Blog

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार सवार परिवार के 4 लोगों की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार सवार परिवार के 4 लोगों की मौत

    मानसाः जिले के कस्बा सरदूलगढ़ के पास गांव सरदूले वाला के पास ट्रक और कार के आमने-सामने भयानक टकराने की घटना हुई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएँ और एक बुज़ुर्ग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले चारों एक ही परिवार के सदस्य थे।

    हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए सिरसा रैफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार चंडीगढ़ से विवाह समारोह में शामिल होकर वापस सिरसा जा रहे थे। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक परिवार हरियाणा के सिरसा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। मामले से संबंधित और विवरणों का इंतज़ार किया जा रहा है।

  • India-US Trade Deal से किसान और मछुआरों को होगा फायदा, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने किया खुलासा

    India-US Trade Deal से किसान और मछुआरों को होगा फायदा, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने किया खुलासा

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका में ट्रेड डील को लेकर अब चीजें साफ हो चुकी हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने अमेरिका के साथ एक अंतरिम समझौते के लिए रुपरेखा बना ली है। दोनों देशों ने संयुक्त बयान में कहा है कि अमेरिका और भारत इस फ्रेमवर्क को जल्दी लागू कर देगा। दोनों देशों ने इसे अपनी साझेदारी में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है।

    किसान और मछुआरों को होगा फायदा

    केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इससे भारतीय निर्यातकों खासतौर पर एमएसएमई किसान और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल बाजार के द्वार खुलेंगे। निर्यात में बढ़ोतरी से महिलाओं और युवाओं के लइए लाखों नए रोजगार के मौके मिलेंगे। इस फ्रेमवर्क के अंतर्गत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर रेसिप्रोकल टैरिफ कम करके 18 फीसदी करेगा। इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, प्लास्टिक और रबर उत्पाद, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और चुनिंदा मशीनरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी भारतीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंच मिलेगी। पीयूष गोयल ने बताया कि जेनेरिक फॉर्मास्यूटिकल्स, जेम्स एंड डायमंड्स और विमान पुर्जों सहित कई वस्तुओं पर टैरिफ शून्य कर दिए जाएंगे। इससे भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा और मेक इन इंडिया को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह समझौता किसानों के हितों की सुरक्षा और ग्रामीण अजीविका को बनाए रखने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    आर्थिक सहयोग में मिलेगी मदद

    पीयूष गोयल ने यह भी बताया कि मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील, कृषि और डेयरी उत्पादों को पूरी तरह से संरक्षित रखा गया है। यह समझौता भारत और अमेरिका को अपने आर्थिक सहयोग को और गहराई देने के साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह हमारे नागरिकों और व्यवसायों के लिए विकास के लिए जरुरी है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अंतर्गत भारत पर रुसी तेल खरीद के कारण लगाया गया 25 फीसदी टैरिफ पूरी तरह से हटा दिया गया है। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि दोनों पक्ष मार्च तक औपचारिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने का लक्ष्य रख रहे हैं। इसके बाद भारत अमेरिका से आयात किए जाने वाले कई उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा।

    18 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, भारत अमेरिका के औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर अपने टैरिफ को या तो हटा देगा या फिर कम कर देगा। इसमें मेवे, फल, सोया तेल, शराब और बाकी खाद्य उत्पाद शामिल हैं। अमेरिका भी वस्त्र, परिधान, रसायन और मशीनरी, जैसी भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी की जगह 18 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा। इसके अलावा अमेरिका ने भारतीय एयरक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर लगे टैरिफ को हटाने की भी सहमति जताई है। वहीं भारत को ऑटो पार्ट्स पर प्रायोरिटी टैरिफ रेट कोटा मिलेगा।  
  • Punjab News: IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं अब सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेशों में 2 IAS और 2 PCS का तबादला किया है जिनमें कुमार अमित, रामवीर, सुरिंदर सिंह, यशपाल शर्मा शामिल हैं। इनकी तैनातियां तुरन्त प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं। देखें लिस्ट

  • Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया Court में हुए पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया Court में हुए पेश, देखें वीडियो

    मोहालीः अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज मोहाली कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने हाईकोर्ट की शर्तों के अनुसार अपना पासपोर्ट एफिडेविट के साथ कोर्ट में जमा करवाया। कोर्ट ने केस में अगली सुनवाई की तारीख 7 मार्च दी है। मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कुछ दिन पहले नाभा जेल से रिहा किया गया था।

    गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून 2025 को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद वह लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रहे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत देते हुए निर्देश दिए थे कि वह अपना पासपोर्ट जमा करेंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

    आज मोहाली कोर्ट पहुंचने के दौरान मजीठिया के साथ उनके कुछ समर्थक भी मौजूद रहे। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मजीठिया के वकील व अन्य साथी भी मौजूद थे। राजनीतिक गलियारों में मजीठिया की रिहाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह पार्टी की गतिविधियों में फिर से सक्रिय नजर आ सकते हैं।

     

     

     

     

  • इस दिन से Jalandhar स्टेशन पर रूकेंगी Vande Bharat Train

    इस दिन से Jalandhar स्टेशन पर रूकेंगी Vande Bharat Train

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार ने जालंधर और उसके आसपास के इलाकों के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, अब वंदे भारत एक्सप्रेस जालंधर में भी रुकेगी। रेल विभाग ने नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकने की अनुमति दे दी है।

    यह ठहराव अस्थायी रूप से 2 अप्रैल से लागू होगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर अंबाला कैंट में 8.10 बजे और लुधियाना स्टेशन पर 9.19 बजे पहुंचने के बाद सीधे 11.15 बजे पठानकोट स्टेशन पर रुकती थी। लेकिन अब जालंधर कैंट में ठहराव मिलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह दस बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और 10.02 बजे पठानकोट के लिए रवाना होगी।

    वापसी यात्रा में यह ट्रेन पठानकोट से शाम 5.29 बजे चलकर जालंधर कैंट स्टेशन पर 6.51 बजे पहुंचेगी और 6.53 बजे लुधियाना के लिए प्रस्थान करेगी। इस ठहराव के कारण जम्मू जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा, क्योंकि लंबे समय से उनकी ओर से वंदे भारत के ठहराव की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही जालंधर के यात्रियों को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी मिल गई है। पहली ट्रेन अमृतसर से दिल्ली और दूसरी अमृतसर से श्री जम्मूतवी कटरा जाती है।

  • Expressway पर खड़े यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Expressway पर खड़े यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मथुराः यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, स्लीपर बस से उतरकर बाहर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। घटना में 6 की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मुताबिक, बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में बस रोक दी। कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर यात्रियों को रौंद दिया। घटना के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं मौके पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाना शुरू कर दिया है। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास हुआ। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।    
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में महिला का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में महिला का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन जालंधर में व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। अभी इस केस में आरोपियों की गिरफ्तार भी नहीं हुई कि अब होशियापुर के गढ़शंकर में आज सुबह महिला का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। मृतका की पहचान 62 वर्षीय रचना देवी पत्नी शाम लाल निवासी गांव महिंदवानी गुजरां के रूप में हुई है। दरअसल, गढ़शंकर के गांव महिंदवानी गुजरां में हमलावरों ने एक बुजुर्ग महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।

    इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है। रचना देवी गांव में एक धार्मिक स्थल में माथा टेक कर वापिस लौट रही थी। जब महिला घर के बाहर गली में पहुंची तो हमलावरों ने दनादन गोलियां मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकिल में सवार होकर आए थे। आरोपियों ने रचना देवी पर अचानक हमला कर दिया।

    गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रचना को सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि जांच जारी है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: लक्की ओबरॉय के नौकर की निकली एक्टिवा, क्रेटा गाड़ी में जाते दिखे आरोपी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लक्की ओबरॉय के नौकर की निकली एक्टिवा, क्रेटा गाड़ी में जाते दिखे आरोपी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लक्की ओबरॉय का आज दोपहर 1 बजे अतिंम संस्कार किया जाएगा। लक्की का शव घर पहुंच गया है। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लक्की ओबरॉय मर्डर केस में एक्टिवा सवार शूटर और क्रेटा गाड़ी की सीसीटीवी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी जानकारी के अनुसार क्रेटा कार को लक्की का नौकर चला रहा है। बताया जा रहा है कि लक्की के नौकर ने शिंगरी ने ही रेकी की थी और आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। शिंगरी की नशे का सेवन करने को लेकर लक्की ने पिटाई की थी और उसकी रंजिश के बाद शिंगरी ने आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

    सूत्रों के अनुसार एक्टिवा का पुलिस को पता चल गया हैकि एक्टिवा पर अंजाम देने आए आरोपियों की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से जांच की तो पता चला कि एक्टिवा शिंगरी की निकली। दरअसल, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मिट्ठापुर की ओर से निकल गए थे। जिसके बाद शिंगरी ने एक्टिवा को ठिकाने लगाकर क्रेटा गाड़ी से जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि पुलिस के हाथ अभी एक्टिवा नहीं लगी है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

    सूत्रों के अनुसार सोनू खत्री गैंग के साथ मिलकर जोगा ने घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, घटना के बाद से लक्की का नौकर गायब है। पुलिस के शक की सुई उसके नौकर की तरफ भी घूमी और पुलिस नौकर के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस को कई जगह कैमरों में नौकर नजर आया है। वहीं पुलिस को एक क्रेटा कार के साथ नौकर दिखाई दिया। पुलिस ने जब कार मालिक का पता किया तो क्लियर हुआ कि कार डीलर कालड़ा के पास यह कार थी। कालड़ा पहले ही कार चोरी के केस में तिहाड़ जेल में है।

    कालड़ा से जेल में बात की गई तो उसने कहा यह कार तो मैंने अरोड़ा को बेच दी थी। पुलिस अरोड़ा के पास पहुंची तो खुलासा हुआ कि उसने कार बैंक के जरिये लोन लेकर खरीदी थी, लेकिन उसे पैसे की जरुरत थी तो उसने एक महीने के लिए लक्की के पास गिरवी रख कर 2.40 लाख रुपए लिए थे। लक्की के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि यह कार उनका नौकर ही ले गया था। उसने लक्की से कहा था कि जब तक वह खुद चला लेगा। वहीं कहा जा रहा है कि सीसीटीवी में शूटर के साथ लक्की का नौकरी क्रेटा लेकर जा रहा है।

  • Under-19 World Cup में Vaibhav Suryavanshi ने तोड़े रिकार्ड्स, फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने

    Under-19 World Cup में Vaibhav Suryavanshi ने तोड़े रिकार्ड्स, फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने

    स्पोर्ट्सः भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप में छठी ऐतिहासिक जीत है। टीम ने शुक्रवार रात हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। इंडिया ने 4 साल बाद यह टूर्नामेंट जीता है। टीम ने पिछला टाइटल 2022 में जीता था। 2024 के सीजन में भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इस जीत के साथ भारत ने लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट भी जीत लिया है। इंडिया ने पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने सबसे ज्यादा 6 बार यह टूर्नामेंट जीता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार (1988, 2002, 2010, 2024) खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं इस जीत में वेभव सूर्यावंशी ने भी रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी है। 14 साल के वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना लिए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 100 रन से जीतकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। वैभव यूथ वनडे (अंडर-19 स्टेज) में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने कुल 30 छक्के भी लगाए, जो सबसे ज्यादा है। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने महज 25 मैचों में 1412 रन बनाकर विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 36 मैचों में 1404 रन बनाए थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी 175 रन की पारी ने राज बावा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले बावा ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ नाबाद 162 रन बनाए थे। यूथ वनडे क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री हिटिंग के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया। वे एक एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन वाले बैटर बन गए। वैभव ने 175 रन की पारी में 15 चौके और 15 सिक्स की मदद से 150 रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका के हसिथा बोयगोदा के 124 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हसिथा ने केन्या के खिलाफ 2018 U-19 वर्ल्ड कप में 191 रन की पारी खेली थी। इतना ही नहीं, वैभव (175) किसी भी ICC टूर्नामेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की शानदार पारी खेली थी। वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने। उन्होंने 55 बॉल पर सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के विल मलाइजचुक इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ महज 51 गेंदों में शतक ठोक दिया था। वहीं इसकी बदोलत भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोरर भी बन गया है। पिछला रिकॉर्ड 253 रन का था, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था।
  • नमाज के दौरान हुआ धमाका, इमरजेंसी घोषित, 31 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    नमाज के दौरान हुआ धमाका, इमरजेंसी घोषित, 31 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमामबाड़ा में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका होने की खबर मिली है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने का दावा किया है। हादसे के बाद पुलिस और बचाव सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हमले में 31 लोगों की मौत हो गई है और 170 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

    पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई और अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में सुसाइड बॉम्बर के जरिए धमाका करवाया गया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है और पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। इस अटैक में 31 लोगों के मारे जाने की खबर है और दावा किया जा रहा है कि करीब 80 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इस अटैक की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जिसमें दिख रहा है कि मस्जिद का एक हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है और चारों तरफ शरीर के टुकड़े फैले नजर आ रहे हैं।

    बता दें कि पाकिस्तान में पहले ही बलोच लिबरेशन आर्मी के BLA लड़ाकों ने आतंक मचा रखा है। बलूचिस्तान से मुनीर के सैनिकों को खदेड़ा जा रहा है और अभी तक करीब 10 जिलों पर कब्जा किया जा चुका है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपनी सेना को अपाहिज घोषित करते हुए सबसे सामने हार स्वीकार कर ली है। BLA के मुताबिक अटैक में 5 दिनों के अंदर 310 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सेना का दावा है कि 216 बलोच लड़ाकों को भी मार गिराया गया है।

    अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात (IEA) के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए भीषण धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस आत्मघाती हमले में इबादत कर रहे कई बेगुनाह नमाजियों के मारे जाने और घायल होने की खबर है, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। तालिबान सरकार ने स्पष्ट किया है कि मस्जिदों की पवित्रता और धार्मिक संस्कारों का उल्लंघन करने वाले ऐसे हमले मानवता और इस्लाम के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ हैं।