Blog

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये ख़बर, सविधान चौक समीप ये सड़क हुई बंद, जाने कारण

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये ख़बर, सविधान चौक समीप ये सड़क हुई बंद, जाने कारण

    जालंधर, (वरुण/हर्ष):  अगर आप भी सविधान चौंक की ओर जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। दरअसल, कूल रोड पर 5 जनवरी से पेयजल लाइन बिछाने के लिए निर्माण एजेंसी ने जेसीबी से खुदाई का काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य करीब 3 माह तक चलेगा। ऐसे में एक लेन में वाहनों का ट्रैफिक होने से मेन रोड़ पर भारी जाम लगा रहेगा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसमें कूल रोड से अर्बन एस्टेट फेस-1 और फेस-2 को जाने वाले दोनों रास्ते प्रभावित होंगे। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार इस निर्माण दौरान करीब 2.5 किमी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।

    जिसके लिए सबसे पहले करीब 200 मीटर की खुदाई होगी। इस मामले को लेकर सीवर बोर्ड के एसडीओ पदमदीप सिंह का कहना है कि कूल रोड पर आज से खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन नगर निगम के पास सीवर लाइन व भूमिगत केबल का नक्शा ना होने पर खदाई का काम 3 से 5 महीने में भी पूरा होना संभव नहीं हो पाएगा। दूसरी ओर सीवर लाइन का खराब होना निर्माण एजेंसी के लिए बड़ी परेशानी का विषय बना हुआ है।

  • ट्रिपल आईटी में घोटाला होने की अशांका : विजय डोगरा 

    ट्रिपल आईटी में घोटाला होने की अशांका : विजय डोगरा 

    हमीरपुर चयन बोर्ड आयोग की तरह ट्रिपल आईटी सलोह पर भी हो जांच

    ऊना/सुशील पंडित :  हिमाचल  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने आज उना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऊना के सलोह में बनी ट्रिपल आईटी में घोटाला होने की शंका जाहिर की उन्होंने कहा कि ट्रिपल आईटी भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है करोड़ों रुपए की चपत प्रदेश सरकार को लग रही है। क्योंकि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ट्रिपल आईटी कैंपस में बने भवन का पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उद्घाटन करते हैं फिर उसके कुछ दिन बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उसी का फिर से उद्घाटन करवाया जाता है। उन्होंने ट्रिपल आईटी सलोह में हुई भर्तियों पर भी सवाल उठाए हैं जो कि अभी भी जारी हैं।

    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने इस को लेकर शिकायत भी की थी लेकिन उस शिकायत होने के बावजूद भी इस पर कोई इंक्वायरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर चयन बोर्ड की तरह ट्रिपल आईटी सलोह  पर भी सरकार  शिकंजा कसे ताकि यहां पर जो धांधली और भ्रष्टाचार हुआ है वह सब जनता के सामने आ सके। उन्होंने ट्रिपल आईटी सलोह  में हुए घोटाले को लेकर आरटीआई के तहत कुछ दस्तावेज मांगने की भी बात कही है और  दस्तावेज के आते ही बह पूरे मामले को प्रदेश सरकार को भी सौंपेंगे ।

    वहीं उन्होंने बीजेपी द्वारा चलाए गए ऑपरेशन लोटस पर भी सवाल खड़े किए उन्होंने कहा की जनता ने जो जनादेश दिया है बीजेपी को उसे कुबूल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई में  प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। डॉ विजय डोगरा ने आम जनमानस से आग्रह किया की अफवाहों पर विश्वास ना करते हुए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से बनी सरकार प्रदेश के हित में कार्य करेगी तथा जनमानस से जुड़ी हर समस्या का समाधान करेगी।

  • 7 जनवरी से पूर्व चुनावी व्यय का ब्यौरा जमा करवाएं सभी प्रत्याशी – डीसी

    7 जनवरी से पूर्व चुनावी व्यय का ब्यौरा जमा करवाएं सभी प्रत्याशी – डीसी

    ऊना/सुशील पंडित : विधानसभा चुनाव-2022 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को 7 जनवरी, 2023 से पूर्व अपने पूर्ण निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त के समक्ष जमा करवाना होगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि जिला में विभिन्न राजनैतिक दलों के 26 प्रत्याशियों ने विधानसभा चुनाव- 2022 का चुनाव लड़ा था।

    उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर अपने निर्वाचन संबंधित ब्यौरे को जमा करवाना होता है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला के 18 प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है। राघव शर्मा ने बताया कि यदि कोई प्रत्याशी नियत अवधि के भीतर बिना किसी न्याय संगत कारण से अपने निर्वाचन ब्यौरे को जमा नहीं करवाता है तो उस दशा में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 क के तहत उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

  • ਕਾਂਗਰਸ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਧੋਖਾ : ਆਪ

    ਕਾਂਗਰਸ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਧੋਖਾ : ਆਪ

    ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ‘ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸੱਚਾ ਪੁੱਤ’ : ਮਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੰਗ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ: ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਪ) ਨੇ ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਬਹੁਤ ਅਫਸੋਸਜਨਕ ਹੈ ਕਿ ਪਿਛਲੀਆਂ ਕਾਂਗਰਸ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਸਤਲੁਜ ਯਮੁਨਾ ਲਿੰਕ (ਐਸਵਾਈਐਲ) ਨਹਿਰ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਕੋਈ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਧੋਖਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਰੋਧੀ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਨਿੱਜੀ ਫਾਇਦਿਆਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਐਸਵਾਈਐਲ ਨਹਿਰ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਕਰਵਾਈ, ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੱਚੇ ਪੁੱਤ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕੱਲ੍ਹ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅੱਗੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਪੱਖ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ।

    ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ‘ਆਪ’ ਬੁਲਾਰੇ ਗੋਵਿੰਦਰ ਮਿੱਤਲ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਨਾਲ, ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸੂਬਾਈ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਮਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਸਹੀ ਮੰਗ ਉਠਾਈ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਘਟਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਯਮੁਨਾ ਸਤਲੁਜ ਲਿੰਕ ਨਹਿਰ (ਵਾਈ.ਐਸ.ਐਲ.) ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਹੈ।  

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਫ਼ਸੋਸ ਪ੍ਰਗਟਾਇਆ ਕਿ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨੇ ਐਸਵਾਈਐਲ ਮੁੱਦੇ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਨੂੰ ਕਮਜ਼ੋਰ ਕਰਨ ਲਈ ਗੁਪਤ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਕੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਬਾਦਲ 1978 ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਨ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਤੱਤਕਾਲੀ ਹਰਿਆਣਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇਵੀ ਲਾਲ ਨੂੰ ਐਸਵਾਈਐਲ ਨਹਿਰ ਦਾ ਸਰਵੇਖਣ ਕਰਨ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਬਾਦਲ ਨੇ ਹੀ ਜ਼ਮੀਨ ਐਕੁਆਇਰ ਕਰਨ ਦਾ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਸੀ।

    ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇਵੀ ਲਾਲ ਨੇ ਸੈਸ਼ਨ ਵਿਚ ਆਪਣੇ ਸੰਬੋਧਨ ਦੌਰਾਨ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੂਰਵਜ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕੇ, ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਿਆਰੇ ਮਿੱਤਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਪੂਰਾ ਕਰਨਗੇ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਤਤਕਾਲੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਦਰਾ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਤਤਕਾਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਐਸਵਾਈਐਲ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ ਸੀ। ‘ਆਪ’ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕੰਮ ਕੀਤਾ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕਿਹਾ ਕਿ ‘ਆਪ’ ਆਪਣੇ ਪਾਣੀਆਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ ਸਾਰੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਵਿਕਲਪ ਅਪਣਾਏਗੀ ਕਿਉਂਕਿ ਪੰਜਾਬ ਕੋਲ ਪਾਣੀ ਦੀ ਇੱਕ ਬੂੰਦ ਵੀ ਵਾਧੂ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ 150 ਬਲਾਕਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 78% ਡਾਰਕ ਜ਼ੋਨ ਬਣ ਚੁੱਕੇ ਹਨ, ਪੰਜਾਬ ਆਪਣਾ ਪਾਣੀ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਰਾਜ ਨਾਲ ਸਾਂਝਾ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦਾ, ਸਗੋਂ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਰਾਹੀਂ, ਗੰਗਾ ਅਤੇ ਯਮੁਨਾ ਦਾ ਪਾਣੀ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਸਪਲਾਈ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਕੰਗ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸੂਬੇ ਦੀ ਨਹਿਰੀ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਨੂੰ ਮੁੜ ਸੁਰਜੀਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਿਸਾਨੀ ਅਤੇ ਖੇਤੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗਰਾਂਟ ਮਨਜ਼ੂਰ ਕਰਨ ਦੀ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।

  • पंजाबः अगर आपने भी आधार कार्ड को वोटर कार्ड से नहीं करवाया लिंक तो पढ़ें ये अहम खबर

    पंजाबः अगर आपने भी आधार कार्ड को वोटर कार्ड से नहीं करवाया लिंक तो पढ़ें ये अहम खबर

    चंडीगढ़: मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब के दफ़्तर की तरफ से वीरवार को राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ वोटर सूची (बिना फोटो) की अंतिम प्रकाशन की सीडीज़ सौंपने के लिए मीटिंग की गई। वोटर सूची को अपडेट करने सम्बन्धी विशेष मुहिम स्पैशल समरी रिवीजऩ-2023 अंतिम वोटर सूची के प्रकाशन के साथ ही समाप्त हो गई है, जिससे वोटर सूची के निरंतर अप्पडेट करने का रास्ता साफ हो गया है।

    मीटिंग के दौरान राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार पंजाब राज्य में स्वैच्छा से रजिस्टर्ड वोटरों के आधार नंबर एकत्रित करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है और 76.78 प्रतिशत वोटरों ने पहले ही स्वैच्छा से अपने आधार को वोटर कार्ड के साथ लिंक कर लिया है। आधार नंबर को वोटर कार्ड के साथ लिंक करने की मुहिम 31 मार्च, 2023 तक चलाई जायेगी।

    मीटिंग में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया की मज़बूती के बारे अवगत करवाया गया और बताया गया कि कैसे तकनीक का प्रयोग करके हर पड़ाव पर पारदर्शिता लाई गई है। वोटर सूची को और बेहतर बनाने के मिशन में उनके सहयोग की मांग करते राजनैतिक पार्टियों को बताया गया कि पंजाब के वोटर पोर्टल www.nvsp.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन या वोटर हेल्पलाइन एप(ऐंडरायड और आईओऐस) को डाउनलोड करके बड़े सुखद ढंग से अपने वोटर विवरणों में परिवर्तन/संशोधन कर सकते हैं।

    राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 80 साल से अधिक उम्र के वोटरों और दिव्यांग व्यक्तियों को पोस्टल बैलट की सुविधा प्रदान करने समेत भारतीय निर्वाचन आयोग की पहलकदमियों की सराहना करते हुये कहा कि वोटर कार्ड से आधार को जोडऩे की प्रक्रिया वोटर सूची में सुधार करने में बड़ी मदद करेगी। मीटिंग में बहुजन समाज पार्टी के अजीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल के चरनजीत सिंह बराड़, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गुरिन्दर सिंह शामिल हुए।

  • ईएसआईसी ने लोधी माजरा में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

    ईएसआईसी ने लोधी माजरा में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

    शिविर में 300 कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की

    बददी/ सचिन बैंसल : कर्मचारी राज्य बीमा निगम और मल्होत्रा सुपर स्पैशलिटी अस्पातल काठा की ओर से आजादी के 75वें अमृत उत्सव के तहत लोधी माजरा गांव में स्थित कलर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें 3 सौ से अधिक कामगारों को स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाई वितरित की गई। शिविर में खांसी, जुखाम, बीपी, खून की कमी और नेत्र रोगी आए। 

    बीटा ड्रग लिमिटेड कंपनी के निदेशक बलवंत ठाकुर ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर ईएसआईसी के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव  विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए।। शिविर में ईएसआईसी से डॉ सचिन, ड़ॉ. अनुज, डॉ. धीरज गर्ग, मल्होत्रा स्पेशिलिटी अस्पताल के ड़ॉ. मुकेश मल्होत्रा, नेत्र रोग विशेष डॉ. दिनकर मित्तल, नर्सिंग आफिसर निर्मलजीत कौर, विपिन कुमार ने रोगियों की जांच की। सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज गर्ग ने रोगियों से कहा कि वह सुबह और शाम सैर करे। नियमित व्यायाम करे। खाना खाने के बाद एकदम बिस्तर पर न जाए और भोजन में फल, दूध, दही और हरी सब्जियों का अधिक प्रयोग करें। 

    इस मौके पर मुख्य अतिथि बलदेव ठाकुर ने कहा कि ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार दूर दराज के उद्योगों में जाकर स्वास्थ्य जांच शिविर लगा कर सराहनीय प्रयास कर रहे है। कर्लस कंपनी के प्लांट  हैड राधा गोविंद मंत्री ने उद्योग के निदेशक महेश बियानी की ओर से ईएसआईसी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संचालकों को अभार जताया। विशेष अतिथि देवव्रत यादव ने कहा कि कामगारों को अपने काम के साथ साथ अपने स्वास्थ्य की जांच कराना भी जरूरी है। जांच कराने के लिए उद्योग से अवकाश लेना पड़ता है। लेकिन कर्मचारी बीमा निगम की ओर से कामगारों को  कंपनी में भी सुविधा मुहैया कराई गई। इस मंौके पर निगम के शाखा प्रंबधक अलोक रंजन, नालागड़ के शाखा प्रंबधक निंशात बोध, सन्नी सिद्धू, दीपक कुमार, बीटा ड्रग कंपनीकी एचआर हैड सरिता चौहान, प्रंबधक अंकित कुमार, कलर्स कंपनी की प्रेम लता, धीरेंद्र, अमित, जयवेंद्र, मनोज, भाारती, निर्मल सिंह उपस्थित रहे। 

  • ਹਾਜੀਪੁਰ: ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਬਣੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ

    ਹਾਜੀਪੁਰ: ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਬਣੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ

    ਤਲਵਾਡ਼ਾ (ਸੋਨੂੰ ਥਾਪਰ)। ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਹਾਜੀਪੁਰ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਵਧੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾਉਣ ਵਾਲੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਜੀ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਵਧੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਦੇ ਕੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਸਰਤਾਜ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਜੀ ਅਤੇ ਐਸ ਪੀ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਜੀ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਦਾ ਸਟਾਰ ਲਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸੁਨਿਹਰੀ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਨੂੰ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਣਨ ਦੀ ਖਬਰ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਹਾਜੀਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸੱਜਣ ਮਿੱਤਰਾ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਹੈ।

    ਥਾਣਾ ਹਾਜੀਪੁਰ ਦੇ ਥਾਣਾ ਮੁੱਖੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਮਰਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ।

  • पंजाबः स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, जल्द सस्ती दरों पर लोगों को मिलेगी ये सुविधा 

    पंजाबः स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, जल्द सस्ती दरों पर लोगों को मिलेगी ये सुविधा 

    चंडीगढ़ः पंजाब की स्वास्थ्य संस्थाओं के कामकाज में सुधार लाने और डाक्टरी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य भर की स्वास्थ्य संस्थाओं में दीं जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लेने के मद्देनज़र औचक निरीक्षण मुहिम शुरू की। अपनी किस्म के ऐसे पहले दौरे के मौके पर उन्होंने मोहाली में लीवर सर्ज़री के लिए जल्द कार्यशील होने वाले पंजाब इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बायिलरी साइंसज़ के कामों का निरीक्षण किया।

    जहां उन्होंने पहल के आधार पर काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए और 50 बिस्तरों वाले इस सुपर-स्पैशलिटी अस्पताल को जल्द शुरू करने का भरोसा दिया। जो न केवल जिगर और बिलीरी रोगों के निदान और प्रबंधन के लिए सैंटर आफ एकसीलैंस साबित होगा बल्कि हैपेटो-बिलरी साईंस के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण और अनुसंधान प्रदान करेगा। जौड़ामाजरा ने उम्मीद जताई कि यह प्रोजैक्ट लोगों को सस्ती दरों पर मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सफल होगा और पंजाब के लिए स्वास्थ्य-बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाला बड़ा प्रोजैक्ट सिद्ध होगा।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली यह सरकार लोगों की भलाई के लिए पूरी तनदेही से काम कर रही है और लोगों को सेवाएं प्रदान करने में किसी किस्म की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे दौरे भविष्य में भी जारी रहेंगे और वह किसी भी स्वास्थ्य संस्था का अचानक दौरा कर सकते हैं जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर लोगों के सपने जल्दी ही पूरे हो सकें।

  • राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिले

    राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिले

    सरकार कर्मचारियों को नियमितिकरण की स्थाई नीति बनाकर राहत प्रदान करे

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य स्वास्थ्य समिति (नेशनल हैल्थ मिशन) अनुबंध कर्मचारी संघ हि.प्र के प्रदेशाधक्ष सतीश कुमार ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेशभर में लगभग 2400 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक किसी भी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के लिए नियमतिकरण की कोई स्थाई नीति नहीं बनाई गई है, राज महाजन ने बताया कि प्रदेश में नवनियुक्त सरकार का गठन हुआ है जिसकी कमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी ने संभाली है

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ हि.प्र के पदाधिकारी चुनाव से पहले माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्नीहोत्री को भी मिले थे, जिसमें उन्होंने संघ को इन कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने का भरोसा भी संघ को दिया था, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ की नवगठित कार्यकारिणी हाल ही में मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सरकार बनने के बाद शिमला भी मिल चुकी है, जिसमें संघ को सरकार द्वारा जल्द ही सकारात्मक निणऺय लेने का भरोसा दिलाया गया है, उन्होंने बताया की चार तारीख से धर्मशाला में सरकार पहला शीतकालीन सत्र चल रहा है जिसमें विधायकों को शपथ भी दिलाई जा चुकी है

    इसी कड़ी में संघ ने एक बार पुनः मुख्यमंत्री को धर्मशाला में सम्मानित कर इन कर्मचारियों के अंधकारमय जीवन में नियमतिकरण की मांग को पूरा कर उजाला लाने का आग्रह किया है, राज महाजन ने बताया कि विभिन्न पदों पर कार्यरत ये कर्मचारी शैक्षणिक एवं तकनीकी तौर पर सक्षम हैं एवं विभाग और सरकार में पूवऺ में बहुत बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरष्कृत हो चुकी है, स्वास्थ्य विभाग में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करने वाले इन कर्मचारियों ने चाहे वो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का समय हो या क्षय रोग उन्मूलन का कार्यक्रम या स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य जांचने का जिम्मा अपना योगदान शत प्रतिशत दिया है, उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नायक फिल्म के मुख्यमंत्री की तरह बहुत ही प्रत्यक्ष और अच्छे निणऺय ले रहे हैं जिससे इन कर्मचारियों में वर्षों से लंबित पड़ी मांग को पूरा होने का भी शत प्रतिशत उम्मीद जगी है, उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को ओ पी एस देने का जो वादा किया था वो भी सरकार पहली कैबिनेट में रखने जा रही है जो सच में कर्मचारी हितैषी होने का बहुत बड़ा परिमाण है, उन्होंने सरकार से इन कर्मचारियों को नियमतिकरण की स्थाई नीति बनाकर राहत प्रदान करे, यह 2400 परिवार सरकार के हमेशा ऋणी रहेंगे, इस मौके पर जिला कांगड़ा के अध्यक्ष बख्शीश सिंह एवं महा सचिव विशाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।