Blog

  • भीषण सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

    भीषण सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

    आरा: बिहार के आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीवीगंज गांव के पास वीरवार सुबह विंध्याचल से लौट रहे महेंद्रा (TUV 300) गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि गाड़ी पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल और दो ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, टक्कर में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। घटना को लेकर आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरि प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस जवानों द्वारा ही सभी को एंबुलेंस पर लाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई।

    एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन बदहवास होकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतकों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियां गांव निवासी 56 वर्षीय भूप नारायण पाठक, 50 वर्षीया पत्नी रेणु देवी, 28 वर्षीय पुत्र विपुल पाठक, 25 वर्षीया पुत्री अर्पिता पाठक और 3 साल का पोता हर्ष पाठक शामिल है जबकि जख्मी लोगों में 25 साल की बहू मधु देवी और 4 साल की पोती बेली कुमारी शामिल है और दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में जारी है।

    इधर, मृतक के भतीजे शिबू पाठक ने बताया कि सोमवार रक्षाबंधन के दिन सभी लोग महिंद्रा (TUV 300) गाड़ी पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल दर्शन के लिए गए थे। गुरुवार की सुबह सभी लोग विंध्याचल से दर्शन कर वापस पटना लौट रहे थे। लौटने के दौरान विपुल पाठक गाड़ी चला रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बीवीगंज गांव के पास ओवर ब्रिज पर पहुंची। उसी दौरान उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें भूप नारायण पाठक, उनकी पत्नी रेणु देवी और पुत्र विपुल पाठक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पुत्री अर्पिता पाठक और पोता हर्ष पाठक ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया।

    वहीं, गाड़ी पर सवार उनकी बहू मधु देवी और पोती बेली कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सभी लोग रक्षाबंधन के दिन हंसी-खुशी गाड़ी पर सवार होकर विंध्याचल दर्शन करने गए थे लेकिन उनके परिवार वालों क्या मालूम था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी दर्शन होगा। उधर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की ख़बर मिलते ही मृतकों के परिवार के लोगों में मातम पसर गया और देखते ही देखते एक ही परिवार का एक वंश खत्म हो गया। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Punjab News: बजरी से भरा पलटा टिप्पर, व्यक्ति के हुए 2 हिस्से, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    Punjab News: बजरी से भरा पलटा टिप्पर, व्यक्ति के हुए 2 हिस्से, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    नंगल/संदीप शर्माः नंगल में गांव पट्टी के पास चंडीगढ़ मुख्य सड़क हादसा होेने का मामला सामने आय़ा है। जहां देर रात बजरी से भरा टिप्पर पलट गया। टिप्पर पलटने के दौरान साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में व्यक्ति का शरीर 2 हिस्सों में बंट गया। वहीं घटना में टिप्पर के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान विभीषण कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज सुबह 7 बजे यह हादसा हुआ है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहाकि आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
  • Punjab: 500 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 500 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    37.72 करोड़ रुपये की संपत्ति सील

    अमृतसरः ज़िले की ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ करवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को 500 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। इस नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए उन्होंने इन दो नशा तस्करों की 37.72 करोड़ रुपये की संपत्ति भी सील कर दी है। एसएसपी चरणजीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जतिन सिंह और अजयपाल सिंह को 500 ग्राम हेरोइन और एक अवैध 32 बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस सबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि आरोपी जतिन सिंह ओर अजेपाल सिंह द्वारा नशा तस्करी से बनाई गई सम्पति की पड़ताल की गई जिसकी कीमत करीब कर करीब 37.72 करोड़ रुपये बनती है। पुलिस ने इस संम्पति को धारा 68एफ (2) एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जल्द रीलीज़ हो रही हिंदी फिल्म अमरजंसी पर बोलते हुए कहा कि पुलिस को जो निर्देश दिए जाएंगे उन निर्देशों के अनुसार पुलिस अपना कर्तव्य निभाएगी और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने नहीं दिया जाएगा।
  • Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, स्टाफ से भिड़े मरीज के परिजन, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, स्टाफ से भिड़े मरीज के परिजन, देखें वीडियो

    आरोपी ने की Oxygen सिलेंडर से हमला करने की कोशिश

    लुधियानाः कोलकाता केस के बाद से डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाए जाने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन सुरक्षा की कमी के चलते स्टाफ के साथ मरीज के परिजनों द्वारा उलझने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं ताजा मामला कस्बा जगराओं में सिविल अस्पताल से सामने आया है, जहां सिविल अस्पताल उस समय जंग का मैदान बना जब ड्यूटी पर तैनात डा. प्रिंस जनागिल और उनके स्टाफ के साथ एक मरीज और उसके रिश्तेदार ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई तक विवाद पहुंच गया। आरोप है कि नशे में धुत आरोपियों ने अस्पताल में पड़ा आक्सिजन सिलेंडर उठा कर उससे हमला करना चाहा, लेकिन गनीमत रही कि स्टाफ का बचाव हो गया। आरोपियों की पहचान मरीज बलराज सिंह निवासी गांव बोपाराए कलां और उसके साथ आए व्यक्ति का नाम जसवीर सिंह गांव राजोआना खुर्द के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डा. प्रिंस ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में 108 एम्बुलेंस के जरिए 3 लोग उनके अस्पताल में आए थे। जिसमें एक मरीज और दूसरा उसका रिश्तेदार था। डा. प्रिंस ने बताया कि मरीज के उपचार दौरान उसके साथी ने स्टाफ के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। उसने नर्स रमनदीप कौर,वार्ड एटैंडेंट गुरदीप सिंह, सफाई सेवक परमजीत कौर, सुरक्षा कर्मी अकाशदीप सिंह और गगनदीप सिंह को गालियां दी। डा. प्रिंस ने कहा कि आरोपी को जब रोकना चाहा तो उसने आक्सिजन का सिलेंडर उठा कर मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। डा. प्रिंस ने बताया कि आरोपी ने सरकारी डयूटी में बाधा डालते हुए अस्पातल में तोड़फोड़ करने की कोशिश भी की। डा. प्रिंस मुताबिक मरीज और उसके साथी दोनों ने शराब पी हुई थी। घटना स्थल पर तुरंत पीसीआर दस्ता को सूचित किया लेकिन तब तक दोनों आरोपी शोर-शराबा मचा अस्पताल से भाग गए। इस मामले में पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
  • Punjab : शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की हुई मौत

    Punjab : शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की हुई मौत

    संगरुर – शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे के दौरान एक और किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कौर सिंह पुत्र सुखदेव (65) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक देर शाम अचानक किसान की तबीयत बिगड़ गई।

    जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस तक ले जाया गया। एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक घोड़े नव ब्लॉक लहरा जिला संगरूर का रहने वाला था। तकरीबन 10 दिनों से वे इस मोर्चे पर किसानों के साथ मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहा था।

    मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद साथी किसान तुरंत उन्हें शंभू बॉर्डर पर खड़ी एंबुलेंस में ले गए।

  • Punjab: Railway Crossing के पास हुआ हादसा, देखें वीडियो

    Punjab: Railway Crossing के पास हुआ हादसा, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः शहर में अगंमपुर के पास एक टिप्पर की ब्रेक ना लगने के कारण यह टिप्पर पहले एक गाड़ी से टकराकर एक टरक्क से जा टकराया। इस हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान होने की खबर प्राप्त नहीं हुई है हालांकि इस हादसे में बौलेरो गाड़ी बुरी तरह से टूट गई, गनीमत यह रही की इस गाड़ी में सवार लोगों को कोई नुक्सान नहीं हुआ। इस हादसे में रेलवे का काफी नुक्सान हुआ है। इस लाईन पर आने वाली सभी ट्रेने बुरी तरह प्रभावित हुई है।

    इस हादसे से रेलवे क्रासिंग फाटक के पास हादसा होने के चलते रेलवे फाटक ओर इलेक्ट्रिक लाईन का काफी नुक्सान हो गया जिसके चलते हिमाचल ओर नंगल से चलकर दिल्ली ओर अंबाला जाने वाली गाड़ियां प्रभावित हुई है। यहां पहुंचे रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि इस लाईन को सुचारू ढंग से चलाने में तकरीबन 4 से 5 घंटे लग जाएंगे।

    पुलिस प्रशासन, रेलवे पुलिस प्रशासन और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद थे।इस हादसे में नुकासाने गए वाहनों को वहीं से निकालने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद
    बिजली लाइन की मुरम्मत कर रेलवे आवाजाई को सुचारू ढंग से चलाया जा सके।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, युवक की मौत

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, युवक की मौत

    जालंधर, ENS: जिले के नकोदर अंतर्गत गांव उगी में गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते युवक का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ ​​किंदी पुत्र गुरचरण दास निवासी उगी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों द्वारा गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।

    परिजनों ने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को अगर जल्द गिरफ्तार नहीं करती तब तक वह युवक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस मौके पर थाना सदर के प्रमुख एसएचओ बलजिंदर सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है और आरोपियों की गिफ्तारी को लेकर तलाश जारी है।

  • Punjab : गुरु नानक देव अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की बढ़ाई संख्या, देखें वीडियो

    Punjab : गुरु नानक देव अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की बढ़ाई संख्या, देखें वीडियो

    अमृतसर – कुछ दिन पहले कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है और पूरे पंजाब में महिला डॉक्टर और पंजाब में महिला डॉक्टरों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च भी निकाले गए थे। अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर ओपीडी बंद कर हड़ताल भी की गई। जिसके बाद सरकार ने आश्वासन दिया कि अस्पतालों में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

    जिसके चलते अमृतसर के विधायक डॉ. अजय गुप्ता भी अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि गुरु नानक देव अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसी के मद्देनजर देर रात वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी मुश्तैदी से निभाते नजर आए। इस बीच गुरु नानक देव अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों से भी बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि 14 पुरुष सुरक्षा गार्ड और 12 महिला सुरक्षा गार्ड दिन में अस्पताल में अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

    रात में भी 14 पुरुष सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर रहते हैं और 9 महिलाएं सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात रहती है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के वार्ड के बाहर विशेष रूप से महिलाओं को तैनात किया गया है ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या कोई पुरुष उस वार्ड में प्रवेश न कर सके। बच्चों और गर्भवती महिलाओं और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Punjab News: Gun Point पर महिला से दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेसी सरपंच गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर महिला से दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेसी सरपंच गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गांव चोड सिधवां के मौजूदा कांग्रेसी सरपंच कुलबीर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला ने सरपंच पर पिस्तौल के बल दुष्कर्म के आरोप की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    महिला ने आरोप लगाए है कि किसी के पास अपने फंसे हुए पैसे निकलवाने के लिए उसने सरपंच से मदद ली थी। जहां पिस्तौल के बल पर सरपंच ने डरा धमाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस द्वारा महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। वहीं महिला ने सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला पुलिस अधिकारी रमन लता ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी सरपंच को कोर्ट में पेश करके उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • विवादों में घिरी Kangana ranaut की फिल्म Emergency

    विवादों में घिरी Kangana ranaut की फिल्म Emergency

    नई दिल्लीः मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से फिल्म रिलीज से पहले ही मुश्किलों में घिरती नज़र आ रही है। अब इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने इस फिल्म का विरोध किया और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति से इसकी समीक्षा करने के लिए किया है उन्होंने चिंता व्यक्त की कि है कि इस फिल्म में सिख समुदाय को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।

    आपको बता दें कि कंगना रनौत की नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन इसके रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर पंजाब में विवाद शुरू हो गया है। फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा और शिरोमणि अकाली दल के नेता के वरिष्ठ नेता करनैल सिंह पीर मोहम्मद के बाद बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी फिल्म में सिखों की भूमिका को गलत दिखाने को लेकर विरोध किया है।

    आपको बता दें कि फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा और शिअद के वरिष्ठ नेता करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने पंजाब में फिल्म इमरजेंसी के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में अगर फिल्म रिलीज होती है तो इससे प्रदेश के हालात और कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है.