Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में घर के बाहर से बाइक चोरी, देखें CCTV

    Jalandhar News: इस इलाके में घर के बाहर से बाइक चोरी, देखें CCTV

    जालंधर (ens) : शहर के तंग बाजारों में स्थित चरनजीतपूरा में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के दो व्यक्ति दिन दिहाड़े इस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। इस घटना की cctv भी सामने आई है।

    वीडियो मे देखा जा सकता है कि दो चोर बेख़ौफ़ होकर बाइक की पहले रेकी करते है। जिसके बाद एक चोर बाइक पर बैठ जाता है और मौका पाते ही बाइक लेकर रफ्फूचक्कर हो जाता है। इस घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना 2 की पुलिस को दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

  • Jalandhar News: पुलिस की Custody से भागा Snacher हुआ जख्मी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस की Custody से भागा Snacher हुआ जख्मी, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : पुलिस की कस्टडी से आरोपी के भागकर जख्मी होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी और उनकी टीम आरोपी सूरज वासी तरनतारन को कोर्ट मे पेशी पर लेकर गए थे। इस दौरान वापसी मे मौका पाते ही आरोपी भाग निकला और कर घायल हो गया।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए ACP Alka Meena ने बताया कि उकत आरोपी को हाल ही मे किशनपूरा चौंक पर बुजुर्ग महिला से हुई स्नैचिंग के मामले मे गिरफ्तार किया था। आरोपी सूरज को पुलिस ने अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

    रिमांड मिलने के बाद पुलिस सूरज को थाने वापिस लेकर जा रही थी, तो मौका पाते ही वह गाड़ी से कूद कर भगने लगा। जिसके बाद आरोपी ने दीवार से छलांग लगा दी और घायल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी का इलाज करवाने के सिविल अस्पताल में लाया गया। पुलिस आरोपी के साथी रॉकी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

     

     

  • Health Tips: रोजाना किशमिश खाने से मिलते हैं कई फायदे, आंतों को रखती है स्वस्थ

    Health Tips: रोजाना किशमिश खाने से मिलते हैं कई फायदे, आंतों को रखती है स्वस्थ

    Health Tips: किशमिश एक ऐसा सूखा मेवा है जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने का मजा बढ़ा देता है। मिठाइयों, खीर, पुलाव और कई अन्य व्यंजनों में किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है। यह सूखे अंगूरों से तैयार की जाती है और इसमें प्राकृतिक मिठास भरपूर मात्रा में होती है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ किशमिश पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत है। हाल ही में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्या ने बताया कि रोजाना किशमिश खाने से आंतों और पाचन तंत्र को कई फायदे मिल सकते हैं।

    आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद है किशमिश
    किशमिश में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। फाइबर भोजन को आंतों से आसानी से गुजरने में मदद करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को सरल बनाता है। यही कारण है कि किशमिश को कब्ज की समस्या से राहत दिलाने वाला प्राकृतिक खाद्य पदार्थ माना जाता है।

    कब्ज से राहत दिलाने में करती है मदद
    किशमिश में सॉर्बिटोल नाम का एक प्राकृतिक यौगिक पाया जाता है। यह एक प्रकार का शुगर अल्कोहल है, जो आंतों में पानी बनाए रखने में मदद करता है। इससे मल नरम हो जाता है और उसे बाहर निकालना आसान हो जाता है। जो लोग अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए रोजाना किशमिश खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आंतों में नमी बनाए रखती है और मल त्याग को नियमित बनाने में मदद करती है।

    हेल्दी गट बैक्टीरिया को मिलता है पोषण
    हमारी आंतों में कई अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किशमिश इन लाभकारी बैक्टीरिया को पोषण देने का काम करती है। इससे गट हेल्थ बेहतर रहती है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

    एसिडिटी और पेट भारी होने की समस्या में राहत
    नियमित रूप से किशमिश खाने से एसिडिटी, गैस और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है। जब पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है तो शरीर भोजन को बेहतर ढंग से पचा पाता है और पेट हल्का महसूस होता है।

    बवासीर और फिशर का खतरा हो सकता है कम
    अगर मल त्याग नियमित और आसान हो तो गुदा से जुड़ी समस्याओं जैसे फिशर और बवासीर का खतरा कम हो सकता है। किशमिश में मौजूद फाइबर और सॉर्बिटोल इस दिशा में मददगार साबित हो सकते हैं।

    दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद
    किशमिश सिर्फ पाचन तंत्र के लिए ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। इसमें पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

    किशमिश खाने का सही तरीका
    विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना 8 से 10 किशमिश रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना सबसे अच्छा माना जाता है। अगर सुबह समय न मिले तो दिन में किसी भी समय 5 से 6 किशमिश खाई जा सकती हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

     

  • Punjab News: मोटरसाइकिल और जीप की जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मोटरसाइकिल और जीप की जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर वराइच गांव के पास एक बोलेरो जीप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जब लोग मौके पर पहुँचे, तो देखा कि वहां अफरा-तफरी मची हुई थी और सड़क पर लंबा जाम लग गया था।

     

    घटना की सूचना पाकर काहनूवान पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से इलाज के लिए पास के अस्पताल भिजवाया।

    वहीं, मृतक युवक के माता-पिता व साथियों के बयान दर्ज किए। मृतक के परिवार वालों और पुलिस की जांच से पता चला कि सुखपिंदर सिंह (पिता मकंद सिंह, निवासी नैनेकोट, हाल निवासी काहनूवान) और अर्शदीप सिंह (पिता वरिंदर सिंह, निवासी कीर अफगाना, थाना काहनूवान) अपनी काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से कोट टोडर मल से साथियाली की ओर जा रहे थे। जब वे वराइच के पास पहुँचे, तो विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो कैंपर से उनकी टक्कर हो गई।

    चश्मदीदों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तेज़ रफ़्तार में थे और उनकी मोटरसाइकिल जीप से टकरा गई। थाने के ड्यूटी ऑफिसर बलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया है और मृतक युवक के माता-पिता व दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी

     

  • Punjab News: लुटेरों का आतंक, साइकिल सवार व पैदल जा रहे राहगीर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों का आतंक, साइकिल सवार व पैदल जा रहे राहगीर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आये दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होता नजर आ रहा है। लगातार वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच ताजा मामला लुधियाना के वार्ड नंबर 1 स्थित अमन नगर इलाके से सामने आया है। जहां  बाइक सवार दो बदमाशों ने महज 2:30 मिनट के अंदर दो अलग-अलग लोगों को लूट लिया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की यह करतूत साफ नजर आ रही है।
    पहली वारदात:  दो बाइक सवार बदमाश आते हैं और अपनी बाइक एक साइकिल सवार के आगे लगाकर उसे रोक लेते हैं। बदमाश उसे हथियार दिखाते हैं और डरा-धमका कर उसके पास मौजूद पैसे छीन लेते हैं। वीडियो में पीड़ित साइकिल सवार हाथ जोड़कर बदमाशों से खुद को छोड़ने की मिन्नतें करता नजर आ रहा है। लूटपाट करने के बाद जब बदमाश मुड़कर जाने लगते हैं, तो पीड़ित दोबारा उनके पीछे जाकर अपना मोबाइल वापस करने की गुहार लगाता है। दूसरी वारदात: बदमाश साइकिल सवार को लूटने के बाद वहां से वापस जाने ही लगते हैं कि तभी रास्ते में पैदल आ रहे एक अन्य युवक पर उनकी नजर पड़ती है। वे तुरंत अपनी बाइक रोककर उसे घेर लेते हैं। बदमाश डरा-धमका कर उस युवक से जो भी है निकाल दे कहते हैं और उसके पास से 5000 रुपये नकद, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और जरूरी कार्ड्स लूट कर वहां से फरार हो जाते हैं। कामकाज के सिलसिले में गुड़गांव शिफ्ट हुआ था परिवार पैदल आ रहे जिस दूसरे युवक को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया उसकी पहचान बंटू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बंटू पेशे से एक होजरी सुपरवाइजर है जो हाल ही में कामकाज के सिलसिले में गुड़गांव शिफ्ट हुआ था। वह रेलवे स्टेशन से उतरकर पैदल ही अपने घर जा रहा था। वह लुधियाना अपने परिवार से मिलने और उन्हें अपने साथ गुड़गांव ले जाने के लिए आया था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही अमन नगर में वह बेखौफ लुटेरों का शिकार हो गया।  
  • Jalandhar पहुंचे CM Nayab Saini, कहा- कांग्रेस के DNA में लड़ाई है, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे CM Nayab Saini, कहा- कांग्रेस के DNA में लड़ाई है, देखें वीडियो

    जालंधर: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी आज पंजाब के जालंधर की गुड़ मंडी में पहुंचे। जहां पर पीयूष मुनी जी महाराज के 39वें दीक्षा समारोह में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने कहा कि जालंधर में पीयूष मुनी जी महाराज के समारोह में पहुंचने का मौका मिला जिससे मैं धन्य हो गया। मेरा सौभाग्य है कि मुझे जालंधर में उनके दीक्षा समारोह में आने का मौका मिला। आज मैं जालंधर के सभी जैन समुदाय के साथ सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।

    इसके बाद विपक्षियों पार्टियों पर हमला बोलते हुए सैनी ने कहा कि कांग्रेस के DNA में लड़ाई है। उनकी लड़ाई बड़े स्तर पर है। इन्होंने भी पंजाब को सब्जबाग दिखाने की कोशिश की थी लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। इसके बाद जनता ने उनको सत्ता से बाहर कर दिया।

    नायब सैनी ने कहा कि पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। हर वादा झूठा किया गया। सैनी ने कहा कि पंजाब के लोग इस वक्त चाहते हैं कि डबल इंजन की सरकार बने।

    गठजोड़ के सवाल पर हरियाणा सीएम ने कहा कि वह किसी से गठजोड़ नहीं करने जा रहे हैं। फिलहाल उनका गठजोड़ पंजाब की जनता के साथ है और भाजपा यहां पर अपनी सरकार बनाने जा रही है। चन्नी के भाजपा में आने के सवाल को टालकर हरियाणा सीएम ने अपनी बात खत्म कर दी।

     

     

     

     

  • Delayed Marriage Reasons: विवाह में देरी होने का क्या है कारण, जान लें ज्योतिषी ने बताई वजह और उपाय

    Delayed Marriage Reasons: विवाह में देरी होने का क्या है कारण, जान लें ज्योतिषी ने बताई वजह और उपाय

    Delayed Marriage Reasons: कई लोगों को शादी में देरी होने की वजह से चिंता और तनाव होने लगता है। कभी-कभी रिश्ता बनते-बनते रुक जाता है या बात आगे नहीं बढ़ पाती। ज्योतिष के अनुसार, इसके पीछे कुंडली में ग्रहों और भावों की स्थिति जिम्मेदार हो सकती है। ऐसे में परेशान होने के बजाय कारण समझना और सही उपाय करना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइये इसे विस्तार से जानते हैं… विवाह में देरी के ज्योतिषीय कारण
    1. सातवां भाव कमजोर होना
    ज्योतिष में कुंडली का सातवां भाव विवाह का भाव माना जाता है।
    • अगर इस भाव में अशुभ (क्रूर) ग्रह जैसे शनि, मंगल, राहु या केतु बैठे हों
    • या इन ग्रहों की दृष्टि इस भाव पर पड़ रही हो
    तो शादी में देरी हो सकती है और रिश्ते बनते-बनते टूट भी सकते हैं।
    1. शनि का प्रभाव
    • अगर शनि ग्रह सातवें भाव में हो
    • या सातवें भाव के स्वामी पर शनि की दृष्टि हो
    तो विवाह में देर होने की संभावना बढ़ जाती है।
    1. शुक्र, गुरु और मंगल की खराब स्थिति
    • ये तीनों ग्रह विवाह में महत्वपूर्ण माने जाते हैं
    • अगर ये कमजोर या प्रतिकूल स्थिति में हों
    • या अस्त (कमजोर) अवस्था में हों
    तो शादी में देरी हो सकती है, खासकर पुरुषों के मामले में।
    1. मांगलिक दोष (मंगल दोष)
    अगर कुंडली में मंगल इन भावों में हो:
    • पहला
    • चौथा
    • सातवां
    • आठवां
    • बारहवां
    तो इसे मांगलिक दोष कहा जाता है। इससे शादी में देरी होती है। शादी के बाद झगड़े भी हो सकते हैं।  ऐसे लोगों को मांगलिक व्यक्ति से ही विवाह करने की सलाह दी जाती है, जिससे दोष का असर कम हो जाता है।
    1. सातवें भाव का स्वामी वक्री होना
    • अगर सातवें भाव का स्वामी ग्रह वक्री (retrograde) हो
    • तो विवाह में देरी होती है
    ऐसे लोगों की शादी अक्सर 30 साल के बाद होती है। विवाह में देरी के उपाय
    1. शनि से जुड़े उपाय
    अगर शनि के कारण देरी हो रही है:
    • शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं
    • पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
    • गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें
    1. गुरु ग्रह को मजबूत करना
    गुरु मजबूत होने से विवाह के योग अच्छे बनते हैं।
    • पीली चीजों का दान करें जैसे:
    •  केला
    •  हल्दी
    • चना
    • पीले कपड़े
    1. सातवें भाव के अनुसार उपाय
    अगर सातवां भाव कमजोर है
    • उस भाव से जुड़े ग्रह की शांति के उपाय करें
    • जैसे जिस ग्रह का प्रभाव हो, उसके अनुसार पूजा या दान करें
    1. ज्योतिषाचार्य से सलाह लें
    अगर लंबे समय से शादी में बाधा आ रही है:
    • किसी अनुभवी ज्योतिषी से अपनी कुंडली दिखाएं
    • सही मार्गदर्शन से समस्या का समाधान मिल सकता है
     
  • Punjab News: नशीले पदार्थों और 2 बाइकों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशीले पदार्थों और 2 बाइकों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मुक्तसर: जिले भर में ड्रग्स के खिलाफ़ जंग और ऑपरेशन प्रहार के तहत बुरे तत्वों के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत मुक्तसर जिले के गिदड़बाहा पुलिस स्टेशन में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया और अदालत में पेशकर उनकी रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। आरोपियों के पास से ड्रग कैप्सूल,  ड्रग की गोलियां, अवैध शराब, पोस्त और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

    पुलिस स्टेशन इंचार्ज परविंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ़ कार्रवाई जारी है। इसके तहत अलग-अलग मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    उनके खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। उनके पास से ड्रग कैप्सूल, ड्रग की गोलियां, अवैध शराब, पोस्त और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। उन्हें अदालत से रिमांड पर लिया जाएगा और यह भी पता लगाया जाएगा कि वे कहां से और कब से यह काम कर रहे हैं।

     

  • Punjab News: सतिया वाला गांव में छत ढही, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: सतिया वाला गांव में छत ढही, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुर: जिले के सतिया वाला गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक गरीब परिवार के घर की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद एक बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गए थे, जिन्हें गांव वालों ने समय रहते बचा लिया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

    ये तस्वीरें फ़िरोज़पुर के सतिया वाला गाँव की हैं, जहाँ मिट्टी के घर की छत अचानक गिर गई। छत गिरने से घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग मलबे के नीचे फंस गए। आवाज़ सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुँचे और काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    इस हादसे से घर को भारी नुकसान पहुँचा है और परिवार का सामान भी मलबे के नीचे दब गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे बहुत गरीब हैं और उनके पास न तो घर की मरम्मत कराने के साधन हैं और न ही नया घर बनाने की क्षमता। उन्होंने पंजाब सरकार और ज़िला प्रशासन से आर्थिक मदद की अपील की है ताकि वे अपना घर दोबारा बना सकें।

    अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अब यह देखना होगा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद के लिए कब आगे आता है।

     

  • Haryana News : दर्दनाक सड़क हादसे मे 2 की मौत, खाई मे गिरा छोटा हाथी, देखें वीडियो

    Haryana News : दर्दनाक सड़क हादसे मे 2 की मौत, खाई मे गिरा छोटा हाथी, देखें वीडियो

    पंचकूला : कालका की टिपरा स्थित बालाजी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे मे दो युवको की मौत होने की खबर सामने आई है। मृतकों की पहचान आरुष और अर्जुन वासी पिंजौर के रूप मे हुई है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए जांच आधिकारी ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान बाइक छोटे हाथी से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन खाई मे जा गिरे।

    जिसके बाद छोटा हाथी का चाक मौके से फरार हो गया। आरुष को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन में pgi चंडीगढ़ मे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और साथ ही फरार छोटे हाथी के ड्राइवर की तलाश भी कर रही है।