Blog

  • Jalandhar News: Mall में गए व्यक्ति के घर से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें Live

    Jalandhar News: Mall में गए व्यक्ति के घर से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महागनगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला आबादपुर लिंक कालोनी से सामने आया है। जहां घर को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां चोर घर से नगदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि वह घर से आज सुबह मॉल में टी-शर्ट बदलवाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसका भाई किसी के संस्कार पर गया था।

    पीड़ित ने बताया कि घर से पत्नी भी किसी काम से गई थी, जिसके चलते घर को ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा चोरों ने उठाया और घर से सोने के गहने व नगदी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया चोरो ने ताले कटर से काटकर अलमारियों में पड़ा सामान बिखेरा और गहने व नगदी लेकर फरार हो गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है।

    लोगों का कहना हैकि चोर इतना शातिर था कि मेन गेट से चोर घर में दाखिल हुआ और सभी कमरों की चोरों ने तालाशी ली। जिसके बाद चोर घर से नगदी व गहने लेकर फरार हो गए। लोगों का कहना है कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिवार का कहना है कि घटना को चोरों ने सुबह 10 बजे वारदात को अंजाम दिया है। दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने से पुलिस की कार्रगुजारी पर लोगों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे है।

    चोरी की घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका इलाका सबसे व्यस्त इलाकों में आता है। ऐसे में दिन दहाड़े व्यस्त इलाके में चोरों द्वारा वारदात देने से उनमें रोष पाया जा रहा है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। परिजनों के बयानों के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जल्द उन्हेें काबू कर लिया जाएगा।

  • Canada Government के visitor visa बदलाव से पंजाबियों की बढ़ी मुश्किलें, महीने में करनी होगी घर वापसी

    Canada Government के visitor visa बदलाव से पंजाबियों की बढ़ी मुश्किलें, महीने में करनी होगी घर वापसी

    चंडीगढ़ः भारत और कनाडा के बीच बढ़ता तनाव का असर कनाडा में बस रहे लोगों पर पड़ रहा है। दरअसल, कनाडा सरकार द्वारा लगातार नियमों को लेकर सख्त रवैय्या अपनाया जा रहा है। हाल ही में कनाडा सरकार ने स्टडी वीजा के नियमों के बदलाव कर दिए थे। दोगुनी जीआइसी के साथ-साथ वर्क परमिट वाले विद्यार्थियों को काम भी नहीं मिल रहा है। वहीं अब ट्रूडो की सरकार ने विजिटर वीजा नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। विजिटर वीजा के नियमों में बदलाव से पंजाबियों की मुश्किलें बढ़ गई है। ऐसे में अब पंजाबियों का कनाडा में स्थायी रूप से बसने का सपना अधूरा रह जाएगा। बता दें कनाडा सरकार ने 10 वर्ष का विजिटर वीजा देने में बदलाव किया है।

    इसके बंद होने से अब लोगों को केवल एक महीने तक का विजिटर वीजा मिलेगा और एक महीने बाद कनाडा में लौटना होगा। दरअसल, इससे पहले लोग 10 वर्ष का कनाडा वीजा लगाकर रख लेते थे और कभी भी घूमने के लिए निकल जाते थे। कनाडा में बसे पंजाबियों का कहना है कि चुनावी माहौल को देखते हुए यह फैसले लिए जा रहे है। नए-नए नियम निकाले जा रहे है। भारतीयों की गिनती अधिक होने की वजह से काम नहीं मिल रहा है। घर का रेंट अधिक है। जिसके कारण स्टडी पर गए विद्यार्थी को मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

    बता दें कि कनाडा का 10 वर्ष का वीजा लेकर पंजाबी विजिटर वीजा को वर्क परमिट में कनवर्ट कर लेते थे। विजिटर वीजा पर आप कनाडा में किसी जगह पर काम नहीं कर सकते। अगर काम करते पकड़े जाते है तो काम करवाने वाले को जुर्माना और जो काम करने वाले को डिपोर्ट किया जाता है। कैश के काम में डॉलर भी कम मिलते थे। इसी के चलते पंजाबियों ने विजिटर वीजा को वर्क परमिट पर कनवर्ट और एक वर्ष बाद पीआर की फाइल लगा लेते थे ताकि मेहताना पूरा मिले। कनाडा वीजा विशेषज्ञों का कहना है कि 10 साल की विजिटर वीजा का समय समाप्त होने पर पंजाबियों पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा। विशेषज्ञों ने बताया कि कनाडा का वीजा लगा होने की वजह से यूएसए का वीजा जल्द मिलने के आसार होते है।

    कई लोग कनाडा से यूएसए वीजा अप्लाई की अप्वाइंटमेंट लेते थे। अप्वाइंटमेंट मिलने के बाद वीजा की तारीख मिल जाती थी। वीजा लगभग मिल जाता था। यूएसए का वीजा लगने के बाद कई पंजाबियों ने वापस आने की बजाए यूएसए में काम करना शुरु कर दिया है। पंजाबी कनाडा में वर्क परमिट व विजीटर वीजा पर गए है वह यूएसए का वीजा लगाकर काम कर रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि साल 2023 की बात करें तो 12 लाख वीजा मिले, जिनमें से 55 प्रतिशत पंजाबी थे। वर्ष 2021 में करीब 2.37 लाख विजिटर वीजा भारतीयों को जारी किए गए। लेकिन 2022 में यह संख्या बढ़कर 11 लाख हो गई। हर साल की बात करें तो पंजाब को 6 से 7 लाख लोगों को विजिटर वीजा मिलता है।

  • एक बार फिर से Stock Market में आई गिरावट

    एक बार फिर से Stock Market में आई गिरावट

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में 11 नवंबर यानी आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले शनिवार को भी शेयर मार्किट में गिरावट देखने को मिली थी। दरअसल आज मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,150 के लेवल पर कारोबार करता दिखा, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद मार्केट फिर से रिकवर होती दिखाई देने लगी। अभी सेंसेक्स में 3 पॉइंट की गिरावट देखने को मिल रही है।

    वहीं निफ्टी में भी मार्केट ओपनिंग के टाइम करीब 100 अंक की गिरावट देखने को मिली लेकिन अभी ये 24,140 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि आज सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी दिख रही है। बैंकिंग और FMCG शेयर्स में तो जबरदस्त गिरावट आई है। जबकि ऑटो और IT शेयर्स में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है।

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस हफ्ते मार्केट में उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि सितंबर तिमाही के नतीजे, वैश्विक रुझानों और Foreign Investors का रुख इस पर बड़ा असर डालेगा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार का कहना है कि ”इंडियन मार्केट में कमजोरी की मुख्य वजह FIIs की लगातार बिकवाली है, जो इस महीने भी देखने को मिल सकती है।”

     

  • Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर की फायरिंग, देखें CCTV

    Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर की फायरिंग, देखें CCTV

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर शहर में एक घर के बाहर दो युवकों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना की एक सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर घर के बाहर एक्टिवा खड़ी कर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया ओर वहां से फरार हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते दो युवक ने देर रात करीब 11 बजे एक्टिवा पर सवार होकर आए और घर के बाहर खड़े होकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। यह घटना वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस फायिरंग की घटना से इलाका निवासियों में ड़र का माहौल बना हुआ है। फायरिंग करने के बाद युवक वहां से गोलियों के खोल इक्ठ्ठे कर वहां से फरार हो गए। उक्त मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच शुरू कर दी।

  • सड़क हादसे में 3 बाइक की टक्कर, जन्‍मदिन मनाकर लौट रहे 2 युवकों की मौत, 3 घायल

    सड़क हादसे में 3 बाइक की टक्कर, जन्‍मदिन मनाकर लौट रहे 2 युवकों की मौत, 3 घायल

    जमुईः बिहार के जमुई में सोमवार तड़के तीन बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान उज्जवल कुमार उर्फ रौनक पिता अजय सिंह उर्फ गंगा सिंह निवासी अयोध्या गांव तथा गौरव कुमार उर्फ गोलू पिता प्रद्युमन सिंह उर्फ पप्पू सिंह के रूप में की गई है। घायलों की पहचान खैरा निवासी सुजय पांडेय और शिवम पांडे के तौर पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर नरियाना पुल के पास हुआ। इस घटना पर रौनक और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भंडरा गांव निवासी अंशु कुमार पिता मुन्ना पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जमुई के एक निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। वहीं इस घटना में खैरा निवासी सुजय कुमार तथा शिवम कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जमुई के निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि दोनों मृतक ख़ैरा के नवडीहा गांव का रहने वाले थे। ख़ैरा में जन्‍मदिन मनाकर नरियाना की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि रौनक का जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहा था। बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद भंडरा गांव निवासी अपने दोस्त अंशु को छोड़ने के लिए सभी युवक अलग-अलग बाइक पर सवार होकर भंडरा जा रहे थे। इसी दौरान जब वह नरियाना पुल के करीब से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनके वाहन को चकमा दिया। जिस कारण उन सभी की बाइक अनियंत्रित हो गई तथा सड़क किनारे बने रेलिंग को तोड़ते हुए गहरे गड्ढे में जाकर गिर गई।

  • Punjab News: Triple Murder Case में 5 आरोपी गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: Triple Murder Case में 5 आरोपी गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः थाना गढ़शकंर के अधीन पड़ते गांव मोरांवाली में बीती दिनी दो पक्षों में हुई खुनी झड़प के दौरान एक पक्ष के तीन नौजावनों का कत्ल हो गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते कुल 11 लोगों को नामजद करके 5 नौजवानों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि कातिल गुरप्रीत सिंह गोपी औऱ मृतक मनप्रीत सिंह एक ही गांव के रहने वाले थे। पहले दोनों दोस्त होते थे, बाद में किसी कारण आपसी बोलचाल बंद हो गई थी। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत सिंह गोपी गांव में नशा छुड़ाओ केंद्र चलाता है, वहां लड़कों का काफी आना जाना है। जिसको लेकर मनप्रीत सिंह मनी एतराज करता था। बीते दिनी दोनों जब अचानक एक दूसरे के सामने आए तो बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में खुनी झड़प हो गई। जिसमें 3 नौजवानों की मौके पर ही मोत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से अलग-अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने अब तक की जांच के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 6 आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Milk और Butter को एक साथ खाने से होंगे ये फायदे, कई समस्याएं होंगी हल

    Milk और Butter को एक साथ खाने से होंगे ये फायदे, कई समस्याएं होंगी हल

    हेल्थः दूध का हमारे खान-पान में बड़ा रोल होता है। दूध के साथ-साथ मखाना भी बेहद पौष्टिक माना जाता है। अक्सर डाइटिशियंस सलाह देते हैं कि मखाना और दूध को साथ में लिया जाए। डाइटिशियंस के अनुसार दूध और मखाने को एक साथ खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो विशेष रूप से तनावग्रस्त या व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए मददगार होता है।

    एसिडिटी, अपच या भूख न लगने जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को नाश्ते से पहले इसे खाने से लाभ होगा। लंबाई बढ़ाने के इच्छुक बच्चों के लिए दूध में मौजूद कैल्शियम बहुत ज़रूरी है, इसलिए दूध युक्त आहार ज़रूरी है।

    दूध-मखाना खाने के फायदे
    – दूध और मखाना साथ खाने से कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में मिलते हैं।
    – जिन लोगों का लाइफस्टाइल बिज़ी और स्ट्रेसफुल होता है, उन्हें सुबह दूध के साथ मखाना ज़रूर लेना चाहिए। ये (Tension/Stress) को कम करने में हेल्प करता है।
    – सर्दियों में शरीर को फिट रखने के लिए दूध-मखाना बेस्ट ऑप्शन है।
    – अगर किसी को एसिडिटी, बदहजमी या भूख न लगने की समस्या है, तो सुबह दूध और मखाना लेना फायदेमंद होता है।
    – जो बच्चे लंबाई बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए कैल्शियम से भरपूर डाइट ज़रूरी है। उनके लिए दूध और मखाना एक अच्छा विकल्प है।
    – अगर किसी को चीज़ें भूलने की आदत है, तो दूध और मखाना उनकी मेमोरी को भी इम्प्रूव कर सकता है।
    सही मात्रा में सेवन करें: एक ग्लास दूध में 30 ग्राम मखाना मिलाएं। बच्चों के लिए 15 ग्राम मखाना एक कप दूध में मिला सकते हैं।

  • Lawrence के एनकाउंटर के ऐलान के बाद Anmol Bishnoi और Goldy Brar पर रखा ईनाम, देखें वीडियो

    Lawrence के एनकाउंटर के ऐलान के बाद Anmol Bishnoi और Goldy Brar पर रखा ईनाम, देखें वीडियो

    अहमदाबाद: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद क्षत्रिय करणी सेना के प्रमुख डॉ. राज शेखावत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 11 रुपये का इनाम घोषित किया था। अब क्षत्रिय करणी सेना के प्रमुख डॉ. राज शेखावत ने पूरी लॉरेंस गैंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज शेखावत ने अपने नए वीडियो संदेश और सोशल मीडिया पोस्ट में नगद पुरस्कारों की ऐलान किया है। शेखावत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत उनके गैंग के दूसरे लीडर को आतंकवादी कहकर संबोधित किया है। राज शेखावत ने यह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्यतिथि से पहले किया है।

    सुखदेव सिंह गोगामेड़ी 5 दिसम्बर 2024 को है। इस मौके पर क्षत्रिय करणी सेना ने बड़े कार्यक्रम का ऐलान किया है।डॉ. राज शेखावत ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की थी। ऐसे में इनाम सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई पर ही क्यों हो? शेखावत ने कहा है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर घोषित इनाम राशि पर कायम हैं। इसके अलावा और आगे भी क़ायम रहेंगे। शेखावत ने फेसबुक पर लिखा है कि अब बारी गैंग की आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले अतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण की है। इन अतंकवादियों पर भी नगद पुरस्कार की घोषणा क्षत्रिय करणी सेना द्वारा की जाती है।

    शेखावत ने कहा है कि जो कोई व्यक्ति इनको ठोकेगा उसे नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। शेखावत ने अनमोल बिश्नोई के ऊपर 1,00,000,00 यानी (एक करोड़ रुपये), गोल्डी बरार के और रोहित गोदारा के ऊपर 51-51 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। शेखावत ने गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा के ऊपर 21 लाख और वीरेंद्र चारण का एनकाउंटर होने पर इतनी ही राशि का ऐलान किया है। शेखावत ने कहा है कि अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारों, साजिशकर्ताओं को ठोका जाएगा तो क्षत्रिय करणी सेना नगद राशि देगी। शेखावत ने कहा है ताकि भय मुक्त भारतवर्ष हो यह सुनिश्चित करें।

    राज शेखावत द्वारा लॉरेंस बिश्नोई के ऊपर एक करोड़ 11 लाख 11 हजार और 11 रुपये का इनाम घोषित किए जाने के बाद गुजरात ईकाई की प्रदेश प्रमुख पद्मिनी बा वाला ने भी हुंकार भरी थी। वाला ने कहा था कि उन्हें चूहे बिल्ली का खेल पसंद नहीं है। बाबा सिद्दीकी की हत्या में अभी तक लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर की संलिप्पता सामने आई है, हालांकि बीच में उनके बेटे जीशान लॉरेंस गैंग का हाथ होने से इंकार कर चुके हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तीनों शूटर के साथ कुल 23 को अरेस्ट किया है।

  • घरों में आग लगने के हुआ लाखों का नुकसान, कई सिलेंडर फटे, मचा हड़कंप

    घरों में आग लगने के हुआ लाखों का नुकसान, कई सिलेंडर फटे, मचा हड़कंप

    शिमला : जिला के रोहड़ू क्षेत्र में तड़के सुबह भीषण अग्निकांड हुआ। समरकोट के सेरी गांव में सुबह 4.30 बजे आग लगी। इसमें 2 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जबकि आग की लपटों से 2 अन्य घरों को भी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अग्निकांड के दौरान कुछ सिलेंडर फटे। इसमें एक गाय भी जिंदा जल गई। जानकारी के अनुसार  कैलाश शिव सरण और मोहन लाल का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    सेरी गांव में आग की सूचना मिलने के बाद रोहड़ू से दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। गांव के लोग भी तब तक आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियों और लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका और आग गांव में दूसरे घरों में फैलने से रोकी जा सकी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • Jalandhar News: रैनक बाजार में crockery की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रैनक बाजार में crockery की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रैनक बाजार चौक के अधीन पड़ते मोहल्ले में अल सुबह क्रोकरी की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से दुकान में पड़ा क्रोकरी का सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक यशपाल सिंह ने बताया कि वह देर रात दुकान बंद करके घर चले गए थे, लेकिन आज सुबह 4.30 बजे उन्हें पड़ोसी दुकानदार ने दुकान में आग लगने की सूचना दी।

    जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा दुकान में आग ज्यादा लगी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि चौंकीदार ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि दुकान में आग लगी हुई है। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर दमकल विभाग और पीसीआर टीम पहुंची। दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया कि घटना में उसका 3 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।

    आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं दमकल विभाग के कर्मियों का कहना हैकि उन्हें सुबह 4 बजे रैनक बाजार में स्थित क्रोकरी की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल विभाग के कर्मी का कहना है कि आग ज्यादा लगे होने के चलते आधे घंटे तक आग पर काबू पाया लिया गया। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि बाजार बंद होने के कारण उन्हें आग पर काबू पाने में ज्यादा परेशान का सामना नहीं करना पड़ा।