Blog

  • Punjab News: बुधवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: बुधवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    संगरूरः पंजाब में एक और स्थानीय छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर ने 20 अगस्त को शहीद संत श्री हरचंद सिंह लौंगोवाल की बरसी के मौके पर छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन सभी सरकारी/अर्ध सरकारी कार्यालय और समूह शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए साल 2025 के सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर में 20 अगस्त की छुट्टी नहीं दी गई थी।

    Read in English:-

    Sangrur Declares Local Holiday on August 20 for Sant Baba Harbans Singh Ji’s Barsi

    लेकिन अब सरकारी छुट्टी की घोषणा के साथ नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। डिप्टी कमिश्नर संगरूर ने पत्र जारी कर छुट्टी का ऐलान किया है। साथ ही पत्र में कहा गया है कि जिन स्कूल कॉलेजों में बोर्ड या यूनिवर्सिटी के पेपर चल रहे हैं, उन पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।

     

     

  • चंद्रलोक कॉलोनी में नाले की समस्या का समाधान, कॉलोनीवासियों ने नगर निगम का जताया आभार

    चंद्रलोक कॉलोनी में नाले की समस्या का समाधान, कॉलोनीवासियों ने नगर निगम का जताया आभार

    ऊना/ सुशील पंडित: नगर निगम ऊना द्वारा चलाए जा रहे विशेष डीसिल्टिंग एवं सफ़ाई अभियान का सकारात्मक असर अब कॉलोनियों और वार्ड क्षेत्रों में साफ़ दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में भड़ोलियां-चंद्रलोक कॉलोनी की नाले की पुरानी समस्या का निवारण निगम प्रशासन द्वारा कर दिया गया है। समस्या के समाधान पर कॉलोनी की रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को बाकायदा ज्ञापन सौंप कर धन्यवाद प्रकट किया। ज्ञापन सौंपने वालों में अनूप राणा, अंशुल, जोगिंदर सिंह और के.के. सहगल शामिल रहे। कॉलोनीवासियों ने निगम प्रशासन की त्वरित कार्यवाही और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से उन्हें बरसात के दिनों में जलभराव और गंदगी की समस्या से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष सफ़ाई एवं डीसिल्टिंग अभियान शहर की अन्य कॉलोनियों और प्रभावित इलाकों की समस्याओं के समाधान में भी निर्णायक साबित होगा।
  • Punjab News: कांग्रेस को झटका, 2 पार्षद आप में हुए शामिल

    Punjab News: कांग्रेस को झटका, 2 पार्षद आप में हुए शामिल

    अमृतसरः पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर में कांग्रेस के दो पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनमें एक महिला पार्षद भी हैं। दोनों पार्षदों को आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल करवाया और इनका स्वागत किया। वार्ड नंबर 79 की पार्षद शिवानी और वार्ड 72 के डॉक्टर अवतार ने आप ज्वाइन की।

    इसके बाद मेयर जतिंदर सिंह भाटिया की कुर्सी अब खतरे से बाहर हो गई है उनके पास 7 विधायकों को मिलाकर हाउस के 43 मेंबर हो गए हैं। इससे पहले 7 आजाद, कांग्रेस के दो और भाजपा के दो पार्षद आप में शामिल हो चुके हैं। पार्षद शिवाली और डॉ. अवतार सिंह कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दोनों नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर आप में शामिल करवाया।

    इस मौके पर अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कांग्रेस की नाकामियों से तंग आकर पार्टी छोड़ रहे हैं। उक्त दोनों नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी मजबूत हुई है। आप अब अमृतसर के विकास की रफ्तार को और तेजी देगी। मेयर चुनाव को चुनौती देते हुए कांग्रेस पार्षद विकास सोनी ने हाईकोर्ट में रिट दायर की हुई है। जिसमें उन्होंने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव पारदर्शिता से नहीं होने की बात कही थी।

    सोनी ने रिट में कहा था कि आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद मेयर चुनाव गैरकानूनी ढंग से करवा दिया गया। इस मामले में हाईकोर्ट के अंदर नगर निगम की तरफ से मेयर चुनाव की सीडी भी जमा करवाई गई है। आम आदमी पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए 43 मेंबरों की जरूरत थी, जोकि दो नए पार्षदों की जॉइनिंग के बाद पूरी हो गई है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम

    महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम

    ऊना /सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशानिर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग सप्ताह पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा बीएससी फाइनल ईयर की कल्पना ने  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय तथा द्वितीय वर्ष की छात्रा तन्वी ने तृतीय स्थान आकांशा ने प्राप्त किया।

    स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू ने, द्वितीय स्थान  प्रथम वर्ष की छात्रा पार्वती ने और तृतीय स्थान पायल और तनु ठाकुर ने प्राप्त किया। डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान बीसीए थर्ड सेमेस्टर मोहित ने द्वितीय स्थान बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर के विशाली और तृतीय स्थान बीसीए फिफ्थ सेमेस्टर की महक ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए रैगिंग के दुष्परिणामों और इसके खिलाफ बनाए गए सख्त कानूनों की जानकारी दी।

    कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप-प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा, एंटी रैगिंग समिति के संयोजक प्रोफ़ेसर अनु लखनपाल, डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर सिकंदर नेगी, निकिता गुप्ता , प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन, प्रोफ़ेसर मुकेश सहित कई संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। एंटी-रैगिंग सप्ताह का यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता फैलाने का माध्यम बना, बल्कि एक सकारात्मक, सुरक्षित और सहयोगी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

  • बसाल के तल्प गांव में अवैध खैर कटान को लेकर दो लोगों पर मामला दर्ज

    बसाल के तल्प गांव में अवैध खैर कटान को लेकर दो लोगों पर मामला दर्ज

    अवैध कटान खैर के मोच्छे घंडावल डिपो में पहुंचे, बन विभाग और पुलिस जांच में जुटे

    ऊना /सुशील पंडित:  बसाल फॉरेस्ट रेंज के तल्प गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कटान पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध कटान में  मिले खैर और शहतूत के मोच्छों (लकड़ी) को कब्जे में लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

    पुलिस को दी शिकायत में वन रक्षक तरसेम कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त को गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर जंगल में तल्प के नाले के  पास पहुंची तो चोरी से अवैध रुप से काटे 12 खैर के वृक्ष हरे/सूखे जड़ से उखाड़े हुए व जापानी तूत का एक पेड़ काटे हुए पाए गए । जबकि मौके पर से वन काटू ट्रैक्टर को भगा कर ले जा चुके थे । छानवीन के दौरान जब वन विभाग की टीम

    शक्ति चंद के नाम पंजीकृत कोयला बनाने वाली भट्ठी जोकि डठवाडा गांव में स्थित है पर पहुंचे तो वहां झाडियों में  खैर के कुछ मौछे खैर, ठुंठ व जापानी तूत के कुछ मौछे झाड़ियों में छुपा कर रखे हुए मिले । जिस पर आरोपितों को मौके पर बुलाकर पूछताछ अम्ल में लाई गई, जिन्होंने माना कि इन्होंने यह पेड लेवर से कटवाये हैं तथा ट्रैक्टर संख्या (एचपी 19- 2978) में लोड करके कोयला भट्ठी में पहुंचाये गये हैं । जंगल UPF तल्प में चोरी से काटे व उखाड़े गए खैर वृक्षों के 76 मौछे तथा जपानी तूत के 09 मौछे, खैर के ताजा काटकर उखाड़े खैर ठुंठ 12 व पुराने उखाड़े खैर ठुंठ 11 मिले हैं जिनका वजन लगभग 10 क्विंटल है।

    जिसे बन विभाग द्वारा कब्जे में लिया गया है । इन सभी जब्तशुदा खैर मौछों, खैर ठुंठों व जापानी तूत के मौछों की अनुमानित राशि लगभग 4,23526 रूपये आंकी गई है।

    वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने शक्ति चन्द पुत्र अमर चन्द व नीरज कुमार पुत्र शक्ति चन्द निवासी गांव धुसाड़ा तह0 अम्ब जिला ऊना के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5) BNS & 32, 33 ,41, 42 वन अधिनियम के तहत पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • महिला की चेन चुराकर भागे मोटरसाइकिल पर सवार 2 Snatcher, देखें CCTV

    महिला की चेन चुराकर भागे मोटरसाइकिल पर सवार 2 Snatcher, देखें CCTV

    चंडीगढ़: शहर में से एक बार फिर स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। यह घटना आज सुबह लगभग 7 बजे सेक्टर-38C में हुई। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला अपने घर के पास ही टहल रही थी। इस दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो स्नैचर वहां आए और महिला की चेन झपटकर वहां से फरार हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों स्नैचरों में से एक ने हेल्मेट पहना हुआ था। वहीं दूसरे ने अपना चेहरा ढका हुआ था जिस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    घटना की सूचना जैसे मिली सेक्टर-39 की थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज करके उन्होंने जांच शुरु कर दी है। पुलिस भी अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आस-पास के लोगों को कहना है कि इलाके में आए दिन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं जिस पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

     

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, देखें वीडियो

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, देखें वीडियो

    मोहालीः आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत याचिका को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट से मजीठिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट ने मजीठिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में अब साफ है कि उन्हें जमानत के लिए हाईकोर्ट जाना पड़ेगा। सरकारी वकील फैरी सोफत ने बताया कि जमानत याचिका खारिज हो गई।

    Read In Punjabi:-

    ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੂੰ ਮੋਹਾਲੀ ਅਦਾਲਤ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਜ਼ਮਾਨਤ ਅਰਜ਼ੀ ਰੱਦ

    करीब एक महीने से बहस चल रही थी। वहीं, इसी केस में उनकी पत्नी पत्नी गनीव कौर हाईकोर्ट पहुंची है। उन्होंने विजिलेंस द्वारा 10 अगस्त को उन्हें जारी हुए उस नोटिस को चुनौती दी, जिसमें उनसे संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। मामले में पंजाब सरकार को नोटिस हुआ है। अब मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।

    बता दें कि 25 जून को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अमृतसर स्थित उनके घर से मजीठिया को गिरफ्तार किया था। इस बार जांच का दायरा हिमाचल, दिल्ली और यूपी तक फैला है। हिमाचल में उनकी जमीन होने का दावा किया गया है, वहीं यूपी के गोरखपुर में उनकी शुगर मिल और दिल्ली में फार्म हाउस होने की जानकारी मिली है। इन स्थानों से मिली सामग्री को चालान का हिस्सा बनाया जाएगा।

    साथ ही, जांच में छह लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय भी शामिल हैं, जिनके कार्यकाल में मजीठिया पर एनडीपीएस का केस दर्ज हुआ था। ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और चार अन्य लोगों के बयान भी लिए गए हैं, जो पहले मजीठिया के करीबी रहे हैं।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 400 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 400 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर  400 वाहनों के चालान काटे,जिनमें से 125 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में  91100 /- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 12 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 1200/-रुपये वसूल किए गए।

  • Punjab News: 2.68 करोड़ की ड्रग मनी और भारी मात्रा में हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.68 करोड़ की ड्रग मनी और भारी मात्रा में हथियार बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब भर में पुलिस द्वारा आज कासो ऑपरेशन चलाया गया। जिसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत संदिग्ध लोगों की जांच की गई। कॉसो ऑपरेशन में कमिश्नर पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से अब तक कुल 863 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1655 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 190 किलो 905 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। इसके साथ ही 2 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी भी जब्त की गई है।

    पुलिस ने बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद किए हैं। 105 पिस्टल, 70 रिवॉल्वर और एक राइफल सहित 81 वाहन जब्त किए गए। गैंगस्टर विरोधी कार्रवाई के दौरान 99 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हवाला नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस ने 22 ऑपरेटरों को पकड़ा और 1.73 करोड़ रुपये की हवाला मनी बरामद की। इसके साथ ही नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए भी कदम उठाए गए हैं। 2178 मरीजों को पुलिस द्वारा डी-एडिक्शन सेंटरों में दाखिल कराया गया जबकि अब तक कुल 15009 मरीज इलाज के लिए लाए गए हैं। पुलिस ने 64 मामलों में माफी योजना के तहत 144 बंदियों को भी राहत दी है।

    कमिश्नर पुलिस ने बताया कि नशा केवल पुलिस कार्रवाई से खत्म नहीं हो सकता, बल्कि परिवारों और समाज की साझा जिम्मेदारी से ही यह अभियान सफल होगा। माता-पिता से अपने बच्चों पर निगरानी रखने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि एनफोर्समेंट के साथ-साथ इलाज और सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। इस साल की कार्रवाईयां साबित करती हैं कि नशा तस्करों के खिलाफ जंग पूरी ताकत से जारी है।

  • मिक्सर ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत एक पीजीआई रैफर

    मिक्सर ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत एक पीजीआई रैफर

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना-होशियारपुर सड़क पर गांव घालूवाल में बीती रात सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया। वहां पर डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल को इलाज हेतु पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में ट्रक चालक शशी कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी बाथू त0 हरोली ने ने बताया कि यह ट्रक संख्या एचपी( 72 डी 2821) को अन-लोड करके नंगल रेलवे रोड से वापिस गांव पण्डोगा के लिए जा रहा था तो समय करीब 9.30 बजे जब घालुवाल चौंक में पंहुचा तो सामने से एक वाइक संख्या एचपी 78 -1172) प्लेटिना जिस पर दो व्यक्ति सवार थे व बहुत तेज रफ़्तार में थे जिन्होनें गलत दिशा से आकर अपने वाइक से इसके ट्रक की क्डंक्टर साईड में टक्कर मार दी, जिस से दोनों घायल हो गए, तो स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टर ने

    गणेश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल उदय चौधरी को आगामी उपचार हेतु पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर उदय चौधरी पुत्र राज कुमार निवासी गांव व डा0 बसाल जिला ऊना के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।