Blog

  • Jalandhar News: तेजधार हथियार से हमला कर बाइक लूटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेजधार हथियार से हमला कर बाइक लूटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 लुटेरों की तालाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि जालंधर हाईट्स चौकी इंचार्ज एस.आई सुरजीत सिंह जोड़ा ने टीम के साथ मिलकर तेजधार हथियार से हमला करके बाइक लूटने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।


    एडीसीपी ने बताया कि 31 अक्टूबर को उनकी टीम को शिकायत मिली थी कि देर रात गांव फोलड़ीवाल के पिछले हिस्से में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास दातर से हमला करके बाइक ओर फोन छीनकर 3 लुटेरे फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस लुटेरे पीडित से एक मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन छीनकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर जालंधर में एफआईआर नंबर 221 दिनांक 04.11.2024 के तहत 304(2), 126(5), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    इस मामले में उनकी टीम ने मुख्य दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजा उर्फ राजा राम पुत्र मोहम्मद नुसरत निवासी कलियानपुर, जालंधर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी को काबू कर उससे चोरी की मोटरसाइकिल स्पलेंडर नंबर पीबी08-सीएन-1637 बरामद कर ली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है।

  • Punjab Crime News: गुरप्रीत सिंह हरी नौ हत्या मामला, पंजाब पुलिस ने टारगेट किलिंग्स को नाकाम किया, आतंकवादी अर्श डल्ला के दो शूटर्स गिरफ्तार!

    Punjab Crime News: गुरप्रीत सिंह हरी नौ हत्या मामला, पंजाब पुलिस ने टारगेट किलिंग्स को नाकाम किया, आतंकवादी अर्श डल्ला के दो शूटर्स गिरफ्तार!

    चंडीगढ़/फरीदकोट, 11 नवंबर 2024: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श डल्ला (Arsh Dalla) के दो शूटरों को गिरफ्तार कर गुरप्रीत सिंह हरी नौ (Gurpreet Singh Hari Nau) हत्या मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता पाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल चार संभावित टारगेट किलिंग्स (target killings) को रोका गया है, बल्कि तीन सनसनीखेज मामलों का भी खुलासा हुआ है। इस ऑपरेशन को स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) मोहाली, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया।

    गिरफ्तार शूटरों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास का खुलासा

    फरीदकोट की सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) डॉ. प्रज्ञा जैन (Dr Pragya Jain) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनमोलप्रीत सिंह उर्फ विशाल, निवासी भादौड़, बरनाला और नवजोत सिंह उर्फ नीतू, निवासी निज्जर रोड, खरड़ के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके एक सहयोगी बलवीर सिंह उर्फ कालू, जो आरोपी नवजोत सिंह का भाई है, को भी गिरफ्तार किया है। बलवीर ने अपराधियों को शरण और सहायता प्रदान की थी। सभी गिरफ्तार आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

    हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान की बरामदगी

    पुलिस ने इनके पास से दो अत्याधुनिक पिस्तौलें – एक ज़िगाना 9mm पिस्तौल जिसमें सात जिंदा कारतूस, और एक .30 बोर पिस्तौल जिसमें चार जिंदा कारतूस, ₹27,500 नकद और एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है। इन वस्तुओं का उपयोग विभिन्न आपराधिक कार्यों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।

    गुरप्रीत सिंह हरी नौ की हत्या का खुलासा

    गुरप्रीत सिंह हरी नौ उर्फ भोदी की 9 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह गांव गुरुद्वारा साहिब से अपने घर लौट रहे थे, जब उन पर हमला हुआ। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के अनुसार, अर्श डल्ला ने नवजोत उर्फ नीतू को गुरप्रीत सिंह को टारगेट करने का निर्देश दिया था। नवजोत ने इस कार्य को पूरा करने के लिए अपने सहयोगी अनमोलप्रीत सिंह उर्फ विशाल को भी शामिल किया।

    शूटर्स की गिरफ्तारी और फरारी के दौरान ठिकानों का खुलासा

    हत्या को अंजाम देने के बाद, आरोपी कई शहरों में विभिन्न ठिकानों पर छिपते रहे, जिनमें अमृतसर, एसबीएस नगर, हिमाचल- पंजाब बॉर्डर, चंडीगढ़, मोहाली और खरड़ शामिल थे। अर्श डल्ला ने उन्हें धन और नशीले पदार्थों की आपूर्ति भी की थी, जो उन्हें अधिकांशतः सार्वजनिक स्थानों से प्राप्त होते थे।

    ग्वालियर में हत्या और अन्य आपराधिक मामलों का संबंध

    जांच के दौरान यह भी पता चला कि अर्श डल्ला के निर्देश पर आरोपियों ने 8 नवंबर को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में जसवंत सिंह गिल की हत्या की थी। जसवंत एक आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी थे, जिन्हें 15 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था। हत्या के बाद आरोपी पंजाब लौट आए थे, जहाँ खरड़ में पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में उन्हें गिरफ्तार किया।

    जिरकपुर में धमकी और फायरिंग की घटना

    इन आरोपियों का जिक्रपुर में 18 अक्टूबर को एक व्यापारी को धमकी देने और फायरिंग करने में भी हाथ था। इस घटना में उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार पर अर्श डल्ला का नाम लिखी पोस्टर लगाई थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान की। फुटेज में उन्हें बाइक पर आते, फायरिंग करते और पोस्टर लगाते देखा गया।

    आगे की जांच और संभावित टारगेट किलिंग्स का खुलासा

    एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस गिरफ्तारी से कम से कम चार संभावित टारगेट किलिंग्स को नाकाम कर दिया गया है। आरोपी पंजाब में प्रमुख शहरों में विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस की सतर्कता ने विफल कर दिया। इस मामले में कोटकपूरा पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 159 दर्ज की गई है।
  • Punjab News: कारोबारी पर फायरिंग मामले में वकीलों का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कारोबारी पर फायरिंग मामले में वकीलों का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना: जूता कारोबारी प्रिकंल पर फायरिंग मामले को लेकर वकीलों ने एक दिन की हड़ताल की है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के कारोबारी प्रिकंल के बयानों के बाद थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने रिषभ बेनीपाल उर्फ नानू, हनी सेठी, हरप्रीत सिंह, एडवोकेट गगनप्रीत सिंह, रजिंद्र सिंह, सुखविंदरपाल सिंह सहित 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसके विरोध में लुधियाना के वकीलों ने एक दिन की हड़ताल कर विरोध जताया है।

    इस मामले डी.बी.ए. सदस्यों ने कहा कि बिना किसी वैरीफिकेशन के पुलिस द्वारा एडवोकेट पर पर्चा दर्ज कर लिया गया, जबकि वारदात के समय वह वारदात के स्थान पर मौजूद नहीं थे उन्होंने कहा कि किसी के भी बयान पर बिना किसी बैरीफिकेशन के किसी पर भी पर्चा दर्ज नहीं किया जा सकता।

    डी.बी.ए. उन्होंने कहा कि अगर हमारे वकीलों के खिलाफ बिना किसी सबूत के गलत कार्रवाई की जाएगी तो डिस्टिक बार एसोसीएशन लुधियाना चुप नहीं बैठेगा।हम अपने वकील बाइयों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी वकीलों में काफी रोश पाया जा रहा है।

    डी.बी.ए. सदस्यों का कहना है कि इस मामले में एडवोकेट गगनप्रीत को इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है, जिसके विरोध में कल स्ट्राइक की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि एडवोकेट गगनप्रीत पर हुए पर्चे को जल्द रद्द किया जाए ओर जिन लोगों ने बिना किसी उन्हैं झुठे केस में फसाया है, उसपर भी कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: High Voltage तारों से टकराया लोहे का गार्डर, दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: High Voltage तारों से टकराया लोहे का गार्डर, दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के गांव छांगा खुर्द में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। जिसमें दो लोगों High Voltage तारों की चपेट में आने से झुल्स गए। जिसके बाद दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी अनुसार एक घर में निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके ऊपर से High Voltage तारें गुजर रही थी। मकान की दीवारों को प्लास्टर करने का काम चल रहा था।

    जब शाम को पैड़ खोली जा रही थी तो अचानक एक लोहे का गार्डर वहां से गुजर रही तारों से टकरा गया। इस दौरान मिस्त्री और मकान मालिक उसकी चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि हाइवोल्टेज तारों को लेकर कई बार बिजली विभाग को शिकायत दे चुके थे, लेकिन कभी उनकी शिकायत का हल नहीं निकाला गया। आज विभाग की लापरवाही के चलते हादस हुआ है। जिसके बाद परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वहीं मृतकों की पहचान गुरजीत सिंह और बिट्टू के रूप में हुई है।

  • Punjab News: Deputy Speaker Jai Krishan Singh Rouri ने परिवार संग किया अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन – जानिए इस यात्रा की खास बातें

    Punjab News: Deputy Speaker Jai Krishan Singh Rouri ने परिवार संग किया अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन – जानिए इस यात्रा की खास बातें

    चंडीगढ़, 11 नवम्बर 2024: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौरी (Deputy Speaker Jai Krishan Singh Rouri) ने अपने परिवार के साथ अयोध्या (Ayodhya) के पवित्र राम मंदिर (Ram Mandir) में दर्शन किए। उनके अनुसार, इस मंदिर की यात्रा उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य रही है, जिसे आज राम लल्ला (Ram Lalla) के आशीर्वाद से उन्होंने पूरा किया। जयकृष्ण सिंह रौरी ने इस यात्रा के दौरान कहा, “अयोध्या (Ayodhya) की इस पवित्र धरती पर आना मेरे लिए हमेशा से एक सपना था। मैं वर्षों से इस स्थान पर आकर भगवान रामचंद्र (Lord Ramchandra) का आशीर्वाद प्राप्त करने का इच्छुक था, और आज परिवार के साथ यह सपना पूरा हुआ।” उन्होंने कहा कि उन्होंने देश की प्रगति, मानवता के कल्याण और समाज में शांति व सद्भावना के लिए भगवान से प्रार्थना की।

    अयोध्या यात्रा का खास महत्व

    डिप्टी स्पीकर ने बताया कि राम मंदिर (Ram Mandir) न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह देश में एकता और शांति का प्रतीक भी है। राम लल्ला का मंदिर अब पूरे देशवासियों के लिए गर्व का स्थान बन चुका है। यह मंदिर विभिन्न संप्रदायों के लोगों को जोड़ने का काम करता है और उनमें धार्मिक सहिष्णुता का संदेश देता है। जयकृष्ण सिंह रौरी ने कहा, “राम मंदिर (Ram Mandir) का महत्व केवल एक धार्मिक स्थल से बढ़कर है। यह मंदिर हमारे देश की संस्कृति और हमारे मूल्यों का प्रतीक है। इस पवित्र स्थल पर दर्शन करना मेरे लिए एक भावनात्मक अनुभव रहा।” उनके अनुसार, इस यात्रा के माध्यम से वह अपने परिवार के साथ पवित्रता और भक्ति की अनुभूति करना चाहते थे।

    राम मंदिर – श्रद्धा और शांति का प्रतीक

    अयोध्या (Ayodhya) का राम मंदिर (Ram Mandir) भारत के प्राचीन गौरव और आस्था का केंद्र है। जयकृष्ण सिंह रौरी ने कहा कि राम मंदिर के दर्शन करने से उन्हें न केवल शांति मिली, बल्कि इससे उनके मन में एक नई ऊर्जा का संचार भी हुआ। राम मंदिर में आने वाले हर भक्त के लिए यह स्थान एक आस्था और शांति का स्थल है। मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। रौरी ने अपने भाषण में कहा, “यह मंदिर देश के हर नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहाँ का हर कोना भगवान राम (Lord Ram) की उपस्थिति का अनुभव कराता है और लोगों को सच्चाई और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”

    देश और समाज के लिए प्रार्थना

    डिप्टी स्पीकर रौरी ने भगवान राम से देश की प्रगति और समाज की भलाई के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आज देश को एकता और सद्भाव की अधिक जरूरत है, और राम मंदिर इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण साधन बन सकता है। रौरी ने यह भी कहा कि भगवान रामचंद्र का आशीर्वाद सभी लोगों को एकता और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। अयोध्या (Ayodhya) जैसे पवित्र स्थल पर आकर उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि भारतीय संस्कृति और धर्म की जड़ें कितनी गहरी हैं।

    देशवासियों को राम मंदिर के प्रति आस्था

    राम मंदिर (Ram Mandir) आज के समय में भारतीय आस्था का मुख्य प्रतीक बन गया है। लाखों लोग हर साल यहाँ दर्शन के लिए आते हैं और अपनी आस्था का प्रदर्शन करते हैं। डिप्टी स्पीकर रौरी ने कहा कि यह मंदिर उन सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है, जो भगवान राम की शिक्षाओं और आदर्शों का पालन करना चाहते हैं। इस यात्रा में रौरी ने परिवार के साथ समय बिताया और मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व को भी समझा। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें जीवन भर याद रहेगा और इस पवित्र स्थान पर आकर उन्होंने नई ऊर्जा का अनुभव किया।

    अयोध्या में शांति और सद्भाव की अपील

    अंत में, डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौरी ने कहा कि उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि देश में शांति और सद्भाव बना रहे। राम मंदिर (Ram Mandir) से उन्हें यह प्रेरणा मिली कि समाज में हर व्यक्ति एक दूसरे के प्रति सहिष्णुता और सम्मान का भाव रखे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राम मंदिर से निकलने वाला यह शांति और एकता का संदेश पूरे देश में गूंजेगा और समाज में हर व्यक्ति में एकता का भाव पैदा करेगा।
  • PAN Card नहीं बना! घर बैठे आसान तरीकों से Online करें Apply

    PAN Card नहीं बना! घर बैठे आसान तरीकों से Online करें Apply

    टेकः आज हर जगह पैन कार्ड का इस्तेमाल अनिवार्य हो गया है। बैकिंग लेनदेन के साथ-साथ अन्य जगहों पर आपकों इसकी कहीं न कहीं इसकी जरूरत पड़ती ही होगी। अगर आपका पैन कार्ड भी नहीं बना तो अब आप बिना दफ्तर के चक्कर काटकर घर बैठे महज 10 मिनट में पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इसका प्रॉसेस बेहद आसान है।

    पैन कार्ड बनवाने की पहली शर्त है कि आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। आधार के जरिए ही ई-पैन कार्ड बनवाया जा सकता है। ई-पैन कार्ड को लेकर किसी तरह की दुविधा नहीं होनी चाहिए। ई-पैन कार्ड को पैन कार्ड की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। पैन कार्ड पर एक खास नंबर होता है। यह खास नंबर ही आपके पैन की पहचान होता है।

    कैसे बनाएं ई-पैन कार्ड
    – सबसे पहले आपको https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा।
    – अब पेज को स्क्रॉल करना होगा, जहां नीचे की तरफ instant E-PAN कार्ड का ऑप्शन दिखेगा।
    – इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसके लेफ्ट साइड में Get New e-PAN का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर     आपको क्लिक करना होगा।
    – इसके बाद आपको अपने आधार की 12 डिजिट को दर्ज करना होगा।
    – फिर आपको नीचे दिये गए I confirm that ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    – इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
    -फिर ओटीपी डालकर आपको वेरिफाई करना होगा।
    -इसके बाद ई-मेल आईडी डालें और पैन कार्ड के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।
    – फॉर्म को फिल करने के कुछ देर बाद कन्फर्मेशन नंबर मिलेगा। इसे चेक करें। अगर सही जानकारी हुई, तो आपको डाउनलोड ऑप्शन के जरिए पैन नंबर मिल जाएगा।
    – इस पैन को आप रेगुलर पैन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • Punjab News: BJP नेता Manpreet Badal का किसानों ने किया घेराव, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP नेता Manpreet Badal का किसानों ने किया घेराव, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे है। एक ओर उपचुनाव को लेकर जहां कांग्रेस और आप पार्टी द्वारा चुनावी रैलियां की जा रही है। वहीं भाजपा का किसानों द्वारा घेराव किया जा रहा है। ताजा मामला गिदड़बाहा सीट से सामने आया है, जहां भाजपा उम्मीदवार व पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल का कुछ किसानों द्वारा घेराव किया गया। इस दौरान किसान नेता ने भाजपा नेता मनप्रीत बादल की पहले पूरी बात सुनी, जिसके बाद जब किसान नेता ने शंभु बार्डर पर शुभकरण की मौत को लेकर और मंडियों में पड़ी धान ना खरीदने को लेकर सवाल किए तो भाजपा नेता मनप्रीत बादल गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए।

    इस दौरान किसान नेता कहता रहा कि मैंने आपकी बात सुनी लेकिन जब मैंने सवाल किए तो आप गाड़ी में बैठकर निकल रहे हो। दरअसल, किसान नेता ने मनप्रीत बादल को कहा कि उनका आपसे कोई विवाद नहीं है, किसानों का विवाद भाजपा से है, जिन्होंने शंभु बार्डर पर शुभकरण को शहीद कर दिया। किसान नेता ने दूसरा सवाल किया कि मंडियों में धान पड़ा हुआ लेकिन उसकी खरीद नहीं हो रही। इस दौरान पहले मनप्रीत बादल ने कहा कि जब वह हलके में आए है तब से हलके में नरमा होने से हट गया।

    इससे पहले नरमे के कारण किसानों के सिर पर खर्चा आ जाता था। मनप्रीत बादल ने कहा कि वह हंकार नहीं करते, लेकिन जब से वह हलके में आए उन्होंने सभी कानून बंद करवाए और 18 हजार मोटरें किसानों को दी। मनप्रीत बादल ने कहा जिसके बाद लोगों में चेहरों पर खुशहारी आई है। वहीं उन्होंने कहा कि 50 लिफ्ट पंप उन्होंने लाकर दिए जोकि किसी हलके में नहीं लगे। उन्होंने कहा कि अब वह विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे है, जिसको लेकर वह किसानों के लिए केंद्र से बात करके आए है कि पंजाब सरकार किसानों को कुछ नहीं देती है। ऐसे में वह किसानों को सोलर कनेक्शन लगवाकर देंगे।

    किसान नेता ने कहाकि उनकी धान मंडियों में खरीदी नहीं जा रही और जमीन किसानों के हाथों से जा रही है, ऐसे में जमीन ही नहीं किसानों के पास रहेंगी तो वह सोलर कनेक्शन का क्या करेंगे। वहीं मनप्रीत बादल ने कहा कि वह हलके में पक्के खाल को लेकर अंडर ग्राउंड पाइप डलवा देंगे। उन्होंने कहा कि आपकों मनप्रीत बुरा लगता है। जिस पर किसान नेता भड़क गया और कहने लगा कि उनका मनप्रीत से कोई विवाद नहीं है। उनका विवाद भाजपा से है, जिन्होंने शुभकरण को गोलियां मार दी। मनप्रीत बादल ने कहाकि उन्हें इन बातों का नहीं पता। इस दौरान जब किसान नेता ने अपने सवाल करने शुरू किए कि उन्हें केंद्र से फसलों पर एमएसपी नहीं मिल रही तो मनप्रीत बादल वहां से गाड़ी में बैठकर निकल गए।

  • Punjab News: बजरी से भरी ट्रॉली और कार की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बजरी से भरी ट्रॉली और कार की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कलानौर से गुजरते नेशनल हाईवे 354 के गुरदासपुर रोड पर आज अल सुबह सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां बजरी से भरी ट्रॉली और कार की आमने-सामने की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि कार को ट्राली चालक दूर तक घसीटता ले गया और जब उसे एहसास हुआ कि कार चालक की मौत हो गई है तो उसने तुरंत ट्राली को थोड़ा पीछे किया और वहां से तुरंत ट्राली लेकर फरार हो गया।

    मृतक की पहचान बसंत मसीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि गांव दलेरपुर निवासी अकरम मसीह का बेटा बसंत मसीह अपनी कार में कलानौर से गुरदासपुर जा रहा था। इस दौरान गुरु नानक राइस मिल के पास गुरदासपुर की ओर से आ रही बजरी से भरी ट्रॉली (घोड़ा) से उसकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Punjab News : पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर की फायरिंग, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर की फायरिंग, मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर : जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। गांव रोड माजरा में हमलावरों ने शाम के समय किसान की गोलिया मारकर हत्या कर दी। मृतक किसान की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह अपने खेतों में ट्यूबवैल पर आराम कर रहा था। इसी दौरान हमलावर मोटरसाइकिल और स्कूटरी पर सवार होकर आए और बलविंदर सिंह पर गोलियां चला दी।

    जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया। हमलावरों द्वारा चलाई गोली बलविंदर सिंह की छाती में लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान गौरव उर्फ ​​गौरा पुत्र कमल निवासी गांव कुनैल के तौर पर हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

    जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बलविंदर सिंह और गौरव के बीच पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते कल बलविंदर सिंह की गौरव ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्यारों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि मृतक बलविंदर सिंह के खिलाफ पहले गढ़शंकर थाने में मामला दर्ज था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

  • Health Tips: इन घरेलू नुस्खों से होगी सर्दी और खांसी दूर, बिना दवाई मिलगा आराम

    Health Tips: इन घरेलू नुस्खों से होगी सर्दी और खांसी दूर, बिना दवाई मिलगा आराम

    health tips: ठंड ने देश में दस्तक दे दी है। ठंड के मौसम में सर्दी, झूकाम और खांसी देसी बिमारी होना आम समस्या है। सर्दी के मौसम में लगभग हर व्यक्ति को इन समस्याओं को झेलना पड़ता है। हवा में नमी और वायू प्रदूषण के कारण नाक से पानी आना, गले में कफ, खांसी, नाक जाम, शरीर में थकान जैसी सर्दी-जुकाम के लक्षणों का दिखना सर्दी के मौसम में आम बात है। ठंड के मौसम में इस समस्याों को ठीक करने के लिए कई घरेलू उपाय इस समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए काफी प्रचलित हैं, लेकिन इन उपायों का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर सी सलाह लेना जरूरी है। अगर आप भी सर्दी और खांसी से परेशान हैं, तो यहां कुछ प्रभावी घरेलू उपाय आपके लिए मददगार साबिक हो सकते हैं।

    अदरक ओर शहद को पिएं

    अदरक आग घरों की रसोई में मिल जाता है ओर इसमें एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं, जबकि शहद गले की सूजन को कम करता है और खांसी को शांत करता है। अगर आप एक कप गुनगुने पानी में आधे चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं तो यह खांसी और सर्दी में मददगार साबित होगा।

    तुलसी और काली मिर्च का सेवन

    तुलसी का पौधा आपको भारत में घरों में आम देखने को मिलता है इसमें नेचुरल एंटीबायोटिक गुण होते हैं, और काली मिर्च खांसी को कम करने में मदद करती है। ऐसे में एक कप गुनगुने पानी में कुछ तुलसी के पत्ते और 2-3 काली मिर्च डालकर उबालें, फिर इसे छानकर पिएं तो इससे यह उपाय खांसी और गले की खराश में राहत प्रदान करता है.

    गर्म पानी की भाप लेना

    ठंड के मौसम में अक्सर नाक बंद होने की समस्या लोगों को काभी तंग करती है, ऐसे में भाप लेना नाक खोलने में मददगार साबित होता है। इसके लिए, एक बड़े कटोरे में गर्म पानी लें और मूंह को ढककर गर्म पानी की भाप लें, उस पर सिर को झुका कर तौलिया से ढक लें. कुछ मिनट तक यह भाप लें। एसा करने से आपकों बंद नाक से राहत मिलेगी।

    दूध में हल्दी मिलाकर पिएं

    हल्दी वाला दूध भी सर्दी और खांसी के इलाज के लिए बहुत कारगर माना जाता है। इसके लिए आपको एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर मिला लें और सोने से पहले इसे पिएं। यह गले को सुकून देता है और शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

    Disclaimer: यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।