चंद्रलोक कॉलोनी में नाले की समस्या का समाधान, कॉलोनीवासियों ने नगर निगम का जताया आभार

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित: नगर निगम ऊना द्वारा चलाए जा रहे विशेष डीसिल्टिंग एवं सफ़ाई अभियान का सकारात्मक असर अब कॉलोनियों और वार्ड क्षेत्रों में साफ़ दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में भड़ोलियां-चंद्रलोक कॉलोनी की नाले की पुरानी समस्या का निवारण निगम प्रशासन द्वारा कर दिया गया है। समस्या के समाधान पर कॉलोनी की रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को बाकायदा ज्ञापन सौंप कर धन्यवाद प्रकट किया। ज्ञापन सौंपने वालों में अनूप राणा, अंशुल, जोगिंदर सिंह और के.के. सहगल शामिल रहे। कॉलोनीवासियों ने निगम प्रशासन की त्वरित कार्यवाही और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से उन्हें बरसात के दिनों में जलभराव और गंदगी की समस्या से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष सफ़ाई एवं डीसिल्टिंग अभियान शहर की अन्य कॉलोनियों और प्रभावित इलाकों की समस्याओं के समाधान में भी निर्णायक साबित होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *