Blog

  • सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक फाइनल!

    सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक फाइनल!

    भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी टूटने और दोनों के अलग होने की अफवाहें जोरों पर हैं. सानिया-शोएब के करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि दोनों का जल्द तलाक हो जाएगा. शोएब की टीम के सदस्य ने बताया है कि आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी अब टूटने की कगार पर पहुंच गई है।  पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है।  मगर इन अफवाहों को और भी मजबूती तब मिली, जब इस कपल के एक करीबी दोस्त का बयान सामने आया. मीडिया रिपोर्ट्स में ही सानिया-शोएब के करीबी दोस्त के हवाले से खबर आई है कि अब ये दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।  इनके बीच सबकुछ फाइनल हो चुका है. फिलहाल, शोएब मलिक पाकिस्तान में हैं।  वह एक स्पोर्ट्स चैनल के लिए टी20 वर्ल्ड कप को लेकर काम कर रहे हैं। 

  • जालंधरः इकहरी पुली पर दो लोगों ने 2 स्नेचरों को किया काबू, देखें वीडियो 

    जालंधरः इकहरी पुली पर दो लोगों ने 2 स्नेचरों को किया काबू, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदातें दिन-भर-दिन बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरे भरे बाजार में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज इकहरी पुली से एक चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दोपहर के समय भारी ट्रैफिक वाले बाजार में चोरों ने महिला की चेन झपटने की कोशिश की। इस छीना-झपटी दौरान महिला सड़क पर गिर गई। महिला को छीना-झपटी दौरान काफी चोटें आई है।

    जिसे उपचार के लिए अस्तपाल ले जाया गया। वहीं महिला के शोर से बाजार में मौजूद लोगों ने दो स्नेचरों को काबू कर लिया। लोगों ने पहले तो दोनों स्नेचरों की छित्तर परेड की, फिर मामले की सूचना थाना 3 नंबर की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना 3 के प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों आरोपियों को काबू कर थाने ले गई।

  • पंजाबः एक्सपायरी दवा ने ली 2 की जान

    पंजाबः एक्सपायरी दवा ने ली 2 की जान

    धारीवालः गांव सिधवां से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां अलग-अलग मामलों में महिला और नौजवान ने घर में पड़ी एक्सपायरी डेट की दवाई खा ली। एक्सपायरी दवा खाने से नौजवान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयदीप पुत्र गरीफन मसीह निवासी सिधवां द्वारा गलत से घर में पड़ी दवाई खा ली।

    इससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला भी गांव सिधवां का ही है। जहां मनदीप कौर पत्नी संदीप सिंह द्वारा भी घर में पड़ी पुरानी दवाई गलती से खा लेने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसआई गुरविन्द्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्होंने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। 

  • पंजाबः लड्डू बांटने वाले व्यक्ति को लेकर हुआ अहम खुलासा, जाने किस गैंग से है संबंध

    पंजाबः लड्डू बांटने वाले व्यक्ति को लेकर हुआ अहम खुलासा, जाने किस गैंग से है संबंध

    लुधियाना: जिला अमृतसर में हिन्दू नेता सुधीर सूरी के मर्डर के बाद लुधियाना के बस स्टैंड के बाहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक बस स्टैंड के बाहर सुधीर सूरी की हत्या को लेकर लड्डू बांट रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। युवक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई थी।

    लेकिन अब पुलिस को उसके खंगाले गए रिकार्ड से अहम खुलासा हुआ है। पुलिस ने जब उसके बारे जांच की तो पता चला कि वह सुक्खा बाड़ेवालिया गैंग का सदस्य है। उसके खिलाफ लुधियाना में अवैध हथियार और नकोदर में डाका मारने की योजना का केस पहले से दर्ज है, लेकिन अब एक और यानि तीसरा मामला दर्ज हो गया है। इतना ही नहीं आतंकी गतिविधियों में शामिल गोलू की पत्नी अमृतपाल कौर 2017 से जेल में बंद है। 

  • पंजाबः माइनिंग को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किए आदेश

    पंजाबः माइनिंग को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किए आदेश

    चंडीगढ़: माइनिंग को लेकर पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने माइनिंग पर रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक एडवोकेट सहजप्रीत सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने कहा था कि सरकार खुद गैर-कानूनी तरीके से माइनिंग कर रही है।

    उन्होंने कहा था कि माइनिंग के कारण नदियों में भारी मशीनरी का इस्तेमाल हो रहा है। याचिकाकर्त्ता का कहना है कि हाईकोर्ट की रोक के बावजूद सरकार माइनिंग कर रही है। इस पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि सरकार बिना वातावरण विभाग की क्लीयरेंस के किसी भी तरह की माइनिंग ना करे। पंजाब सरकार द्वारा पेश हुए एडवोके जनरल ने अदालत को भरोसा दिया कि सरकार बिना विभाग की क्लीयरेंस के माइनिंग नहीं करेगी।

  • कपूरथलाः कार और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में दो की मौत

    कपूरथलाः कार और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में दो की मौत

    कपूरथलाः जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। आज सुबह एक धार्मिक स्थल पर बाइक पर माथा टेकने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा गांव टूटा और जहांगीर के बीच एपेक्स स्कूल के पास सेंट्रो कार के साथ हुआ है। मिली मृतकों की पहचान सागर पुत्र अशोक कुमार निवासी शेरगढ़ मोहल्ला और राहुल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी जटपूरा के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक PB09 AB 0137  सवार होकर नकोदर में एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही दोनों गांव टूट और जहांगीर के पास एपेक्स स्कूल के नजदीक पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही सेंट्रो कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कार का भी काफी नुक्सान हुआ है।

    वहीं हादसे में कपूरथला निवासी सागर और राहुल की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार भी कपूरथला की ही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नकोदर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

  • पंजाबः डेरा प्रेमी प्रदीप मर्डर को लेकर गरमाई सियासत, पुलिस को घटना स्थल से मिले ये सबूत

    पंजाबः डेरा प्रेमी प्रदीप मर्डर को लेकर गरमाई सियासत, पुलिस को घटना स्थल से मिले ये सबूत

    चंडीगढ़ : कोटकपूरा में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या गोलियां मारकर सुबह हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद सीएम मान ने उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की और पुलिस अधिकारियों को घटना को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए है। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने आप सरकार पर पंजाब की बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है।

    वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी गई है। फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच कर सबूतों को इकट्ठा कर रही है। जानकारी के अनुसार फोरेंसिक टीम को गोलियों के 19 खोल बरामद हुए हैं। इसके साथ ही एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया।

    उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने पंजाब के लोगों से अमन-शांति बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि कोटकपूरा में सुबह बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की 6 शूटरों द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 

  • बड़ी ख़बरः ड्रोन और छोटे एयरप्लेन से हो सकता है आंतकी हमला, अलर्ट जारी

    बड़ी ख़बरः ड्रोन और छोटे एयरप्लेन से हो सकता है आंतकी हमला, अलर्ट जारी

    मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर से आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। आतंकवादी ड्रोन और छोटे एयरप्लेन से मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए मुंबई में फिलहाल ड्रोन के उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। आतंकी हमले के अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है, साथ ही वीवीआईपी लोगों पर हमले के खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

    ड्रोन उड़ाने पर लगाई पाबंदी

    आंतकी मुंबई में रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट से हमला करने की फिराक में हैं। सूत्रों की मानें तो आतंकी मुंबई की फेमस जगहों को टारगेट करने के साथ-साथ वीवीआईपी को भी निशाना बना सकते हैं। पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई में ड्रोन के उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। मुंबई पुलिस द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि अगर कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे आईपीसी की धारा 188 के तहत सजा दी जाएगी।

    मुंबई पुलिस ने 12 दिसंबर तक लगाई पाबंदी

    ग्रेटर मुंबई पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी तत्व ड्रोन, रिमोट कंट्रोल्ड माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, पाराग्राइडर्स का इस्तेमाल कर हमला कर सकते हैं। आतंकी इनके जरिए वीवीआईपी को भी निशाना बना सकते हैं। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर अगले 30 दिनों तक प्राइवेट हेलीकॉप्टर्स से लेकर हॉट एयर बैलून समेत इन सभी चीजों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। इस दौरान केवल मुंबई पुलिस ही एरियल सर्विलांस कर सकती है। यह आदेश 13 नवंबर से 12 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

    4 नवंबर को भी मिली थी धमकी

    इस महीने मुंबई में आतंकी हमले की धमकी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 4 नवंबर को मुंबई पुलिस को कंट्रोल रूम में हाजी अली दरगाह को आतंकी हमला करने की धमकी मिली थी। हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमली की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। उसके बाद पुलिस की एक टीम दरगाह पर पहुंचकर बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्वकॉड वैन के जरिए पूरे इलाके की छानबीन की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला था। पुलिस ने मामले की छानबीन में पाया कि दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी देने वाला शख्स दिमागी तौर पर बीमार था।

  • जालंधरः देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, युवतियों सहित 4 काबू

    जालंधरः देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, युवतियों सहित 4 काबू

    जालंधर/वरुणः महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने घास मंडी में देह व्यापार के अड्डे पर रेड की है। देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाही करते हुए युवतियों सहित 4 को काबू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उन्हें काबू करके थाने ले गई है। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी इस मामले का खुलासा कर सकते है।

  • बड़ी राहतः अब अमृतसर से 9 International  और 11 domestic Airports के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट्स

    बड़ी राहतः अब अमृतसर से 9 International और 11 domestic Airports के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट्स

    अमृतसरः पंजाब के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अमृतसर के हवाई संपर्क के लिए अच्छी खबर है। कोविड महामारी के बाद अब आने वाली सर्दी के लिए हवाईअड्डे को 6 देशों के 9 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और भारत के 11 घरेलू हवाई अड्डों से सीधी उड़ानों के माध्यम से जोड़ा गया है। एयरलाइन उद्योग में सर्दी का मौसम नवंबर के महीने में शुरू होता है और मार्च के अंत में समाप्त होता है। फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के ग्लोबल संयोजक और अमृतसर विकास मंच के प्रवासी सचिव, समीप सिंह गुमटाला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नवंबर के पहले सप्ताह से भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट द्वारा इटली के रोम और मिलान बर्गामो हवाई अड्डों के लिए निर्धारित सीधी उड़ानें शुरू करने के साथ, अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को और बढ़ावा मिला है।

    स्पाइसजेट सितंबर 2020 से कोविड के दौरान इटली के लिए विशेष चार्टर उड़ानों का संचालन कर रही थी। उड़ान जॉर्जिया के त्बिलिसी में 40 मिनट का ईंधन भरने का स्टॉप बनाती है। यूरोप, ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका के साथ अमृतसर की बढ़ी हुई हवाई कनेक्टिविटी के बारे में उन्होंने कहा कि एयर इंडिया 16 नवंबर से बर्मिंघम-अमृतसर के बीच सीधी उड़ानों की संख्या प्रति सप्ताह 2 से बढ़ाकर 3 कर रही है। इसी तरह लंदन हीथ्रो के लिए एक सप्ताह में 3 सीधी उड़ानें संचालित की जाएंगी। कतर एयरवेज भी दोहा के जरिए अमेरिका, कनाडा, यूरोप और अन्य देशों से छुट्टियों के लिए पंजाब आने वाले प्रवासी पंजाबियों के लिए रोजाना सीधी उड़ानों के साथ सुविधाजनक कनेक्टिविटी विकल्प भी प्रदान कर रहा है।

    विदेश से भारत आने वाले यात्री भी एयर इंडिया द्वारा दिल्ली और अमृतसर के बीच उड़ानों की बढ़ती संख्या का लाभ उठा सकते हैं। एयर इंडिया द्वारा रोजाना 3 उड़ानें, इंडिगो द्वारा 4 और विस्तारा द्वारा 2 उड़ानें हैं। दोपहर 2:15 बजे दिल्ली से अमृतसर के लिए एयर इंडिया की नई उड़ान के साथ, यात्री अब 17 घंटे में टोरंटो से अमृतसर की यात्रा कर सकते हैं और 19 घंटे में दिल्ली के रास्ते टोरंटो लौट सकते हैं।

    अमृतसर से एयर इंडिया एक्सप्रैस द्वारा संयुक्त अरब अमीरात से दुबई के लिए रोजाना और शारजाह के लिए एक सप्ताह में 3 उड़ानें हैं। इसके अलावा, स्पाइसजेट और इंडिगो दुबई और शारजाह के लिए रोजाना सीधी उड़ानें संचालित कर रहे हैं। इसके साथ ही अमृतसर से यूएई के लिए साप्ताहिक उड़ानों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। पर्यटन के साथ-साथ बड़ी संख्या में पंजाब से भी लोग वहां काम करने जाते हैं। सिंगापुर एयरलाइंस का कम किराए वाली स्कूट सप्ताह में 5 दिन और मलेशिया की बाटिक एयर सप्ताह में 4 दिन अमृतसर से सिंगापुर और कुआलालंपुर के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से जोड़ता है। घरेलू उड़ानों द्वारा अमृतसर, दिल्ली सहित मुंबई, श्रीनगर, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, गोवा, लखनऊ और अहमदाबाद, चेन्नई और हैदराबाद के साथ जुड़ा हुआ है।

    फ्लाई अमृतसर अभियान ने एक बार फिर पंजाब सरकार से अपील की है कि यात्रियों की संख्या बढ़ाने और उड़ानों को सफल बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करके हवाई अड्ड को पंजाब के अलग-अलग शहरों और पड़ोसी राज्यों के लिए बस सेवा के सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से जोड़ा जाए और कार्गों के लिए किसानों और उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं दी जाए।

    गुमटाला ने दुनिया भर के पंजाबी समुदाय से अमृतसर या दिल्ली के रास्ते सीधी उड़ानों को प्राथमिकता देने की जोरदार अपील की है। क्योंकि यात्रियों की संख्या में वृद्धि मौजूदा उड़ानों को कामयाब करेंगा और इन आंकड़ों के साथ जारी अभियान को अन्य एयरलाइनों के आगे उड़ानें शुरू करने के लिए मजबूत केस पेश करने में सहूलत होगी। प्रस्तुत करने में आसान। हम दुनिया भर के प्रमुख गंतव्यों के साथ अमृतसर के लिए सीधी हवाई संपर्क स्थापित करने के लिए दुनिया की कई एयरलाइनों और हवाई अड्डों के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम दुनियां की कई ऐयरलाइंस और हवाई अड्डों के साथ बातचीत कर रहें है। जिससे अमृतसर दुनियां भर के प्रमुख गंतव्यों के साथ सीधा हवाई संपर्क स्थापित किया जा सके।