Blog

  • आज आसमान में छाएंगे बादल, कल बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

    आज आसमान में छाएंगे बादल, कल बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के लोगों को अभी ठंड से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में कई बार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कभी कोहरे के साथ सर्द हवा लोगो को कंपकपाने लगती है, तो कभी हल्की धूप राहत देती है। राजधानी में लगातार पड़ रही ठंड से दिल्ली और एनसीआर के लोगों को फिलहाल रहात नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में आज शनिवार को आसमान में बादल रह सकते हैं।

    वहीं कल 29 जनवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है। 30 और 31 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि उसके बाद राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं अब इस ठंड का असर गेहूं और सरसों की फसलों पर भी पड़ रहा है।पोधों की पत्तियां पीली पड़ती जा रही हैं। जो कहीं न कहीं भारी  नुकसान की ओर इशारा कर रही हैं।

    राजधानी दिल्ली बढ़ी ठंड 

    देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते 2 दिनों की बात करें तो राजधानी में आसमान में बादल थे। कल 29 जनवरी को दिल्ली के लोगों को बारिश देखने को मिल सकती है। यहां के तापमान की बात करें तो आज सुबह 5 बजे के करीब दिल्ली के बाहरी इलाके नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और पालम इलाके में तापमान 6 डिग्री रहा। वहीं विजिबिलिटी की बात करें तो वो 500 मीटर थी।

    किसानों के लिए ठंड बनी सर दर्द

    दिल्ली प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के नेता का कहना है कि यहां पड़ रही लगातार ठंड अब किसानों के लिए सर दर्द बन गई है। खेतो में लगी गेहूं और सरसों की फसल खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि फसल के लिए भी ठंड पड़ना जरूरी है, लेकिन अगर इसी तरह ठंड जारी रही तो सारी फसलें खराब हो जाएंगी। किसानों को अपनी फसल सरसों और गेहूं को बचाने और अच्छी फसल के लिए इंद्र देवता से हल्की बारिश की आशा है। जिसकी आशंका मौसम विभाग ने भी जताई है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी दिल्ली के मौसम को प्रभावित करती है। इसी के चलते दिल्ली वासी सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं।

  • कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    त्रिपुराः विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहले चरण में 17 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। सुदीप रॉय बर्मन को कांग्रेस ने फिर अगरतला से ही उतारा है। वहीं टाउन बार्दोवाली सीट से सीएम माणिक साहा को टक्कर देने के लिए आशीष कुमार साहा को ही टिकट दिया गया है।

    बता दें कि कांग्रेस से पहले बीजेपी ने त्रिपुरा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री माणिक साहा के टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है, वो धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी।

    गौर होकि बीते 18 जनवरी को भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। तीनों राज्यों में पिछली बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। तो वहीं, नगालैंड और मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे।

  • स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में अचानक चैकिंग करने पहुंचे मंत्री, ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार

    स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में अचानक चैकिंग करने पहुंचे मंत्री, ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार

    मोहाली: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और एवं संचालक खेल अमित तलवार ने पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की मेस का औचक निरीक्षण किया। दरअसल, मीत हेयर मोहाली के फेज-9 के खेल परिसर में पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों को परोसे जा रहे घटिया स्तर के भोजन को गंभीरता से लिया। बता दें कि स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स में हॉकी, मुक्केबाजी, कुश्ती, बास्केटबॉल, जूडो, वेटलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक में लगभग 350 खिलाड़ी हैं।

    इस दौरान उन्होंने मौके पर ठेकेदार को बुलाया और खराब गुणवत्ता वाले भोजन को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि डाइट के मापदंड पर खरा न उतरने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके ठेके रद्द किए जाएंगे। खेल मंत्री के निर्देश पर पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्ट्स द्वारा ठेकेदार को फटकार लगाकर एक पत्र भी जारी किया।

    मंत्री मीत हेयर ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और खान-पान से कोई समझौता नहीं करेगी। मीत हेयर ने ठेकेदार से केवल उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों, ताजी सब्जियों और उचित आहार का उपयोग करने का आग्रह किया। 

  • बीजेपी ने 48 उम्मीदवारों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

    बीजेपी ने 48 उम्मीदवारों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

    त्रिपुराः चुनाव के लिए बीजेपी ने 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारदोली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद माणिक साहा ने टाउन बार्दोली सीट से ही उपचुनाव लड़ा था। इस उपचुनाव में माणिक साहा ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 6000 वोट से अधिक के अंतर से हरा दिया था। सीएम माणिक साहा को कुल 17,181 वोट मिले थे।

    बीते साल मई महीने में यानी विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने बिप्लव देब को हटाकर डॉ. माणिक साहा को नया सीएम बना दिया था। माणिक साहा 6 साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी में आते ही माणिक को चार साल बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी बने। उसके बाद उन्हें राज्यसभा के लिए भी भेजा गया था। 

    2018 में त्रिपुरा में बीजेपी विधानसभा चुनाव जीती और बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बना दिया गया। तब प्रदेश अध्यक्ष की कमान बिप्लब देब संभाल रहे थे। उसके बाद 2020 में पार्टी हाईकमान ने माणिक साहा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

  • जितना रिचार्ज, उतनी बिजली… अगले महीने से लगेंगे प्री-पेड मीटर

    जितना रिचार्ज, उतनी बिजली… अगले महीने से लगेंगे प्री-पेड मीटर

    गुरुग्राम: आने वाले दिनों में फरीदाबाद और गुरुग्राम में मोबाइल की तरह बिजली मीटर रिचार्ज होगा। जैसे ही रिचार्ज का वक्त खत्म होगा, बिजली कट जाएगी। इसके लिए अगले महीने से प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगने जा रहे हैं। हरियाणा में पहली बार इन दोनों जिलों से इस काम की शुरुआत होने जा रही है। फरवरी से फरीदाबाद में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए NIT सब-डिविजन से शुरुआत होगी। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी को कम किया जा सकेगा। दिसंबर 2023 तक दोनों जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हरियाणा सरकार ने 2019 में प्रदेश के 22 जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई थी। योजना के तहत प्रथम चरण में फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, पंचकूला सहित पांच जिलों को शामिल किया गया।  गुरुग्राम में करीब 3 लाख 70 हजार और फरीदाबाद में 1 लाख 20 हजार मीटर लगाए जाएंगे। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक समय पर मीटर नहीं मिलने से काम में देरी हुई।

    स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में करीब साढ़े छह लाख बिजली उपभोक्ता हैं। रोजाना लाखों रुपये की बिजली चोरी होती है। स्मार्ट मीटर GPS आधारित होंगे। इनसे छेड़छाड़ करना मुश्किल होगा। गलत रीडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।  बिजली निगम स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के लिए बिजली निगम एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के साथ मिलकर काम कर रहा है। विभाग प्रथम चरण में दो लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाएगा।

  • सिविल अस्पताल में बदमाशों ने किया युवक पर हमला, जाने मामला

    सिविल अस्पताल में बदमाशों ने किया युवक पर हमला, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः महानगर में बदमाशों द्वारा युवक तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पहले बदमाशों ने मोहल्ले में युवक पर हमला किया, फिर सिविल अस्पताल में आकर युवक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में बदमाश युवकों ने युवक पर दातरों और तलवारों से सिर पर वार किए। इस हमले में युवक के सिर पर किए और युवक का कान तक काट डाला। मामले की जानकारी देते हुए बस्ती बावा खेल की शेर सिंह कॉलोनी में रहने वाले मोनू शर्मा ने कहा कि उसके ऊपर हमला नशा तस्करों ने किया है।

    उनके मोहल्ले में नशे का धंधा चलता है और उसने नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। शुक्रवार को भी नशा बेचने वाले पैसे लेकर पुड़ियां बेच रहे थे तो उसने उनका विरोध किया। पहले उन्होंने मोहल्ले में पीटा। जब वह मरहम पट्टी के लिए सिविल अस्पताल में आया तो यहां पर भी हमला कर दिया। मोनू ने हमला करने वाले लोगों के बारे में कहा कि उसने थाना बस्ती खेल में भी कई बार तस्करों की शिकायत की है, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती। मोनू ने आरोप लगाया कि नशा तस्करों ने आज सिविल अस्पताल में भी पुलिस के सामने ही उस पर हमला किया।

    उसका कान काट डाला, लेकिन पुलिस वाले तमाशा देखते रहे। किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। मोनू ने कहा कि उनके मोहल्ले में नशा बेचने वाले परिवार से वहां रहने वाले लोग भी परेशान हैं, लेकिन लोग नशा तस्करों की गुंडागर्दी के डर के कारण सामने नहीं आते। अभी दो दिन पहले ही पुलिस ने दीपू को नशे के साथ पकड़ा है। जिसकी रजिंश के चलते तस्करों ने उस पर हमला किया है। मोनू कहा कि नशा बेचने वाले परिवार पर पहले भी कई केस दर्ज हैं।

  • सेना के सुखोई-30 और मिराज 2000 फाइटर प्लेन क्रैश, देखें वीडियो

    सेना के सुखोई-30 और मिराज 2000 फाइटर प्लेन क्रैश, देखें वीडियो

    मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया गया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, ये हादसा मुरैना के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।  हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हुए हैं। रक्षा सूत्रों ने ये भी बताया कि दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। वहां अभ्यास चल रहा था।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 4 युवकों में 2 की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 4 युवकों में 2 की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: होशियारपुर रोड़ पर सुबह एक भयानक सड़क हादसा होने सामने आया। इस दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार होशियारपुर रोड़ पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में 4 युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद कार में से निकाला गया। 

    इस दौरान 2 की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बताई दा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसके अलावा मृतकों के शव फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं। इनके अलावा वह बठिंडा और बरनाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

  • बदमाशों ने बीच सड़क पर चलाई गोलियां, सोशल मीडिया पर रखा था झगड़े का समय

    बदमाशों ने बीच सड़क पर चलाई गोलियां, सोशल मीडिया पर रखा था झगड़े का समय

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में बदमाशों का सरेआम गोलियां चलाने का वीडियो वायरल हुआ है। बाइक पर सवार 2 बदमाशों ने सड़क पर हवाई फायर किए। महानगर में इस तरह से दहशतगर्दी फैलाने वालों को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं सकी। मामला थाना पीएयू के इलाके का बताया जा रहा है। 25 जनवरी रात 11:15 पर कुछ युवक कमलजीत कौर निवासी प्रताप सिंह वाला के घर के बाहर आए और गोलियां चला कर फरार हो गए।

    महिला ने थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जो वीडियो सामने आया है, ये उस घटना से एक दिन पहले का है।  बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने किसी के साथ गैंगवार का समय रखा था, लेकिन दूसरा ग्रुप आया नहीं। इस ग्रुप के खिलाफ सरेआम लाइव होकर आरोपियों ने गालियां चलाई। वहीं इसके अगले दिन प्रताप सिंह वाला में बदमाशों ने घर के गेट पर फायरिंग की।

    इस मामले में थाना पीएयू की पुलिस इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। पुलिस मुताबिक फायरिंग करने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। सड़क पर फायरिंग करने वाले बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो सागर न्यूट्रॉन नाम के युवक को टेग की हुई है। वीडियो पर यह भी लिखा है कि सागर न्यूट्रॉन मेरी बड़ा भाई। महानगर में इस तरह सरेआम फायरिंग होना पुलिस की ढीली कार्यशैली को उजागर कर रहा है। लोगों ने पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से मांग है कि दहशतगर्दी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।

  • ASI के बेटे ने युवती को मारी गोली, देखें वीडियो

    ASI के बेटे ने युवती को मारी गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में एक ASI के बेटे ने प्यार में निराशा मिलने के बाद युवती को गोलियां मार दी। युवती अस्पताल में दाखिल है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना अमृतसर की फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई। कॉलोनी में रहने वाली अमोलदीप कौर घर के बाहर खड़ी थी। तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और युवती को तीन गोलियां मार फरार हो गए। युवती के पारिवारिक सदस्यों ने तुरंत उसे अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को दिए बयान में अमृतसर पुलिस लाइन में तैनात एक ASI के बेटे का नाम लिया है। अमोलदीप के दादा ने बताया कि पहले आरोपी और उनकी पौती के बीच दोस्ती थी, लेकिन आरोपी की हरकतें देख वह पीछे हट गई।

    कई बार थाने में भी आरोपी की शिकायत की गई, लेकिन वह बार-बार उन्हें परेशान कर रहा था। एक बार तो ASI और उसका बेटा थाने में माफी मांग कर गया था। SHO खुशबू शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पीड़ित परिवार का पहले से झगड़ा चल रहा है और शिकायतें थाने में पेंडिंग हैं, लेकिन इस घटना का उन शिकायतों से संबंध जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।