Blog
-

लोगों की सहानुभूति लेने के लिए कर रहे झूठा प्रचार : हरदेव सिंह
बददी/सचिन बैंसल : ग्राम पंचायत सुनेड के उप प्रधान हरदेव सिंह ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि उनकी पंचायत के कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके गांव टालीवाला में सीवरेज के कार्य को अधूरा बता रहे हैं जो कि सरासर झूठ है ।उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग जानबूझकर इस कार्य को अधूरा ठहरा रहे हैं और कह रहे है कि इस कार्य को करवाने के लिए पंचायत के पास पैसे नही है ताकि आने वाले चुनावों में लोगों की सहानुभूति प्राप्त कर सकें ।उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए विधायक निधि से दो बार पैसा आ चुका है जिसमें तीन लाख रुपये की राशि पहली किस्त और दूसरी किस्त में 2 लाख की राशि आई है। उन्होंने बताया कि पंचायत के कुछ लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं कि इस कार्य के लिए फंड नहीं है जबकि इसका पूरा पैसा आ गया है और एक कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। -

2 देसी कट्टे सहित 20 साल के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ः पुलिस ने एक युवक को दो देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया और उसे कजेहड़ी के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय मुन्ना के तौर पर हुई है। सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में आरोपी मुन्ना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने आरोपी मुन्ना को दो देसी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर कजहेड़ी के पास नाकाबंदी की थी। तभी पैदल आ रहे युवक को देख पुलिस को उसपर शक हुआ। युवक के पास एक पीट्ठू बैग था, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से दो देसी कट्टे और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक मुन्ना गांव कजेहड़ी का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी मुन्ना से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ये देसी कट्टे बिहार से लेकर आया था। पुलिस आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करेगी।
अदालत में पेश करने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर यह जानने की कोशिश करेगी कि आरोपित इन देसी पिस्टल का कहां इस्तेमाल करना वाला था। या इन्हें किसी दूसरे को आगे सप्लाई करना था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बरामद हथियारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी मुन्ना के पुराना क्रिमिनल रिकार्ड भी खंगाल रही है।
-

ग्राम पंचायत बसोली में लगाया जागरूकता शिवर
ऊना/सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसोली में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान श्री मति शशि की अध्यक्षता में लगाया गया जिसमें की विशेष रूप से बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक सुलिंदर पाल ने उपस्थित गर्भवती धात्रि महिलाओं और किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छ्ता, आस – पास की स्वच्छ्ता व खान – पान वारे जानकारी दी गई। वहीं दूसरी और उपसत महिलाओं व् किशोरियों को अपने घर में लोहे की कडाही में सब्जी पकाने जानकारी दी व् बताया की लोहे की कडाही में खट्टी सब्जी ,अंडे , मीट, नहीं पकाया जाता है। इसमें मात्र हरी पत्तेदार सब्जियां पकाना ही उत्तम होता है इस मौके पर बाल विकास परियोजना की बसोली से कार्यकर्ता सतबीर कौर , रजनी देवी , सीमा देवी , शिला देवी , और सिलाई अध्यपिका तारो देवी , व् अंजू बाला भी उपस्थित थीं
-

नमन बने इकाई अध्यक्ष और महक पूरी को सौंपी इकाई मंत्री की कमान
ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ऊना जिला के भटोली महाविद्यालय में नव कार्यकारणी गठित की गई।विद्यार्थी परिषद के ऊना विभाग संगठन मंत्री अमन कुमार राणा ने विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारणी की घोषणा की और कहा की भटोली में विद्यार्थी परिषद सदेव छात्र हित के कार्य करती आई है और आगे भी करती रहेगी विद्यार्थी परिषद के नए अध्यक्ष नमन और इकाई मंत्री महक पूरी को बनाया ।विद्यार्थी परिषद ने लगभग 45 नए दायित्व की घोषणा की जिसमे हितेश , उजवल , प्रणव , अमन मनप्रीत को इकाई उपाध्यक्ष बनाया गया । प्रथम , आयुषी , उदय , दिव्यांशु सागर को इकाई सह सचिव बनाया गया । सोशल मीडिया प्रमुख की कमान आर्यन को और सह प्रमुख मोहित को बनाया गया । कोषाध्यक्ष आशुतोष को बनाया गया । SFD प्रमुख मनप्रीत सिंह और सह निखिल को बनाया गया SFS प्रमुख वरुण को और सह पार्थ को बनाया गया ।नवीन इकाई अध्यक्ष नमन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्य को आगे बढ़ाने के लिया कार्य करूंगा । -

डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन अधिकारियों ने दी आग बुझाने की जानकारी
ऊना/।सुशील पंडित: डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल, ऊना में अग्निशमन अधिकारियों द्वारा आपातकालीन स्थितियों में बचाव हेतु आग बुझाने व नियंत्रण करने की जानकारी दी गई| अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने शिक्षकों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की विधि से भी अवगत करवाया | उन्होंने अग्निशमन यंत्र ‘ए’ के बारे में बताया कि इसका प्रयोग लकड़ी ,कागज आदि में लगी आग बुझाने हेतु किया जाता है |अग्निशमन यंत्र ‘ बी’ का प्रयोग तेल से लगने वाली आग बुझाने के लिए किया जाता है| अग्निशमन उपकरण ‘सी’ का प्रयोग विद्युत उपकरणों में लगी आग के लिए किया जाता है, तथा ए .बी.सी.डी और ‘के.’आदि उपकरणों के बारे में जानकारी दी तथा भविष्य में आपातकालीन जैसी विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए योजना की तैयारी के बारे में बताया | प्राचार्य अतुल महाजन ने अग्निशमन अधिकारियों का विशिष्ट जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया और अपने वक्तव्य में कहा कि इस जानकारी द्वारा विद्यालय में ही नहीं अपितु घर में भी होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है| शिक्षकों के द्वारा उपकरणों का अभ्यास भी करवाया गया ताकि घर में होने वाली व विद्यालय में होने वाली किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके| -

पंजाबः इस मामले में पंचायत सचिव सहित दो पर मुकदमा, पूर्व सरपंच गिरफ्तार
चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने के अभियान के तहत पंचायत सठियाली, जिला गुरदासपुर के फंड में गबन करने के आरोप में पूर्व सरपंच और पंचायत सचिव प्रखंड काहनूवान के खिलाफ मामला दर्ज कर पूर्व सरपंच सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में विजिलेंस ने बलजिंदर कुमार कानूनगो तहसील खमानो व उसके केंद्र के एक निजी व्यक्ति सतपाल सिंह सत्ता निवासी भैणी कलां जिला फतेहगढ़ साहिब को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विजीलैंस के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो द्वारा की गई जांच में पता चला है कि वर्ष 2013 से 2018 तक सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सठियाली के विकास कार्यों के लिए मिलने वाली अनुदान राशि और पंचायत फंड में से 20,08,602 रुपये का गबन किया गया, जिसके चलते इस मामले में विजीलैंस ने आरोपी सतनाम सिंह, पूर्व सरपंच, ग्राम सठियाली एवं सुखदेव सिंह पंचायत सचिव, प्रखंड कहनुवां, जिला गुरदासपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में जरनैल सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बलजिंदर कुमार कानूनगो ने अपने एजेंट सतपाल सिंह सत्ता के माध्यम से गांव बिलासपुर में खरीदी गई जमीन की तकसीम एवं मापने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उक्त कानूनगो पहले ही उनसे 3000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस द्वारा जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पटियाला विजिलेंस ब्यूरो थाना में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-

जालंधर : लैंटर खोलते समय गुंबद सहित गुरुद्वारा साहिब की छत गिरी
जालंधर/वरुणः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अर्बन स्टेट फेज-2 में चल रहे नवनिकरण दौरान नए डाले गए लैंटर को खोलते समय गुम्बद सहित गुरुद्वारा साहिब की छत के गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक पुराने लेंटर को गिराया जाना था लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण अचानक ही पुराने लेंटर में दरार आ गई।
मौके पर मौजूद सेवादार आनंद ने बताया कि पुराने लेंटर को सपोर्ट के लिए खड़ा किया पिलर हिल गया और उसमें से एक पीस निकल गया इस वजह से यह दुर्घटना हुई है। पिलर में से एक पीस निकलते ही लेंटर में दरार की आवाज आई इसके बाद सभी मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया और इस बीच पूरा लेंटर धराशाही हो गया और अगर इमारत में लगे शीशे चटकने की आवाज ना आती तो लेंटर में दरार का खतरा भी पता ना लगता। ऐसे में कई मजदूर नीचे रख सकते थे। वहीं मलबे को हटाने का काम जारी है।
-

फेस्टिव सीजन में पाएं 300 रुपए सस्ता गैस सिलेंडर!
नई दिल्लीः तीन दिन बाद यानी 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। इसके बाद विजय दशमी और दीपावली आपकी खुशियों में चार चांद लगाने आ जाएंगे। फेस्टिव सीजन के दौरान आपका उत्साह रोजाना की तुलना में दोगुना रहता है, क्योंकि इस दौरान आप खूब शॉपिंग करते हैं और घर में पकवान बनते हैं। लेकिन इस दिवाली आपको गैस सिलेंडर की महंगी कीमतें परेशान कर सकती हैं। यदि ऐसा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
इस फेस्टिव सीजन आपको गैस सिलेंडर पर पूरे 300 रुपए की बचत होगी। इस सिलेंडर को खरीदने पर आपको बाकी गैस देखने की सुविधा भी मिलेगी। मार्केट में अब ऐसा सिलेंडर आसानी से मिल जाता है, जिसमें आप बाकी बची हुई गैस देख सकते हैं। इससे आपको कभी भी अचानक गैस सिलेंडर खाली होने की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह देखने में आकर्षक होने के साथ ही नॉर्मल 14.2 किलो वाले सिलेंडर से 300 रुपए सस्ता भी है। आपको बता दें यह सिलेंडर 10 किलो गैस के साथ मिलता है। यह इंडियन ऑयल का कंपोजिट गैस सिलेंडर है। इंडियन ऑयल की तरफ से शुरू की गई सुविधा फिलहाल चुनिंदा शहरों में मिल रही है। आइए चेक करें प्रमुख शहरों के 10 किलो वाले सिलेंडर के रेट…
लखनऊ—- 777 रुपए
जयपुर—- 753 रुपए
पटना—- 817 रुपए
दिल्ली—- 750 रुपए
मुंबई—- 750 रुपए
कोलकाता—- 765 रुपए
चेन्नई—- 761 रुपए
इंदौर—- 770 रुपए
अहमदाबाद—- 755 रुपए
पुणे—- 752 रुपए
गोरखपुर—- 794 रुपए
भोपाल—- 755 रुपए
आगरा—- 761 रुपए
रांची—- 798 रुपए -

बदमाशों ने हथियार के दम पर लूटा पेट्रोल पंप , 10 दिन में दूसरी घटना
भरतपुर : भरतपुर के नगर कस्बे में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर 30 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों बदमाशों के पाश हथियार थे। उन्होंने हथियार के दम पर दो सेल्समैन को धमकाया और पेट्रोल पंप के ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ करते हुए 2 हवाई फायर किए और फरार हो गए। नगर कस्बे में यह 10 दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले 11 सितंबर को बदमाशों ने अग्रवाल सर्विस स्टेशन पर 52 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना अलवर भरतपुर रोड की है। जहां जय भारत सर्विस स्टेशन नाम का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के मालिक नेम चंद ने बताया कि, कल रात पेट्रोल पंप पर दो सेल्समैन वेद प्रकाश और फतेह सिंह थे। रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर पेट्रोल पंप पर तीन बाइक सवार बदमाश आये। उन्होंने पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में 8 सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद बदमाशों ने दोनों सेल्समैन से 30 हजार रुपये लूट लिए।
जब सेल्समैन ने उन्हें रोकना चाह तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें डरा दिया। बदमाश हवाई फायर करते हुए पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुस गए। वहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की, अलमारी के कागजातों को निकाल कर बाहर फेंक दिया। ऑफिस के शीशे तोड़ दिए और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी सेल्समैन ने पेट्रोल पंप के मालिक को दी जिसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवा रहे हैं।
-

पंजाबः राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों की हुई Promotion, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों को पदोन्नत कर पीसीएस बनाया गया। देखें लिस्ट
