Blog

  • Jalandhar News: चंद सैकेंड में घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: चंद सैकेंड में घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: चोरों द्वारा सरेआम घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। चोरों द्वारा घर के बाहर वाहनों चोरी किए जा रहे है। वहीं ताजा मामला एसडी कॉलेज के पास प्रेम नगर से सामने आया है। जहां चोर घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करके फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित राजेश कोहली ने बताया कि चोर दिन दहाड़े घरे के बाहर खड़ी काले रंग की पैंशन प्रो बाइक (नं. पी.बी. 08 सी.टी 0557) लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार उसने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी।

    लेकिन थोड़ी देर बाद जब वह बाहर आया तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। जिसके बाद पीड़ित ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो पता चला कि 2 चोर एक बाइक पर आए। उनमें से एक चोर ने दूसरी चाबी लगाकर उनकी बाइक का लॉक खोला और मात्र 5 सैकेंड में बाइक लेकर फरार हो गए।

    राजेश कोहली ने घटना की शिकायत थाना नई बारादरी पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह श्री दरबार साहिब में नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह श्री दरबार साहिब में नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में नतमस्तक हुए। बीते दिनों पांच सिंह साहिबान की ओर से ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन की पंथक सेवाओं पर लगी रोक हटाई गई थी। उसके बाद पहली बार श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर गुरु घर का धन्यवाद किया।

    ज्ञानी रणजीत सिंह मीडिया से बातचीत करते कहा कि 21 मई को हुई 5 सिंह साहिबान की बैठक में उनकी पंथक सेवाओं पर लगी रोक हटा दी गई, लेकिन उसके बाद तख्त श्री पटना साहिब की प्रबंधक समिति और पांच प्यारे साहिबान द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनौती देते ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को तनख्वाहिया घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि तख्त श्री पटना साहिब की प्रबंधक समिति की अवधि पूरी हुए 2 साल हो चुके हैं और समिति के अध्यक्ष तथा अन्य नेता सिख मर्यादा का अपमान कर रहे हैं।

    अमृतपाल सिंह मेहरों की ओर से कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के कत्ल को पूरी तरह गलत बताते ज्ञानी रणजीत सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या औरत का कत्ल करना कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता। अमृतपाल से सवाल करते उन्होंने कहा कि यदि करना है तो गांवों में जाकर प्रचार करें, क्योंकि बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हो रहा है।

  • Ludhiana Election Result live: 5वें राउंड में संजीव को मिली लीड, आशू और जीवन गुप्ता में टक्कर जारी

    Ludhiana Election Result live: 5वें राउंड में संजीव को मिली लीड, आशू और जीवन गुप्ता में टक्कर जारी

    लुधियानाः पश्चिम विधानसभा सीट सहित 4 राज्यों की 5 सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का परिणाम की मतगणना सुबह 8 बजे ही शुरू हो गई है। लुधियाना में 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। सबसे पहले पोस्टल ओर होम वोट की गणना की जा रही है। इसके बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। वहीं 5वें राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा ने लीड बरकरार रखी हुई है।

    वहीं भरत भूषण आशु और जीवन गुप्ता में कांटे की टक्कर जारी है। 5वें राउंड में आप पार्टी को संजीव अरोड़ को 12,320 कांग्रेस के भरत भूषण आशु 9816, भाजपा जीवन गुप्ता 8831 और शिरोमणि अकाली दली के परोपकार सिंह घुम्मण 2959 वोट मिले। आशु एक बार फिर से दूसरे नंबर पर आ गए है। बता दें कि यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी।

    आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला आप के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भारत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है।

  • Jalandhar News: रिटायर्ड DSP के घर से गहने और 1200 डॉलर चोरी

    Jalandhar News: रिटायर्ड DSP के घर से गहने और 1200 डॉलर चोरी

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ चोर आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला थाना-7 के अधीन आते इलाके जसवंत नगर से सामने आया है। जहां रिटायर्ड 70 वर्षीय डीएसपी सुखदेव सिंह के घर से गहने और डॉलर चोरी हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी सुखदेव सिंह की शिकायत पर नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिटायर्ड डीएसपी सुखदेव सिंह के अनुसार घर से 145 ग्राम सोने के जेवर और 1200 डॉलर चोरी हुए है।

    वहीं पुलिस ने एक महीना पहले रखी नौकरानी निशा वासी सड़क मोहल्ला (गढ़ा) के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने घर में एक महीने पहले नौकरानी रखी थी। इस बीच उसके घर में रखी अलमारी से करीब 145 ग्राम सोने के जेवर और 1200 डॉलर चोरी हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी उनकी ही नौकरानी ने की है। पुलिस द्वारा नौकरानी की तलाश की जी रही है।

     

  • तकनीकी खराबी के बाद रनवे से लौटी Indigo की Flight, 80 यात्री थे सवार

    तकनीकी खराबी के बाद रनवे से लौटी Indigo की Flight, 80 यात्री थे सवार

    इंदौरः भुवनेश्वर जा रही Indigo की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) रनवे के बीच से वापस लौट आई। उड़ान की तैयारी के दौरान पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ, जिसके बाद विमान को रनवे से वापस टैक्सी कर टर्मिनल पर लाया गया।

    बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट अभी एयरपोर्ट पर खड़ी हुई है। सभी यात्री विमान में ही बैठे हैं। सुधार का काम चल रहा है। फिलहाल ग्राउंड स्टाफ पायलट के साथ विमानों की स्थिति को लेकर चर्चा में व्यस्त है।

    इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे रिटर्न उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। इंडिगो का ये विमान इंदौर से भुवनेश्वर जाने के बाद भुवनेश्वर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है।

  • Ludhiana Election Result live: आप पार्टी के संजीव अरोड़ा की लीड बरकरार, आशू और जीवन गुप्ता में कांटे की टक्कर, देखें वीडियो

    Ludhiana Election Result live: आप पार्टी के संजीव अरोड़ा की लीड बरकरार, आशू और जीवन गुप्ता में कांटे की टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः पश्चिम विधानसभा सीट सहित 4 राज्यों की 5 सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का परिणाम की मतगणना सुबह 8 बजे ही शुरू हो गई है। लुधियाना में 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। सबसे पहले पोस्टल ओर होम वोट की गणना की जा रही है। इसके बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। वहीं चौथे राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा ने लीड बरकरार रखी हुई है।

    वहीं भरत भूषण आशु और जीवन गुप्ता में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आप पार्टी को संजीव अरोड़ को 10,265, कांग्रेस के भरत भूषण आशु 7421, भाजपा जीवन गुप्ता 7193 और शिरोमणि अकाली दली के परोपकार सिंह घुम्मण 2718 वोट मिले। आशु एक बार फिर से दूसरे नंबर पर आ गए है। हालांकि तीसरे राउंड में भाजपा के जीवन गुप्ता ने लीड बना ली थी और आशु को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए थे। बता दें कि यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी।

    आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला आप के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भारत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है।

  • ट्रेलर और कार में हुई भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    ट्रेलर और कार में हुई भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    आशारोड़ीः देहरादून में तड़के आशारोड़ी के पास सीमेंट के ट्रेलर में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि हादसे में कार में बैठे हरियाणा के चारों लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, घटना करीब साढ़े तीन बजे की है। वाहन संख्या(HR 42 E 2701) मारुति रिट्ज (सफेद रंग) सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी।

    इस दौरान कार चेकपोस्ट पास आगे चल रहे सीमेंट से भरे ट्रेलर संख्या (HR63F 5353) में जा घुसी। इस दौरान कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायर टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उन्हें कार से निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    मृतकों की पहचान अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा तहसील जुलाना, जिला जींद और नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं, विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत हरियाणा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार निवासी शेखपुरा कदीम थाना देहात जिला सहारनपुर से पूछताछ की। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • Swimming Pool में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत, Teachers की लापरवाही आई सामने

    Swimming Pool में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत, Teachers की लापरवाही आई सामने

    राजस्थानः 10 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। हादसे में टीचर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी अनुसार टीचर पेरेंट्स को बिना बताए बच्चों को स्विमिंग पूल पर ले गए और उन्हें तैरना सीखा रहे थे। इस बीच बच्चों को छोड़कर टीचर स्विमिंग करने लग गए और हादसा हो गया। घटना सुबह 11 बजे मंड्रेला बाइपास स्थित सारा स्विमिंग पूल पर हुई।

    पुलिस ने बताया कि मृतक मयंक के पिता मनोज पिछले 4 साल से बगड़ क्षेत्र के भूपेंद्र गोदारा के खेती करते हैं। मयंक का एक अप्रैल को अग्रसेन सर्किल स्थित अल्फा एकेडमी में ट्यूशन के लिए भेजा था, जहां वो सैनिक स्कूल में प्रवेश की तैयारी कर रहा था। बच्चा एकेडमी के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सुबह 11 बजे एकेडमी के टीचर बच्चों को लेकर स्विमिंग पूल पर गए थे। पूल में बच्चों के लिए अलग से स्विमिंग एरिया रिजर्व था, जिसकी गहराई करीब ढाई फीट थी। वहीं टीचर साढ़े 4 फीट गहराई वाले एरिया में बच्चों को तैरना सिखा रहे थे। इस बीच टीचर्स ने खुद स्विमिंग शुरू कर दी और बच्चों पर ध्यान देना छोड़ दिया। इसी लापरवाही के बीच मयंक डूब गया।

    मयंक के पिता मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें एकेडमी के संचालक सुनील ने किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी। न तो स्विमिंग पूल ले जाने की सूचना दी गई, न ही इजाजत ली गई। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचने पर ही उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली।

  • Ludhiana Election Result live: तीसरे राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा को बड़ी लीड, आशू पिछड़े, दूसरे पर भाजपा

    Ludhiana Election Result live: तीसरे राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा को बड़ी लीड, आशू पिछड़े, दूसरे पर भाजपा

    लुधियानाः पश्चिम विधानसभा सीट सहित 4 राज्यों की 5 सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का परिणाम की मतगणना सुबह 8 बजे ही शुरू हो गई है। लुधियाना में 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। सबसे पहले पोस्टल ओर होम वोट की गणना की जा रही है। इसके बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। वहीं तीसरे राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा 8277, भाजपा जीवन गुप्ता 5217, कांग्रेस के भरत भूषण आशु 5094 और शिरोमणि अकाली दली के परोपकार सिंह घुम्मण 2575 वोट मिले।

    बता दें कि यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला आप के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भारत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है।

  • Stock Market में गिरावट, Sensex 704 अंक फिसला, Nifty 25000 के नीचे

    Stock Market में गिरावट, Sensex 704 अंक फिसला, Nifty 25000 के नीचे

    बिजनेसः इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। प्रमुख इंडेक्स बीएसई Sensex और एनएसई NIFTY दोनों ही आज लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 704 अंक गिरकर 81,735 अंक पर; निफ्टी गिरावट के साथ 24,939.75 अंक पर पहुंचा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 2 शेयरों में तेजी जबकि 28 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, जोमैटो सहित लगभग 13 शेयरों में 2% तक की गिरावट है। BEL और एयरटेल में 2% तक की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 6 में तेजी और 44 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टर्स गिरकर कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी 1.2%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1% और मेटल-FMCG-बैंकिंग शेयर्स 0.70% गिरे हैं।

    आज बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह क्या है?
    ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। ये खबर से पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज ग्लोबल ऑयल ट्रेड का एक अहम रास्ता है। दुनिया का 20-25% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान के इस कदम से तेल की कीमत बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। तेल की कीमत बढ़ने का मतलब है महंगाई बढ़ेगी। इससे तेल आयात करने वाले देशों की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ता है। निवेशकों में डर है कि अगर तेल महंगा हुआ तो कंपनियों की लागत बढ़ेगी, मुनाफा घटेगा।