Blog

  • Punjab News: घर से गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: शहर में दिन ब दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोर बेखौफ होकर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोहल्ला गोविंदपुरा में चोरी का सामने आया है। जहां दिन दहाड़े घर के अंदर दाखिल होकर एक चोर घर से करीब 1 लाख से अधिक कीमत के सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया।

    चोरी की घटना संबंधी जानकारी देते हुए मनजीत निवासी मोहल्ला गोविंदपुरा ने बताया कि वह किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी। जब कुछ समय बाद वापिस आई तो उसने देखा कि एक युवक उनके घर से बाहर निकल रहा था। जब तक वह घर के नजदीक पहुंची उक्त युवक मौके से फरार हो गया उन्होंने बताया कि जब घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

    इस दौरान घर के अंदर पड़ी लोहे की पेटी से 3 जोड़ी सोने की बालियां, 2 जोड़ी चांदी की झांझर और एक चांदी के कंगन गायब थे। पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खड्ढे में गिरी, मामा-भांजे सहित 3 की मौत

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खड्ढे में गिरी, मामा-भांजे सहित 3 की मौत

    एटाः भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार 100 की स्पीड में पेड़ से टकराने के चलते ये हादसा हुआ। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर दौड़े और उन्होंने आनन-फानन में कार का दरवाजा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

    जानकारी मुताबिक, कार सवार सभी लोग गुरुग्राम से मैनपुरी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हरियाणा नंबर की यह कार प्राइवेट कैब बताई जा रही है। वहीं मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी शिवम यादव (21), उसके मामा सुमित यादव (23) और गांव की रहने वाली मनकी (19) के रूप में हुई है। वहीं, मैनपुरी के ही रहने वाले राहुल (28) और खुशबू (22) घायल हैं।

    प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार ने बताया, वह अपने गांव सकीट जा रहा था, तभी अचानक कार बेकाबू होकर पलट गई। कार ने करीब 3 बार पलटी खाई और बाद में सड़क से 15 फुट दूर गड्‌ढे में जा गिरी। इसके बाद उसने चिल्लाकर स्थानीय लोगों को बुलाया। फिर कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें 10 से 15 मिनट लग गए, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।”

    मृतक के परिजन हरिओम यादव ने बताया कि मरने वाले दोनों लड़के हमारे ही परिवार के थे। दोनों दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते थे। कार में जो दो और लड़कियां थीं, वो भी हमारे गांव की ही हैं। हमारा उनके परिवार से घरेलू संबंध है। परिवार में शिवम के एक और मामा की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए पांचों लोग मैनपुरी आ रहे थे। शायद झपकी लगने से कार बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई।

    मलावन थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी। बावली नहर के पास खतरनाक मोड़ होने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।

     

     

  • Punjab News: बाइक और थार की टक्कर में युवक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक और थार की टक्कर में युवक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक में थार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निकोसरा में फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित एनबी पेट्रोल पंप के सामने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और तेज रफ्तार थार गाड़ी के बीच टक्कर हुई। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल युवक को थार सवारों ने उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

    मीडिया कर्मियों ने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों से हादसे के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। वहीं ढाबा मालिक ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल पर फतेहगढ़ चूड़ियां साइड से डेरा बाबा नानक जा रहा था कि दूसरी ओर से आ रही थार गाड़ी से पेट्रोल पंप निकोसरा के सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

    इस हादसे में युवक के सिर पर पहना हेलमेट तक दूर जाकर गिर गया। ढाबा मालिक ने बताया कि थार गाड़ी सवारों ने घायल युवक को अपनी गाड़ी में डालकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया। घटना के दौरान युवक की स्थिति गंभीर नजर आ रही थी। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी मालेवाल के इंचार्ज सुखराज सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

     

     

     

  • इस इलाके में बाघ का हमला, युवक की मौत, जंगल में क्षत-विक्षत मिला शव

    इस इलाके में बाघ का हमला, युवक की मौत, जंगल में क्षत-विक्षत मिला शव

    नर्मदापुरमः जिले के पिपरिया में बाघ द्वारा युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। घाघ ने झोपड़ी में घुसकर युवक को उठा लिया और घसीटकर जंगल ले गया। सुबह युवक का शव मिला। वहीं घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना झिरिया (डैम मोहल्ला) से सटे जंगल की है, जो बनखेड़ी सामान्य परिक्षेत्र की डोकरी खेड़ा बीट के तहत आता है। मृतक की पहचान बारी देवी गांव निवासी कमल ठाकुर (पिता शंन्नूलाल) के रूप में हुई है।

    जानकारी देते मृतक के भाई अतुवा ठाकुर ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे एक दूध वाले ने सूचना दी कि कमल ठाकुर का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ है। कमल पचमढ़ी मेस में खाना बनाने का काम करते थे और हर शनिवार अपने गांव आते थे। शनिवार रात को भी वह पचमढ़ी से लौटे थे कि उनके साथ ये हादसा हो गया। मृतक की उम्र करीब 40 साल थी। उनके 5 बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और 2 बेटे शामिल हैं। इनकी शादी 15 साल पहले हुई थी।

    पिपरिया फॉरेस्ट एसडीओ आशीष खोपरागडे को घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने बनखेड़ी रेंज के अधिकारियों को सूचित किया। बनखेड़ी के रेंज ऑफिसर (आरओ) सुमित पांडे ने बताया कि बाघ के हमले में कमल ठाकुर की मौत हुई है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए लक्की ओबरॉय, रो-रोकर परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें Live

    Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए लक्की ओबरॉय, रो-रोकर परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें Live

    जालंधर, ENS: लक्की ओबरॉय का मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर बीते दिन गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। सिविल अस्पताल में 3 डॉक्टरों की पैनल टीम द्वारा लक्की का पोस्टमार्टम किया गया। जहां डॉक्टरों ने लक्की के शरीर से 5 गोलियां निकाली। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट में लक्की का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। लक्की के अंतिम संस्कार में आप नेताओं सहित अन्य राजनीतिक दल के नेता परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंचे।

    सूत्रों के अनुसार एक्टिवा का पुलिस को पता चल गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से जांच की तो पता चला कि एक्टिवा शिंगरी की है। दरअसल, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मिट्ठापुर की ओर से निकल गए थे। जिसके बाद शिंगरी ने एक्टिवा को ठिकाने लगाकर क्रेटा गाड़ी से जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि पुलिस के हाथ अभी एक्टिवा नहीं लगी है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

    सूत्रों के अनुसार सोनू खत्री गैंग के साथ मिलकर जोगा ने घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, घटना के बाद से लक्की का नौकर गायब है। पुलिस के शक की सुई उसके नौकर की तरफ भी घूमी और पुलिस नौकर के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस को कई जगह कैमरों में नौकर नजर आया है। वहीं पुलिस को एक क्रेटा कार के साथ नौकर दिखाई दिया। पुलिस ने जब कार मालिक का पता किया तो क्लियर हुआ कि कार डीलर कालड़ा के पास यह कार थी। कालड़ा पहले ही कार चोरी के केस में तिहाड़ जेल में है।

    कालड़ा से जेल में बात की गई तो उसने कहा यह कार तो मैंने अरोड़ा को बेच दी थी। पुलिस अरोड़ा के पास पहुंची तो खुलासा हुआ कि उसने कार बैंक के जरिये लोन लेकर खरीदी थी, लेकिन उसे पैसे की जरुरत थी तो उसने एक महीने के लिए लक्की के पास गिरवी रख कर 2.40 लाख रुपए लिए थे। लक्की के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि यह कार उनका नौकर ही ले गया था। उसने लक्की से कहा था कि जब तक वह खुद चला लेगा। वहीं कहा जा रहा है कि सीसीटीवी में शूटर के साथ लक्की का नौकरी क्रेटा लेकर जा रहा है।

  • रेलिंग तोड़कर नहर में घुसी Car, 3 युवकों की मौत

    रेलिंग तोड़कर नहर में घुसी Car, 3 युवकों की मौत

    इटारसीः तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पथरोटा की बड़ी नहर की रेलिंग तोड़ती हुई गहरे पानी में गिरने का मामला सामने आया है। कार में सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लकी पटेल (30) पुत्र भवानी शंकर पटेल निवासी रैसलपुर, शिवम तिवारी (26) पुत्र महेश तिवारी, निवासी खीर पानी और अभय उर्फ अभि चौहान (19) पुत्र राकेश चौहान निवासी जय प्रकाश नगर के रूप में हुई है। कार लकी पटेल चला रहा था।

    लकी पटेल, अभि चौहान व शिवम तिवारी।
    लकी पटेल, अभि चौहान व शिवम तिवारी।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इटारसी की ओर से आ रही ग्रे रंग की कार अचानक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरी। लोगों ने कार को पानी में डूबते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इटारसी और पथरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के तुरंत बाद एक स्थानीय युवक ने जान की परवाह किए बिना नहर में कूदकर कार सवार लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सका।

    मौके पर पुलिस और SDRF की टीम को सूचित किया गया। टीम के प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि कार सवार युवक बचने के लिए शीशे खोलने की कोशिश कर रहे थे। अंदर से बचाव के लिए चिल्ला भी रहे थे, लेकिन कार लॉक हो गई जिसके चलते तीनों गहरे पानी में गिर गए। करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार को नहर से बाहर निकाला जा सका। कार बाहर आते ही जब उसके दरवाजे खोले गए, तो तीनों युवक मृत हालत में मिले।

    परिजन के अनुसार, तीनों कार से सिवनी मालवा गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ। मृतक शिवम तिवारी के पिता महेश ने बताया कि शिवम उनका बड़ा बेटा था। हादसे की सूचना सुबह करीब 6 बजे मिली। उस समय वे एक शादी में थे। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • बर्फ से ढकी वादियों के बीच गूंजी शिव आरती, Viral हुआ अद्भूत नजारा, देखें वीडियो

    बर्फ से ढकी वादियों के बीच गूंजी शिव आरती, Viral हुआ अद्भूत नजारा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: पहाड़ों में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसे वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो उत्तराखंड की देवभूमि से सामने आया है। यह वीडियो पांच केदारों में शामिल रुद्रनाथ मंदिर में बर्फ से ढकी हिमालयी चोटियों के बीच में हो रही शिव आरती का है। दीपों की लो, मंत्रों की गूंज और चारों और फैली बर्फ की चादर का यह नजारा देखकर लोग इसको धरती लोक पर शिवलोक बता रहे हैं।

    यूजर्स को पसंद आया वीडियो

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रुद्रनाथ मंदिर की आरती नजर आ रही है। जहां पर कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में डूबे हुए दिख रहे हैं। आठवीं सदी का यह प्राचीन शिव मंदिर भगवान शिव के मुख को समर्पित है। यह 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इसको पंच केदारों में सबसे कठिन पहुंच वाला मंदिर माना जाता है। इस वीडियो में दिख रही शांति और दिव्यता ने लोगों का दिल छू लिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बता दें कि रुद्रनाथ पंच केदार यात्रा का चौथा मंदिर है। यह केदारनाथ, तुंगनाथ और मध्यमहेश्वर के बाद में आता है। यहां से नंदा देवी, त्रिशुल और नंदा घुंटी जैसे हिमालयी शिखरों के भी शानदार दर्शन होते हैं और स्थान को बहुत ही खास बनाते हैं।

    मंदिर की खासियत

    परंपरा के अनुसार, सर्दियों में भगवान शिव का प्रतीक स्वरुप गोपेश्वर यहां पर लाया जाता है। श्रद्धालु पनार और ल्यूट बुग्याल होते हुए पितृधर में पहुंचते हैं। जहां वो अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं। वहीं श्रावण पूर्णिमा पर यहां विशाल मेला लगता है और श्रद्धालु सूर्यकुंड, चंद्र कुंड, तारा कुंड और मना कुंड में स्नान करके अपनी यात्रा पूरी करते हैं। रुद्रनाथ का ट्रैक आसान नहीं होता। हेलांग, सागर गांव और मंडल गांव तीन प्रमुख रास्तों से यहां पर पहुंच सकता है। घने जंगल, खुले बुग्याल और ऊंचे पहाड़ इस ट्रैक को यादगार बना देते हैं। वहीं यह ट्रैक 4 से 5 दिनों का होता है।

    लोगों ने दी प्रतिक्रिया

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग कमेंट करते नजर आ रहे हैं। सभी यूजर हर-हर महादेव कमेंट में लिखते नजर आए।  
  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली गोलियां और तेजधार हथियार, 2 की मौत, 3 घायल

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली गोलियां और तेजधार हथियार, 2 की मौत, 3 घायल

    श्री मुक्तसर साहिबः कोटभाई थाने के अधीन आते गांव कोठे दशमेश नगर में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। मृतकों की पहचान निर्मल सिंह और बलजीत सिंह के रूप में हुई है। जहां सड़क किनारे पानी का खाल बनाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में गोलियां चलीं और तेजधार हथियार चले। इस घटना में एक पक्ष के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में निर्मल सिंह और बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतकों में से एक कोठा दशमेश नगर और दूसरा कोटभाई इलाके का रहने वाला था। गंभीर घायल हुए 3 लोगों को पहले सिविल अस्पताल मुक्तसर ले जाया गया। जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गई है।

  • Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में चालक घायल, Kia Car के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में चालक घायल, Kia Car के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पीएपी चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में Kia कार का एक्सीडेंट हो गया। पीबी 08 एफएम 5407 में सवार व्यक्ति जा रहा था। इस दौरान डिवाइडर से कार का एक्सीडेंट होने के कारण कार के दोनों एयरबैग खुल गए। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर एनडाइवर गाड़ी भी डिवाइडर के कारण हादसाग्रस्त हो गई। वहीं 4 दिन पहले बुलेट सवार भी हादसे का शिकार हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तेज रफ्तार कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 52 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    गनीमत यह रही कि गाड़ी के एयरबैग खुलने की वजह से मौके पर जान तो बच गई। घटना की सूचना मिलते ही कार चालक के रिश्तेदार और परिचित मौके पर पहुंच गए। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति अपनी कार से जालंधर के ही एक इलाके से गुजर रहा था।

    बताया जा रहा है कि डिवाइडर की गलत बनावट के कारण ड्राइवर उसे समय पर देख नहीं पाया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष है। लोगों का आरोप है कि शहर में कई जगहों पर डिवाइडर गलत तरीके से बनाए गए हैं, जो रात के समय या तेज रफ्तार में दिखाई नहीं देते।

    यह कोई पहला मामला नहीं है जब इन डिवाइडरों की वजह से गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई हों। निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते इन तकनीकी खामियों को नहीं सुधारा गया, तो भविष्य में और भी जानलेवा हादसे हो सकते हैं। हादसे की खबर मिलते ही पीड़ित के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

  • खनन कर रहा आप्रेटर मशीन सहित खाई में गिरा, NDRF टीम तलाश में जुटी

    खनन कर रहा आप्रेटर मशीन सहित खाई में गिरा, NDRF टीम तलाश में जुटी

    अलवरः जिले के रामगढ़ उपखंड के ओडेला गांव स्थित खनन क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक हिस्सा ढह जाने से पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर करीब सौ फीट गहरी पानी से भरी खाई में गिर गया। घटना शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे खनन लीज संख्या 414 में हुई। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर पानी से भरी खाई में ऑपरेटर की तलाश कर रही है।

    जानकारी देते ग्रामीणों ने बताया कि इस लीज में बिहार निवासी रामानंद तिवारी पुत्र पारशना पोकलेन मशीन चला रहा था। पहाड़ दरकने के बाद से ऑपरेटर और मशीन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। आशंका है कि पोकलेन मशीन सहित ऑपरेटर पानी से भरी गहरी खाई में दब गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से पहले तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दी थीं। इसके बाद करीब 300 फीट ऊंचाई से पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया। लगभग 50 हजार टन मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी चपेट में खनन कार्य कर रही पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर आ गए।

    तहसीलदार अंकित गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह मौकास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की व्यवस्थाएं करवाई। घटनास्थल पर पहाड़ी रास्ते और घना अंधेरा होने से राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। शनिवार सुबह करीब 9 बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गहरी पानी भरी खाई में बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। बचाव कार्य के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। वहीं हादसे के बाद लीज का संचालक और साथी मौके से फरार हो गए।