Blog

  • श्रीनगर से 350वें शहीदी दिवस का नगर कीर्तन प्रस्थान, CM मान, केजरीवाल और उमर अब्दुल्ला संगत में शामिल

    श्रीनगर से 350वें शहीदी दिवस का नगर कीर्तन प्रस्थान, CM मान, केजरीवाल और उमर अब्दुल्ला संगत में शामिल

    श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): यहां के ऐतिहासिक गुरुद्वारा छठी पातशाही साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन खालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुआ। रवानगी के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संगत के साथ शिरकत की।

    युगों युगों से अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया के नीचे और पंज प्यारों के नेतृत्व में सजाया गया नगर कीर्तन विभिन्न शहरों- जम्मू, पठानकोट, दसूहा, होशियारपुर, माहिलपुर, गढ़शंकर तथा अन्य नगरों से गुजरता हुआ 22 नवंबर को नौवें पातशाह जी द्वारा बसाए पवित्र नगर श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होगा। नगर कीर्तन 19 नवंबर की रात जम्मू, 20 नवंबर की रात पठानकोट और 21 नवंबर की रात होशियारपुर में पड़ाव डालेगा।

    गुरु साहिब जी के पवित्र दिवस को समर्पित इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगतें श्रद्धा-भावना के साथ हिस्सा ले रही हैं। कीर्तन के साथ रवाना होने वाली संगत की सुविधा के लिए काफिले में एम्बुलेंस, डिजिटल म्यूजियम, लंगर की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सामान मौजूद रहेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर सरबत के भले के लिए अरदास की।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि नौवें सिख गुरु जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाना हमारे सभी के लिए ऐतिहासिक पल हैं, जिन्होंने मानवता की रक्षा के लिए अद्वितीय शहादत दी। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें अपने जीवन में इन महान आयोजनों का हिस्सा बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाल पुरख ने इस महान कार्य में सेवा निभाने के लिए प्रदेश सरकार पर अपार कृपा की है और सरकार इस नेक कार्य में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

    मुख्यमंत्री मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने लोगों को श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा समूची मानवता को दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस पवित्र अवसर को श्रद्धा-भाव से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु साहिब जी का शांति, मानवता, प्रेम और भाईचारे का विश्वव्यापी संदेश आज के दौर में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में पूरी तरह प्रासंगिक है।

    मुख्यमंत्री मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने लोगों को गुरु जी की विचारधारा अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह महान विचारधारा पूरे देश को अटूट सामाजिक ताने-बाने से जोड़ने के लिए एकता की ताकत के रूप में उभरी है। उन्होंने लोगों को गुरु जी के धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय अधिकारों की रक्षा तथा धर्मनिरपेक्षता की सदियों पुरानी महान परंपराओं को कायम रखने में उनके अनुपम योगदान की याद दिलाई, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन कुर्बान कर दिया।

    अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस पवित्र मौके पर महान गुरु साहिब को श्रद्धांजलि और सम्मान भेंट करने के लिए भरपूर प्रयास किए हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में सिख भाईचारे के समर्पण और श्रद्धा-भावना से बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन में संगत के साथ उपस्थिति के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का विशेष रूप से धन्यवाद किया। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह वास्तव में पूरे सिख भाईचारे और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के सिखों के लिए गर्व के पल हैं, जो हम सभी की ओर से विशेष धन्यवाद के हकदार हैं।

    मुख्यमंत्री मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने इस महान कार्य को संभव बनाने के लिए पंजाब सरकार व पंजाबियों की ओर से जम्मू-कश्मीर सरकार और सिख संगत का व्यक्तिगत रूप से भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के शहीदी दिवस को मनाने के लिए पंजाब सरकार विभिन्न राज्यों में आयोजन कर रही है।

    अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने बताया कि नौवें पातशाह जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब से हुई थी और उसी दिन गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में विशाल कीर्तन दरबार आयोजित किया गया था।

    मुख्यमंत्री मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि 1 नवंबर से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए, जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के महान जीवन और दर्शन को दर्शाया गया। इसी तरह गुरु साहिब की चरण-छोह प्राप्त नगरों व शहरों में कीर्तन दरबार आयोजित किए जा रहे हैं और 18 नवंबर को श्रीनगर में कीर्तन दरबार हुआ।

    अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि विभिन्न दिशाओं से चार नगर कीर्तन सजाए जा रहे हैं और आज पहला नगर कीर्तन इसी धरती से शुरू हुआ जो 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होगा।

    मुख्यमंत्री मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि 20 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), फरीदकोट और गुरदासपुर से तीन नगर कीर्तन सजाए जाएंगे और ये सभी चारों नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर समागम होंगे। हजारों श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पवित्र शहर में “चक्क नानकी” नामक टेंट सिटी स्थापित की जा रही है।

    मुख्यमंत्री मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि गुरु साहिब जी के जीवन और संदेश को उजागर करने वाली प्रदर्शनियां, ड्रोन शो के साथ अंतर-धर्म सम्मेलन भी होगा। 24 नवंबर को पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में होगा, जहां प्रमुख हस्तियां गुरु जी के जीवन, दर्शन और धार्मिक स्वतंत्रता व मानवीय अधिकारों के लिए उनकी महान कुर्बानी पर विचार साझा करेंगी। 25 नवंबर को राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर, वन विभाग द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान के अलावा विशाल “सरबत दा भला एकत्रीकरण” में कई प्रख्यात हस्तियां हिस्सा लेंगी।

    मुख्यमंत्री मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे बताया कि 350वें शहीदी दिवस के पवित्र मौके के बारे में दुनिया भर के आध्यात्मिक नेताओं व संतों से सलाह-मशवरा किया गया है और उन्हें इन आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने कार्यकाल में यह ऐतिहासिक आयोजन करवाकर स्वयं को परम सौभाग्यशाली महसूस कर रही है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने देश-विदेश के लोगों से इन आयोजनों में हिस्सा लेने की अपील की।

    इस मौके पर संत बाबा सेवा सिंह जी रामपुर खेड़ा वाले, गुरुद्वारा छठी पातशाही लोकल कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह व सचिव गुरमीत सिंह तथा अन्य संत-महापुरुष उपस्थित थे।

    इस मौके पर पंजाब विधान सभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, तरुनप्रीत सिंह सौंद, डॉ. बलजीत कौर, लाल चंद कटारुचक, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. रवजोत एवं हरदीप सिंह मुंडियां, सांसद बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल, गुरमीत सिंह मीत हेयर व मालविंदर सिंह कंग, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • टैक्जायफर टैक्नोलोजीस प्राईवेट का सी.एम ने किया उदघाटन

    टैक्जायफर टैक्नोलोजीस प्राईवेट का सी.एम ने किया उदघाटन

    यह बददी में पहला ऑल डाटा स्टोरेज सैंटर है-दीपीन्द्र पाल

    इसमें पूरे बीबीएन के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी- प्रदीप टीनू

    बददी/सचिन बैंसल: बददी स्थित टैक्जायफर टैक्नोलोजी प्राईवेट का उदघाटन का उदघाटन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद सिंह ठाकुर ने किया। यह कंपनी डाटा सैंटर सर्विसिस प्रदान करेगी जिसमें वेवसाईट, होस्टिंग, मोबाईल एप्लिकेशन होस्टिंग सर्वर को-लोकेशन डेटा प्रोटेक्शन डिजास्टर रिकवरी बैक-अप ई मेल सर्वर होस्टिंग, वीपीएस डेडिकेटिंग सर्वर क्लाऊड होस्टिंग तथा मैनेजिस सर्विस दी जाएगी। कंपनी के निदेशक दीपीन्द्र पाल सिंह व प्रदीप कुमार टिन्नू ने बताया कि सीएम की प्राथमिकता योजनाओं में डाटा सैंटर स्टोरेज यूनिट की भी एक योजना है। यह बददी में पहला ऑल डाटा स्टोरेज सैंटर है जिससे पूरे बीबीएन के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।

  • कांग्रेस सरकार का 3 साल का जश्न गले से नहीं उतर रहा: जयराम ठाकुर

    कांग्रेस सरकार का 3 साल का जश्न गले से नहीं उतर रहा: जयराम ठाकुर

    हमारी योजनाएं हर प्रदेशवासी की जुबान पर कांग्रेस नेता अपनी एक योजना का नाम बताएं ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का 3 साल का जश्न गले से नहीं उतर रहा है। यह जश्न किस बात का मनाया जाएगा इसको लेकर कांग्रेस के बड़े सारे नेता भी समझ नहीं पा रहे हैं? प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। हिमाचल प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लागू है। जिसका हवाला देकर मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत चुनाव को स्थगित करने की कोशिशें जारी हैं, इतनी विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सरकार के लिए तीन साल के कार्यकाल का जश्न न जाने क्यों लाजमी है। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार और कांग्रेस नेताओं द्वारा जश्न के बगैर नहीं रहा जाता। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 10000 से अधिक की राशि का भुगतान ट्रेजरी द्वारा रोक दिया गया है। सैलरी,पेंशन समय पर नहीं मिल रही, मेडिकल रीइंबर्समेंट खासकर बजुर्गों के लिए नहीं हो पा रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिला और आउटसोर्स पर जो भर्तियां हुई थी उनको हटाया जा रहा है। 15000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है। सड़कों पर हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सारी सुविधाओं का बुरा हाल है। उसके बाद भी सरकार जश्न की तैयारी में मशगूल है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को 3 साल पूरे हो रहे हैं। सरकार का बड़ा हिस्सा उन्होंने निकाल दिया है। लेकिन इन 3 सालों में उनके पास गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपनी सरकार की एक योजना का जिक्र करना चाहिए, जिसकी चर्चा जनता के बीच हो। जिस योजना के दस-पांच हजार लाभार्थी भी हों। हमारी सरकार के दौरान हिम केयर, सहारा, स्वावलंबन, गृहिणी सुविधा, शगुन, जन मंच जैसी योजनाएं चल रही थी उनको कांग्रेस सरकार द्वारा बंद कर दिया है। उन योजनाओं का नाम प्रदेश वासियों की जुबान पर था। हमारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को लाखों की संख्या में मिला। लेकिन यह सरकारी योजनाओं को भी नहीं चला पा रही है। उन्हें घोषित या अघोषित रूप से बंद करने पर आमादा है। आज हिम केयर के पैसे नहीं मिल रहे, गृहिणी सुविधा में गैस भी नहीं मिल रही, यह स्थिति दयनीय है। बेटियों के शगुन योजना भी बंद है और असहाय लोगों के लिए चलाई गई सहारा योजना भी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बताना चाहिए कि यह जश्न है किस बात का मान रहे हैं, अगर कांग्रेस के नेताओं में कुछ लज्जा है तो इस जश्न के फैसले को वापस लेना चाहिए। बिहार में बोलेरो में फिट हुई तो हिमाचल में ऑल्टो में फिट होगी कांग्रेस  पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया है और हिमाचल में कांग्रेस का हाल और भी बुरा होगा। दूर-दूर तक कांग्रेस विधानसभा के चुनाव में दिखाई नहीं देगी। हिमाचल की जनता झूठी गारंटियों के दम पर पिछली बार सत्ता में आए कांग्रेस को अगले विधान सभा चुनाव में ऑल्टो कार में फिट कर देगी।
  • Haryana News: किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के मौके पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, देखें वीडियो

    Haryana News: किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के मौके पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, देखें वीडियो

    पंचकूला: पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस मौके पर सेक्टर-21 पंचकूला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और जिला अध्यक्ष अजय मित्तल विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे।

    विधायक शक्ति रानी शर्मा ने लोगों के साथ पीएम का लाइव कार्यक्रम देखा। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी और बीजेपी के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि आज का दिन बहुत ही जरुरी है।

    पीएम ने आज किसान निधि की 21वीं किस्त जारी की है। इससे करोड़ों किसानों को फायदा हुआ है। इससे किसानों को सीधे पैसा खाते में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसानों के उत्साह बढ़ाने की बात नहीं है बल्कि उनके सम्मान की बात है। किसान मेहनत करने वाले लोग हैं और उनके सम्मान के लिए यह राशि दी जाती है।

    चाहे बीज या फिर कुछ और जरुरी चीज उन्हें खर्चे की आपूर्ति के लिए पैसे दिए जाते हैं। किसान देश का अन्नदाता है और वह हमारे माता-पिता के सम्मान है। उनके बिना हमारा जीवन अधूरा है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हरियाणा में कई फसलों पर एमएसपी दी जा रही है।

    किसानों की आय बढ़ाने पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार पहली ऐसी सरकार है जिन्होंने 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया है। पूरी तरह से हर फसल का मुआवजा सरकार के द्वारा दिया जाता है। पोर्टल के जरिए से फसल खराबी का डाटा किसान खुद भेजता है।

    उसके खाते में मुआवजे के पैसे भेजे जाते हैं। बीच में कोई भी नहीं होता और यही हरियाणा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पूरे देश भर में हरियाणा के एक ऐसा राज्य है जहां पर इतनी फसलों पर एमएसपी की दी जा रही है।

     

  • मुख्यमंत्री Sukhu ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग मंडल की घोषणा की

    मुख्यमंत्री Sukhu ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग मंडल की घोषणा की

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का मंडल खोलने की घोषणा की है। उन्होंने बद्दी नागरिक अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता 100 करने और एसडीएम कार्यालय के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये तथा खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणाएं की।

    उन्होंने कहा कि बद्दी में बढ़ती आबादी के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। यहां एक आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा जिसके लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बद्दी, बरोटीवाला और चंडी के स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा भी की।

    बद्दी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर आंखें मूंद लेने के लिए प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सैकड़ों करोड़ रुपये मूल्य की 5,000 बीघा ज़मीन सिर्फ़ 1.12 करोड़ रुपये में बड़े उद्योगपतियों को दे दी। कस्टमाइज्ड पैकेज की आड़ में स्टांप ड्यूटी माफ़ कर दी गई और पांच साल तक 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली और मुफ़्त पानी देने का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश के संसाधनों के संरक्षक हैं इसलिए राज्य की संपत्तियों को लूटने नहीं देंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना में भी हिमाचल के हितों की रक्षा कर रही है, इसीलिए केंद्र से मिले 30 करोड़ रुपये वापस कर दिए और पार्क को खुद विकसित करने का निर्णय लिया है। भाजपा का सोशल मीडिया सेल मुझे इसलिए निशाना बना रहा है क्योंकि मैंने भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद कर दिए और विधवाओं, अनाथ बच्चों, महिलाओं, मजदूरों और किसानों के अधिकारों को सुनिश्चित किया। पूर्व भाजपा सरकार 75,000 करोड़ रुपये का कर्ज और कर्मचारियों से संबंधित 10,000 करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़ गई है। उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ के लिए भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में बिना बजट और कर्मचारियों का प्रावधान किए कई संस्थान खोले।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक चौधरी राम कुमार हमेशा दून विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए चिंतित रहते हैं। उन्हें दून के लोगों की परवाह है और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए अथक प्रयास करते हैं।

    वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा किए गए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर 21वें स्थान पर था। हमने शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाए और पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा शुरू की और स्कूल निदेशालयों का विलय किया। जिससे हमें राष्ट्रीय स्तर पर पांचवें स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य में 100 सीबीएसई स्कूल खोले जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार ला रही है। अस्पतालों में उन्नत तकनीक और आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कई चुनौतियों के बावजूद, हिमाचल आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार विभागों में बड़े पैमाने पर भर्तियां करने जा रही है। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में भर्ती के पेपर लीक हो गए थे। हमने आयोग को भंग कर दिया, क्योंकि हम पारदर्शिता और योग्यता आधारित भर्तियों में विश्वास करते हैं। वर्तमान सरकार आम जनता की सरकार है और भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

    सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों की लगातार सहायता कर रही है। उन्होंने स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज जारी किए। प्रदेश सरकार ने सहायता सुनिश्चित करने के लिए नियमों में बदलाव किया और आज प्रभावित परिवारों को अपने घर फिर से बनाने के लिए 7 लाख रुपये मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से सहायता लेने के लिए भाजपा के सभी सातों सांसदों के साथ केंद्र जाने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने 1,500 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन हमें अभी तक धनराशि नहीं मिली है और प्रदेश सरकार अकेले ही आपदा प्रभावित परिवारों का दर्द बांट रही है।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राहत नियमावली के अनुसार दून विधानसभा क्षेत्र के 18 आपदा प्रभावित परिवारों को 17,62,000 रुपये की राहत राशि और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 15 लाभार्थियों को अंतिम किश्त के रूप में 17,03,000 रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत तीन क्षय रोगियों को पोषण किट भी प्रदान कीं।

    चौधरी राम कुमार ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से उनके पिता चौधरी लज्जा राम चार बार विधायक रहे और अब वह स्वयं भी दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। मुख्यमंत्री के सहयोग से उनके क्षेत्र में 475 करोड़ रुपये के विकास कार्य पहले से ही चल रहे हैं और आज लगभग 400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि 50 बिस्तरों वाले नए बद्दी अस्पताल का लोकार्पण एक बड़ी उपलब्धि है। पिछले तीन वर्षों में दून विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े कार्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों से विशेष लगाव है इसलिए विकास कार्य बिना किसी बाधा के प्रगति पर हैं।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, बावा हरदीप, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस नेता शिव कुमार, सुरेंद्र सेठी, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग मंडल की घोषणा की

    मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग मंडल की घोषणा की

    भाजपा पर मात्र 1.12 करोड़ रुपये में 5,000 बीघा ज़मीन देने का आरोप

    बद्दी/सचिन बैंसल: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का मंडल खोलने की घोषणा की है। उन्होंने बद्दी नागरिक अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता 100 करने और एसडीएम कार्यालय के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये तथा खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणाएं कीं।

    oplus_0

    उन्होंने कहा कि बद्दी में बढ़ती आबादी के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। यहां एक आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा जिसके लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बद्दी, बरोटीवाला और चंडी के स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा भी की।

    oplus_0

    बद्दी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर आंखें मूंद लेने के लिए प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सैकड़ों करोड़ रुपये मूल्य की 5,000 बीघा ज़मीन सिर्फ़ 1.12 करोड़ रुपये में बड़े उद्योगपतियों को दे दी। कस्टमाइज्ड पैकेज की आड़ में स्टांप ड्यूटी माफ़ कर दी गई और पांच साल तक 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली और मुफ़्त पानी देने का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश के संसाधनों के संरक्षक हैं इसलिए राज्य की संपत्तियों को लूटने नहीं देंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना में भी हिमाचल के हितों की रक्षा कर रही है, इसीलिए केंद्र से मिले 30 करोड़ रुपये वापस कर दिए और पार्क को खुद विकसित करने का निर्णय लिया है। भाजपा का सोशल मीडिया सेल मुझे इसलिए निशाना बना रहा है क्योंकि मैंने भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद कर दिए और विधवाओं, अनाथ बच्चों, महिलाओं, मजदूरों और किसानों के अधिकारों को सुनिश्चित किया। पूर्व भाजपा सरकार 75,000 करोड़ रुपये का कर्ज और कर्मचारियों से संबंधित 10,000 करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़ गई है। उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ के लिए भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में बिना बजट और कर्मचारियों का प्रावधान किए कई संस्थान खोले।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक चौधरी राम कुमार हमेशा दून विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए चिंतित रहते हैं। उन्हें दून के लोगों की परवाह है और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए अथक प्रयास करते हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा किए गए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर 21वें स्थान पर था। हमने शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाए और पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा शुरू की और स्कूल निदेशालयों का विलय किया। जिससे हमें राष्ट्रीय स्तर पर पांचवें स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य में 100 सीबीएसई स्कूल खोले जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार ला रही है। अस्पतालों में उन्नत तकनीक और आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कई चुनौतियों के बावजूद, हिमाचल आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार विभागों में बड़े पैमाने पर भर्तियां करने जा रही है। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में भर्ती के पेपर लीक हो गए थे। हमने आयोग को भंग कर दिया, क्योंकि हम पारदर्शिता और योग्यता आधारित भर्तियों में विश्वास करते हैं। वर्तमान सरकार आम जनता की सरकार है और भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

    सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों की लगातार सहायता कर रही है। उन्होंने स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज जारी किए। प्रदेश सरकार ने सहायता सुनिश्चित करने के लिए नियमों में बदलाव किया और आज प्रभावित परिवारों को अपने घर फिर से बनाने के लिए 7 लाख रुपये मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से सहायता लेने के लिए भाजपा के सभी सातों सांसदों के साथ केंद्र जाने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने 1,500 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन हमें अभी तक धनराशि नहीं मिली है और प्रदेश सरकार अकेले ही आपदा प्रभावित परिवारों का दर्द बांट रही है।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राहत नियमावली के अनुसार दून विधानसभा क्षेत्र के 18 आपदा प्रभावित परिवारों को 17,62,000 रुपये की राहत राशि और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 15 लाभार्थियों को अंतिम किश्त के रूप में 17,03,000 रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत तीन क्षय रोगियों को पोषण किट भी प्रदान कीं।

    चौधरी राम कुमार ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से उनके पिता चौधरी लज्जा राम चार बार विधायक रहे और अब वह स्वयं भी दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। मुख्यमंत्री के सहयोग से उनके क्षेत्र में 475 करोड़ रुपये के विकास कार्य पहले से ही चल रहे हैं और आज लगभग 400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि 50 बिस्तरों वाले नए बद्दी अस्पताल का लोकार्पण एक बड़ी उपलब्धि है। पिछले तीन वर्षों में दून विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े कार्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों से विशेष लगाव है इसलिए विकास कार्य बिना किसी बाधा के प्रगति पर हैं।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, बावा हरदीप, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस नेता शिव कुमार, सुरेंद्र सेठी, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान , बीएमओ अनिल अरोड़ा, मदन चौधरी, सुरजीत चौधरी, रमन कौशल, प्रदीप धीमान, वरुण कालिया, हितेंद्र सोनू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • संसार में धन, वैभव और ऐश्वर्य का अहंकार नहीं करना चाहिए- आचार्य रोहित

    संसार में धन, वैभव और ऐश्वर्य का अहंकार नहीं करना चाहिए- आचार्य रोहित

    शीतलपुर गौशाला में भागवत कथा में प्रवचनों की अमृत वर्षा

    आचार्य रोहित शर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा

    बददी/सचिन बैंसल: 19 नवंबर। बददी के निकट शीतलपुर गौशाला में चल रही भागवत कथा के पंाचवे दिन आचार्य रोहित शर्मा ने कथा में  श्रीकृष्ण के बाल जीवन लीला का वर्णन किया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा प्रवक्ता रोहित शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण और मनन करने मात्र से मानव जीवन को मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने इसे मानव जीवन की मुक्ति का एकमात्र साधन बताया। कथा प्रवक्ता ने श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण और मनन को मुक्ति का सरल और व्यावहारिक अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बचपन में अज्ञानता से भटकने के बाद गुरुजनों की कृपा से ज्ञान का प्रकाश मिलता है, उसी प्रकार भागवत कथा में भक्त और भगवान के पावन चरित्र का चिंतन और श्रवण करने से चित्त भगवान में लीन हो जाता है।

    आचार्य ने आगे बताया कि जब शरीर छूटता है, तो प्राण श्री भगवान में समाहित हो जाते हैं, जिससे संसार के आवागमन से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल सामान्य जीवों के लिए ही नहीं, बल्कि राजा परीक्षित और धुंधकारी प्रेतात्मा जैसे पात्रों को भी श्रीमद्भागवत कथा से मुक्ति मिली थी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की उपासना से धर्मनीति को संबल मिलता है और मानव जीवन को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है। आचार्य ने बताया कि जब व्यक्ति धर्म के प्रति सच्चे अनुराग से जुड़ता है, तो वह विपरीत मार्ग की पीड़ा से बचता है। उन्होंने परीक्षित मोक्ष प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को यह समझना चाहिए कि सृष्टि में केवल भगवान ही जीव के मोक्षदाता हैं। इस प्रसंग से यह सीख मिलती है कि संसार में धन, वैभव और ऐश्वर्य का अहंकार नहीं करना चाहिए। सच्चा सुख वही व्यक्ति प्राप्त करता है जो निश्छल भाव से परमात्मा का अनुसरण करता है।

    कथाव्यास ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण नीति और धर्मपालन के शाश्वत प्रेरक हैं। कलियुग में हरिनाम संकीर्तन और भगवान की कथा का सत्संग ही जीवन को कष्टमुक्त बना सकता है। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा को जीवन में सुचरित्रता और परोपकार की भावना से जीने की प्रेरणा देने वाला आदर्श ग्रंथ बताया। विशेष रूप  गौ माता की सेवा का संकल्प लिया गया।  आज कथा में से बलविंदर ठाकुर, गुरमेल चौधरी ओर प्रधान भाग सिंह, राज कुमार, मान सिंह , अवतार सिंह , अशोक कुमार ,राम लाल , हंस राज , राम कुमार , छिंदर पाल , चिंतन कुमार  भाग सिंह,देवी राम, नरेश कुमार और बददी शीतलपुर, लंडेवाल , कल्याणपुर , ओर ग्राम पंचायत संडोली के  सैकड़ों लोगों ने कथा का आनंद लिया।

  • इस दिन मनाई जाएगी पौष पुत्रदा एकादशी, भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो करें ये काम

    इस दिन मनाई जाएगी पौष पुत्रदा एकादशी, भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो करें ये काम

    धर्म: सनातन धर्म में पौष महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस महीने में अनेक व्रत और पर्व आते हैं। इस महीने में पड़ने वाले पौष पुत्रदा एकादशी का भी खास महत्व होता है। यह पवित्र तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित होती है। संतान प्राप्ति, वंश बढ़ाने और पारिवारिक सुख-शांति के लिए यह व्रत विशेष रुप से फलदायी माना जाता है।

    साल में दो बार आती है पुत्रदा एकादशी

    पुत्रदा एकादशी साल में दो बार आती है। पहली सावन महीने में और दूसरी पौष महीने में शास्त्रों में यह कहा गया है कि इस व्रत को करने से दंपत्ति का योग्य, स्वस्थ और दीर्घायु संतान का आशीर्वाद मिलता है। परिवार में चल रही बाधाएं भी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन भक्त उपवास करते हैं और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान के साथ पूजा करते हैं। एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को सबसे ज्यादा प्रिय है। इस दिन जो भी भक्त व्रत करते हैं उनके सभी पापों का नाश होता है।

    इस दिन मनाई जाएगी एकदाशी

    पंचागों के अनुसार, पौष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर 2025 को सुबह 7:50 बजे शुरुआत होगी और 31 दिसंबर 2025 को सुबह 5:00 बजे खत्म होगी। परंपरा के अनुसार, आम लोग 30 दिसंबर को व्रत रखेंगे और वैष्णव संप्रदाय परंपरा के अनुसार, यह एकादशी 31 दिसंबर को मनाई जाएगी। व्रत खोलने अर्थात पारण का समय भी बहुत जरुरी माना जाता है। व्रत का पारण 31 दिसंबर दोपहर 1:29 बजे से 3:33 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि के दौरान भगवान विष्णु को तिल, पंचामृत, तुलसी और फलों के साथ अर्पण करके व्रत का समापन करना शुभ माना जाता है।

    खास विधि के साथ करें पूजा

    यदि आप एकादशी का व्रत रखने वाले हैं तो इस दिन सुबह उठकर नहाने के बाद संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु को पीला चंदन, रोली, मोली, अक्षत, पीले फूल, ऋतुफल, मिष्ठान से पूजा करें। धूप-दीप से आरती करके दीपदान जरुर करें। यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा से व्रत कर रहे हैं तो पीले वस्त्र पहनकर भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरुप में पूजा करें। इसके बाद संतान गोपाल मंत्र का जाप करें। पूरे दिन छल, कपट, क्रोध और द्वेष जैसी भावनाओं से दूर रहें और भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करें।
  • Jalandhar News: Flipkart पर पार्सल की आड़ में हो रही थी चोरी, कर्मी काबू, देखें Live

    Jalandhar News: Flipkart पर पार्सल की आड़ में हो रही थी चोरी, कर्मी काबू, देखें Live

    गोदाम से भारी मात्रा में पार्सल बरामद

    जालंधर, ENS: फोक्ल प्वाइंट में युवराज स्पोर्ट्स फैक्टरी के मालिक ने गोदाम से भारी मात्रा में अपना चोरी का सामान पकड़ा है। जिसको लेकर मौके पर भारी हंगामा हो रहा है। इस मामले को लेकर युवराज स्पोर्ट्स के मालिक करण तिवारी के भाई का आरोप है कि शंभू मंडल का गोदाम फोकल प्वाइंट में स्थित है। उनका कहना हैकि फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन पार्सल की शिकायत आने पर सामान वापिस किया जाता है। इसकी आड़ में फ्लिपकार्ट का कपिल नामक व्यक्ति शंभू हब वाले के साथ मिलकर उनके सामान की शिकायत करते सामान को बदल लेता था और उनका जिम ट्रेसर का सामान को शंभू हब वाले के पास बेच देता था। जिसके बारे में जब उन्हें पता चला तो उन्होंने कपिल को काबू किया और उससे सख्ती से पूछताछ के बाद उन्हें पता चला कि शंभू नामक व्यक्ति का फोकल प्वाइंट पर गोदाम है। जहां उन्होंने भारी मात्रा में उनके पार्सल रखे हुए है। इस दौरान तिवारी और उसका भाई जब गोदाम पर पुलिस और मीडिया के साथ पहुंचे तो उन्होंने गोदाम से 400 से 500 पार्सल पकड़े। तिवारी के भाई ने बताया कि पहले तो उनके साथ पीसीआर की टीम और फोकल प्वाइंट पुलिस की टीम मौके पर आई, लेकिन उन्होंने लैदर कॉप्लैक्स पुलिस चौकी के अधीन मामला आने के कारण कार्रवाई नहीं की। वहीं तिवारी के भाई ने कहा कि उन्होंने लैदर कॉप्लैक्स पुलिस चौकी को मामले की शिकायत दे दी है। पीड़ित ने बताया कि काबू किए कर्मी ने माना कि वह पिछले एक साल से सामान लेकर आ रहा है। पीड़ित के अनुसार उनका 40 से 50 लाख का सामान पकड़ा गया है। दूसरी ओर शंभू हब के गोदाम के कर्मी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कर्मी का कहना हैकि पार्सल की वापसी का सामान उनके गोदाम में पड़ा है और यह उनकी कंपनी का अकेले का सामान नहीं है, बल्कि कई कंपनियों का वापसी का सामान उनके गोदाम में पड़ा है।
  • अनमोल बिश्नोई को कोर्ट में किया पेश, मांगा इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    अनमोल बिश्नोई को कोर्ट में किया पेश, मांगा इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई और मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल अनमोल बिश्नोई को दिल्ली इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। जहां एनआईए द्वारा कोर्ट से अनमोल बिश्नोई का 15 दिन का रिमांड मांगा गया। वहीं अनमोल बिश्नोई को कोर्ट में पेश करने की वीडियो भी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता हैकि अनमोल बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जा रहा है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत में डिपोर्ट कर दिया गया है। दरअसल, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अनमोल को 19 नवंबर को आईजीआई एयरपोर्ट पर एनआईए और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया था।

    अनमोल को 2022 से फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका में छिपा हुआ खोजा जा रहा था। अनमोल बिश्नोई बाबा सिद्दीकी, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी और विदेश से ऑनलाइन धमकी समेत 18 से अधिक गंभीर मामलों में आरोपी है। वह विदेश से ही आपराधिक गतिविधियों को निर्देशित करता था और एक्सटॉर्शन रैकेट चलाता था।