Blog

  • महिला कांस्टेबल को गोली मार कर, पुलिस कर्मी ने खुद को भी मारी गोली

    महिला कांस्टेबल को गोली मार कर, पुलिस कर्मी ने खुद को भी मारी गोली

    नई दिल्ली : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में गत शाम एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर एक महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाला आरोपी कॉन्स्टेबल सियाराम बूंदी का रहने वाला है और फिलहाल बेगूं थाने में तैनात था, जबकि महिला कॉन्स्टेबल पूनम दौसा जिले की रहने वाली है।

    गोली लगने से घायल दोनों कॉन्स्टेबल सियाराम और पूनम एक ही बैच 2023 के है, वे दोनों ही प्रोबेशन पीरियड में बेगूं में साथ हैं और अविवाहित है। चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घटना बेगूं थाने के पास हुई और महिला कॉन्स्टेबल पूनम थाने के पास किराए के मकान में रहती है।

    उन्होंने बताया कि कॉन्स्टेबल सियाराम उसके घर पहुंचा और सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी, गोली महिला के सीने में लगी और इसके कुछ देर बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें चित्तौड़गढ़ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुधीर जोशी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ ने दोनों के परिवार को सूचित कर दिया है।

  • Punjab News: नवविवाहित दुल्हन घर से सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: नवविवाहित दुल्हन घर से सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नवविवाहित दुल्हन की ओर से परिवार को नींद की गोलियां देकर घर से कैश व गहने लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना गांव कासू बेगू की है। परिवार की शिकायत के बाद थाना कुल्लगढ़ी पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुखदेव सिंह निवासी गांव रुकना बेगू ने बताया कि वह 13 साल से सऊदी अरब और दोहा कतर में बतौर बस ड्राइवर की नौकरी कर रहा है। साल 2013 में अमनदीप कौर निवासी गांव झुरारखेड़ा जिला फाजिल्का से शादी हुई थी, लेकिन पत्नी से झगड़ा होने के कारण तलाक हो गया था।

    अप्रैल 2024 में विदेश में काम नहीं मिलने पर वह घर वापस आ गया और 4 कनाल जमीन पर खेतीबाड़ी करने लगा। इसके बाद उसकी दूसरी शादी मनप्रीत कौर उर्फ नीरू निवासी गांव डगरू जिला मोगा से तय हुई और 23 नवंबर, 2024 को जब बारात लेकर तलवंडी भाई पहुंचे तो वहां मनप्रीत कौर और उसका भाई सिकंदर, जीजा गुरप्रीत सिंह, बहन परमजीत कौर, भांजी रशनदीप कौर और कुछ अन्य लोग खड़े थे।

    जो कहने लगे कि पहले गुरुद्वारा साहिब में फेरे करवा लेते है, लेकिन जब वे वहां गए तो ग्रंथी ने आधार कार्ड मांगा। लड़की वालों की तरफ से आधार कार्ड नहीं देने पर ग्रंथी ने फेरे में कराने से इनकार कर दिया। लड़की का भाई गुरजंट सिंह वहां से चला गया। बाद में मेरे चाचा का बेटे ने कहा कि उसका गांव सुरसिंह में वाला में जान-पहचान है, वहां फेरे करवा लेते हैं। मगर विदाई से पहले बिचौलिए देव ने 1 लाख की डिमांड की।

    उन्होंने पैसे इकट्ठा कर आरोपी मनप्रीत कौर, बिचौलिया देव, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव बाबा जीवन सिंह डगरू जिला मोगा, बहनोई गुरप्रीत सिंह उर्फ दीपू निवासी तलवंडी भाई, परमजीत कौर उर्फ पम्मी, रशनदीप कौर उर्फ राशन निवासी गांव तलवंडी भाई, सिकंदर सिंह निवासी गांव हरदासा और अन्य लोगों को 85 हजार दिए और मनप्रीत कौर को अपने घर पर ले आए। 25 नवंबर को आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और सिंकदर सिंह घर आए और कहा कि हम मनप्रीत कौर को ले जाना चाहते हैं। जब सुबह नींद खुली तो देखा कि कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था और पत्नी मनप्रीम कौर घर पर नहीं थी।

    जब छानबीन की तो पता चला कि मनप्रीत कौर घर से सोने के 1 तोले का लॉकेट, सवा तोले का ब्रेसलेट, 3 सोने की अंगुठियां, 3 ग्राम की कानों की बालियां और 37 हजार रुपए लेकर भाग गई है। सभी आरोपियों ने गिरोह बनाकर और शादी की साजिश रचकर घर से जेवरात और पैसे चुराए हैं।

    इधर, जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर 8 लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ दीपू और सिकंदर सिंह को गिरफ्तार कर कर लिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Punjab News: Bike सवार नौजवानों ने किया Police कर्मी पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: Bike सवार नौजवानों ने किया Police कर्मी पर हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री चंद गुरुद्वारा के पास ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मी पर बाइक सवार नौजवानों ने हमला कर दिया। इस घटना में नौजवानों ने पुलिस कर्मी को घायल कर दिया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए श्री गुरु नानक देव में भर्ती करवाया गया। घायल हैड कांस्टेबल की पहचान बूटा सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने एक नौजवान को काबू कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हेड कांस्टेबल बूटा सिंह ने थाना वेरका ने बताया कि कल रात को तकरीबन 10.30 बजे वो अपनी ड्यूटी वेरका थाने से खत्म करके घर जा रहा था। जैसे ही श्री चंद गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो 2 बाइक पर 5 नौजवानों ने पहले इसके कार के शीशे पर हाथ मारा। पीड़ित ने कहा कि लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। इसके कुछ देर बाद उन्होंने बाइक उसकी कार के आगे लगा दी। पीड़ित ने कहा कि जैसे ही वह गाड़ी से उतरा तो बाइक सवार नौजवानों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी पिस्टल छीनने की कोशिश की।

    इस दौरान 3 जिंदा रौंद भी गिर गए। बूटा सिंह का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। वो उन नौजवानों को जनता भी नहीं है। इस मामले में थाना वेरका की पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं काबू किए गए आरोपी की मां भी घटना स्थल पर पहुंच गई और कहने लगी कि उसके बेटे की कोई गलती नहीं है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों को कहना है कि देर रात हैड कांस्टेबल पर 5 नौजवानों द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है। इस घटना में हैडकांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Amandeep Bhanot ने दिया इस्तीफा, AAP MLA पर लगाए गंभीर आरोप, सुनें Audio

    Punjab News: Amandeep Bhanot ने दिया इस्तीफा, AAP MLA पर लगाए गंभीर आरोप, सुनें Audio

    लुधियानाः पंजाब में 21 दिसंबर को 5 नगर निगम व 44 नगर काउंसिल चुनाव होने जा रहे है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां कस ली है। वहीं आज सीएम भगवंत मान की अगुवाई में आप पार्टी की पहली अहम मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग में पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी संदीप पाठक और स्टेट प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर लुधियाना में आप पार्टी के नेता व एडवोकेट अमनदीप भनोट की एक सोशल मीडिया पर ऑडियो काफी वायरल हो रही है।

    जिसमें वह कह रहे है कि वह लीगल विंग के स्टेट ज्वाइंट सेकेटरी है। इस दौरान ऑडियो में उन्होंने कहा कि वह आप पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। अमनदीप ने कहाकि पार्टी ने जिस आदेशों को लेकर अभियाना शुरू किया था, वह उस आदेशों से अलग होकर रिवायती पार्टियों का रंग पकड़ लिया है।

    इसके लिए उन्होंने कहा कि वालटिंयर की दूरदशा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह स्टेट ज्वाइन सेकेटरी सहित पार्टी से इस्तीफा दे रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सता में रहते हुए उन्होंने किसी को कुछ गलत कहा है तो वह उसके लिए सभी से माफी मांगते है। अमनदीप ने आप पार्टी से इस्तीफा देने का कारण आप विधायक को बताया है। ऑडियो में अमनदीप ने आप विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वालटिंयर की दूरदशा की है।

  • Punjab News: Car सवार आढ़तिये को घेरकर Thar चालक हमलावारों ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: Car सवार आढ़तिये को घेरकर Thar चालक हमलावारों ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति अचानक चरमरा गई है और आए दिन लूटपाट और फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं लोगों के मन में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला लोपोके थाने के तहत सागड़े गांव से सामने आया है, जहां ख्याले गांव से शहर आते समय आढ़ती मसा सिंह पर थार चालक हमलावारों ने गोलियां चला दीं। इस घटना में मसा सिंह नामक आढ़त बाल-बाल बच गया। वहीं आढ़ती ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती मसा सिंह ने बताया कि वह सागड़े गांव का रहने वाला है और देर रात वह अपने गांव ख्याले से अपनी कार में शहर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे रोककर थार चालक कुलदीप सिंह और उसके लड़के ने उस पर गोलियां चला दी। इस घटना में गोलियां उसकी कार के शीशे और बोनट पर लगी है। जिसके बाद उसने घटना स्थल से भागकर अपनी जान बचाई।

    पीड़ित ने बताया कि झगड़े का कारण पुराने पैसे लेन-देन का मामला है। पीड़ित ने कहा कि कुलदीप सिंह ने उसके पैसे देने थे, लेकिन नियत में खोट आने पर वह उससे झगड़ा करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित ने कहा कि देर रात भी उस पर गोलियां चलाकर उसे निशाना बनाया गया। इस घटना में गनीमत यह रही कि वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग है कि मेरी जान-माल की सुरक्षा की जाए।

    उधर, पुलिस अधिकारी मान सिंह का कहना है कि वे रात को घटना स्थल पर गए थे और शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुलदीप नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: 24 घंटे में 7 तोले सोना, 2 मोबाइल व 3 पासपोर्ट सहित स्नेचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 24 घंटे में 7 तोले सोना, 2 मोबाइल व 3 पासपोर्ट सहित स्नेचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: स्नेचरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने महिला से स्नेचिंग करने के मामले की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने स्नेचर को गिरफ्तार करके गहने सहित सर्टिफिकेट बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सिरिनवेल्ला ने बताया कि बीते दिन महिला से पर्स छीनकर स्नेचर फरार हो गया था।

    इस घटना की शिकायत महिला ने पुलिस को दी थी और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना 7 में धारा 304 (2) आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज करके छापेमारी शुरू कर दी थी। पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया था कि उसके बैग में 7 तोले सोने का हार, 2 मोबाइल, 3 पासपोर्ट व दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना को सुलझाते हुए उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 7 तोले सोने का हार, 2 मोबाइल, 3 पासपोर्ट और कुछ सर्टीफिकेट बरामद किए है।

  • Punjab News: Instagram आईडी पर लड़की की फोटो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Instagram आईडी पर लड़की की फोटो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः इंस्टाग्राम आई पर पड़ोसी और उसकी बेटी की फोटो अपलोड करने के मामले मेें मोगा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि गुरप्रीत सिंह जिसने इंस्टाग्राम पर गोपी गिल 910 के नाम से एक आईडी बनाकर रखी हुई थी। जिस पर आरोपी गोपी अपने पड़ोसियों की फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर उन्हें धमकियां दे रहा था।

    वही पड़ोसी हरचरण सिंह ने इस संबंधी उन्हें शिकायद दी थी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ 27 नवंबर को मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि गरदीप सिंह की अपने पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके बाद वह पड़ोसी और उसकी बेटी जो विदेश में रह रही है कि फोटो अपलोड कर रहा था और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद आरोपी गरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट मेें पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है।

  • Punjab News: Anti Narcotics Cell ने 450 ग्राम हेरोइन के साथ 3 लोग पकड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: Anti Narcotics Cell ने 450 ग्राम हेरोइन के साथ 3 लोग पकड़े, देखें वीडियो

    मोहालीः 450 ग्राम हेरोइन के साथ 3 लोगों को मोहाली की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया है। सूचना पर पुलिस ने राजेश कुमार को 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पूछताछ में हीरा सिंह और जश्नप्रीत सिंह का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

  • Jalandhar News: नशा मुक्त मुहिम को लेकर Governor Gulab Chand Kataria का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशा मुक्त मुहिम को लेकर Governor Gulab Chand Kataria का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा आज जालंधर में नशा मुक्त रंगला पंजाब मुहिम की शुरूआत की गई। इस मुहिम को लेकर जालंधर में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ यह मुहिम ब्यास गांव से भठे गांव तक निकाली जाएंगी। इस मुहिम में पैदल मार्च निकाला जाएगा। जिसके बाद कल भठे गांव से करतारपुर तक नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला जाएगा। वहीं नशा मुक्त रंगला पंजाब मुहिम को लेकर जालंधर पहुंचे पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने पैदल मार्च यात्रा शुरू कर दी है।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए पंजाब के गवर्नर ने कहा कि यह लेखक कुशल सिंह का है और वह उनके साथ इस मुहिम में जुड़े है। इस दौरान वह पैदल यात्रा में पंजाब की जनता से अपील करना चाहते है कि यह अभियान आप सभी लोगों का अभियान बनें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए वह आने वाली पीढ़ी को नशे से मुक्त करवाने में मदद कर सकें। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने हाल ही में इस नशा मुक्त मुहिम को लेकर कहा था कि राज्यपाल (गवर्नर) जो यात्रा निकाल रहे है यह उनका काम नहीं है।

    वहीं राजा वडिंग ने राज्यपाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह अगले चुनावों में चुनाव लड़ने को लेकर यात्रा निकाल रहे है। राजा वडिंग के सवाल का जवाब देते हुए राज्यापाल ने कहा कि कानून सब प्रकार के बने हुए है, लेकिन सभी अपराधों को खत्म एक साथ नहीं किया जा सकता। राज्यपाल ने कहा कि जब तक जन आंदोलन नहीं चलता तब तक सरकार को किसी भी बुराई को रोकने में सौ प्रतिशत सफलता नहीं मिलती है।

    राज्यपाल ने कहा कि कई लोग और कई नेता नशा रोकने के लिए प्रयत्न कर रहे है, ऐसे में वह तो पंजाब के राज्यपाल है और उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि पंजाब को नशा मुक्त करके रंगला पंजाब बनने में सहयोग करें। वहीं 2 दिन की यात्रा को लेकर विपक्ष द्वारा तंज कसने को लेकर राज्यपाल ने कहा कि यह उनकी सोच है, लेकिन वह सोच रहे है कि पंजाब की आने वाली पीढ़ी को कैसे बचाया जा सके, इसके लिए वह इस मुहिम में शामिल होने के लिए जालंधर पहुंचे है और पैदल यात्रा निकाल रहे है।

    नशे को खत्म करने लेकर राज्यपाल ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन जब तक जनता इस बुराई को खत्म करने के लिए साथ जुड़ेंगे नहीं तब तक सफलता हासिल नहीं होगी। राज्यपाल ने कहा कि इसलिए हम सोचते है कि प्रत्येक प्रकार के अभियान में जनता को जोड़कर अभियान को शुरू किया जाए तो आप सफल हो सकते हों। वहीं इस मुहिम को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर कई संस्थाएं काम कर रही है और कई लोगों ने नशे को खत्म करने के लिए प्रत्यन भी किए है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी व्यक्ति इस मुहिम को लेकर प्रयास नहीं करता तो कम से कम नुकसान होने की ज्यादा संभावना तो थी।

    राज्यपाल ने कहा कि अगर वह इस मुहिम में सौ प्रतिशत सफल भले नहीं हुए लेकिन 2 कदम तो उन्होंने आगे बढ़ाएं है। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करते रहने चाहिए, यह मत सोचों की सफलता कब मिलेगी। वहीं राज्यपाल ने कहा कि वह सोचते है कि केंद्र सरकार की जो नशा मुक्ति की योजना है उसकी सैकेटरी राधा से उनकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने राधा से बात की थी कि अगर उनकी ओर से आर्थिक मदद मिल जाए तो इस अभियान को हम ओर तेजी से आगे बढ़ा सकते है। इस दौरान उन्होंने 27 को अमृतसर में एक कार्यक्रम तय किया था, जिसमें कई सारे बच्चों को जोड़ने की कोशिश की थी। जिसके बाद अब 11 तारीख को यह मुहिम रखी गई है। इस अभियान को बड़े कार्यक्रम के रूप में रखा जाएगा, जिसमें केंद्र के मंत्री सहित कई अधिकारी मुहिम में शामिल होंगे।

  • WWE Main Event चैंपियन के लिए बढ़ा खतरा, मैच में हुए ये बदलाव, देखें वीडियो

    WWE Main Event चैंपियन के लिए बढ़ा खतरा, मैच में हुए ये बदलाव, देखें वीडियो

    WWE Main Event चैंपियन के लिए बढ़ा खतरा, मैच में हुए ये बदलाव

    WWE Saturday Night’s Main Event गुंथर और फिन बैलर के बीच होने वाला था लेकिन अब कंपनी ने इसमें बदलाव कर दिया है

    RAW में फिन और गुंथर के बीच सैगमेंट देखने को मिला था जिसके चलते रॉ के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने मेन इवैंट को बदलने की बात कही

    फिन बैलर का WWE Main Event वर्ल्ड हैवीवेट चेंपियन में गुंथर के साथ होने वाला मैच अब ट्रिपल थ्रेट मैच बन गया है

    अब डेमियन प्रीस्ट भी मैच का हिस्सा होंगे। बता दें, डेमियन समन सलैम 2024 में वर्ल्ड टाइटल जीतते-जीतते रह गए थे

    वॉर गेम्स में प्रीस्ट को जीतने से रोकने वाले फिन अपने दोनों विरोधियों से मुकाबला करते नजर आएंगे जो काफी रोमांचक होगा

    गुंथर के लिए भी मैच में खतरा बढ़ गया है क्योंकि ट्रिपल थ्रेट मैच में वो बिना पिन हुए भी अपना टाइटल गंवा सकते हैं

    बता दें, 25 जुलाई 2016 को अपने 35वें जन्मदिन पर Raw में शामिल हुए फिन अपने खेल प्रदर्शन से कई फैंस बना चुके हैं