Blog

  • Punjab News: कारोबारी पर फायरिंग करने के मामले में 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कारोबारी पर फायरिंग करने के मामले में 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए कारोबारी को धमकी देने और उसकी दुकान के बाहर फायरिंग करने के मामले में 2 मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 1 तारीख की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यवसायी को गैंगस्टरों द्वारा फोन करके धमकियां दी गई हैं और उसके बाद उसकी दुकान के बाहर फायरिंग की गई। हालांकि पीड़ित परिवार ने डर के मारे कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, पर पुलिस ने खुद इस मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी।

    उन्होंने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम ने दिन-रात मेहनत करके इस केस को ट्रेस किया और वारदात में शामिल दो मुख्य शूटरों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार पहला आरोपी साजनप्रीत सिंह (26) को गिरफ्तार करने के लिए जब पुलिस टीम मजीठा इलाके के एक गांव में पहुंची तो उसने पुलिस को देखकर कोठे से छलांग लगा दी, जिस कारण उसके टखने में फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दूसरे आरोपी जशनप्रीत सिंह (19), जिस पर असल फायरिंग करने का आरोप है, पुलिस ने बताया कि जब उसे पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था तो रास्ते में अचानक गाड़ी के ब्रेक लगने के कारण उसने पुलिसकर्मी का सरकारी हथियार छीन लिया और फायरिंग करने की कोशिश की।

    इस दौरान पुलिसकर्मी ने बहादुरी से हथियार की नली नीचे कर दी, जिस कारण चली गोली आरोपी की अपनी टांग में लग गई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी यूरोप में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में थे और पैसों के लालच में ऐसी वारदातें करते थे। उन्होंने कहा कि दोनों का इलाज मुकम्मल होने के बाद पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी, जिससे सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय अन्य आपराधिक नेटवर्क और लिंक के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस कार्रवाई में शामिल पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि बिना किसी औपचारिक शिकायत के भी पुलिस ने तेजी और पेशेवर ढंग से कार्रवाई करके गंभीर अपराध को सुलझाया है और भविष्य में भी गैंगस्टरों के खिलाफ यह मुहिम इसी तरह जारी रहेगी।

     

  • प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर गुणवत्तापूर्ण और व्यापक मातृ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी : आरती सिंह राव

    प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर गुणवत्तापूर्ण और व्यापक मातृ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी : आरती सिंह राव

    चंडीगढ़, 6 जुलाई। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य की प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और समग्र मातृ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से 7 जुलाई से 22 जुलाई तक पूरे प्रदेश में ‘जीरो प्रिवेंटेबल मैटरनल डेथ फोर्टनाइट’ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्तर पर जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाई जाए ताकि कोई भी गर्भवती महिला आवश्यक प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) या संस्थागत प्रसव की सुविधा से वंचित न रहे।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा के मिशन निदेशक डॉ. आर.एस. ढिल्लों ने बताया कि सभी सिविल सर्जनों के साथ अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठकें की जा चुकी हैं। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान, नियमित निगरानी, समय पर रेफरल, फर्स्ट रेफरल यूनिट्स (एफआरयू) में 24 घंटे तैयारियां, रक्त एवं रक्त घटकों की उपलब्धता, आपातकालीन प्रसूति सेवाएं और मातृत्व केंद्रों के निर्बाध संचालन पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स और मेडिकल अधिकारियों को घर-घर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

    एनएचएम के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा और फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (एफओजीएसआई) हरियाणा से भी सहयोग मांगा गया है। उन्होंने कहा कि आईएमए और एफओजीएसआई से जुड़े निजी अस्पतालों के चिकित्सक अपने यहां प्रसव कराने वाली महिलाओं को प्रसव के सात दिनों के भीतर दो नि:शुल्क प्रसवोत्तर स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराएंगे, जिससे माताओं को बेहतर देखभाल मिलेगी और किसी भी संभावित जोखिम की समय रहते पहचान कर उनका उपचार किया जा सकेगा।

     

  • Punjab News: Model Town में आवारा कुत्ते ने अखबार वितरित कर रहे व्यक्ति पर किया हमला, घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Model Town में आवारा कुत्ते ने अखबार वितरित कर रहे व्यक्ति पर किया हमला, घायल, देखें वीडियो

    3 महीने पहले भी हो चुका हमला

    फगवाड़ाः शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं सुबह करीब 9 बजे मॉडल टाउन क्षेत्र में आवारा कुत्ते ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार निवासी चाचोकी रोजाना की तरह श्री गीता भवन मंदिर मॉडल टाउन के आसपास घर-घर अखबार वितरित कर रहा था। इस दौरान अचानक पीछे से आए आवारा कुत्ते ने आकर उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसकी टांग को बुरी तरह नोच लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।   सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि राहुल साईकिल से अखबार निकाल रहा था। इस दौरान आवारा कुत्ता आता है और अचानक पीछे से राहुल की टांग पर हमला कर देता है। जिसके बाद राहुल चिल्लाना शुरू कर देता है और कुछ देर बाद राहुल की टांग पर हमला करके कुत्ता चला जाता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहुल कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। घायल राहुल कुमार ने प्रशासन और नगर निगम से शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एनजीओ के संचालक गौरव रत्ती ने कहाकि उसकी एनजीओ में भी राहुल काम करता है। वह सुबह अखबार बाटंने का काम करता है और उसके बाद सीट कवर की दुकान पर काम करता है। सुबह राहुल अखबार बांट रहा था तो आवारा कुत्ते ने उसकी टांग पर हमला कर दिया। राहुल पर 3 महीने पहले भी आवारा कुत्तों द्वारा हमला किया जा चुका है, वहीं अब दोबारा उस पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। गौरव ने आवारा कुत्तों पर नकेल कसने के लिए सरकार से हैल्पलाइन नबंर जारी करने और कुत्तों पर नकेल कसने की अपील की है।
  • Punjab News: गर्भवती महिला की मौत को लेकर गरमाया मामला, किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

    Punjab News: गर्भवती महिला की मौत को लेकर गरमाया मामला, किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार धार्मिक स्थल से आई बस ने गर्भवती महिला को कुचल दिया। इस घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसका सिविल अस्पताल उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद परिवार ने थाना सिटी के बाहर धरना लगाकर घेराव किया।

    इस दौरान लोगों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर जमकर नारेबाजी की। बातचीत के दौरान धरने पर बैठे परिवार के सदस्यों ने बताया कि बीती रात बस चालक ने उनकी 8 महीने की गर्भवती बहू को बस के नीचे कुचल कर मार दिया था। घटना के दरौान बस चालक ने मौके से फरार होने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने पीछा करके बस चालक को काबू कर लिया था। इस दौरान परिवार ने पुलिस से मांग की गई थी कि बस ड्राइवर और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अकेले ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिसके विरोध में उन्होंने धरना लगाया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और बनती कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर जब इस मामले को लेकर पुलिस से बातचीत की गई तो डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि एक एक्सीडेंट का मामला उनके पास आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के बयान परिवार द्वारा दर्ज करवाए जाएंगे, उसके हिसाब से बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 4 वर्षीय बच्ची पर हमला कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 4 वर्षीय बच्ची पर हमला कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में आवारा कुत्तों का कहर लगातार जारी है। वहीं ताजा मामला दसूहा के बसी जलाल गांव से सामने आया है। जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 4 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 4 वर्षीय गुनगुन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची परिवार के साथ खेत में गई थी, जहां उसके माता-पिता काम कर रहे थे। घटना के दौरान बच्ची परिवार से करीब 100 मीटर की दूरी पर थी। जानकारी के अनुसार मृतका गुनगुन का परिवार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव का रहने वाला है।

    यह परिवार दसूहा के बसी जलाल गांव में रहकर मजदूरी के जरिए अपना गुजारा करता है। मजदूर राम जीवन और उनकी पत्नी प्रीति बसी जलाल के पास एक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी गुनगुन को खेत से लगभग 100 मीटर दूर एक मोटर के पास पेड़ की छांव में लिटा रखा था। शाम करीब 5:30 बजे लगभग 7 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची गुनगुन पर हमला कर दिया।

    कुत्ते उसे कुछ दूरी तक घसीट ले गए। बच्ची की चीखें सुनकर उसके माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जहां गुनगुन गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। परिजन आनन-फानन में बच्ची को टांडा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। स्थिति नाजुक होने के कारण उसे होशियारपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान गुनगुन की मौत हो गई। बता दें कि, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 6 मई को भी निकटवर्ती गांव खरल खुर्द में आवारा कुत्तों ने एक प्रवासी मजदूर की मासूम बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली थी।

  • Jalandhar News: इस मामले को लेकर दिलकुशा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ने किया धरने का ऐलान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस मामले को लेकर दिलकुशा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ने किया धरने का ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लगातार लग रहे बिजली के कटो से लोग परेशान हो रहे है। इसी मामले लेकर दिलकुशा मार्केट के प्रधान रिशु वर्मा ने बुधवार को कंपनी बाग चौक में धरना देने का ऐलान किया है। रिशु वर्मा ने कहाकि दोआबा की सबसे बड़ी मार्केट है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा दवाईयों को रेफ्रिजरेटर में रखनी पड़ती है, नहीं तो दवाईयां खराब हो जाती है। प्रधान ने कहाकि वह पिछले साल से एसडीओ, एक्सीएन, जेई सहित अन्य बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें एक साल से वह अवगत करवा रहे है कि अगर मार्केट में बिजली के लोड को लेकर कोई परेशानी है तो उन्हें ठीक करवाया जाए।

    प्रधान ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्म को बदला जा रहा है। इस साल बिजली विभाग को शिकायत देने के बावजूद उनकी समस्या का हल नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह दो दिन लगातार बिजली ठप रही। इस मामले को ले्कर बिजली विभाग की ओर से शनिवार को कहा गया कि उनकी समस्या का हल कर दिया गया है। ऐसे में आज सुबह फिर से 2 बार ट्रांसफार्म से पटाखे बजे। इस मामले को लेकर परेशान होकर एसोसिएशन द्वारा बिजली विभाग को शाम तक ठीक करने का समय दिया गया है। रिशु वर्मा का कहना है कि अगर आज शाम तक उनकी समस्या का हल नहीं होता तो वह बुधवार को कंपनी बाग चौक में धरना प्रदर्शन करेंगे।

    प्रधान ने कहा कि उनकी मार्केट बिजली पर निर्भर है, क्योंकि वह बिना बिजली के दवाईयां नहीं रख सकते, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी बिजली के लोड की कमी को लेकर परेशानी हो रही है तो कभी ट्रांसफार्म से पटाखे बज रहे है। प्रधान ने कहा कि बिजली के लोड कम होने के कारण कई दुकानदारों के एसी और फ्रिज सड़ चुके है। ऐसे में कई दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ चुका है। इसी के चलते परेशान होकर उन्होंने आज शाम तक का बिजली विभाग को रिपेयरिंग का समय दिया है, नहीं तो वह बुधवार को कंपनी बाग चौक में धरना प्रदर्शन करेंगे।

     

  • Jalandhar News: मेयर विनीत धीर की माता की रस्म क्रिया में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेयर विनीत धीर की माता की रस्म क्रिया में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम के मेयर विनीत धीर की माता आशा धीर की आत्मिक शांति के लिए सोमवार दोपहर श्री देवी तालाब मंदिर में रस्म क्रिया का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मेयर विनीत धीर और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

    रस्म क्रिया में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक बावा हैनरी, पूर्व सासंद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, आदमपुर हल्का इंचार्ज पवन कुमार टीनू, जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय आशा धीर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मेयर विनीत धीर के परिवार से दुख साझा किया।

     

  • Punjab News: आवारा पशु से टकराई कार, खुले एयरबैग, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा पशु से टकराई कार, खुले एयरबैग, 4 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के मामदोट रोड से दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, आवारा पशु को बचाने के कारण कार सवार लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 4 जवान कार में सवार होकर फिरोजपुर से मामदोट अपने घर जा रहे थे। देर रात जब वह गांव झोक नौध सिंह के पास पहुंचे तो कार की जोरदार टक्कर आवारा पशु से हो गई। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। इस हादसे में कार बेकाबू पेड़ से जा टकराई।

    इस भीषण हादसे में कार के एयरबैग खुल गए और कार में बैठे चारों जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 3 युवकों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: पति ने बेहरमी से किया पत्नी का कत्ल, 4 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: पति ने बेहरमी से किया पत्नी का कत्ल, 4 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः चक्क हकीम गांव में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में महिला का कत्ल किया शव बरामद हुआ। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी फगवाड़ा पलविंदर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय कुलविंदर कौर पत्नी दविंदर मोदी लाल निवासी चक्क हकीम फगवाड़ा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी फगवाड़ा पलविंदर सिंह ने बताया कि फगवाड़ा के चक्क हकीम क्षेत्र में डी मार्ट के पीछे एक किराए के मकान में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर जांच के दौरान पता चला कि कुलविंदर कौर की दूसरी शादी गांव लंगेरी थाना बंगा के रहने वाले देवेंद्र मोदी के साथ 4 साल पहले हुई थी। मृतक महिला के पहले पति की मृत्यु हो चुकी है।

    डीएसपी ने बताया कि कुलविंदर कौर कि अपने पति के साथ बनती नहीं थी। इसी कारण ही उसके पति ने किसी चीज से कुलविंदर कौर का कथित तौर पर कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि कुलविंदर कौर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों के बयानों के आधार पर तुरंत केस दर्ज किया जा रहा है।

  • Amarnath Yatra का चौथा दिनः पिघल रहे बाबा बर्फानी, शिवलिंग पहुंचा 1 फीट पर

    Amarnath Yatra का चौथा दिनः पिघल रहे बाबा बर्फानी, शिवलिंग पहुंचा 1 फीट पर

    जम्मू-कश्मीरः पवित्र अमरनाथ यात्रा का आज चौथा दिन है और दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। देश के कोने-कोने से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। वहीं एक चिंता बढ़ाने वाली खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पवित्र गुफा में विराजमान हिमलिंग (शिवलिंग) तेजी से पिघल रहा है और अब इसका आकार घटकर मात्र 1 फीट रह गया है। 57 दिनों तक चलने वाली यात्रा के शुरुआती दिनों में ही शिवलिंग के इस तरह पिघलने से श्रद्धालुओं और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई है।

    तापमान में बदलाव और अन्य प्राकृतिक कारणों से पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी का आकार तेजी से घट रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो 23 मई को शिवलिंग की ऊंचाई करीब 7 फीट देखी गई थी, जो 29 जून को यात्रा शुरू होने के आसपास घटकर 5 फीट पर आ गई थी। अब पवित्र गुफा से सामने आईं ताजा तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिवलिंग का आकार पिघलकर केवल 1 फीट के आसपास ही शेष बचा है।