Blog

  • पंजाबः 1.970 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः एसटीएफ लुधियाना रेंज ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ऑपरेशन के दौरान मोटरसाइकिल पर दो आरोपियों को 1 किलो 970 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसटीएफ लुधियाना रेंज के प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वर्धमान चौक के पास नाकाबंदी के दौरान जब इन मोटरसाइकिल सवार आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई। तालाशी दौरान आरोपियों के बैग में 1 किलो 970 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

    आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी की अवैध गतिविधियों में शामिल हैं और खुद भी नशे के आदी हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी सुभम पहले नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया है। जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः निगम कर्मचारियों के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेता कर्मी गिरफ्तार 

    लुधियानाः राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा अमरपुरा, लुधियाना शहर निवासी अमरदीप सिंह बांगड़, जो जगजीत नगर, लुधियाना में अपना दफ़्तर चला रहा है, को नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों के नाम पर 30,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को प्रीत नगर शिमलापुरी, लुधियाना के निवासी नरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।  

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि दोषी अमरदीप सिंह बांगड़ ने नगर निगम लुधियाना से एतराज़हीनता सर्टिफिकेट (एन.ओ.सी.) जारी करवाने के बदले उससे 30,000 रुपए की रिश्वत ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता के पिता मदन लाल ने साल 2022 में मकान खरीदा था और उसे उक्त मकान को आगे बेचने के लिए एन.ओ.सी. की ज़रूरत थी। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया है कि अमरदीप सिंह बांगड़ ने दावा किया था कि वह गिल गाँव के पटवारखाने (राजस्व दफ़्तर) में काम करता है और वह 30,000 रुपए की रिश्वत देकर जल्द एन.ओ.सी. जारी करवा सकता है। 

    क्योंकि वह नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों/कर्मचारियों को जानता है। उसके भरोसे पर शिकायतकर्ता ने 30,000 रुपए अमरदीप सिंह बांगड़ को अपने दोस्त ओम प्रकाश की मौजूदगी में उसके दफ़्तर में दे दिए। एन.ओ.सी जारी करवाने में असफल रहने पर दोषी अमरदीप सिंह बांगड़ ने शिकायतकर्ता को 40,000 रुपए का चैक दिया और 40,000 रुपए निकलवाने के बाद उसको 10,000 रुपए वापस करने के लिए कहा। परन्तु दस्तखत मेल न होने के कारण यह चैक पास नहीं हो सका। 
     
    प्रवक्ता ने आगे बताया कि जाँच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा अमरदीप सिंह बांगड़ के खि़लाफ़ लगाए गए दोष सही पाए गए। इस सम्बन्धी अमरदीप सिंह बांगड़ के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7-ए और आइपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और नगर निगम के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

  •  10वीं की छात्रा ने मारी गोली, मौ’त 

    उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. छात्रा ने घर में खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. जैसे ही छात्रा के कमरे से गोली चलने की आवाज आई, घरवाले दौड़ पड़े. जब उन्होंने कमरे में देखा तो छात्रा खून से लथपथ पड़ी थी. पास में ही एक देसी तमंचा पड़ा हुआ था. घरवाले आनन-फानन घायल छात्रा को अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

    पुलिस ने बताया कि 10वीं की एक छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. घरवालों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है. 

    पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम विनती भारती है. उसकी उम्र 14 साल थी. उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने अपने इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. 

  • इस राज्य में फिर होगा ‘खेला’! सियासी रंगमंच में एक और चेहरे ने मारी एंट्री

    मुबंईः महाराष्ट्र के सियासी रंगमंच में एक और चेहरे ने एंट्री मार ली है। ऐसे में फिर से सरकार गिरने के संकेत शुरू हो गए है। दरअसल, इस बार अजीत पवार के भतीजे युगेंद्र पवार चर्चा में हैं। दरअसल, सारी लड़ाई बारामती सीट को लेकर है। कुछ दिनों पहले खबर सामने आई कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को यहां से उम्मीदवार बनाने वाले हैं। बारामती में कई जगहों पर सुनेत्रा पवार की तस्वीरें लगाई गई है। चाचा ने भतीजे  के इस चाल को नाकाम करने के लिए एक रणनीति बना लगी है।

    शरद पवार ने अजित पवार के भतीजे को ही चुनाव मैदान में उतार दिया है। अजित पवार के भाई श्रीनिवास पवार के बेटे युगेंद्र पवार ने आज सुबह बारामती में एनसीपी शरद चंद्र पवार के शहर कार्यालय का दौरा किया। युगेंद्र ने शरद पवार गुट को मजबूत करने की हुंकार भी भरी और शहर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को जमा होने की अपील की। इसका मतलब यह है कि अजित पवार के भतीजे अब शरद पवार गुट में शामिल होने वाले हैं।

    युगेंद्र ने कहा कि मौजूदा राजनीति अच्छी नहीं है, ये सब देखकर दुख होता है। मुझे ये राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं है। आखिर ये मेरा परिवार है, राजनीति अलग बात है। ये सब नहीं होना चाहिए था। सर (शरद पवार) जो उम्मीदवार बताएंगे मैं उसके लिए बारामती में प्रचार करूंगा। उन्होंने आगे कहा,”मुझे इन सब से परेशानी हो रही है. मुझे नहीं लगता कि सुनेत्रा काकी ताई के खिलाफ लड़ेंगी। युगेंद्र पवार ने कहा कि मैं किसी का विरोध करने नहीं बल्कि शरद पवार का समर्थन करने आया हूं।”

    कुछ दिनों पहले शरद पवार गुट को महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर ने झटका दिया था। विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने फैसला सुनाया था कि अजित पवार गुट ही असली एनसीपी है। अजित पवार के पास पार्टी के 41 विधायक हैं। वहीं, इस फैसले के खिलाफ शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा ठकठकाया है।

  • जालंधरः 2 दिन मांस और शराब की बिक्री पर लगी पाबंदी, बंद रहेंगी दुकानें

    जालंधर, ENS: गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के चलते जिला मजिस्ट्रेट विशेष सारंगल ने 23 और 24 फरवरी को मांस और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई है। जालंधर जिले में ला एंड आर्डर की स्थिति बनाए रखने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, जिला जांलधर में शोभा यात्रा के रास्ते और धार्मिक समारोह स्थल के पास 23 और 24 फरवरी 2024 को मांस और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई है। जिला मजिस्ट्रेट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जारी आदेशों में कहा गया है कि 24 फरवरी को मनाए जाने वाले गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर विभिन्न धार्मिक संगठन 23 फरवरी को शोभा यात्रा निकाल रहे है। 

  • सरकार को हाईकोर्ट से लगी फटकार

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार से 4 दौर की वार्ता विफल होने के बाद आज किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया था। वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री ने पांचवें दौर की मीटिंग करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि आज दिल्ली कूच को लेकर किसानों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर झड़प हुई। वहीं इस सारे घटनाक्रम को लेकर हरियाणा सरकार हाईकोर्ट पहुंची थी। हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट से पंजाब सरकार को कार्रवाई करने के लिए कहा था। हरियाणा सरकार का कहना था कि शंभू बॉर्डर पर किसान मोडिफाइड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मौजूद हैं। इससे कानून व्यवस्था को खतरा है। पंजाब सरकार उन पर कार्रवाई करे। मगर, अब इसे लेकर हाईकोर्ट ने किसान आंदोलन मामले में सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, हाईकोर्ट की नहीं।

  • बॉर्डर पर पहुंची अदाकारा सोनिया मान की बिगड़ी सेहत, मची भगदड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर इस समय तनावपूर्ण माहौल हो गया है। कुछ युवा किसानों के बैरिकेड्स की ओर बढ़ने के दौरान आज हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे गए। वहीं दूसरी ओर किसानों के समर्थन में एक्ट्रेस सोनिया मान भी खनौरी बॉर्डर पहुंचीं, लेकिन आंसू गैस के धुएं के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। धुएं के कारण सोनिया मान लगातार खांस रही। वहां मौजूद कुछ किसान उनकी मदद कर रहे हैं।

    दरअसल, किसान और युवाओं की आगे बढ़ने की तैयारी को देखते हुए हरियाणा प्रशासन ने सबसे पहले पानी की बौछारें कीं, जिसके बाद किसान पर अनगिनत आंसू गैस के गोले छोड़े गए किसान तुरंत पीछे हटने लगे, जिसके बाद देखा गया कि किसान और युवा खेतों मे चले गए। मीडिया से बात करने के बाद किसानों ने बताया कि लगातार अनगिनत आंसू गैस के गोले फेंके गए। जिससे दर्जनों युवा और किसान घायल हो गए हैं, जिन्हें आसपास के इलाकों के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। 

    वहीं पुलिस द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच किसान हवा में पतंग उड़ाने वाले ड्रोन को भी मार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। पतंगों की संख्या बढ़ने के कारण फोर्स ने अचानक अपने ड्रोन वापस बुला लिए है। ड्रोन से मुकाबला करने के लिए किसान लगातार पतंग उड़ा रहे हैं। 

  • पंजाबः दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    नवांशहर: बंगा मेन रोड और गढ़शंकर चौक के पास एक दुकान में आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चला, जैसे ही लोगों को आग लगने का पता चला, वे पानी की बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपटें ज्यादा होने के चलते लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम  ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

  • पंजाबः 15 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जीआरपी पुलिस ने 15 किलो अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार तस्कर नक्सली इलाका झारखंड से अफीम लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करता है। आरोपी ने फगवाड़ा में अफीम सप्लाई करनी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर आज पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। जानकारी देते हुए AIG रेलवे अमनप्रीत सिंह घुम्मन और SP बलराम राणा ने कहा कि आरोपी पहले 4 से 5 बार अलग-अलग शहरों अफीम की सप्लाई कर चुका है। इस बार तस्कर ने फगवाड़ा में अफीम सप्लाई करने थी।

    आरोपी की पहचान सत्यादेव तीरू के रुप में हुई है। CIA रेलवे के इंचार्ज पलविंदर सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना थी कि नशा तस्कर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर अफीम लेकर किसी ट्रेन से उतरा था। आरोपी को जब चैकिंग के लिए रोका तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन बदमाश को ट्रेप लगा होने के कारण पकड़ लिया। आरोपी के पास काला बैग था जिसकी तलाशी ली तो बैग से अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह पहले भी कई बार अफीम की तस्करी कर चुका है। आरोपी 1 लाख रुपए प्रति किलो अफीम लाकर आगे डेढ़ लाख रुपए प्रति किलो बेचता था। फिलहाल आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • पंजाबः लिव इन रिलेशनशिप में रह रही पत्नी पर बेसबाॅल बैट से किया हमला

    बठिंडाः नेशनल कॉलोनी-1 लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को को उसके पति ने आशिक समेत पकड़ लिया और बेसबाॅल बैट से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला और उसके पार्टनर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, नेशनल कॉलोनी-1 में एक महिला कुछ समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान बीते दिन महिला ने अपने पति को बातचीत करने के लिए बुलाया। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

    जिसके बाद महिला के पति ने बेसबॉल के बैट से पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव आए महिला के फ्रेंड को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर अनुराग जैन एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल महिला तथा व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर का कहना है कि महिला के सिर में ज्यादा चोट लगने से फेक्चर हुआ और घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है।