Blog

  • रायपुर स्कूल के बच्चों ने देखा इंडो फार्म ट्रैक्टर प्लांट

    रायपुर स्कूल के बच्चों ने देखा इंडो फार्म ट्रैक्टर प्लांट

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के बच्चे  स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में व्यवसायिक औद्योगिक शिक्षण भ्रमण पर निकले । ऑटोमोवाइल संकाय के 47 बच्चे अपने अध्यापकों  संजय कुमार,  विकास बंगा  के साथ एक दिन के औद्योगिक भ्रमण पर सोलन जिला के बद्दी में स्थित इंडो फार्म ट्रैक्टर प्लांट में पहुंचे। हिमाचल के जिला सोलन में स्थित बद्दी औद्योगिक क्षेत्र न केवल भारत बल्कि एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है।

    बच्चों ने विशाल क्षेत्र में फैले इंडो फार्म ट्रैक्टर फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इंडो फार्म कंपनी के कर्मचारी  हरजीत सिंह ने बताया कि यहां प्रतिदिन लगभग 25 ट्रेक्टर बनकर तैयार होते हैं। ट्रैक्टर निर्माण असेंबली लाइन से जुड़ी विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यहां कच्चे माल से लेकर पूर्ण ट्रैक्टर का उत्पादन एक ही प्लांट में किया जाता है। बच्चों ने फैक्टरी का वेयरहाउस, रिसर्च और डेवलपमेंट यूनिट, मेन प्रोडक्शन लाइन, असेंबली लाइन  व फिनिशिंग एरिया का निरीक्षण किया। इतना बड़ा उद्योग देखकर बच्चे आश्चर्यचकित भी थे और उत्साहित भी।

    प्रधानाचार्य  नरदेव सिंह राणा ने जानकारी दी इस तरह के व्यवसायिक शिक्षण भ्रमण से बच्चों को अच्छा एक्सपोजर मिलता है और उन्हें अपना कैरियर चुनने में भी दिशा मिलती है। गौरतलब है कि रायपुर विद्यालय में ऑटोमोबाइल और टूरिज्म में लगभग 90 बच्चे वर्तमान में पढ़ रहे हैं। इससे पहले भी बच्चों के व्यवसायिक औद्योगिक टूर विभिन्न स्थानों पर लगते रहे हैं जिनका सारा श्रेय प्रधानाचार्य व उनके अनुभवी अध्यापकों को जाता है।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू में  वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू में  वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू में सोमवार को  वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन  किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में  बाथू गांव की प्रधान सुरेखा  राणा  व उनकी पंचायत ने  शिरकित की जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ   दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की जिसमें उन्होंने  रिपोर्ट में प्रधान के समक्ष कुछ मांगों को भी रखा तथा पाठशाला की गतिविधियों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया तथा पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार बेकार सम्मानित किया स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें गिद्दा भंगड़ा और देशभक्ति के गाने मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

    प्रधान सुरेखा राणा ने संबोधन करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की और अपने से बड़ों को इज्जत करने के लिए भी प्रेरित किया उन्होंने बच्चों को कम से कम मोबाइल इस्तेमाल करने और बुरी आदतों से बचने की सलाह दी तथा कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और अधिक अच्छा बनाने की जरूरत है जिससे  सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या और बढ़ेगी । प्रधान सुरेखा राणा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को 11 सो रुपए प्रोत्साहन दिया तथा स्कूल के लिए ₹11000 अलग से धनराशि दी और आश्वासन दिया कि स्कूल की ओर से रखी गई मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

    इस मौके पर गांव प्रधान सुरेखा राणा  समस्त वार्ड सद्स्य, सुखजीत एग्रो इंडस्ट्री के मैनेजर संदीप राठौर, बीडीसी मेंबर पुष्पा देवी, राम लुभाया, विपन राणा, हैप्पी राणा, बचन चेची जस संधू गोविंद राजपूत, के अलावा गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे!

  • Valentine पर Jio का बंपर ऑफर: मुफ्त इंटरनेट सहित मिल रही ये खास सुविधाएं

    Valentine पर Jio का बंपर ऑफर: मुफ्त इंटरनेट सहित मिल रही ये खास सुविधाएं

    नई दिल्लीः टेलीकॉम कंपनी रिलांयस Jio ने अपने यूजर्स के लिए Valentine’s Day 2023 के खास मौके से पहले ही बढ़िया Jio Offer शुरू कर दिया है। जियो के इस ऑफर के तहत यूजर्स को कंपनी के चुनिंदा प्लान्स के साथ शानदार बेनिफिट्स मिलेंगे जैसे कि अगर कोई भी यूजर 349 रुपये, 899 रुपये या फिर 2999 रुपये वाले जियो प्लान से रीचार्ज करता है तो यूजर को एक्स्ट्रा डेटा, वैलिडिटी के साथ और भी कई बढ़िया बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। 

    जियो वैलेंटाइन्स डे ऑफर

    जियो ऑफर के साथ यूजर्स को एक्स्ट्रा वैलिडिटी, 75 जीबी हाई-स्पीड डेटा, 12 जीबी हाई-स्पीड डेटा, 199 रुपये की खरीदारी पर 105 रुपये वाला McDonald McAloo Tikki/Chicken Kebab Burger फ्री, Ferns and Petals पर 799 रुपये की खरीद पर 150 रुपये की छूट, Ixigo से 4500 रुपये या इससे ऊपर की शॉपिंग पर फ्लैट 750 रुपये की छूट का फायदा मिलेगा।

    जियो के 349 प्लान का विवरण

    इस रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान के साथ हर दिन 2.5 जीबी हाई-स्पीड, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। ये प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इस प्लान के साथ यूजर्स को 12 जीबी एक्स्ट्रा डेटा के साथ अन्य बेनिफिट्स मिलेंगे।

    जियो के 899 प्लान का विवरण

    899 रुपये वाले इस जियो रीचार्ज प्लान के साथ कंपनी की तरफ से प्रतिदिन 2.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान के साथ भी कंपनी 12 जीबी एक्स्ट्रा डेटा के साथ अन्य बेनिफिट्स यूजर्स को ऑफर कर रही है।

    जियो के 2999 प्लान का विवरण

    इस प्लान के साथ हर रोज 2.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वैलेंटाइन डे ऑफर के तहत ये प्लान आपको 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैधता, 75 जीबी एक्स्ट्रा डेटा, 12 जीबी एक्स्ट्रा डेटा के साथ McDonalds, फर्न एंड पेटल और फ्लाइट बुकिंग पर 750 रुपये की छूट दे रहा है।

  • इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास 

    इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास 

    एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का है रिकॉर्ड दर्ज

    नई दिल्ली: इंग्लिश क्रिकेटरइयोन मोर्गन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। सोमवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। मोर्गन ने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को साल 2019 का विश्व जिताया था। 36 वर्षीय मॉर्गन ने 16 साल के करियर के बाद जुलाई 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन उन्होंने दुनिया भर के शॉर्ट-फॉर्म टूर्नामेंट में खेलना जारी रखा रखा था। मॉर्गन के नाम वनडे विश्व कप में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2019 के विश्व कप में मैनचेस्टर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में 17 छक्के लगाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

    उन्होंने पिछले साल हंड्रेड एलिमिनेटर के लिए लंदन स्पिरिट की कप्तानी की थी और हाल ही में समाप्त हुए SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेला था। उन्होंने एक बयान में कहा, “यह बड़े गर्व के साथ है कि मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं। काफी विचार-विमर्श के बाद, मेरा मानना है कि अब उस खेल से दूर होने का सही समय है जिसने मुझे दुनिया में इतना कुछ दिया है।” 2005 में मिडिलसेक्स में शामिल होने के लिए इंग्लैंड जाने से लेकर, अंत तक SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए, मैंने हर पल को संजोया है।

    उन्होंने भावुक अंदाज में आगे कहा, जैसा कि हर खिलाड़ी के करियर में होता है, उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन मेरा परिवार और दोस्त इस पूरे समय में मेरे साथ रहे हैं। मैं अपनी पत्नी तारा, अपने परिवार और करीबी को विशेष रूप से धन्यवाद कहना चाहता हूं। जिन दोस्तों ने बिना शर्त मेरा साथ दिया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आगे कहा, “मुझे अपने सभी साथियों, कोचों, प्रशंसकों और पर्दे के पीछे के लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिन्होंने न केवल मुझे वह खिलाड़ी बनाया, जो मैं बना, बल्कि मुझे वह इंसान भी बनाया, जो मैं आज हूं। क्रिकेट के लिए धन्यवाद, मैं दुनिया की यात्रा करने में सक्षम हूं।

    मोर्गन ने इंग्लैंड की तरफ से 16 टेस्ट, 248 वनडे और 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 30.43 की औसत से 700 रन बनाए। वनडे में 39.29 की औसत और 91.16 की स्ट्राइक रेट से 7,701 रन है, जिनमें उनके 14 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में मोर्गन ने 28.58 की औसत से 2,458 बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 14 अर्धशतक दर्ज हैं।

  • इंसाफ मोर्चे में हुई झड़प के बाद पुलिस अलर्टः तैयार किए बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    इंसाफ मोर्चे में हुई झड़प के बाद पुलिस अलर्टः तैयार किए बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः पंजाब में कोई समय होता था, जब आतंकवाद से लड़ने के लिए पुलिस के साथ-साथ मिलिट्री के लोग भी मुकाबला करते थे। इस दौरान उनके पास बख्तरबंद गाड़ियों से लेकर बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर तक होते थे। वैसे ही ट्रैक्टर आज मोहाली में भी बुला लिए गए हैं। क्योंकि यह ट्रैक्टर 2017 में तैयार हुए हैं और ऐसे 17 ट्रैक्टर तैयार किए गए हैं और 24 स्कॉर्पियो गाड़ियां तैयार की गई थी जो बुलेट प्रूफ है। उनके ऊपर 47 करोड रुपए की लागत आई थी। अब पंजाब में कई जगह पर गैंगस्टर या आतंकवाद की बात करें तो उसके खिलाफ लड़ने के लिए ट्रैक्टरों को उतारा जाता है।

    जो कि मोहाली में भी आ चुके हैं और यहां पर सिख जत्थेबंदियों की तरफ से कौमी इंसाफ मोर्चे के तहत धरना दिया जा रहा है। वहीं पर ये ट्रैक्टर लाकर खड़े कर दिए गए हैं। क्योंकि 8 फरवरी को जो हिंसा हुई थी उसी को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले जब 90 के दशक में पंजाब में आतंकवाद का दौर चल रहा था तब ऐसे ट्रैक्टर तैयार किए गए थे। लेकिन यह पहली बार हुआ है कि किसी सिटी में ऐसे ही ट्रैक्टर को लाया गया। गौर हो कि पंजाब बॉर्डर सटेट होने के कारण यहां पर आतंकबाद का पहले का भी दबदबा रहा है।

  • पाकिस्तान के हक में उतरे सुनील जाखड़, दिया यह बयान

    पाकिस्तान के हक में उतरे सुनील जाखड़, दिया यह बयान

    चंडीगढ़ः कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने पाकिस्तान के हक में बड़ा बयान दिया है। सुनील जाखड़ ने ट्वीट जारी कर कहा कि सबको पता है पाकिस्तान में लाखों लोगों को भोजन की कमी है, वास्तव में दिवालिया हो चुके पाकिस्तान को मदद की सख्त जरूरत है। बेशक पाकिस्तान हमारा बहुत ही कट्टर दुश्मन है, लेकिन उसकी दुश्मनी को एक तरफ रख कर भारत को संकटग्रस्त पड़ोसी का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि आइए सद्भावना का प्रतिदान करें, और उस पड़ोसी का सहयोग करें, जिसने करतारपुर कॉरिडोर को संभव बनाया। 


    गौर हो कि सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे। पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुर्सी से हटाने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा रहा था, लेकिन इस दौरान कुछ कांग्रेसियों ने सिख-स्टेट, सिख सीएम की बात कहकर इसका विरोध कर दिया, जिस वजह से जाखड़ पंजाब के पहले हिंदू सीएम नहीं बन पाए। इसके बाद उनके रिश्ते कांग्रेस के साथ कुछ ठीक नहीं रहे। इसी दौरान उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। अब भारत में आतंक का पर्याय बन चुके पाकिस्तान के पक्ष में लिखकर उन्होंने विवादित बयान दिया है, जिसके कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

  • इस गांव की महिलाएं 5 दिन तक नहीं पहनतीं कपड़े, जाने मामला

    इस गांव की महिलाएं 5 दिन तक नहीं पहनतीं कपड़े, जाने मामला

    नई दिल्लीः भले ही आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारतीय लोग चांद तक पहुंच गए हैं लेकिन आज भी यहां कुछ परंपराएं और रीति रिवाज ऐसे हैं। जो आपको हैरान कर कर  देगें। अलग-अलग राज्यों में ऐसी प्रथाओं को निभाना जरूरी है। इसी तर्ज पर ही एक राज्य ऐसा है जहां पर महिलाओं को न चाह कर भी एक अजीबोगरीब परंपरा निभानी पड़ती है। यहां बात हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी के पीणी गांव की जहां एक साल में पांच दिनों तक महिलाएं निर्वस्त्र रहती हैं।

    हालांकि इस प्रथा के पीछे की वजह आपको बताएं उससे पहले आपको ये भी बताते चलें कि इस प्रथा के पालन के लिए आज भी कई एहतियाती कदम उठाए जाते हैं। जैसे इन पांच दिनों के दौरान गांव के लोग किसी भी बाहरी व्‍यक्ति को गांव में प्रवेश की इजाजत नहीं देते हैं। यहां तक बाहर के लोग उनके इस खास त्‍योहार में शामिल भी नहीं हो सकते हैं। क्योंकि इन 5 दिनों में एक खास अनुष्ठान चलता रहता है।

    आज भी निभाई जाती है परंपरा

    पीणी की इस परंपरा का इतिहास काफी पुराना और रोचक है। हालांकि, इन 5 दिनों में ज्‍यादातर महिलाएं घर से बाहर ही नहीं निकलती हैं। लेकिन, कुछ महिलाएं अपनी इच्‍छा से आज भी इस प्रथा का पालन करती हैं। पिणी गांव की महिलाएं हर साल सावन के महीने में 5 दिन कपड़े नहीं पहनती हैं। यहां बसने वाले लोगों का मानना है कि बड़े बूढ़ों के मुंह से उन्होंने जो सुना है, वह सही ही होगा, क्योंकि इस प्रथा का पालन नहीं करने वाली महिला को कुछ ही दिन में कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है। या फिर उसके साथ कोई अप्रिय घटना घट जाती है।

    इस नियम के साथ कई तरह की पाबंदियां

    इस दौरान पूरे गांव में लगभग सन्नाटा रहता है। कहा जाता है कि ये प्रथा सदियों से चली आ रही है। इस दौरान पति-पत्‍नी आपस में बात तक नहीं करते और दूरी बना कर रहते हैं। सावन के इन पांच दिनों में पति और पत्‍नी मुस्‍करा भी नहीं सकते हैं। पुरुषों को सावन के इन 5 दिनों के दौरान शराब और मांस का सेवन नहीं करने की परंपरा का पालन करना होता है। कहा जाता है कि अगर कोई पुरुष इस परंपरा का पालन सही से नहीं करता है तो देवता नाराज हो जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। इन दोनों ही परंपराओं के पीछे एक लंबा इतिहास और कहानी है।

    प्रथा के पीछे की कहानी

    कहा जाता है कि काफी समय पहले इस गांव में राक्षसों का आतंक था। तभी ‘लाहुआ घोंड’ नाम के देवता आए। उन्होंने राक्षस का वध किया और गांववालों को दहशत से बचाया। बताया जाता है कि राक्षस गांव की सजी धजी और सुंदर कपड़े पहनने वाली शादीशुदा महिलाओं को उठाकर ले जाते थे। देवताओं ने राक्षसों का वध करके महिलाओं को राक्षसों से बचाया। माना जाता है कि अगर महिलाएं कपड़ों में सुंदर दिखेंगी तो आज भी राक्षस उन्‍हें उठाकर ले जा सकते हैं। इसलिए कुछ महिलाएं आज भी इस प्रथा को निभाती हैं।

    समय के साथ आया बदलाव

    हालांकि, अब यह परंपरा थोड़ी सी बदल गई है क्योंकि अब महिलाएं इन पांच दिनों में कपड़े नहीं बदलतीं, लेकिन वह अपने शरीर पर एक पतला कपड़ा जरूर धारण किए रहती हैं। इस परंपरा को मानने वाली पिणी गांव की महिलाएं ऊन से बना एक पटका इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इस परंपरा को आज भी इस गांव के लोग पूरी आस्था से निभाते हैं।

  • पंजाबः टारगेट किलिंग की आशंका, अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    पंजाबः टारगेट किलिंग की आशंका, अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमृतसरः खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को आतंकी हमले को लेेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए दूसरे राज्यों से पंजाब की तरफ आने वाले रास्तों पर नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं रास्तों पर संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग को भी बढ़ाया गया है। खुफिया एजेंसियों ने टारगेट किलिंग की आशंका जाहिर की है। खुफिया एजेंसियों से पंजाब पुलिस को मिले अलर्ट के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पंजाब में दहशत फैलाने के लिए नई रणनीति तैयार की है।

    सिख आतंकी संगठनों के सहयोग से टारगेट किलिंग की कोशिश की जा सकती है। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले रास्तों पर सतर्कता बढ़ा दी है। बीते दिनों ही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने हरियाणा पुलिस को भी अलर्ट भेजा था।

    जिसमें जम्मू-कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ मिल कर सिख रेडिकल ग्रुप हरियाणा के युवाओं को बहला-फुसला रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ पंजाब में दहशत फैलाना है। केंद्र खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि आतंकी संगठन पंजाब व हरियाणा के युवाओं को लालच देकर अपने साथ मिला रहे हैं। उन्हें विदेश में सेटल करने और लग्जरी जीवन के लिए पैसे देने का लालच दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर और पंजाब बॉर्डर के रास्ते आईएसआई लगातार हथियारों की खेप भी भेज रहा है।

  • पंजाबी गायक Gippy Grewal और Elly Mangat के खिलाफ शिकायत दर्ज, जाने मामला

    पंजाबी गायक Gippy Grewal और Elly Mangat के खिलाफ शिकायत दर्ज, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और एली मांगट के खिलाफ पंडित धरेनवर राव ने डीजीपी को शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, गिप्पी ग्रेवाल के हाल ही में रिलीज हुए एलबम ‘जहर वे’ को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। राव का दावा है कि गिप्पी ग्रेवाल द्वारा नशे को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा सिंगर एली मांगट के खिलाफ एक एल्बम आई है स्निफ। जिसमें नशे को प्रमोट करने के संबंधी शिकायत राव द्वारा पुलिस को दी गई है।

    बता दें कि फिल्म का गाना जहरी वे रिलीज हो गया है। इसका पोस्टर जैस्मिन और गिप्पी ने शेयर किया है। हालांकि अभी तक इस गाने का वीडियो रिलीज नहीं किया गया है। दरअसल, गाने के पोस्टर के साथ इसका ऑडियो भी जारी किया गया है। वीडियो की बात करें तो यह आज शाम 5 बजे आएगा। पंडित धरेनवर राव ने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और एली मांगट के नए गाने को लेकर डीजीपी पंजाब से शिकायत की है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार थार चालक ने कई लोगों को किया घायल, देखें CCTV

    पंजाबः तेज रफ्तार थार चालक ने कई लोगों को किया घायल, देखें CCTV

    लुधियानाः चौड़ा मार्केट से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। बेकाबू थार तीन लोगों पर कहर ढाया है। जानकारी के अनुसार चालक ने तेज रफ्तार थार लोगों पर चढ़ा दी। इस दौरान बाजार में खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बता दें कि एक सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार थार ने पहले एक शख्स को चढ़ा दी, तो बाजार में चीख पुकार मच गई।

    जिसके चलते दुकान के बाहर खड़ा सेल्समैन उसे देखने के लिए आगे बढ़ा, तो थार ने उस युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की दोनों टांगों में फैक्चर हो गया। थार चालक गाड़ी को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। घायल हुए युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जिनकी पहचान वरुण, शरणजीत और मनिंदर के रूप में हुई है।

    इस खौफनाक घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और थार को अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि यहां यह घटना हुई है वहां थोड़ी ही दूरी पर पुलिस थाना पड़ता है जहां पुलिस हर समय मौजूद रहती है। उधर, यह भी बताया जा रहा है कि जिस थार चालक के सियासी लिंक बताए जा रहे हैं जिसके चलते अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।