Blog

  • पंजाबः 3 गैंगस्टरों के एनकाउंटर के बाद प्रशासन को गैगस्टर की धमकी, शेयर की पोस्ट 

    पंजाबः 3 गैंगस्टरों के एनकाउंटर के बाद प्रशासन को गैगस्टर की धमकी, शेयर की पोस्ट 

    बस्सी पठानाः पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठेभड़ में बीते दिन तेजा सहित 3 गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया गया था। इस एनकाउंटर के बाद अब गैंगस्टर के द्वारा सरकार को पोस्ट शेयर करके धमकी दी जा रही है। पोस्ट में लिखा है कि आज हमारा छोटे भाई तेजा महंदीपुरिया को फेक एनकाउंटर में मार गिराया है। आगे लिखा है कि ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि तेजा दमदमी टकसाल के 14वें मुखी संत जरनैल सिंह भिंडरावाला के बचनों पर चलने वाला था।

    मजबूरी के कारण उसने अपने केश कटवा दिए थे। लेकिन दिल में कौम के गद्दारा सिख, शहीदा और गुरु की बेअदबी करने वालों को ढूढंकर उन्हें सबक सिखाने में लगा हुआ था। पोस्ट में आगे लिखा है कि उसने ना ही कभी फायरिंग की है औ ना ही पुलिस वालों को मारने का काम किया है। अगर वह मारता तो जालिम पुलिस वालों को मारता। आगे लिखा है कि तेजा ने कभी ड्रग नहीं बेची है और ना ही कभी नशा किया है। तेजा ना ही कभी किसी की सुपारी ली है और ना ही किसी से फिरौती की मांग की है। वह सिर्फ सिखी सोच होने के कारण शहीदी का कारण बना है। पोस्ट में आगे लिखा है हमें अपने जूझारू भाई तेजा और अन्य शहीद हुए भाईयों पर मान है। जिन्होंने कौमी सोच पर चलकर शहीदी प्राप्त की है।

    अगर एजीटीएफ को लगता है कि उन्होंने इन्हें मारकर कोई सफलता हासिल की है तो वह गलत है। उन्होंने यह हमारे मन में फिक्स कर दिया है कि वापिस आने का कोई रास्ता नहीं है। मरने से पहले जितने भी पुलिस वाले मर सकते है मारो, ताकि पुलिस को यह पता लग जाए कि सिख सोच वालों को किस तरह मारा जाता है। आज के बाद पुलिस वाले मरने शुरू होंगे, हालांकि इस काम में टाइम जरूर लगेगा, चाहे वह किसी भी शहर के क्यों ना हो। पोस्ट में धमकी देते हुए कहा कि सिर्फ जिनके कंधों पर पीपी लगा हुआ होगा, वही हमारे टारगेट पर होंगे। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब सीएम मान अपनी पुलिस वालों को सिक्योरिटी दे दें।

  • आरोप: दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

    आरोप: दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आती एक पंचायत में बुधवार के दिन शादी के अवसर पर दहेज की मांग करने पर दूल्हे सहित 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लड़की के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बुधवार को शादी के दिन लड़के वालों की ओर से उन्हें गाड़ी, धनराशि व आभूषण दहेज स्वरूप दिए जाने की मांग की गई। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपरोक्त समान दहेज स्वरूप नहीं देने की स्थिति में वह शादी नहीं कर सकते।
    बंगाणा पुलिस ने इस मामले में दूल्हे अतुल शर्मा व परिवार के पांच अन्य लोगों  के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। ज्ञात रहे कि हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र से अतुल शर्मा की शादी बंगाणा की एक पंचायत की लड़की से 1 वर्ष पहले तय हुई थी। बुधवार के दिन दोनों पक्षों की सहमति से विवाह का आयोजन किया जा रहा था। जव लड़की पक्ष  बारात आने का इंतजार कर रहा था कि कुछ घंटे पहले लड़के के परिजनों की ओर से फोन द्वारा लड़की पक्ष को सूचित किया गया कि यह शादी तभी संभव हो सकती है जब दहेज के रूप में गाड़ी, धनराशि व आभूषणों की मांग को लड़की के परिजन पूरा कर सकें।
    इस बात का पता जब लड़की को चला तो लड़की ने शादी के लिए मना कर दिया। वीरवार के दिन दोनों पक्षों के बीच शादी के लिए सहमति बनाने के प्रयास किए जाते रहे लेकिन नाकाम साबित हुए। लड़की के परिजनों ने इस संबंध में बाद दोपहर थाना बंगाणा में गलोड़ निवासी अतुल शर्मा व परिवार के पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं जब इस संबंध में वर पक्ष से उनका पक्ष जानने के लिए बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
  • पंजाब : मंदिर में तलवारों सहित व्यक्ति हुआ दाखिल, महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल

    पंजाब : मंदिर में तलवारों सहित व्यक्ति हुआ दाखिल, महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल

    पठानकोट/अनमोल: पठानकोट के मोहल्ला अमरूदों वालियां झुग्गियों में बने शिव मंदिर में पूजा कर रही महिलाओं को एक सिरफिरे व्यक्ति ने वहाँ से भगा दिया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वह मंदिर में बैठ कर पूजा कर रही थी कि इतने में एक व्यक्ति अपने हाथों में तलवारें लिये हुए वहां पर पहुंच गया और उसने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पूजा बंद करवा दी। इसके बाद उसने मंदिर में लगे हुए पेड़ पौधों को भी काट डाला। व्यक्ति ने मंदिर में आकर बेअदवी की है, उसके के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जानी चाहिए। 

    बीती रात मंदिर में हुई वेअदवी की घटना के बाद पूजा कर रही महिलाओं में दहशत का माहौल है। महिलाओं ने कहा की उनकी जान को भी खतरा है। उस व्यक्ति के दोनों हाथों में तलवारें देख कर वहां पर मौजूद महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए उक्त व्यक्ति पर कड़ी कानूनी करवाई की मांग  की है ।

  • पंजाबः आज हुई हिंसा को लेकर अमृतपाल सिंह ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाबः आज हुई हिंसा को लेकर अमृतपाल सिंह ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर आज अमृतपाल सिंह भारी इकट्ठ के साथ थाना का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान अमृतपाल सिंह के समर्थकों की पुलिस से साथ झड़प भी हुई। जिसमें एसएसपी सहित 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं कुछ सिख भी इस झड़प में घायल हुए है। इस हिंसा के बाद एसएपी ने तूफान की रिहाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन किया गया है।

    तूफान को लेकर अमृतपाल सिंह द्वारा पेश किए गए सबूते के आधार पर उसे रिहा किया जा रहा है। लेकिन तूफान की रिहाई कल होगी। वहीं अमृतपाल सिंह ने आज हुई हिंसा को लेकर पुलिस को चेतावनी दे दी है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि आज जो कुछ भी हुआ है, अगर इस घटना को लेकर पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की या उनको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की तो उसके बाद प्रशासन उस घटना का जिम्मेदार होगी। इस घटना के संबंध में और लवप्रीत को लेकर पुलिस से लिखित रूप में पत्र लिया जाएगा। अमृतपाल ने बताया 21 सिख इस घटना में घायल हुए है। हालांकि कुछ सिखों को नजरबंद किया गया है। 

  • जालंधरः इस इलाके में आया सांबर, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में आया सांबर, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पिछले काफी समय से सांबर के रिहायशी इलाकों में आने के मामले सामने आ रहे है। सांबर के रिहायशी इलाकों में पाए जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आज शहर के नजदीक पड़ते गांव दो घड़ी में सांबर के आने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में कुत्तों से बचकर सांबर भागता हुआ आ गया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

    बताया जा रहा है कि सांबर यहां एक फैक्ट्री के सामने एक प्लाट में घुस गया। जिसके बाद लोगों ने सांबर को कुत्तों से बचाया। स्थानीय लोगों ने सांबर के इलाके में आने की सूचना जंगलात विभाग को दी। वहीं जंगलात विभाग के प्रदीप शर्मा मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सांबर को काबू कर साथ ले जा रहे है और उसे चौहाल के जंगलों में छोड़ने के लिए भेजा जाएंगा। हालांकि इस दौरान किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

  • पंजाबः छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में ना बिठाए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

    पंजाबः छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में ना बिठाए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी/मार्च-2023 में होने वाली पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की फीस में गड़बड़ी पाए जाने के कारण की परीक्षाओं में ना बिठाए जाने का नोटिस लिया है। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरपर्सन को पत्र लिखकर प्रभावित विद्यार्थियों के कीमती समय को बर्बाद होने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है।

    बैंस ने कहा कि कुछ परीक्षार्थियों ने उनके ध्यान में लाया कि उन्होंने अपने-अपने विद्यालयों में काफी पहले बकाया फीस जमा कर दी थी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बोर्ड के खातों में फीस जमा नहीं की थी या कम जमा करायी थी जिसमें उनकी कोई गलती नहीं है। शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि यह बहुत गंभीर चूक है और छात्रों को सजा देना सही नहीं है। बैंस ने बोर्ड अध्यक्ष से कहा कि किसी भी छात्र को पेपर देने से न रोका जाए और चूक के लिए जिम्मेदार स्कूलों या शिक्षकों के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाए और उन्हें सूचित किया जाए।

  • आटोमोटिवस कंपनी के कैशियर पर 1.97 लाख रुपये जमा न करवाने का आरोप, मामला दर्ज

    आटोमोटिवस कंपनी के कैशियर पर 1.97 लाख रुपये जमा न करवाने का आरोप, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला उन्नाव के अंतर्गत आते कस्बा झलेड़ा में एक निजी फर्म आटोमोटिवस कंपनी में तैनात कैशियर ने करीब 1.97 लाख रुपये जमा नहीं करवाए बल्कि फरार हो गया हैं। कंपनी के प्रबंधक आरोपित कैशियर से बार-बार संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उसने अपना मोबाइल फोन स्विच आफ कर लिया। अब कंपनी ने करीब दो लाख रुपए की राशि को लेकर फरार होने पर उसके खिलाफ ऊना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई हैं। आरोपित कैशियर अमन रायजादा पुत्र संदीप राज सिंह निवासी भदसाली, तहसील हरोली के के विरुद्ध पुलिस ने कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर तरसेम शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना से सटे गांव झलेड़ा में एक निजी आटोमोटिवस कंपनी में हरोली क्षेत्र के भदसाली गांव का अमन रायजदा पिछले कुछ माह से कैशियर के पद पर तैनात था। कंपनी का कैश उसके पास जमा होता था। लेकिन अब वह कार्यालय में नहीं आ रहा हैं। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर तरसेम शर्मा ने बताया कि कंपनी में कार्यरत अमन रायजादा पिछले दो माह से कंपनी में काम पर नहीं आ रहा है। कंपनी के ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक अमन ने 1.97 लाख रुपये जमा नहीं करवाए हैं। इससे पहले भी अमन रायजादा को 35 हजार रुपये कैश की गड़बड़ी के चलते हेड ऑफिस नगरोटा बगवां कांगड़ा में दिसंबर माह में बुलाया गया, लेकिन वह हैड ऑफिस नहीं पहुंचा था। जबकि अमन ने स्वयं झलेड़ा में आकर कंपनी का कैश जमा कराने की बात कही थी। लेकिन पैसे जमा नहीं करवाए गए। इसके बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया। मैनेजर तरसेम शर्मा ने बताया कि मैंने व कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने भी उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन लगातार बहाने बना कर ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • हरोली न्यूज कल्ब ने डिप्टी सी एम मुकेश अग्रिहोत्री को किया सम्मानित 

    हरोली न्यूज कल्ब ने डिप्टी सी एम मुकेश अग्रिहोत्री को किया सम्मानित 

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली न्यूज़ क्लब की ओर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष संजीव दत्ता की अगुवाई मे सुनील जसवाल, मुकेश कुमार, विकास, राहुल गौतम, एम के जसवाल व मोहित पाठक ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने मुकेश अग्निहोत्री को हिमाचल प्रदेश का पहला डिप्टी सीएम बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। हरोली न्यूज़ क्लब के सदस्यों ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने अपने राजनितिक कैरियर को जिस तरह हरोलीवासिओं की सेवा मे लगाया हुआ है।

    वही हरोली की जनता ने भी लगातार 5 बार अपना प्रतिनिधित्व करने का उन्हें मौका दिया है। जोकि मुकेश अग्निहोत्री के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, प्रदेश कमेटी के सचिव सतीश बिटटू व अशोक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार बिटटू सहित पार्टी के विभिन्न पदों पर असीन पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने क्लब पदाधिकारियों का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए उन्हें आश्वासत किया कि पत्रकारों की हर उच्चत मांग को पूरा करने का हरसम्भव प्रयास किया जाएगा।

  • जालंधरः इस इलाके में दुकान से पैसे चुराता चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में दुकान से पैसे चुराता चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर में चोरी और लूटपाट के मामले लगातार बढ़ रहे है। चोरो के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह भीड़-भाड़ वाले बाजार में दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला अड्डा होशियारपुर चौक के पास से सामने आया है। जहां लुटेरे ने साहिब दयाल एंड संस पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान दुकान में काम करने वाले लड़के ने उसे देख लिया और शोर मचाया दिया।

    जिसके बाद चोर वहां से वारदात को अंजाम दिए बगैर भाग गया। चोर टांडा फाटक के पास पहुंचा ही था कि पीछा करते दुकान में काम करने वाले लड़के ने साथियों सहित उसका पीछा करके उसे काबू कर लिया। जिसके बाद उक्त लुटेरे की लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते दुकान के मालिक दीपक ने बताया कि वह खाना-खाने के लिए घर गए हुए थे।

    कुछ समय बाद वह दुकान पर वापस आए तो देखा कि दुकान के बाहर काफी हल्ला हो रहा था। उन्होंने जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो लोगों ने एक चोर काबू किया हुआ था। जो दुकान में तिजौरी का ताला तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था। काबू किए गए चोर ने वारदात कबूल कर ली है। घटना की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गई है। दीपक ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है। 

  • फायर ब्रिगेड की 3 गाडियों ने  जलने से बचाया 20 लाख का पोल्ट्री फार्म 

    फायर ब्रिगेड की 3 गाडियों ने  जलने से बचाया 20 लाख का पोल्ट्री फार्म 

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के गांव अरनियाला में गुरुवार दोपहर को  जंगल में लगी भीषण आग से 2  पोल्ट्रीफार्म घिर गए थे । चारों ओर फैली आग को बुझाने के लिए ऊना से 2 फायर गाडियां  ब  टाहलीवाल से 1 फायर गाड़ी के दल बल ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से आशीष ठाकुर के 2 पोल्ट्री फार्म जलने से बचाए गए है ।  20 लाख की संपति बचाई गई। आशीष ठाकुर ने कहा कि  फायर ब्रिगेड कि टीमों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया है। और पोल्ट्री फार्म सुरक्षित बचाएं गए है। उन्होनें फायर बिग्रेड विभाग का धन्यवाद किया है। केंद्र प्रभारी नितिन धीमान ने कहा कि 2  पोल्ट्री फार्म को आग से सुरक्षित बचा लिया गया है।