Blog

  • जालंधरः हेरोइन सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव धामिया खुर्द टांडा के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम नाकेबंदी के दौरान पठानकोट चौक के पास मौजूद थी, जहां उन्हें भोगपुर रोड की तरफ से पैदल आता व्यक्ति पुलिस को देख वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे उनकी टीम ने रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके  कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं दूसरी तरफ थाना रामांमडी की पुलिस ने एक औरत और एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 117 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान वरुण शर्मा निवासी बाबा बुड्डा नगर, रुक्मण राणी निवासी रविदास कालोनी के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एसआई मदन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान अरमान नगर दकोहां रोड के पास मौजूद थे, जहां उन्हें रामांमडी की तरफ से आ रही गाड़ी पुलिस को देख पीछे मुड़ने लगी, जिसे नाकेबंदी पर मौजूद एसआई मदन सिंह ने गाड़ी को रोककर जब तलाशी ली तो 117 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि ये सप्लाई कहां से लेकर आए थे और कहा देने जा रहा था।

  • ਪੰਜਾਬ. ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੂੰ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲਣ ‘ਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ‘ਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ, ਵੰਡੇ ਲੱਡੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ. ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੂੰ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲਣ ‘ਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ‘ਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ, ਵੰਡੇ ਲੱਡੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੁਰਾ। ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਮੋਦੀ ਸਰਨੇਮ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੂਰੀ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ‘ਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੇਖੀ ਜਾ ਮਕਦੀ ਹੈ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਵੀ ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਅਜੇ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੱਚ ਦੀ ਜਿੱਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਜੈਪਾਲ ਸੰਧੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕਾਂਗਰਸੀਆਂ ਨੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਲੱਡੂ ਵੰਡੇ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਵਾਪਸ ਆ ਗਏ ਹਨ। ਦੇਸ਼ ਦੀ ਜਨਤਾ ਸਭ ਕੁਝ ਦੇਖ ਅਤੇ ਸਮਝ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਅਸਰ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ 2024 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ। ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਕੌਂਸਲਰ ਪ੍ਰਦੀਪ ਚੋਪੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੀ ਜਿੱਤ ਹੈ।

    ਅਜੈ ਪਾਲ ਸੰਧੂ ਨੇ ਵੀ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸੱਚਾਈ ਨੂੰ ਸਾਹਮਣੇ ਰੱਖ ਕੇ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਸਮਾਜ ਦੇ ਹੇਠਲੇ ਪੱਧਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਇਹ ਸੰਦੇਸ਼ ਮਿਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸੱਚ ‘ਤੇ ਡਟੇ ਰਹਿਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਜਨਤਾ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਕਾਂਗਰਸ ਅਤੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੂੰ ਵੀ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ।

  • पंजाब : डिप्टी कमिश्नर ने बर्तनों की नई तकनीक सिखने के लिए कारीगरों को भेजा राजिस्थान, देखें वीडियो

    पंजाब : डिप्टी कमिश्नर ने बर्तनों की नई तकनीक सिखने के लिए कारीगरों को भेजा राजिस्थान, देखें वीडियो

    मोगा: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मोगा पर्शासन की और से मिटटी के बर्तन निर्माताओ को सुख सुविधाओं देने और उनकी कमाई को बडाने के लिए जहा उन्हें हर तरह की सहुलते दी जा रही है। वही अब उन्हें नई तकनीको को जानकारी देने के लिए राजस्थान ट्रेनिंग देने के लिए भेजा जा रहा है। क्योंकी राजस्थान में जो मिटटी के बर्तनों की बनावट है वह देश के किसी कोने में भी नहीं है। उनको यह तकनीक सिखलाई जा रही है ताकि वह उस तकनीक को सीख कर अपने बर्तन बनाये और अपनी इनकम को बड़ा सकें। वही मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने 50 कारीगरों और 25 मेह्लाये है। राजस्थान के लिए रवाना किया गया है।

    मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों ने बताया की सरकार दुवारा यह जो हमारे लिए स्कीम शुरू की गई है। हमारे लिए बहुत ही लाभ दायक है क्योंकि पहले त्योहारों के दिनों में हम को राजिस्थान से बर्तन मंगवाने पड़ते थे जिस कारन से हमे बहुत खर्चा पड़ जाता था, हमारी कमाई बहुत कम होती थी लेकिन अगर अब हम वही तकनीक वहां से सीख कर आयेंगे। तो हमे यहाँ पर ही सब कुछ मिल जायेगा और उसी तकनीक से हम यहाँ पर बर्तन बनायेगे और हमारी इनकम बढेगी हम सरकार का धन्यवाद करते है।

  • नशामुक्त ऊना टास्क फोर्स कमेटी की प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    नशामुक्त ऊना टास्क फोर्स कमेटी की प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    मेंटर नियमित तौर पर बच्चों की काउंसलिंग करेंगे – उपायुक्त

     स्कूलों के 287 शिक्षक मेंटर के रूप में चयनित

    ऊना/सुशील पंडित : नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गठित टास्क फोर्स समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राघव शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि ज़िला में नशाखोरी पर की गई रिसर्च में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जिसके अनुसार नशे की चपेट में आने वाले वे बच्चे हैं, जिन्होंने पहला नशा 9 से 15 वर्ष की आयु में प्रथम बार चखा था। ऐसे में मादक द्रव्यों के प्रति बच्चों को सचेत करने के लिए अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षक वर्ग की भूमिका को महत्व दिया गया है। 
    उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल के एक शिक्षक को प्रशिक्षित करने के लिए 287 शिक्षकों को मैंटोर के रूप में चयनित किया गया है, जो नियमित रूप से बच्चों के साथ काउंसलिंग करके उन्हें जागरुक करेंगे। इसके अलावा पीटीएम के दौरान अभिभावकों के साथ भी काउंसलिंग की जाएगी ताकि माता-पिता बच्चों के व्यवहार के प्रति सचेत रहें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गत तिमाही में 30 स्कूलों के 2,592 विद्यार्थियों का बेसलाइन सर्वे करके नशे से सम्बन्धित डाटा एकत्रित किया गया है जिसको संकलित कर एक प्रभावशाली कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त ज़िला में 10 स्वास्थ्य संस्थान नशा निवारण के उपचार हेतु चयनित किये गये हैं, जिनमें 15 चिकित्सक व 15 नर्सों को शामिल किया गया है। 
    उपायुक्त ने बताया कि नशामुक्त ऊना अभियान को सामूहिक अभियान बनाने के लिए परिवार से लेकर पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग इत्यादि सभी विभागों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त आंगवाड़ी कार्यकर्ता व आशावर्कर को भी प्रशिक्षित किया गया है ताकि नशाखोरी गतिविधियों की वार्ड स्तर पर जानकारी सम्बन्धित विभाग तक पहुंचाई जा सके।  बैठक में एडीसी ऊना महेन्द्रपाल गुर्जर, डीएसपी अजय ठाकुर, सभी उपमण्डलाधिकारी व बीडीओ, गंुजन संस्थान के कार्यकारी निदेशक संदीप परमार, रिसोर्स पर्सन नशामुक्ति अभियान विजय कुमार व पंकज पंडित, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा व ज़िला कल्याण अधिकारी अनीता व आरटीओ राजेश कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियां ने भाग लिया। 
  • पंजाब: कीटनाशक, खाद व बीज विक्रेता ऐसोसिएशन ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    पंजाब: कीटनाशक, खाद व बीज विक्रेता ऐसोसिएशन ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    कोटकपूराः कोटकपूरा के कीटनाशक, खाद व बीज विक्रेता ऐसोसिएशन ने खाद के साथ टैग सप्लाई के खिलाफ अपने कारोबार ठप्प करके हड़ताल की है। विक्रेता ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजन गर्ग और प्रदीप मित्तल ने बताया कि खाद कंपनियां खाद के साथ टैग पदार्थ सप्लाई करती है। जब हम किसान को खाद के साथ कोई सामान देते हैं तो किसान उसका विरोध करते है जिसका खमियाजा हमें भुगतना पड़ता है।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर खाद के साथ टेगिंग बंद ना की गई। तो आज जिला स्तर पर शहर में कारोबार ठप्प करके हड़ताल की गई है। अगली बार से पंजाब स्तर तक हड़ताल होगी। क्या टेगिंग राष्ट्रीय स्तर पर खाद सप्लाई करने वाली कम्पनियां खाद विक्रेताओं को यूरिया खाद के साथ अन्य पदार्थ लेने को वायदे कर रही हैँ। वही किसानों के गुस्से का शिकार हो रहे खाद विक्रेता भी इस व्यवस्था से परेशान है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 132 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 132 चालान

    ऊना /सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की   अवहेलना करने पर 132 चालान काटे गए । जिनमें से 02 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 1000/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 33 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 2750/- रूपये वसूल किए गए हैं ।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 03 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 24,000/- रूपये प्राप्त किये गये है।
  • दड्डा सट्टा पर्ची व सहित एक काबू

    दड्डा सट्टा पर्ची व सहित एक काबू

    ऊना सुशील पंडित :   पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजमों ने पर्ची दड्डा सट्टा व 1275 रुपए सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त व मादक  पदार्थ चैकिंग के लिए गांव रायेपुर सहोड़ा में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर अजय कुमार  निवासी बसदेहड़ा, जिला ऊना के कब्जे से  पर्ची दड्डा सट्टा व 1275/- रुपये बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • चिट्टे सहित दो काबू

    चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना /सुशील पंडित : जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने 5.33 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू ऊना के मुलाजिम मादक  पदार्थ तथा यातायात चैंकिग के लिए लालसिंगी में पुराना होशियारपुर रोड़ पर मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तलाशी लेने पर 5.33 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया।  
    आरोपित युवकों की पहचान गाड़ी चालक अरुण कुमार पुत्र कशमीर सिंह निवासी लोहट लहरी सरेल, जिला बिलासपुर व साथ बैठे युवक की पहचान रोहित कुमार पुत्र मदन शर्मा निवासी दकड़ी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • अनुराग ठाकुर ने ऊना ज़िले के 14 जिला परिषद सदस्यों को कराया संसद का भ्रमण,

    अनुराग ठाकुर ने ऊना ज़िले के 14 जिला परिषद सदस्यों को कराया संसद का भ्रमण,

    लोकसभा स्पीकर, रक्षा मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों से मिले ऊना के ज़िला परिषद सदस्य 

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना ज़िले के 14 जिला परिषद सदस्य केंद्रीय सूचना प्रसारण व युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री के आमंत्रण पर आज नई दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने मॉनसून सत्र के दौरान संसद भवन का अवलोकन किया हुआ कई माननीय सदस्यों से मिलकर चर्चा परिचर्चा की। केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने सभी सदस्यों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी व राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल जी से मिलवाया। सभी मंत्रीगणों ने जिला परिषद सदस्यों से वार्तालाप कर अपने निजी अनुभव साझा किए और आने वाले भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
    संसद भवन का भ्रमण व माननीय मंत्री से भेंट पर सभी जिला परिषद सदस्य खुश दिखे व इस अवसर हेतु अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। जिला परिषद सदस्यों में नीलम कुमारी, कृष्ण पाल शर्मा, कुलदीप कुमार, रजनी मनकोटिया, सतीश कुमार, रजनी कुमारी, नरेश कुमारी,  सत्या देवी, उर्मिला देवी , कमल किशोर सैनी,  रमा कुमारी, ओमकारनाथ, रजनी बाला, संगीता देवी और सुशील कालिया जी शामिल रहे।
  • जड़ी बूटी का सरंक्षण करना सबकी जिम्मेदारी : यशपाल राणा 

    जड़ी बूटी का सरंक्षण करना सबकी जिम्मेदारी : यशपाल राणा 

    सेंसोवाल में जड़ी बूटी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 

     ऊना/ सुशील पंडित : पतंजलि किसान सेवा समिति जिला ऊना की ओर से आयुर्बेदाचार्य बाल कृष्ण  के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जड़ी बूटी दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ ।   हरोली क्षेत्र के सेंसोवाल  यूनिवर्सल संस्थान के सभागार में जिला स्तरीय जड़ी बूटी दिवस समारोह में जिला किसान  पतंजलि समिति के प्रधान  शिव शशि कंवर ने आयुर्वेदाचार्य वाल कृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डाला  । कार्यकर्म में मुख्य अतिथि  योगाचार्य पर्यावरण प्रेमी  यशपाल राणा ने  भारत में लुप्त हो रही  जड़ी बूटी के सरंक्षण पर बल देने के लिए जागरूक किया ।  उन्होंने कहा की जड़ी बूटी  शरीर में फैल रही जानलेवा बीमारियो को खत्म करने में ओषधी का काम करती है।इनका ज्ञान होना ही  हम सब की जान सलामती के लिए आवश्यक है। उन्होंने नीम, जामुन,तुलसी ,हल्दी , शताबर, आंवला, हरड़, बहेड़ा , गिलोय , ड्रैगन  आदि के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी । 
    हिमकैप्स संस्थान के चेयरमैन देसराज राणा ने बदलते परिवेश में जड़ी बूटियों का सरंक्षण करने का पाठ पढ़ाया।  सतीश शर्मा ने योग को लेकर सभी को जागरूक किया । सर्वजीत ने जड़ी बूटियों को सहेजकर रखने में अपनी अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा । शिव शर्मा जिला प्रभारी ,अनिल कुमार , विजय शर्मा , देसराज चौधरी समेत सभी तहसीलों के प्रभारी  वक्ताओं ने जड़ी बूटियों को अमूल्य धरोहर बताया ।उन्होंने इन जड़ी बूटियों के हमारे दैनिक जीवन में एक औषधि के तौर पर  महत्व को लेकर विस्तार से बताया ।  जड़ी बूटियां भी  बांटी गई व पौधारोपण  कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया ।