Blog

  • Punjab में प्रचार के लिए पहुंचे राघव चड्ढा, देखें वीडियो 

    Punjab में प्रचार के लिए पहुंचे राघव चड्ढा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज फतेहगढ़ साहिब सीट से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी और लुधियाना से अशोक पाराशर पप्पी के लिए प्रचार करने के लिए पहुंच गए है। जहां उन्होंने लोगों रोड कर लोगों से दोनों के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि जब मैं पिछले 2 साल पहले आया था तो शहर के लोगों ने भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मेरा बहुत साथ दिया। उन्होंने कहा कि भारी मात्रा में लोगों ने आप पार्टी को सीटों दिलवा कर रिकार्ड बना दिया।

    आज पंजाब के लोगों का बिल जीरो आ रहा है। स्कूल बढ़िया बन रहे है। अब बात करें सरकारी नौकरियों की तो भगवंत मान सरकार ने नौकरियों की बौछार लगा दी है। चड्ढा ने कहा कि शहर के लोगों से निवेदन है कि अब भगवंत सिंह मान के हाथ सांसद में मजबूत करें। पिछले 2 साल से लगातार पंजाब के पानी और किसानी का मुद्दा मैने बतौर सांसद राज्य सभा में भी उठाए है। ससद में पंजाब में भगवंत सिंह मान की आवाज बनकर 13 सांसद गूंजेगे। 31 साल के राघव ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की।

    इसके बाद उनका दाखिला लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हो गया। यहां से वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर निकले। 2012 में कुछ दिनों के लिए देश लौटे तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई। यहीं से सियासी सफर की नींव पड़ी। राघव का सपना भारतीय सेना में शामिल होना था। 2019 लोकसभा चुनाव में राघव दक्षिण दिल्ली आप प्रत्याशी थे। उनके सामने भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस के बॉक्सर बिजेंदर सिंह मैदान में थे। बिधूड़ी ने सीट जीती। राघव दूसरे स्थान पर रहे। वे आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अब राज्यसभा के सांसद भी है।

  • Heatwave Alert: आसमान से बरस रही आग के आगे कूलिंग जैकेट भी फेल, सीमा पर जवान की मौत 

    Heatwave Alert: आसमान से बरस रही आग के आगे कूलिंग जैकेट भी फेल, सीमा पर जवान की मौत 

    राजस्थान: भारत के कई हिस्सोंं में आसमान से बरस रही आग ने सीमा पर सुरक्षा कर रहे जवान की जान ले ली है। राजस्थान में भारत पाकिस्तान सीमा इस वक्त जानलेवा गर्मी की भट्टी बन चुकी है। इस समय यहां का तापमान 53 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं, बॉर्डर पर जैसलमेर जिले में बीएसएफ के एक जवान की मौत भी हो गई। आईएमडी के जानकारी के अनुसार राजस्थान में सबसे गर्म शहर फलौदी बना हुआ है। वहीं तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। लेकिन बॉर्डर पर रेगिस्तानी धोरे आग उगल रहे हैं। फलौदी फिलहाल एशिया में गर्मी का टॉचर सेंटर बना हुआ है।

    भीषण गर्मी में भी जवानों के हौंसले बुलंद
    भीषण गर्मी के बावजूद सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों का हौसला इतना बुलंद है कि वे तन को जला देने वाली गर्मी में भी तपती रेत में पैदल और ऊंटों पर गश्त कर रहे हैं। हालांकि जवानों को बचाव के लिए कूलिंग जैकेट दिए गए। लेकिन ये तमाम उपाय भी फेल साबित हो रहे हैं।

    तपती मिट्टी कुछ ही सैकेंडों में पक रहा है आमलेट 
     भारत-पाक बॉर्डर पर गर्मी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वहां जवान तपती मिट्टी पर कुछ ही सैकेंड में आमलेट पका रहे हैं। कार की बोनट पर रोटियां सेक रहे हैं। रेत में पापड़ तो पलक झपकते ही सिक रहे हैं। बॉर्डर पर रेत के धोरे आग की भट्टी बन चुके हैं। डिजिटल तापमापी यंत्र में तापमान 53 डिग्री के पार जा चुका। तन को झुलसा जला देने वाली गर्मी और गर्म हवा लू के थपेड़ों के बीच बीएसएफ के जवान देश की रक्षा के जज्बे के साथ बॉर्डर पर पूरी शिद्दत से बिना थके और बिना रुके गश्त कर रहे हैं। जवानों को कूलिंग जैकेट और डिहाईड्रेशन किट दिए गए. उनके लिए पीने के पानी के भी खास इंताजम किए गए हैं। फिर भी इस जानलेवा गर्मी ने बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान अजय कुमार की जान ले ली।

  • Punjab: इस इलाके में खू+न से लथपथ मिला व्यक्ति का श+व

    Punjab: इस इलाके में खू+न से लथपथ मिला व्यक्ति का श+व

    कपूरथलाः गांव भंडाल बेट में आज सुबह एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। जिससे दहशत का माहौल बन गया है। शव मिलने की सूचना के बाद थाना ढिलवां पुलिस तथा डीएसपी भुलत्थ सुरेंदर पाल ने मौके पर टीम सहित पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हत्या के कारन और हत्यारे बारे खुलासा नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि डीएसपी भुलत्थ सुरेंदर पाल के अनुसार शव के हालातो को देखते हुए गंभीरता से सभी तथ्यों पर जाँच की जा रही है।

    वहीँ उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को काबू कर लिया जायगा। जानकारी अनुसार गांव भंडाल बेट के पशु अस्पताल परिसर में सुबह सवेरे एक 40 वर्षीय व्यक्ति मनजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह वासी नूरपुर जनुहा का खून से लथपथ शव लोगों ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची थाना ढिलवां के थाना प्रभारी सुखवीर सिंह तथा डीएसपी सुरेंदर पाल और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

    मृतक मनजीत सिंह के भाई सरबजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई मनजीत सिंह कल से कही काम पर गया हुआ था। और रात से घर नहीं आया। सुबह किसी गांव वासी ने सूचना दी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचा और खून से लथपथ हालत में देख पुलिस को सूचित किया। उसने पुलि को बताया कि उसके भाई मनजीत सिंह की किसी अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी है।  मृतक मनजीत सिंह के सर तथा मुंह पर गहरे तेजधार हथियारों के जख्म है।

  • Punjab: राजनितिक समागम से लौट रहे लोगों की गाड़ी पलटी, कई घायल, देखें वीडियो 

    Punjab: राजनितिक समागम से लौट रहे लोगों की गाड़ी पलटी, कई घायल, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में राजनितिक समागम से लोग छोटे हाथी में सवार होकर लौट रहे थे। इस दौरान गांव झल्ल लेईवाला के समीप बेकाबू होकर छोटा हाथी पलट गया। गाड़ी में सवार 20 लोग घायल हो गए। जिनमें महिला व पुरुष शामिल है। सभी घायलों को राहगीरों ने इलाज के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर महिलाओं को 108 एंबुलेंस के जरिए कपूरथला के सिविल अस्पताल रैफर कर दिया।  

    डायल 108 एंबुलेंस के EAT साहिन आलम व चालक गुरसाहिब सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव झल्ल लेईवाला के समीप छोटा हाथी वाहन पलटने से कई लोग घायल हुए है। वह मौके पर पहुंचे तो राहगीर उन्हें सुल्तानपुर लोधी इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले चुके थे। इस दौरान फिर कॉल आई कि गंभीर रुप से घायल लोगों को कपूरथला सिविल अस्पताल ले जाना है।  

     सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पुष्पा रानी ने बताया कि वह मोठांवाल गांव से अपने नजदीकी रिश्तेदारों जो गांव सांचा के है के साथ एक राजनितिक रैली में सुल्तानपुर लोधी में शामिल होने के बाद घरों को लौट रहे थे। जब छोटा हाथी गांव झल्ल लेईवाला के समीप पहुंचा तो अचानक बेकाबू होकर पलट गया। जिस कारण छोटा हाथी में सवार करीब 20 लोग जिनमें महिला व पुरुष शामिल है, सभी घायल हो गए है।  

    सिविल में उपचाराधीन घायलों की पहचान प्यारी, दलीप कौर, महिंदर कौर, गुरनाम कौर, मनजीत कौर सभी निवासी गांव सांचा के रुप में हुई है। जबकि अन्य महिलाएं व पुरुष सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। सभी घायलों का सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डाक्टर्स की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। ड्यूटी डाक्टर के मुताबिक सभी गंभीर रुप से घायल महिलाओं के एक्सरे व स्केनिंग करवाई जा रही है। ताकि घावों बारे सही जानकारी हासिल हो सके।

  •  हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन 

     हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन 

    लड़कियों में मानसी राणा और लड़कों में अंकित ठाकुर बने टीम कप्तान 

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन रविवार को बंगाणा में किया गया । 47वीं सीनियर नैशनल थ्रो बाल प्रतियोगिता 6-8 जून 2024 को बर्ड एंड डीड महाविद्यालय हयाथनगर हैदराबाद तेलंगाना में होगी। हिमाचल प्रदेश सीनियर टीम में खिलाड़ियों में लड़कियों में हिमाचल टीम की कप्तान बनी चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की खिलाड़ी मानसी राणा,सोलन की उमा देवी उप कप्तान बनी तथा लड़कों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अंकित ठाकुर बने कप्तान तथा, कुटलैहड़ के आदित्या राणा उप कप्तान बने।

     हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि नैशनल खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में सबसे अहम भूमिका केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,तथा हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र कंबर का समय-समय पर मार्गदर्शन तथा सहयोग रहा है। आगे भी टीम को इसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई है। नैशनल थ्रो बाल सीनियर टीम के खिलाड़ी जो चयनित हुए हैं। लड़कियों में मानसी राणा,समिक्षा पंवार,गुरप्रीत कौर,तारसवी शर्मा,शताक्षी,उमा देवी,निशा देवी,बेबी कुमारी,साक्षी,आंशिका,दिया शर्मा,अंजली और लड़कों में समीर खां, सर्वजीत सिंह, आर्यन बत्स,अनमोल,रूपांश शर्मा,प्रशांत,अंकित राणा,आयुष शर्मा,अनिल,पंकज माह,नीरज, कीर्ति लाल, आदित्य, भार्गव शर्मा,पुनीत,ललित विशाल, आदर्श शर्मा सहित का चयन हुआ। 

    इस मौके पर राष्ट्रीय थ्रो बॉल के कोच यशवीर सिंह ,जिला ऊना से कोच श्याम मुरारी, जिला मंडी से कोच पायल देवी, हमीरपुर से कोच अनिल कुमार, कांगड़ा से कोच ब्रजेश कुमार,सोलन से कोच पूर्ण चंद, सहित, थ्रो बाल जिला ऊना की अध्यक्ष इंदू वाला, इस मौके पर राष्ट्रीय थ्रो बॉल के कोच यशवीर सिंह ,जिला ऊना से कोच श्याम मुरारी, जिला मंडी से कोच पायल देवी, हमीरपुर से कोच अनिल कुमार, कांगड़ा से कोच ब्रजेश कुमार,सोलन से कोच पूर्ण चंद, सहित, थ्रो बाल जिला ऊना की अध्यक्ष इंदू वाला, सचिव सीमा शर्मा, सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

  • Punjab : इस इलाके में बच्ची ने किया Suicide , देखें वीडियो

    Punjab : इस इलाके में बच्ची ने किया Suicide , देखें वीडियो

    मुंडिया कला : जिले में नाबालिग के सुसाइड का मामला सामने आया है। नाबालिग की पहचान रितु कुमारी(13) के तौर पर हुई है। पीड़ित परिवार निवासी गांव मुंडिया कलां में किराए के घर में रहते है। नाबालिग की मां सुधीरा देवी ने जानकारी ने बताया कि स्कूल में एडमिशन न होने की वजह से उसने सुसाइड किया है। मां ने बताया कि अधार कार्ड ने होने के वजह स्कूल में एडमिशन नही हुआ था।

    इसी वजह से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पीड़ित मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी ने मेरी बेटी को मारकर फंदे से लटका दिया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि नाबालिग ने सुसाइड किया है। उन्होंने बताया कि मृतका का नाम रितु कुमारी के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • Punjab: Furniture Market में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab: Furniture Market में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के कस्बा जीरकपुर स्थित बलटाना की फर्नीचर मार्केट में आग लग लगने का मामला सामने आया है। वहीं आग लगने से इलाके के लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम मौके ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दरअसल, फर्नीचर को पेंट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल के कारण आग लगातार बढ़ती जा रही है।

    जिसके चलते दमकल विभाग का काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को पुलिस ने तुरंत पीछे हटाया। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि फर्नीचर मार्केट के बैक साइड में बने अवैध शेड में पहले आग लगी।

    देखते ही देखते करीब 10 से 12 शेड इस कि चपेट में आ गए हैं। फर्नीचर मार्केट में एक दुकानदार कशिश कुमार ने बताया कि यहां बैक साइड में फर्नीचर बनाने का काम किया जाता है। दमकल विभाग से 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। जिनमें जीरकपुर डेराबस्सी, पंचकूला व चंडीगढ़ दमकल विभाग की गाड़ियां शामिल हैं।

  • Punjab दौरे पर पहुंचे Kejriwal ने व्यापारियों से की मीटिंग, BJP पर कसे तंज

    Punjab दौरे पर पहुंचे Kejriwal ने व्यापारियों से की मीटिंग, BJP पर कसे तंज

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अमृतसर में ‘व्यापारी कारोबारी मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित किया। केजरीवाल ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। व्यापारियों से मीटिंग में केजरीवाल ने कहा कि आप हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए मैं दिल्ली में चुनाव प्रचार के बाद सीधे आपसे मिलने आया हूं। उन्होंने कहा कि पिछले साल जब मैं पंजाब आया था तो आपकी समस्याएं सुनने आया था। इस बार मैं आपका समर्थन मांगने आया हूं। केजरीवाल ने कहा कि मुझे आपके समर्थन की ज़रूरत है। 13-0 से जीत के साथ केंद्र में आप पार्टी को मजबूत बनाएं। फिर हम केंद्र सरकार से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान करेंगे और सभी बकाया फंडराशि भी जारी करवाएंगे।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रतिद्वंद्वी राज्यों के साथ मिलकर राज्य सरकारों को परेशान करती है। अब वे खुलेआम तानाशाही और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। वे अब लोगों को धमकी दे रहे हैं कि या तो हमें जिताओ नहीं तो हम राज्य में काम नहीं करने देंगे।  जिस राज्य में वे हारते हैं, वहां राज्यपाल के माध्यम से राज्य सरकार को परेशान करते हैं। पंजाब के राज्यपाल ने हमारी सरकार के कई महत्वपूर्ण बिलों को भी रोक दिया है।’ केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी का अहंकार इतना बढ़ गया है कि भगवान जगतनाथ जिन्हें जगत का नाथ कहा जाता है, उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के भक्त हैं। वे इतने अहंकारी हो गए हैं कि लोग मोदी को भगवान से भी ऊपर मानने लगे हैं।

    केजरीवाल ने कहाकि कुछ दिन पहले पीएम मोदी अपने इंटरव्यू में कह रहे थे कि मैं अपनी मां के पेट से पैदा नहीं हुआ हूं। मुझे भगवान ने सीधे धरती पर भेजा है। मैं भगवान का अवतार हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कुछ ही दिनों में मंदिरों से भगवान की मूर्ति हटाकर पीएम मोदी की मूर्ति लगा देंगे। वे कहते हैं कि पीएम मोदी भगवान राम को लेकर आये हैं। जबकि इस सृष्टि की रचना भगवान राम ने की है। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी आदि पर बात नहीं करते। काम की बात करने के बजाय वे मंगल-सूत्र और भैंस के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं।’

  • Jalandhar: चुनावों को लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस कमिश्नर Rahul S की पैनी नजर, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो 

    Jalandhar: चुनावों को लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस कमिश्नर Rahul S की पैनी नजर, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर नए पुलिस कमिश्नर राहुल एस ने संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाई हुई है। आज पुलिस कमिश्नर ने जालंधर के लोगों को आश्वासन दिया कि सिटी पुलिस कानून एवं व्यवस्था के रखरखाव और अपराध से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों से संदिग्ध व्यक्तियों और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया। शहर के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त राहुल एस, आई.पी.एस का जालंधर शहर के निवासियों के लिए एक विशेष संदेश है।

    सीपी जालंधर ने आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था किसी भी कीमत पर बनाए रखी जाएगी और अपराध को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराध से लड़ने के लिए नागरिकों का सहयोग मांगा। सीपी जालंधर ने अपराध से लड़ने में नागरिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया। संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों की रिपोर्ट करने का अनुरोध किया। उन्होंने नागरिकों से पुलिस द्वारा सत्यापन और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए हेल्पलाइन 112 पर किसी भी संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया।

  • Punjab : Road Accidents में वकील की दर्दनाक मौ’त

    Punjab : Road Accidents में वकील की दर्दनाक मौ’त

    फाजिल्का :  सड़क हादसे में एक वकील की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान वकील तरुण वधवा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक 4 महीने पहले शादी हुई थी।

    तरुण अपनी साली को लुधियाना छोड़ने के लिए अपने ससुर के साथ गया था। जब वे वापस लौट रहे थे तो जलालाबाद के पास गांव बग्गे के मोड़ पर गलत साइड से आ रहे एक तेल टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तरुण और उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जलालाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

    तरुण के ससुर तो बच गए लेकिन तरुण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। लेकिन तरुण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तरुण का शव फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।