Punjab News: कांग्रेस को झटका, 2 पार्षद आप में हुए शामिल

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर में कांग्रेस के दो पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनमें एक महिला पार्षद भी हैं। दोनों पार्षदों को आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल करवाया और इनका स्वागत किया। वार्ड नंबर 79 की पार्षद शिवानी और वार्ड 72 के डॉक्टर अवतार ने आप ज्वाइन की।

इसके बाद मेयर जतिंदर सिंह भाटिया की कुर्सी अब खतरे से बाहर हो गई है उनके पास 7 विधायकों को मिलाकर हाउस के 43 मेंबर हो गए हैं। इससे पहले 7 आजाद, कांग्रेस के दो और भाजपा के दो पार्षद आप में शामिल हो चुके हैं। पार्षद शिवाली और डॉ. अवतार सिंह कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दोनों नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर आप में शामिल करवाया।

इस मौके पर अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कांग्रेस की नाकामियों से तंग आकर पार्टी छोड़ रहे हैं। उक्त दोनों नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी मजबूत हुई है। आप अब अमृतसर के विकास की रफ्तार को और तेजी देगी। मेयर चुनाव को चुनौती देते हुए कांग्रेस पार्षद विकास सोनी ने हाईकोर्ट में रिट दायर की हुई है। जिसमें उन्होंने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव पारदर्शिता से नहीं होने की बात कही थी।

सोनी ने रिट में कहा था कि आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद मेयर चुनाव गैरकानूनी ढंग से करवा दिया गया। इस मामले में हाईकोर्ट के अंदर नगर निगम की तरफ से मेयर चुनाव की सीडी भी जमा करवाई गई है। आम आदमी पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए 43 मेंबरों की जरूरत थी, जोकि दो नए पार्षदों की जॉइनिंग के बाद पूरी हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *