Blog

  • पंजाबः सासंद रवनीत बिट्टू ने भाजपा और आप पार्टी पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    लुधियानाः वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के युवक की मौत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्र सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने पंजाब में विकास पर आप पार्टी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 27 फरवरी को नगर निगम जोन-ए के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सांसद बिट्टू ने कहा कि वह पिछले किसान आंदोलन के दौरान पिछले डेढ़ साल से सड़कों पर हैं।

    पिछली बार उन्हें एमएसपी को लेकर भरोसा दिया गया था। लेकिन वादा पूरा ना होने पर इस बार फिर से किसान सड़कों पर उतर आए है। उन्होंने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को समझ सकते हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर पर हमला बोलते हुए कहा कि खटटर चंडीगढ़ में रहते हैं जो पंजाब का हिस्सा है और वह खुद पंजाबी हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस तरह से राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दे रहे हैं, वह पंजाब कई बार देख चुका है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले पंजाब ने देश का पेट भरा था। उन्होंने मांग की है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री, डीजीपी और गृह मंत्री के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

    उन्होंने मांग की है कि खट्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की जल्दी में चल रहे बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं सांसद बिट्टू ने कानून व्यवस्था को लेकर भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा। वहीं, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को पंजाब की जेल में ट्रांसफर करने जैसी मांगों पर केंद्र और राज्य सरकार को फैसला लेना है।

  • पंजाबः 3 बच्चों की मां ने नहर में लगाई छलांग, देखें वीडियो

    श्री आंनदपुर साहिब/ संदीपः 3 छोटी बेटियों की मां ने पति द्वारा की जा रही मारपीट से परेशान होकर श्री आंनदपुर साहिब हाईडल नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदता देखकर युवक ने इसकी जानकारी तुरंत बीबीएमबी अग्रिशमन विभाग को दी। वहीं मौके पर अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ पंहुचे बीबीएमबी के लीडिंग फायरमैन मनदीप ने उक्त महिला को नहर से बाहर निकाल पुलिस के सपूर्द कर दिया। पीड़ित महिला की पहचान राधा के रूप में हुई है। जोकि प्रवासी महिला है।

    राधा बीबीएमबी के सर्वेंट रूम नंबर तीन में अपनी तीन छोटी छोटी बेटियों व पति राकेश कुमार के साथ रहती है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने रात उससे कथित तौर पर बहुत मारपीट की थी। जिससे वह तंग होकर रात के समह ही घर से भाग आई थी और नहर में कूद गई थी। नहर में पानी कम था और उसे तैराना भी आता था इस लिए ढूब नहीं पाई। इस मौके पर बीबीएमबी अग्रिशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन मनदीप ने कहा कि जैसे ही फोन पर इस महिला के नहर में कूदने की जानकारी मिली। उसी समय उसने मौके पर पंहुच कर महिला को नहर से बाहर निकाला। उधर, डैंम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी सतीश कुमार ने कहा कि उसे सुबह ही इसकी जानकारी मिली थी।

    इस दौरान उक्त महिला ऊंची आवाज में रो रही थी। उन्होंने जब टार्च की रौशनी से देखा यह महिला गेट नंबर एक पर बैठी हुई थी। महिला को जब नहर से निकाला गया तो वह बहुत डरी हुई थी और फिलहाल नंगल पुलिस के एएसआई राम कुमार महिला पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे और जांच के लिए पुलिस स्टेशन ले गए। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु जांच अधिकारी एएसआई केशव कुमार से सम्पर्क किया तो उन्होने कहा कि फिलहाल महिला के पति को थाने तलब किया है और महिला के ब्यानों के तहत आगे की  कारवाई अमल में लाई जाएगी।

  • पंजाबः Royal Gun House से 6 लाख की नगदी और हथियार लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना सिविल लाइन के अधीन आते क्षेत्र कोर्ट रोड पर एक रॉयल गन हाउस पर सेंधमारी करते हुए कुछ अज्ञात युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दुकान से कुछ हथियार और नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है। सीसीटीवी में दो युवक दिखाई दिए हैं जो दुकान में घुसे और अपनी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। आरोपी पहले गनहाउस के साथ लगती एक दुकान के अंदर घुसे और उसके बाद दुकान में ड्रिल मशीन से छेद करके गन हाउस के अंदर घुस गए।

    दुकान के मालिक के मुताबिक अभी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि 8 के करीब हथियार और 6 लाख की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। कटरा की जानकारी मिलते ही एडीसीपी नवजोत सिंह संधू, एसीपी वरिंदर खोसा, थाना सिविल लाइन के प्रभारी जसवीर सिंह, सीआईए स्टाफ एक के इंचार्ज अमोलक दीप सिंह और सीआईए के इंचार्ज राजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    एसीपी वरिंदर कोसा ने बताया कि उन्हें आज दोपहर 1:00 बजे के करीब सूचना मिली थी कि रॉयल गन हाउस में चोरी की वारदात हुई है। इसी के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी साथ लगती दुकान मॉडर्न इलेक्ट्रिक के पीछे से छत पर चढ़े और उसका दरवाजा तोड़कर पहले दुकान के अंदर घुसे और उसी दुकान के अंदर ड्रिल मशीन से बड़ा छेद करके गन हाउस के अंदर घुस गए। आरोपी गन हाउस से नकदी और हथियार चोरी कर फरार हो गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। बता दें कि करीब 7 माह पहले भी इसी दुकान पर इसी तरीके से चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

  • दो गुटों में हुई झड़प, चले डंडे तलवारे, देखें CCTV  

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के सेक्टर 9 के पार्किंग में सुबह करीब 6:00 बजे उसे समय हड़कंप मच गया। जब दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों की ओर से तलवारे डंडे और गंडासियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक का हाथ और सिर भी फोड़ दिया गया। हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर जैसे ही पुलिस पहुंची तो हमलावार घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को पंचकूला के सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

    घायल की पहचान श्रेयांश निवासी ढकोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घायल के दोस्तों की गाड़ी का भी पीछा किया। जिसके बाद हमलावारों ने उसकी गाड़ी तोड़ दी। वहीं आरोपियों ने कार के चारों शीशे तोड़कर उसको बाहर निकाला। इसके बाद लोहे की रोड, डंडे व गंडासियों से उस पर हमला किया। घायल श्रेयांश का हाथ टूट गया है और उसके सिर पर टांके लगे हैं। पुलिस गाड़ी के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    बताया जा रहा है कि हमलावारों को पार्किंग एरिया में गाड़ी धीरे चलाने को कहा था, जिसको लेकर वह भड़क गए। श्रेयांश ने शिकायत में बताया कि वह देर रात दोस्तों के साथ सेक्टर 5 के क्लब में पार्टी करने पहुंचा था और पार्टी के बाद वह सेक्टर 9 के पर्पल फ्लोर क्लब के बाहर सुबह करीब 6:00 बजे पार्किंग में पहुंचा। इस दौरान पंजाब नंबर की कार उसके आसपास तेजी से घूम रही थी। उसने चालक को कार धीरे चलाने को कहा था कि कोई हादसा ना हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और दोनों में बहस मारपीट में बदल गई। झगड़ा होता देख 3 और युवक दूसरी गाड़ी से उतर आए। जिन्होंने रोड और गंडासियों से उस पर तथा उसके दोस्तों के पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः भाजपा पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा के घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। किसानों द्वारा पिछले 9 दिनों से पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली जाने के लिए शंभू और खनौरी बॉर्डर पर मोर्चा लगाया हुआ है। इस दौरान पंजाब में 20, 21 और 22 को टोल प्लाजा भी फ्री करवाने का ऐलान भी किसानों द्वारा किया गया है। दूसरी ओर किसानों ने बीते दिन से भाजपा नेताओं के घर का घेराव करना भी शुरू कर दिया है। जिसके चलते आज पठानकोट के विधायक व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके अश्विनी शर्मा के घर का घेराव संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले किया गया।

    जिसमें जहां किसानो की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस बारे में बात करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार उनके साथ बुरा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया जा रहा, जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चे की काल पर भाजपा नेताओं के घरों का घेराव किया जा रहा है। इसी के तहत आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा के घर का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि अगली रणनीति जो संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से बनाई जाएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जब तक उनकी मांगे केंद्र सरकार द्वारा नहीं मानी जाती तब तक वह इसी तरह ही मोर्चे पर डटे रहेंगे।

  • पंजाबः कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने भाजपा पर साधा निशाना, देखे वीडियो

    बठिंडाः जिले में आज गुरु रविदास महाराज जी की शोभायात्रा निकाली जा रही है। वहीं इस अवसर पर कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा रविदास महाराज जी की हम सबको बड़ी देन है। वहीं किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार के आर्डर हैं। जिसको हरियाणा सरकार लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिन खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से एक नौजवान की मौत हो गई। कांग्रेस प्रधान ने कहा कि पंजाब सरकार को हरियाणा की कार्रवाई का आगे से जवाब देना चाहिए।

    अगर वह एक आंसू गैस का गोला दागते है तो हमें भी उसका जवाब देना चाहिए। अगर हरियाणा एक गोली चलाता है तो हमें दो गोली चलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता अहिंसा भटके। इस दौरान अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल इसको मूक  दर्शक बनकर देख रहा है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल सो रहा है। इन अकाली भाजपा दोनों का समझौता हो गया था, लेकिन मौके पर यह किसान आंदोलन शुरू हो गया। कांग्रेस प्रधान ने कहा कि बीजेपी का प्रधान सुनील जाखड़ अपने आपको किसान कहते है, लेकिन वह भी इस मामले में चुप है।

    सभी सियासी पार्टियों को अपनी पार्टियों को भूलकर किसानों का साथ देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के लोग एक आईपीएस ऑफिसर को आतंकवादी बताते हैं यह पूरी घटना बंगाल में हुई थी, उन्होंने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि वह किसानों के बुलावे का इंतजार कर रहे है, जैसे ही बुलावा आएंगा तो वह भी उनके साथ धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान नौजवान की मौत को लेकर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह किसान की मौत मामले में भाजपा के गृह मंत्री पर मामला दर्ज करें। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ 302 का मामला दर्ज होना चाहिए। 

  • पंजाबः अब इस जगह संयुक्त किसान मोर्चा ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    अमृतसरः हरियाणा की सीमा से होकर दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों पर बीते दिन पुलिस द्वारा किए गए हमले के दौरान किसान युवक की मौत हो गई। जिसको लेकर पंजाब भर में किसानों में रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने अमृतसर-दिल्ली मुख्य मार्ग व ढिलवां टोल प्लाजा पर 2 घंटे तक मुख्य मार्ग जाम किया गया। इस दौरान नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोग परेशान होते दिखे।

    इस बातचीत के दौरान किरती किसान यूनियन के नेता तरसेम सिंह बन्ना मल और बलविंदर सिंह भुल्लर जिला अध्यक्ष किरती किसान यूनियन और राज्य कमेटी सदस्य ने कहा कि सबसे पहले वे आज के ट्रैफिक जाम के लिए आम जनता से माफी मांगना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे आम जनता को बिल्कुल भी परेशान नहीं करना चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार लगातार किसानों पर अत्याचार कर रही है, इसके साथ ही कल दिल्ली मार्च के दौरान हुई युवक की मौत के बाद उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने आज मृतक किसान युवाओं को श्रद्धांजलि दी है।

  • जालंधरः बुलेट चोरी करता चोर काबू, देखें  Live

    जालंधर, ENS: अवतार हैनरी पंप के पास लोगों ने रंगे हाथों चोर को काबू किया है। जिसके बाद लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। लोगों ने बताया कि वह दुकान के बाहर से बुलेट लेकर फरार होने की तैयारी में था। इस दौरान जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो वह टालमाटौल करने लगा। जिसके बाद लोगों ने जब बुलेट का लॉक चैक किया तो चोर ने बुलेट का लॉक तोड़ दिया था। जिसके बाद लोगों ने उसे काबू करके जमकर छित्तर परेड की गई। चोर की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। 

    जिसमें देखा जा सकता है कि चोर ने पहले रेकी की, उसके बाद वह वहां से बड़ी चालाकी के साथ बुलेट लेकर फरार होने की तैयारी में था, लेकिन लोगों ने उसे काबू कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को काबू कर लिया और उसे थाने ले गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सुरेश ने बताया कि उन्होंने देखा कि बाइक का चोर ने लॉक तोड़ दिया। जब उन्होंने बुलेट को देखा तो चोर ने लॉक तोड़कर उसे सीधा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि अगर सही समय पर ध्यान ना दिया जाता कुछ समय में चोर बुलेट लेकर फरार हो सकता था।

  • पंजाबः SBI BANK के ATM को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः ब्यास कस्बे में देर रात अज्ञात लुटेरों ने एसबीआई बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की। इस दौरान लुटेरों ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और उसके बाद गैस कटर से एटीएम का शटर तोड़ दिया और एटीएम में घुस गए। इसी बीच लुटेरों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया। जिसके बाद उन्होंने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटने की कोशिश की और इस बीच एटीएम लूटने आए लुटेरों ने काफी कोशिश की, लेकिन जब लुटेरे से एटीएम से कैश निकालने में नाकामयाब हुए तो लुटेरे मौके से भाग निकले।

    यहां बड़ा सवाल यह है कि आए दिन लूट और चोरी की घटनाएं जारी हैं और 24 घंटे पेट्रोलिंग और पेट्रोलिंग का दावा करने वाली स्थानीय पुलिस कहां सो रही थी? घटना की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया। उधर, बैंक अधिकारी रुपिंदर कौर ने कहा कि एटीएम लूटने की कोशिश की गई, लेकिन कैश बच गया। लेकिन लुटेरों ने एटीएम मशीन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

  • बर्फीले तूफान में फंसे कई विदेशी सैलानी, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    गुलमर्गः जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीला तूफान आया है। इस बर्फीले तूफान के कारण कई विदेशी सैलानी भी वहां पर फंसे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो विदेशी सैलानियों को बचाया गया, जबकि दो अभी भी फंसे हैं और उन्हें रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से गुलमर्ग में जमकर बर्फबारी हो रही है।

    वहीं एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बर्फीले तूफान में कुछ विदेशी मस्ती करते हुए दिखाई है। हालांकि मस्ती वाली वी़डियो राजौरी की है। जहां स्नोफॉल हो रही है और वह इस स्नोफॉल में मस्ती कर रहे है।