Blog

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत, माता-पिता पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत, माता-पिता पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं के गांव काउके कलां में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरनप्रीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता ने दूसरी शादी करवाई थी। बताया जा रहा हैकि उसकी मां अक्सर उसके साथ झगड़ा करती रहती थी। जिसके बाद अब लड़की ने जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक लड़की के गले और शरीर पर निशान पाए गए और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी।

    पुलिस ने मृतक की बुआ, भाई और असल मां के बयानों पर नाबालिग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में सौतेली मां व पिता पर दर्ज कर दिया है। पुलिस ने सिमरनप्रीत सिंह के पिता जसवंत सिंह व सौतेली मां मीनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानो में आरोपी की पहली पत्नी ने बताया कि उसकी शादी काउके कलां के रहने वाले जसंवत सिंह के साथ हुई थी। जिसके बाद उसके दो बच्चे एक बेटी सिमरनप्रीत कौर व एक बेटा पैदा हुए।

    उसने बताया कि जसवंत सिंह ने उसे तलाक देकर दूसरी शादी मीनू के साथ कर ली। मृतक परिवार के बयानो के मुताबिक जंसवत सिंह की दूसरी पत्नी मीनू उसकी बेटी सिमरन प्रीत कौर से नफरत करती थी और बात बात पर उसे तंग परेशान करती रहती थी। जिसके चलते ही उसने फंदा लगाकर जीवन लीला खत्म कर ली। पुलिस का कहना है कि मृतक लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यदि मामला कत्ल का निकलता है तो उसके हिसाब से कारवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Union Bank के ड्रॉप बॉक्स से चैक चोरी कर खाते से निकलवाए 1.50 लाख रुपए, केस दर्ज

    Jalandhar News: Union Bank के ड्रॉप बॉक्स से चैक चोरी कर खाते से निकलवाए 1.50 लाख रुपए, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: रामामंडी में स्थित यूनियन बैंक के ड्रॉप बॉक्स से चैक चोरी कर आरोपी ने 1.50 लाख रुपए खुद के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। चोरी की शिकायत पीड़ित ने 5 मार्च को पुलिस को दी थी, जिसकी जांच में थाना रामामंडी की पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बाबा बुढा जी एंक्लेव निवासी सुनील कोहली ने बताया कि वह 1 मार्च को बैंक में चैक जमा करवाने गए थे।

    बैंक कर्मी के कहने पर उन्होंने चैक को ड्रॉप बॉक्स में डाल दिया। उन्होंने कहा कि वह चैक के पीछे ट्रांसफर करने वाले खाते का ब्यौरा देना भूल गए थे। उन्हें 5 मार्च को बैंक से फोन आया कि उनके खाते से 1.50 लाख रुपए किसी अज्ञात खाते में नेफ्ट हुए है। इसके बाद उन्होंने जांच की तो पता लगा कि चैक के जरिए पैसे निकाले गए है। उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दे दी थी।

  • छात्र नेता की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

    छात्र नेता की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

    जोधपुर – जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्र चुनाव को लेकर पिछले लंबे समय से छात्र नेता संघर्ष कर रहे हैं. जेएनवीयू के छात्र नेता के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। रातानाडा क्षेत्र के एक हॉस्टल में एक छात्र नेता के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने मिलकर छात्र नेता की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें बदमाश बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में घायल हुए युवक को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस घटना के वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। थाना अधिकारी प्रदीप डागा ने बताया कि तीन नंबर हॉस्टल के नौ नंबर हाल में ओम सिंह के गुट ने जेठू सिंह नाम के छात्र नेता के साथ मारपीट की है। मारपीट में घायल हुए छात्र नेता को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। आपसी विवाद के चलते ओम सिंह नाम के छात्र नेता के गुट ने मिलकर जेठू सिंह की पिटाई कर डाली। मारपीट का शिकार हुए छात्र नेता का नाम जेठूसिंह बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो जोधपुर के रातानाडा स्थित तीन नंबर हॉस्टल का है। यहां एक छात्रनेता के साथ सीनियर छात्र नेताओं ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर डाली। इस दौरान बेरहमी से उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट का शिकार हुआ जेठू सिंह बदमाशों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन बदमाश नहीं माने। इसके बाद जेठू सिंह बचने के लिए चिलाता रहा लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया। बाद में वह किसी एक कमरे में घुसकर अपनी जान बचाने के लिए गया तो वहां से बदमाशों ने उसे बाहर निकाल कर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया।  यूनिवर्सिटी इलेक्शन के लिए अपनी दावेदारी भी करने के प्रयास में था। इसी के चलते दूसरे छात्र नेता उससे रंजिश रखने लगे। हॉस्टल में ही अन्य बदमाशों के साथ उसका विवाद हुआ। इस पर सभी ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर डाली। बदमाशों से बचने के लिए उसने एक कमरे में खुद को बंद कर जान बचाई।
  • Jalandhar News: Zomato delivery Boy को स्नेचरों ने बनाया निशाना

    Jalandhar News: Zomato delivery Boy को स्नेचरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतर्गत आते दमोरिया पुल के पास किशनपुरा रोड पर देर रात करीब 11 बजे के एक्टिवा सवार झपटमार जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। जोमैटो डिलीवरी बाय ने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन एक्टिवा की रफ्तार ज्यादा होने के कारण झपटमार भागने में कामयाब हो गया, जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना 3 की पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित वरुण ने बताया कि वह जोमैटो में डिलीवरी का काम करता है। वह रात को किशनपुरा रोड के पास ऑर्डर लेने के लिए आया हुआ था। उसने ऑर्डर देखने के लिए मोबाइल को जेब से निकला तों उसी दौरान एक्टिवा सवार युवक हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया।

    उसने बताया कि झपटमार की एक्टिवा की रफ्तार ज्यादा थी। उसने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची थाना 3 की पुलिस बयान लेने के बाद सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई।

  • Punjab News:Sky Z A Family Salon & Spa Center पुलिस की Raid, कई युवक युवतियां काबू, देखें वीडियो

    Punjab News:Sky Z A Family Salon & Spa Center पुलिस की Raid, कई युवक युवतियां काबू, देखें वीडियो

    मालिक और महिला पर केस दर्ज

    अमृतसरः मजीठा रोड पर स्थित Sky Z A Family Salon & Spa Center में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर में यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने रेड करके स्पा सेंटर के मालिक शक्ति शर्मा और उसके साथ काम करने वाली महिला राजविंदर कौर को काबू करके उनके खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 5 लोगों को राउंडअप किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजविंदर कौर और शक्ति शर्मा ने 2 साल पहले स्पा सेंटर को खोला था और यहां पर जिस्मफिरोशी का काम चल रहा था। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ हरमनजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर रेड करके स्पा सेंटर के मालिक और महिला के अलावा 5 और लोगों को राउंडअप किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अगर वह गलत पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी।
  • Jalandhar: 1.9 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar: 1.9 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर(ENS): शहर के डाक्टर अंबेडकर चौक टीवी टावर के पास नाकेबंदी के दौरान कमिश्नरेट पुलिस ने दो नशा तस्करों को काबू कर उनसे 1 किलों 9 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों की पहचान इस्लाम गंज के रहने वाले अश्विनी कुमार और गांधी कैंप के सुनील कुमार के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ थाना चार में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी। आरोपी की पहचान अमृतसर के रहने वाले मान सिंह रूप में हुई है जिसके पास से 7 किलों और एक गाड़ी बरामद की है।

    मिली जानकरी के अनुसार अधिकारी एएसआइ राजेश कुमार पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे तो मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हैं रोक कर तलाशी ली तो उनके पास से एक किलों से ज्यादा अफीम बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी राजस्थान से अफीम की सप्लाई लेकर आते थे। कमिश्नरेट पुलिस ने अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपित गुरदासपुर के रहने वाले कैप्टन सिंह के साथी को केस में नामजद कर उसे गिरफ्तार किया है।  गौरतलब है कि 25 जुलाई को स्पेशल स्टाफ की टीम ने फगवाड़ा हाईवे पर पटवारी के ढाबे के पास दिल्ली नंबर की कार ईकोस्पोर्ट में गाड़ी सवार आरोपी को रोककर उसके पास से साढ़े तीन किलों अफीम बरामद की थी।

  • Punjab News: Shambhu Border को लेकर बेनतीजा रही किसानों के साथ मीटिंग

    Punjab News: Shambhu Border को लेकर बेनतीजा रही किसानों के साथ मीटिंग

    बिना ट्रैक्टर-ट्रालियों के दिल्ली जाने से किसानों ने किया इनकार

    पटियालाः पंजाब व हरियाणा के आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की पटियाला के पुलिस लाइन में किसान जत्थेबंदियों के साथ शंभू बॉर्डर को लेकर बैठक हुई। दरअशल यह बैठक सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले रखी गई। बताया जा रहा हैकि किसानों के साथ हुई बैठक करीब एक घंटा चली, लेकिन इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी। दरअसल, बैठक में किसानों ने बिना ट्रैक्टर-ट्रालियों के दिल्ली जाने से साफ इन्कार कर दिया है। बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को हो रही असुविधा का हवाला देते हुए किसान जत्थेबंदियों को शंभू बॉर्डर खोलने के लिए कहा। जवाब में किसान नेताओं ने कहा कि रास्ता किसानों ने नहीं, बल्कि हरियाणा सरकार ने बंद किया है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मोटर व्हीकल एक्ट का हवाला देते हुए कहा कि अगर किसान मांगों को लेकर केंद्र से बात करना चाहते हैं, तो फिर वह ट्रैक्टर-ट्रालियों के बिना जाएं। इस पर किसानों ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रालिया उनके लिए दूसरा घर हैं। हर मौसम में ट्रैक्टर-ट्रालियां किसानों का बचाव करती हैं। इसलिए ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ ही किसानों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाए। बैठक में पंजाब व हरियाणा के एडीजीपी (ला एंड आर्डर), एसएसपी पटियाला नानक सिंह, डीसी पटियाला शौकत अहमद परे, अंबाला के एसएसपी व डीसी ने भाग लिया। दोनों किसान जत्थेबंदियों की तरफ से भी करीब सात मेंबरों की टीम ने शिरकत की। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक बातचीत के जरिये मामले के हल को बनाई जाने वाली कमेटी के नामों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। डल्लेवाल ने कहा कि बैठक में पुलिस अधिकारियों ने मोटर व्हीकल एक्ट का हवाला देकर बिना ट्रैक्टर-ट्रालियों के किसानों को जाने के लिए कहा। इसके जवाब में किसानों ने कहा कि अगर एक्ट की ही बात है, तो ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रालियां सड़क पर चढ़ ही नहीं सकती हैं। लेकिन किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में ही अपनी फसलें बेचने के लिए 50-50 किलोमीटर दूर जाते हैं। यही नहीं 13 फरवरी को जब पंजाब के कोने-कोने से किसान शंभू व खन्नौरी बॉर्डरों पर पहुंचे थे, उस समय भी ट्रैक्टर-ट्रालियों पर ही आए थे। तब भी कानून व्यवस्था का कोई मसला खड़ा नहीं हुआ था। इसलिए जत्थेबंदियों की मांग है कि किसानों को ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ ही दिल्ली जाने की अनुमति दी जाए। डल्लेवाल ने कहा कि बैठक में साफ तौर पर कहा गया कि किसानों का निशाना रास्ते रोकना नहीं है। किसान केवल अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं। डल्लेवाल ने कहा कि किसान मांगों को लेकर बात करने के लिए केंद्र सरकार से राजी हैं। लेकिन पहले चुनाव आचार संहिता का बहाना बनाकर सरकार ने बात करने से पल्ला झाड़ लिया। लेकिन जून में नई सरकार बनाने के बावजूद अब तक बात करने को कोई न्यौता नहीं दिया है। इससे सरकार की नीयत साफ होती है। डल्लेवाल ने कहा कि किसान बॉर्डरों पर डटे रहेंगे। रास्ते खुलते ही ट्रैक्टर-ट्रालियों पर दिल्ली के लिए कूच किया जाएगा।
  • Punjab News: सरकार का बड़ा फैसलाः गाड़ी खरीदना होगा महंगा, वाहनों पर लगा ग्रीन टैक्स

    Punjab News: सरकार का बड़ा फैसलाः गाड़ी खरीदना होगा महंगा, वाहनों पर लगा ग्रीन टैक्स

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स लागू कर दिया है। पंजाब सरकार के एक आदेश में कहा गया है कि पंजाब मोटर वाहन कराधान अधिनियम की धारा 3 से मिली शक्तियों से राज्य में पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स लगाया गया है, पंजाब के राज्यपाल ने मंजूरी दी है। सरकार के आदेश में कहा गया है कि यदि वाहन एलपीजी, सीएनजी, बैटरी या सौर ऊर्जा द्वारा संचालित हैं, तो उन पर ग्रीन टैक्स नहीं लगाया जाएगा। पंजाब में गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स पहली सितंबर से लागू होगा।

    पंजाब सरकार से जारी आदेश में कहा गया है कि पेट्रोल से चलने वाली नॉन कमर्शियल दोपहिया गाड़ियों पर सालाना 500 रुपया और डीजल से चलने वाली दोपहिया गाड़ियों पर 1000 रुपया सालाना ग्रीन टैक्स लगाया जाएगा। वहीं 1500CC इंजन वाली चार पहिया नॉन कमर्शियल पेट्रोल गाड़ियों पर 3000 रुपया और डीजल गाड़ियों पर 4000 रुपया सालाना ग्रीन टैक्स लगाया गया है। 1500CC से ज्यादा पॉवर की पेट्रोल गाड़ियों पर 4000 रुपये सालाना और डीजल गाड़ियों पर सालाना 6000 रुपये ग्रीन टैक्स लगाया गया है।

    पंजाब सरकार ने बहरहाल कमर्शियल गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स लगाने में थोड़ी रियायत बरती है। ट्रांसपोर्ट गाड़ियों में 8 साल के बाद दोपहिया गाड़ियों पर 250 रुपये सालाना, तिपहिया गाड़ियों पर 300 रुपये सालाना, मोटर कैब पर 500 रुपये सालाना का ग्रीन टैक्स वसूल किया जाएगा। वहीं हल्की सामान ढुलाई और पैसेंजर गाड़ियों पर 1500 रुपये सालाना, मझोले दर्जे की सामान ढुलाई और पैसेंजर गाड़ियों पर 2000 रुपये और भारी सामान ढुलाई और पैसेंजर गाड़ियों पर 2500 रुपये सालाना ग्रीन टैक्स वसूल किया जाएगा।

  • स्कूल से वापिस आ रहे छात्र पर गिरी बिजली की तार, मौत, देखें CCTV

    स्कूल से वापिस आ रहे छात्र पर गिरी बिजली की तार, मौत, देखें CCTV

    नई दिल्ली – आंध्र प्रदेश के कडप्पा शहर में एक 11 वर्षीय लड़के की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तनवीर के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक डिश टीवी का तार बिजली के तार के संपर्क में आ गया था, जिस वजह यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक उसकी साइकिल बिजली के खुले तार में फंस गई थी। घटना के समय पीछे बैठा 10 वर्षीय एडम गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक तनवीर और एडम स्कूल से घर जा रहे थे।  इसी दौरान एक खंभे से लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। राहगीरों ने तार हटाकर उन्हें बचाया। लेकिन तनवीर की मौके पर ही मौत हो गई और एडम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।  इस घटना के बाद लोग अब बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने घटना पर दुख व्यक्त किया और तनवीर और एडम के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए सावधान रहना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। राज्य सरकार मरने वाले बच्चे के परिवार को हर संभव सहायता देगी।
  • मौसम विभाग ने इन राज्यों में दी Heavy Rain की चेतावनी

    मौसम विभाग ने इन राज्यों में दी Heavy Rain की चेतावनी

    नई दिल्ली –   मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में  भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़-दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।

    असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक में सप्ताह के दौरान छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा हो सकती है।

    उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में आज भारी वर्षा की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा में 24 अगस्त तक तेज बारिश होगी। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।