स चोरी का आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस जांच में बात साफ होने के बाद एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी छात्र दिव्यांश ठाकुर मृतक यथार्थ रघुवंशी (17) का सीनियर है।

    यथार्थ के पिता अरुण रघुवंशी, मां और बहन सहित आधा दर्जन लोगों के बयानों पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 1 दिसंबर को बेटे से दोपहर 2 बजे बात हुई। उसने कहा था कि, रोज मरने के ख्याल दिमाग में आ रहे हैं। सीनियर रोज चोरी का इल्जाम लगाकर टॉर्चर कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है।
    थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि दिव्यांश बालिग और अकादमी में मृतक छात्र का सीनियर है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। केस की जांच कर रहे हैं।